
सावधान! (कविता)
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
(ले. मास्टर उमादत्त सारस्वत, कविरत्न)
बिसवाँ (सितापुर) मन ! सावधान !
मन ! सावधान ! (1)
है विकट-भयंकर-मोह-रात,
किसकी है सुनता कौन बात,
है दूर अभी उज्ज्वल-प्रभात,
भ्रम-लोभ-क्रोध की लगी घात, मन ! सावधान !
मन ! सावधान ! (2)
है माया का उफ ! अन्धकार,
अज्ञान रहा है कर प्रहार,
द्रुत तृष्णा की चादर उतार
अब चेत, न सो टाँगे पसार, मन! सावधान !
मन! सावधान ! (3)
आ मृगतृष्णा की नव-हिलोर
दे सपदि न तुझको कहीं बोर,
हैं घेरे जो खल ‘अहम्’-चोर,
दे उन्हें भगा, उठ, लगा जोर, मन! सावधान !
मन ! सावधान ! ===========================================================================
बिसवाँ (सितापुर) मन ! सावधान !
मन ! सावधान ! (1)
है विकट-भयंकर-मोह-रात,
किसकी है सुनता कौन बात,
है दूर अभी उज्ज्वल-प्रभात,
भ्रम-लोभ-क्रोध की लगी घात, मन ! सावधान !
मन ! सावधान ! (2)
है माया का उफ ! अन्धकार,
अज्ञान रहा है कर प्रहार,
द्रुत तृष्णा की चादर उतार
अब चेत, न सो टाँगे पसार, मन! सावधान !
मन! सावधान ! (3)
आ मृगतृष्णा की नव-हिलोर
दे सपदि न तुझको कहीं बोर,
हैं घेरे जो खल ‘अहम्’-चोर,
दे उन्हें भगा, उठ, लगा जोर, मन! सावधान !
मन ! सावधान ! ===========================================================================