सेक्टर XU-2 में दिव्य शक्ति कलश के स्वागत के साथ हुआ प्रेरणादायी दीप यज्ञ
दिव्य शक्ति कलश की विदाई से पूर्व इसे सेक्टर XU-2 ले जाया गया, जहाँ कलश को विभिन्न ब्लॉकों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजनों ने श्रद्धापूर्वक दिव्य शक्ति कलश के दर्शन किए और पावन अवसर का लाभ प्राप्त किया।
इसके पश्चात दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजनों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता की। दीप यज्ञ के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय ने युग निर्माण के उज्ज्वल आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय वीरेंद्र तिवारी भाईसाहब ने ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के विचार को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के विचारों, चरित्र एवं संस्कारों में सकारात्मक परिवर्तन के माध्यम से ही परिवार, समाज और राष्ट्र में स्थायी एवं रचनात्मक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी परिजनों को दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सादर आमंत्रित किया गया।
दिव्य शक्ति कलश का यह प्रवास श्रद्धा, संस्कार एवं युग निर्माण की चेतना को जन-जन तक पहुँचाने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।
