शांति, सद्भाव और मानव बंधुत्व के मूल्यों को समर्पित एक वैश्विक दायित्व।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को किंग हमद अवार्ड फॉर को-एग्जिस्टेंस एंड टॉलरेंस की निर्णायक समिति के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है।
यह पुरस्कार सह-अस्तित्व, पारस्परिक सम्मान, सहिष्णुता और मानव बंधुत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
इस दायित्व को स्वीकार करने पर बहरीन के His Majesty King Hamad bin Isa Al Khalifa की ओर से डॉ. पंड्या जी के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
इस अवसर पर परम आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने कहा, “परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के आशीर्वाद से गायत्री परिवार इस महत्वपूर्ण वैश्विक प्रयास में अपना योगदान देने के लिए तत्पर है। यह दायित्व ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’, शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण के उन शाश्वत मूल्यों से गहराई से जुड़ा है, जो संपूर्ण मानवता को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देते हैं।”
विश्व कल्याण हेतु गायत्री परिवार के निरंतर वैश्विक प्रयासों को मिला यह सम्मान, समस्त गायत्री परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
