• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • नई महत्वपूर्ण पुस्तकें
    • दैवी नौका का आश्रय लो
    • धर्म के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता
    • योग का वास्तविक स्वरूप और वर्तमान अवस्था
    • हिन्दू धर्म की विशेषताएँ और हमारी अयोग्यता
    • गो-रक्षा की व्यावहारिक प्रणाली
    • आँतरिक जीवन की अवहेलना
    • पौराणिक साहित्य और उसकी विशेषताएं
    • हिन्दू धर्म की उदारता और महानता
    • ज्ञान और कर्म का समन्वय ही मोक्ष-मार्ग है।
    • वर्तमान नाशलीला का नियंत्रण आध्यात्मिक शक्ति से होगा।
    • वास्तविक ब्राह्मण और शूद्र कौन है?
    • शासन-मुक्त ही आदर्श समाज है।
    • सामाजिक न्याय की स्थापना और हमारा भविष्य
    • वर्ण भेद का आधार कर्म पर रखना अनिवार्य है।
    • गायत्री-परिवार एक ऐतिहासिक संगठन
    • साँस्कृतिक पुनरुत्थान की तीर्थ यात्रा
    • नवरात्रि में सामूहिक यज्ञानुष्ठान हों।
    • तीर्थ यात्रा का मूल तत्व-धर्म प्रचार
    • महिला स्वयं सेविकाओं की आवश्यकता
    • इस विष से सावधान रहिए।
    • रामकृष्ण परमहंस की स्वर्णिम सूक्तियाँ
    • ज्वालामुखी प्रयोग हिमालय में शीतल हो!
    • ज्वालामुखी प्रयोग हिमालय में शीतल हो (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1958 - October 1958

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


ज्ञान और कर्म का समन्वय ही मोक्ष-मार्ग है।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 9 11 Last
(श्री नारायण स्वामी)

(अभ्युदय का अर्थ है लोकोन्नति और निःश्रेयस कहते हैं परलोकोन्नति अथवा मोक्ष या ईश्वर प्राप्ति को। वर्तमान समय में अनेक लोग इन दोनों को परस्पर विरोधी समझते हैं। वे ऐसा ख्याल करते हैं कि जो व्यक्ति साँसारिक दृष्टि से सफल होगा वह पारलौकिक या आध्यात्मिक निगाह से महत्वहीन होगा। और जो व्यक्ति परलोक का ध्यान रखने वाला होगा अर्थात् ईश्वर के निकट पहुँचेगा वह इस संसार के विषयों से दूर रहेगा। इस विचार धारा का ही यह परिणाम हुआ कि देश में एक बड़ी संख्या लँगोटी लगाने वाले साधुओं की उत्पन्न हो गई। ये लोग प्रकट में संसार के प्रपंच और बन्धन से छुटकारा पाने के लिये लौकिकता का त्याग करते हैं, पर वास्तव में संसार के लिये स्वयं भार-स्वरूप बन जाते हैं। ये लोग अपने को धार्मिक समझते हैं और अन्य लोग भी उनको संसार त्यागी महात्मा, विरक्त कहते हैं, पर वास्तव में वे दोनों ओर से निकम्मे हो जाते हैं।)

उपर्युक्त भ्रमपूर्ण विचार अवनति कालीन मध्य काल के कितने ही ज्ञान और भक्ति आदि का वितण्डावाद खड़ा करने वाले सम्प्रदायों ने फैलाये हैं। अन्यथा वैदिक समय में भारतीय समाज में सर्वथा भिन्न प्रकार का आदर्श था। वेद में कहा गया है—

विद्याँ चाविद्याँ च यस्तद्वेदोभयँ सह। अविद्यया मृत्युँ तीर्त्वा विद्ययामृतमश्नुते॥

(यजुर्वेद 40। 14)

अर्थात् विद्या (ज्ञान) और अविद्या (ज्ञानेतरकर्म) दोनों को जो साथ-साथ काम में लाता है, अर्थात् न ज्ञान की उपेक्षा करता है न कर्म की, वह कर्म के द्वारा मृत्यु को पार करके ज्ञान द्वारा अमरता को प्राप्त करता है।”

यहाँ वेद ने स्पष्ट और असंदिग्ध शब्दों में बतलाया है कि मनुष्य को धर्म ज्ञान उपलब्ध करके उसके अनुकूल कर्म करना है। वेद ने इस ज्ञान और कर्म का उद्देश्य मृत्यु के सबसे बड़े बन्धन को पार करना बतलाया है। छोटे-छोटे बन्धनों को पार करना हुआ ही मनुष्य बड़े बन्धनों को पार किया करता है। इसलिए लोक की उन्नति के लिये मनुष्य ज्ञान और कर्म को इस प्रकार काम में लावे जिससे लोक के छोटे-मोटे बन्धन शिथिल होते रहें। ऐसा होने पर ही लोकोन्नति, परलोकोन्नति का साधन बना करती है, और मनुष्य इन छोटे-छोटे बन्धनों को दूर करते हुये इस योग्य हो जाता है कि बड़े से बड़े मौत के बन्धन को भी दूर कर सके। और ऐसा हो जाने पर वह अपने परलोक को भी उन्नत बना लिया करता है। यहाँ एक बात और समझ लेनी चाहिये कि मोक्ष अथवा ईश्वर प्राप्ति मनुष्य को दो बातें प्राप्त कराया करती है—1. मौत के बन्धन से छुटकारा और। 2. आनन्द। इनमें से पहली बात निर्गुण और दूसरी बात सगुण उपासना का फल हुआ करती है। जब मनुष्य ईश्वर अजर है, अमर है, अभय है, इत्यादि, तो इससे उसके भीतर भी निर्गुणता आती है, और वह भी, निमित्त से ही क्यों न हो, अजर, अमर, अभय हो जाया करता है। और जब वह ईश्वर की सगुणता का चिन्तन करता है, कि ईश्वर सच्चिदानन्द है, न्यायकारी है, दयालु है, इत्यादि—तो उसके भीतर नैमित्तिक रीति से ही क्यों न हो, सच्चिदानन्द आदि गुणों का संयोग-सम्बन्धवत समावेश हो जाया करता है। और इस प्रकार मनुष्य को मोक्ष के दोनों पहलू प्राप्त हो जाते हैं। यह तो जीवनोद्देश्य का स्थूल ढाँचा हुआ। यह ढाँचा किन साधनों से बना करता है, अब उस पर कुछ विचार करना चाहिये।

साधना

योग दर्शन में वर्णित “तंजपस्तदर्थ भावनम्” की शिक्षा के अनुसार मनुष्य को ईश्वर के गुणवाचक नामों का जप करके अपने भीतर उनमें से अनेक गुणों का समावेश करना चाहिये, जिससे वह कम से कम इतना शक्ति सम्पन्न अवश्य हो जाय कि अपने अंदर से अहंकार को निकाल सके। अहंकार की उत्पत्ति से जगत में व्यष्टित्व (व्यक्ति वाद) की वृद्धि होती है। मनुष्य के भीतर भी अहंकार आ जाने से मेरे और तेरे मन का भाव (ममता) पैदा हो जाता है। इस ममता की उत्पत्ति का फल यह होता है कि ज्यों ज्यों यह बढ़ती है, मनुष्य ईश्वर से दूर होता जाता है। यह सत्य है कि जगत अहंकार से उत्पन्न होता है और अहंकार से ही उसकी स्थिति भी बनी रहती है। परन्तु जब मनुष्य ईश्वर की ओर चलने का इरादा करता है तो उसके लिये आवश्यक हो जाता है कि अहंकार से अपना पीछा छुड़ावे। अहंकार से पीछा छुड़ाने का उपाय अपने को भुला देने में ही निहित है। अपने को किस प्रकार भुलावे? इसके लिये प्रेम और भक्ति का आश्रय लेने की आवश्यकता है। जब मनुष्य ईश्वर को अपने प्रियतम के रूप में देखकर उसके प्रेम-उत्कृष्ट प्रेम की चरम सीमा में अपने को पहुँचा देता है, तब वह प्रभु-प्रेम में इतना लीन हो जाता है कि उसे अपनी सुध-बुध भी नहीं रहती। इस दरजे पर पहुँच जाने पर अहंकार, ममता या मेरे-तेरे मन के भाव उसे व्यथित नहीं कर सकते। इसी अवस्था के लिये कवियों ने लिखा है—

जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँय। प्रेम गली अति साँकरी, तामें दो न समाय॥

अथवा—

बेखुदी छा जाय ऐसी दिल से मिट जाये खुदी। उनके मिलने का तरीका अपने खो जाने में हैं॥

इस अवस्था पर पहुँच जाने पर यह नहीं हो सकता कि उपासक अथवा प्रेमी की सत्ता न रहती हो। वह रहती अवश्य है, परन्तु प्रियतम में लवलीन हो जाने से उसे हर जगह वही दिखाई देता है—”जिधर देखता हूँ उधर तू ही तू है।” योग-दर्शन की परिभाषा में इसी को चित्त वृत्तियों का निरोध कहा जाता है। तात्पर्य इसका यह है कि चित्त की वृत्तियाँ बहिर्मुखी है, और बाहर सारी माया अहंकार की ही हुआ करती है। इसलिए उन वृत्तियों के निरोध करने का अर्थ यह हुआ कि चित्त का सम्बन्ध अहंकार से शेष न रहा। इस सम्बन्ध के शेष न रहने से आत्मा का सम्बन्ध भी चित्त से टूट-सा जाता है। इस सम्बन्ध के टूट जाने से आत्मा अपने भीतर काम करने लगता है और यही अवस्था है जिसमें आत्म-साक्षात्कार या परमात्म-साक्षात्कार हुआ करता है। यही अवस्था है जिसे स्वाद चखने की अवस्था से उपमा दिया करते हैं। यहाँ जो स्वाद आता है उसे कोई जबान से कह नहीं सकता। उपनिषदों में इसी के लिये कहा गया है—

न शक्यते वर्णयितुँ गिरा तदा स्वयं तदन्तः करणेन गृत्यते॥

First 9 11 Last


Other Version of this book



October 1958
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • नई महत्वपूर्ण पुस्तकें
  • दैवी नौका का आश्रय लो
  • धर्म के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता
  • योग का वास्तविक स्वरूप और वर्तमान अवस्था
  • हिन्दू धर्म की विशेषताएँ और हमारी अयोग्यता
  • गो-रक्षा की व्यावहारिक प्रणाली
  • आँतरिक जीवन की अवहेलना
  • पौराणिक साहित्य और उसकी विशेषताएं
  • हिन्दू धर्म की उदारता और महानता
  • ज्ञान और कर्म का समन्वय ही मोक्ष-मार्ग है।
  • वर्तमान नाशलीला का नियंत्रण आध्यात्मिक शक्ति से होगा।
  • वास्तविक ब्राह्मण और शूद्र कौन है?
  • शासन-मुक्त ही आदर्श समाज है।
  • सामाजिक न्याय की स्थापना और हमारा भविष्य
  • वर्ण भेद का आधार कर्म पर रखना अनिवार्य है।
  • गायत्री-परिवार एक ऐतिहासिक संगठन
  • साँस्कृतिक पुनरुत्थान की तीर्थ यात्रा
  • नवरात्रि में सामूहिक यज्ञानुष्ठान हों।
  • तीर्थ यात्रा का मूल तत्व-धर्म प्रचार
  • महिला स्वयं सेविकाओं की आवश्यकता
  • इस विष से सावधान रहिए।
  • रामकृष्ण परमहंस की स्वर्णिम सूक्तियाँ
  • ज्वालामुखी प्रयोग हिमालय में शीतल हो!
  • ज्वालामुखी प्रयोग हिमालय में शीतल हो (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj