एल्डेको ग्रीन मीडोज सोसाइटी में दिव्य शक्ति कलश का श्रद्धापूर्ण स्वागत
दिव्य शक्ति कलश यात्रा के क्रम में दिव्य शक्ति कलश एल्डेको ग्रीन मीडोज सोसाइटी पहुँचा। सोसाइटी के अनेक निवासियों ने श्रद्धापूर्वक दिव्य शक्ति कलश के दर्शन किए और इस पावन अवसर का लाभ प्राप्त किया।
इसके पश्चात सोसाइटी के निवासियों एवं पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय वीरेंद्र तिवारी भाईसाहब ने परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों एवं युग निर्माण मिशन के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सादर आमंत्रित किया।
बैठक में अनिल जी (वाइस प्रेसिडेंट), अजय जी (वाइस प्रेसिडेंट), राव जी (सीनियर मैनेजर) एवं कुमार आनंद जी (डायरेक्टर) सहित सोसाइटी के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
दिव्य शक्ति कलश के आगमन एवं इस प्रेरणादायी संवाद ने सोसाइटी के निवासियों को संस्कार, सेवा, सद्विचार एवं युग निर्माण के संकल्पों से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान की।
