जागृति-गान (कविता)
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
रचयिता- श्री राजाराम शुक्ल “राष्ट्रीय आत्मा” न सोओ राष्ट्र के प्रिय प्राण! जागो।
उठो अपना करो परित्राण, जागो॥ चढ़ी प्राची- बदन पर नव्य लाली,
इधर ही आ रहा है अंशुमाली।
कहाँ है छिप रही वह रात्रि काली?
भयंकर तम, भयंकर वेशवाली! रहो मत यों पड़े मृयमाण, जागो।
उठो, अपना करो परित्राण, जागो॥ विहंगों ने सुनायी निज प्रभाती,
चली नूतन हवा जग को जगाती।
तुम्हें दुःस्वप्नमय क्यों नींद भाती?
न अब तक चेतना क्यों हाय! आती? अरे! यों मत बनो पाषाण, जागो।
उठो, अपना करो परित्राण, जागो॥ पड़े आलस्य में घर-द्वार खोया।
विभव खोया, विपुल व्यापार खोया॥
मिला था जो प्रकृत अधिकार खोया।
सहज ही सौख्य का संसार खोया॥ नहीं इसमें कभी कल्याण, जागो।
उठो, अपना करो परित्राण, जागो॥ बहुत सोये, जननि के लाल! जागो।
अनाथा दुःखिनी के भाल! जागो।
विषय दुवृत्तियों के काल! जागो।
हमारे राम, हे गोपाल! जागो। न चूको शब्द-वेधी बाण! जागो।
उठो, अपना करो परित्राण, जागो। सजग होकर करो कर्त्तव्य अपना।
रखो निज हाथ में भवितव्य अपना।
दिखाओ रूप यह अति भव्य अपना।
सुनाओ विश्व को मन्तव्य अपना। करो निज भाग्य का निर्माण, जागो।
उठो, अपना करो परित्राण जागो॥ *समाप्त*