• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • कर्मों की खेती
    • अधूरी साधना-अपूर्ण फल
    • ईश्वर बोध की सर्व सुलभ साधना-प्रेम
    • अन्त गति
    • रमणीक देह नगरी-एक देव उद्यान
    • Quotation
    • हम अणु से ही उलझे न रहें ‘विभु बनें’
    • Quotation
    • छोटा-सा पाठ
    • प्रपंच प्रेम नहीं- निःस्वार्थ प्रेम
    • केवल विस्तार ही पर्याप्त नहीं
    • अनासक्त कर्मयोग और उसका दर्शन
    • Quotation
    • स्वाभिमानी बालक
    • कुसंस्कार धोते चलें- अगला जन्म पछतावा न बने।
    • Quotation
    • सिखाने-समझाने का नियम
    • विस्तार की धुन में सिमट रही दुनिया
    • Quotation
    • बड़ा कौन
    • हड्डियाँ कमजोर करनी हों, तो माँस खाइए।
    • Quotation
    • सिद्धि से श्रेष्ठ सन्निद्धि
    • कठिनाइयाँ हमारे व्यक्तित्व को प्रखर बनाती हैं।
    • Quotation
    • सम्राट कीशूट
    • जनसंख्या निरोध की निर्दय किन्तु प्राकृतिक प्रविधि
    • प्रकृति के अनोखे योगी
    • गुलाब की शिकायत
    • सन् 2000 और उसके पूर्व के 30 वर्ष
    • Quotation
    • रब्बी हलाफता
    • मैत्रेयी- जिसने धन नहीं आत्म-कल्याण चाहा
    • सम्पूर्ण दृश्य प्रकृति सूर्य-प्रकाश की अनुकृति
    • Quotation
    • स्वामि-भक्त नौकर
    • वासनाओं के कुचक्र में आत्मबल का ह्रास
    • Quotation
    • प्रकृति का निर्मम सत्य वीर भोग्या वसुन्धरा
    • शरीर से बड़ी सामर्थ्य-बौद्धिक सामर्थ्य
    • एक अँग्रेज-आत्म तत्व की खोज में
    • Quotation
    • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
    • “संस्कारात् द्विजोच्चते”
    • वायु - प्रदूषण से हमें यज्ञ बचायेंगे।
    • Quotation
    • विज्ञान ने समस्याएं सुलझाईं कम, उलझाईं अधिक
    • Quotation
    • अन्तिम सन्देश
    • सात लोक-जीवों की सात अवस्थाएं
    • Quotation
    • हमारी श्रद्धा अब सक्रियता के रूप में बदले।
    • राजनीति पर धर्म की विजय
    • स्नेह-दीप धरना
    • स्नेह-दीप धरना (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1970 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


राजनीति पर धर्म की विजय

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 52 54 Last
श्रावस्ती के महाअभिमानी शासनाध्यक्ष विडूडभ ने कपिलवस्तु पर आक्रमण करने का निश्चय कर लिया। सैनिक तैयारियाँ पूर्ण हो गईं। यह समाचार सन्त महानाम ने सुना तो उनका कोमल अन्तःकरण मानव-जाति पर सम्भावित अत्याचार की आशंका से काँप उठा। वे मात्र श्रोता और दर्शक बनकर चुप रह जाने वाले व्यक्ति नहीं थे वरन् कैसी भी परिस्थितियों के विरुद्ध मोर्चा संभालने वाले शूरवीर योद्धा की तरह थे। समाचार पाते ही वे श्रावस्ती की ओर चल पड़े।

सम्राट को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा- स्वार्थ और राज्य-लिप्सा के कारण एक देश का दूसरे देश पर आक्रमण करना अन्याय और पाप है विडूडभ! तुम मेरे शिष्य हो, सो मैं तुम्हें आगाह करने आया हूँ। तुम इस जघन्य कर्म की इच्छा को त्याग दो। युद्ध से मानव जाति का कभी भी हित नहीं हुआ।

अभिमान उस चिकने घड़े के समान होता है, जिस पर उपदेश रूपी जल की एक बूँद भी तो नहीं टिक पाती। विडूडभ की दृष्टि में युद्ध, विजय, लूट-पाट के दृश्य घूम रहे थे, वह भला सन्त की सीधी, सच्ची, सरल वाणी से क्यों प्रभावित हो जाता। उसने महानाम की एक न सुनी और कपिलवस्तु पर चढ़ाई कर दी।

विचारों में डूबे सन्त महानाम अभी कुछ विचार कर ही रहे थे कि उन्हें एक ग्रामीण ने आकर सूचना दी- महात्मन्! विडूडभ ने कपिलवस्तु पर रक्त-रंजित आक्रमण कर दिया है। इधर कपिलवस्तु नरेश का पता नहीं है। सुना है वह अपनी रानियों समेत भाग गये हैं। सेनापति रहित सेना ने भी, सुना है आत्म-समर्पण कर दिया है। क्रूर विडूडभ ने सैनिकों को खुली छूट दे दी है- वे नगरवासियों को बुरी तरह लूट रहे हैं और निरीह स्त्री-बच्चों को भी काट-काटकर मौत के घाट उतार रहे हैं।

धिक्कार! सन्त के मुँह से यह शब्द पहली बार सुनने को मिल रहे थे- विडूडभ तो पापी है ही, जो उसने निरपराध कपिलवस्तु पर आक्रमण कर दिया। पर उससे भी भयानक पापी रहा इस देश का राजा, जिसने अत्याचार का सामना शक्ति से न कर, मृत्यु के भय से भाग जाना अच्छा समझा। युद्ध बुरा है, पर आततायी से युद्ध न करना उससे भी बुरा है। अब मैं जाता हूँ, देखता हूँ विडूडभ मेरी प्रजा पर कैसे अत्याचार करता है?

महानाम अगले क्षण विडूडभ के सैनिक शिविर में थे। उन्होंने विडूडभ से कहा- ‘राजन्, आपको स्मरण होगा, एक दिन गुरुकुल से विदा होते समय आपने मुझ से गुरुदक्षिणा माँगने को कहा था- और मैंने तब न माँग कर किसी उचित अवसर पर माँगने को कहा था। वह अवसर आज आ गया- मुझे तुमसे गुरु-दक्षिणा चाहिए और वह यह कि अब तुम निरीह प्रजा पर अत्याचार नहीं करोगे। अपने सैनिकों को आज्ञा देकर यह लूट-पाट बन्द करा दो। यही मेरी गुरु-दक्षिणा है।’

विडूडभ सोच में पड़ गया- फिर उसकी क्रूर निगाहों में एक नई चमक दिखाई दी। उसने कहा- ‘गुरुवर! मैं अपनी शर्त पालन करूंगा, पर सीधे नहीं। आप इस सरोवर में डुबकी लगायें- जितनी देर आप पानी के अन्दर रहेंगे, उतनी देर लूट-पाट और रक्तपात बन्द रहेगा तथा कपिलवस्तु की प्रजा के लिये यह छूट रहेगी कि वह उतनी देर में प्राण-रक्षा के लिये कहीं भी चली जाये।’

गहरे सन्तोष की मुद्रा में उन्होंने विडूडभ की आँखों में आँखें डालीं और बोले- ‘स्वीकार है।’ समाचार पाकर सारा नगर भागने की अपेक्षा तालाब के किनारे जुटने लगा। सन्त ने डुबकी लगाई- एक-दो-चार-आठ-सोलह पल, क्षण, घण्टे बीतते गये पर सन्त का शरीर बाहर नहीं आया। इस महान् त्याग के आगे विडूडभ का विद्रूप गलकर पानी-पानी हो गया। उसने रक्तपात बन्द करा दिया। तालाब खाली कराया गया तो विडूडभ ने पाया कि उन्होंने अपने आपको जल-स्तम्भ में लगी जंजीर से कसकर बाँध लिया और जल के भीतर ही अपने प्राण त्याग दिये।

First 52 54 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • कर्मों की खेती
  • अधूरी साधना-अपूर्ण फल
  • ईश्वर बोध की सर्व सुलभ साधना-प्रेम
  • अन्त गति
  • रमणीक देह नगरी-एक देव उद्यान
  • Quotation
  • हम अणु से ही उलझे न रहें ‘विभु बनें’
  • Quotation
  • छोटा-सा पाठ
  • प्रपंच प्रेम नहीं- निःस्वार्थ प्रेम
  • केवल विस्तार ही पर्याप्त नहीं
  • अनासक्त कर्मयोग और उसका दर्शन
  • Quotation
  • स्वाभिमानी बालक
  • कुसंस्कार धोते चलें- अगला जन्म पछतावा न बने।
  • Quotation
  • सिखाने-समझाने का नियम
  • विस्तार की धुन में सिमट रही दुनिया
  • Quotation
  • बड़ा कौन
  • हड्डियाँ कमजोर करनी हों, तो माँस खाइए।
  • Quotation
  • सिद्धि से श्रेष्ठ सन्निद्धि
  • कठिनाइयाँ हमारे व्यक्तित्व को प्रखर बनाती हैं।
  • Quotation
  • सम्राट कीशूट
  • जनसंख्या निरोध की निर्दय किन्तु प्राकृतिक प्रविधि
  • प्रकृति के अनोखे योगी
  • गुलाब की शिकायत
  • सन् 2000 और उसके पूर्व के 30 वर्ष
  • Quotation
  • रब्बी हलाफता
  • मैत्रेयी- जिसने धन नहीं आत्म-कल्याण चाहा
  • सम्पूर्ण दृश्य प्रकृति सूर्य-प्रकाश की अनुकृति
  • Quotation
  • स्वामि-भक्त नौकर
  • वासनाओं के कुचक्र में आत्मबल का ह्रास
  • Quotation
  • प्रकृति का निर्मम सत्य वीर भोग्या वसुन्धरा
  • शरीर से बड़ी सामर्थ्य-बौद्धिक सामर्थ्य
  • एक अँग्रेज-आत्म तत्व की खोज में
  • Quotation
  • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
  • “संस्कारात् द्विजोच्चते”
  • वायु - प्रदूषण से हमें यज्ञ बचायेंगे।
  • Quotation
  • विज्ञान ने समस्याएं सुलझाईं कम, उलझाईं अधिक
  • Quotation
  • अन्तिम सन्देश
  • सात लोक-जीवों की सात अवस्थाएं
  • Quotation
  • हमारी श्रद्धा अब सक्रियता के रूप में बदले।
  • राजनीति पर धर्म की विजय
  • स्नेह-दीप धरना
  • स्नेह-दीप धरना (Kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj