युग निर्माण की नवचेतना से आलोकित हुई भव्य शोभायात्रा
केंद्रीय टोली पुनर्बोधन प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण समापन
हरिद्वार 18 सितंबर 2026।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित केंद्रीय टोली पुनर्बोधन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देश के विभिन्न प्रांतों से आए केंद्रीय टोली के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं अनुशासन के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।
गायत्री मंत्र, प्रेरक गीतों और युग निर्माण के नारों से शांतिकुंज का वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पूज्य गुरुदेव के युग निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्र एवं समाज के नव निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
शिविर के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। समापन की यह शोभायात्रा संगठनात्मक एकता, सेवा-भाव और युग निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक संदेश देती हुई रही।
प्रस्तुत है शोभा यात्रा की छायाचित्र
