• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • कर्मों की खेती
    • अधूरी साधना-अपूर्ण फल
    • ईश्वर बोध की सर्व सुलभ साधना-प्रेम
    • अन्त गति
    • रमणीक देह नगरी-एक देव उद्यान
    • Quotation
    • हम अणु से ही उलझे न रहें ‘विभु बनें’
    • Quotation
    • छोटा-सा पाठ
    • प्रपंच प्रेम नहीं- निःस्वार्थ प्रेम
    • केवल विस्तार ही पर्याप्त नहीं
    • अनासक्त कर्मयोग और उसका दर्शन
    • Quotation
    • स्वाभिमानी बालक
    • कुसंस्कार धोते चलें- अगला जन्म पछतावा न बने।
    • Quotation
    • सिखाने-समझाने का नियम
    • विस्तार की धुन में सिमट रही दुनिया
    • Quotation
    • बड़ा कौन
    • हड्डियाँ कमजोर करनी हों, तो माँस खाइए।
    • Quotation
    • सिद्धि से श्रेष्ठ सन्निद्धि
    • कठिनाइयाँ हमारे व्यक्तित्व को प्रखर बनाती हैं।
    • Quotation
    • सम्राट कीशूट
    • जनसंख्या निरोध की निर्दय किन्तु प्राकृतिक प्रविधि
    • प्रकृति के अनोखे योगी
    • गुलाब की शिकायत
    • सन् 2000 और उसके पूर्व के 30 वर्ष
    • Quotation
    • रब्बी हलाफता
    • मैत्रेयी- जिसने धन नहीं आत्म-कल्याण चाहा
    • सम्पूर्ण दृश्य प्रकृति सूर्य-प्रकाश की अनुकृति
    • Quotation
    • स्वामि-भक्त नौकर
    • वासनाओं के कुचक्र में आत्मबल का ह्रास
    • Quotation
    • प्रकृति का निर्मम सत्य वीर भोग्या वसुन्धरा
    • शरीर से बड़ी सामर्थ्य-बौद्धिक सामर्थ्य
    • एक अँग्रेज-आत्म तत्व की खोज में
    • Quotation
    • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
    • “संस्कारात् द्विजोच्चते”
    • वायु - प्रदूषण से हमें यज्ञ बचायेंगे।
    • Quotation
    • विज्ञान ने समस्याएं सुलझाईं कम, उलझाईं अधिक
    • Quotation
    • अन्तिम सन्देश
    • सात लोक-जीवों की सात अवस्थाएं
    • Quotation
    • हमारी श्रद्धा अब सक्रियता के रूप में बदले।
    • राजनीति पर धर्म की विजय
    • स्नेह-दीप धरना
    • स्नेह-दीप धरना (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1970 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


मैत्रेयी- जिसने धन नहीं आत्म-कल्याण चाहा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 32 34 Last
ऋषि याज्ञवलक्य जब वृद्ध हो चले- तो उन्हें इस जनकोलाहल भरे वातावरण में रहना असुविधा जनक प्रतीत होने लगा। उन्होंने इच्छा व्यक्त को, कि मैं निर्जन वन में कुटीर बनाकर रहना रहता हूँ, जिससे अधिक-से-अधिक समय ईश्वर चिन्तन में लग सके तथा मनन-चिन्तन में कोई अवरोध उपस्थित न हो।

याज्ञवलक्य मुनि के दो पत्नियाँ थीं। बड़ी मैत्रेयी- जो पूर्णतः आध्यात्मिक ज्ञान की जिज्ञासु तथा परम सात्विक प्रवृत्ति की नारी थी। ब्रह्मज्ञान को प्राप्त करने की उसे प्रबल जिज्ञासा थी।

दूसरी थी कल्याणी। वह सामान्य मनोभूमि की साँसारिक महिला थी। चलते समय याज्ञवलक्य ने दोनों को बुलाकर कहा- ‘जाने से पूर्व मैं अपनी संपत्ति तुम दोनों के बीच बराबर बाँट देना चाहता हूँ।’

यह सुनकर मैत्रेयी के नेत्र भर आये। उसने कहा- ‘क्या ये सुख-साधन, ये संपत्ति मुझे वह सब कुछ दे सकेंगे जिसकी मुझे वांछा है? मैं सृष्टि का अन्तिम सत्य जान लेना चाहती हूँ। आत्मा का स्वरूप क्या है? वह किस मार्ग पर चल कर परम गति प्राप्त कर सकती हैं? कृपया आप मुझे ज्ञान दें। ये भौतिक के नश्वर पदार्थ मेरे किस काम के?’

ऋषि का हृदय यह सुनकर गदगद हो गया। फिर भी उन्होंने कहा- ‘तुम्हारा कहना बिल्कुल उचित है। फिर भी प्रिये! संपत्ति भी रख लो। जीवन में सभी वस्तुओं की आवश्यकता होती है।’

किन्तु मैत्रेयी को द्रव्य की आकर्षण शक्ति भी विचलित न कर सकी। उसने इतना ही कहा- ‘जीवित रहने भर को कुछ कन्द-मूल फल तथा कुछ मोटे वस्त्र पर्याप्त हैं। वह इस शरीर के रहते जुटा लेना कोई कठिन बात नहीं। अधिक का परिग्रह तो आत्म-ज्ञान की उपलब्धि में बाधक ही सिद्ध होगा। क्या करूंगी मैं ये धातुओं के टुकड़े लेकर? मुझे तो आप सच्चा ब्रह्म-ज्ञान ही प्रदान करें, जो मेरा लक्ष्य तक पहुँचने का पाथेय है।’

याज्ञवलक्य अपनी प्रिय पत्नी के उक्त कथन से बहुत ही अधिक प्रसन्न हुए। उसी दिन से उन्होंने अर्थ संबंधी समस्त व्यवस्थायें अपनी दूसरी पत्नी कल्याणी को सौंप दीं तथा मैत्रेयी को नित्य नियमित रूप से आत्मज्ञान तथा ब्रह्मविद्या का प्रशिक्षण देने लगे।

उन्होंने बताया- ‘सृष्टि के कण-कण में आत्म-तत्व ही समाविष्ट है। चेतना के रूप में हम उसका अनुभव करते हैं। आत्मा का गुण आनन्द है, ऐसा आनन्द जो अखण्ड है- अविभाज्य है। किन्तु जिस प्रकार वीणा से निकली स्वर-लहरी पर अधिकार नहीं किया जा सकता लेकिन वीणा अपने हाथ में ले लेने पर मनचाही स्वर-लहरी निकाली जा सकती है, उसी प्रकार वास्तविक ज्ञान होने पर आत्मा की गति को भी जाना जा सकता है। आत्म-ज्ञान ही सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है। उसे जान लेने पर कुछ भी अगम्य तथा अभेद्य नहीं रह जाता और यह आत्म-तत्व ही विभिन्न रूपों में सर्वत्र व्याप्त है। कण-कण में प्रभासित है।’

इस प्रकार नित्य ही ऋषि अपनी योग्यतम-विवेकशील तथा ब्रह्मवादिनी पत्नी को ज्ञान देते तथा दोनों असीम तृप्ति का अनुभव करते। लौकिक तथा भौतिक सुखों की निःसारता को समझने वाली विदुषी मैत्रेयी ने अपने पति से संपूर्ण आत्म-विद्या सीख ली तथा अनन्त अखण्ड परम तत्व का ज्ञान भी प्राप्त किया। वह तन से ही नहीं- मन तथा आत्मा से भी सच्चे अर्थों में ऋषि की अर्द्धांगिनी थी। मैत्रेयी याज्ञवलक्य जैसा पति पाकर अपने आपको धन्य समझती थी और ऋषि भी ऐसी विचारशील, सात्विकी तथा विशुद्ध परमार्थ भावना से आप्लावित मनोभूमि वाली पत्नी पाकर जीवन को सफल मानते थे। दोनों लौकिक तथा पारलौकिक दिशा में एक दूसरे के पूरक थे।

First 32 34 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • कर्मों की खेती
  • अधूरी साधना-अपूर्ण फल
  • ईश्वर बोध की सर्व सुलभ साधना-प्रेम
  • अन्त गति
  • रमणीक देह नगरी-एक देव उद्यान
  • Quotation
  • हम अणु से ही उलझे न रहें ‘विभु बनें’
  • Quotation
  • छोटा-सा पाठ
  • प्रपंच प्रेम नहीं- निःस्वार्थ प्रेम
  • केवल विस्तार ही पर्याप्त नहीं
  • अनासक्त कर्मयोग और उसका दर्शन
  • Quotation
  • स्वाभिमानी बालक
  • कुसंस्कार धोते चलें- अगला जन्म पछतावा न बने।
  • Quotation
  • सिखाने-समझाने का नियम
  • विस्तार की धुन में सिमट रही दुनिया
  • Quotation
  • बड़ा कौन
  • हड्डियाँ कमजोर करनी हों, तो माँस खाइए।
  • Quotation
  • सिद्धि से श्रेष्ठ सन्निद्धि
  • कठिनाइयाँ हमारे व्यक्तित्व को प्रखर बनाती हैं।
  • Quotation
  • सम्राट कीशूट
  • जनसंख्या निरोध की निर्दय किन्तु प्राकृतिक प्रविधि
  • प्रकृति के अनोखे योगी
  • गुलाब की शिकायत
  • सन् 2000 और उसके पूर्व के 30 वर्ष
  • Quotation
  • रब्बी हलाफता
  • मैत्रेयी- जिसने धन नहीं आत्म-कल्याण चाहा
  • सम्पूर्ण दृश्य प्रकृति सूर्य-प्रकाश की अनुकृति
  • Quotation
  • स्वामि-भक्त नौकर
  • वासनाओं के कुचक्र में आत्मबल का ह्रास
  • Quotation
  • प्रकृति का निर्मम सत्य वीर भोग्या वसुन्धरा
  • शरीर से बड़ी सामर्थ्य-बौद्धिक सामर्थ्य
  • एक अँग्रेज-आत्म तत्व की खोज में
  • Quotation
  • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
  • “संस्कारात् द्विजोच्चते”
  • वायु - प्रदूषण से हमें यज्ञ बचायेंगे।
  • Quotation
  • विज्ञान ने समस्याएं सुलझाईं कम, उलझाईं अधिक
  • Quotation
  • अन्तिम सन्देश
  • सात लोक-जीवों की सात अवस्थाएं
  • Quotation
  • हमारी श्रद्धा अब सक्रियता के रूप में बदले।
  • राजनीति पर धर्म की विजय
  • स्नेह-दीप धरना
  • स्नेह-दीप धरना (Kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj