उमा पब्लिक स्कूल में पहुँचा दिव्य शक्ति कलश, विद्यार्थियों ने लिया युग निर्माण का संकल्प
16 सितंबर को दिव्य शक्ति कलश का उमा पब्लिक स्कूल में भव्य एवं प्रेरणादायी स्वागत हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 1,000 विद्यार्थी एवं 85 शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
आदरणीय वीरेंद्र तिवारी भाईसाहब ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिव्य शक्ति कलश के महत्व, परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों तथा युग निर्माण मिशन के उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी को दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में युग निर्माण सत्संकल्प की स्थापना भी की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने युग निर्माण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम से प्रभावित होकर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने टोली के सदस्यों के हाथों विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करवाए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से टोली के प्रत्येक सदस्य को एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। पौधा भेंट करने का यह भाव पर्यावरण संरक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता का सुंदर प्रतीक रहा।
दिव्य शक्ति कलश का यह प्रवास विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संस्कार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं युग निर्माण की चेतना जागृत करने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।
