भारत मंडपम में ‘राष्ट्र निर्माण संकल्प’ कार्यक्रम में डॉ. चिन्मय पंड्या की सहभागिता
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण संकल्प’ कार्यक्रम में गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी सहभागिता रही। यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरित शताब्दी समारोह की पृष्ठभूमि में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, माननीय सांसद एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ लूथरा तथा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री विकास कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. चिन्मय पंड्या जी के नेतृत्व में गायत्री परिवार द्वारा परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्र निर्माण, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जागरण के लिए किए जा रहे प्रयास इस संकल्प की भावना को अभिव्यक्त करते हैं।
