Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
TEXT SCAN
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: VigyapanSuchana · Page 14

VigyapanSuchana

आमन्त्रण और आह्वान

उन उच्चशिक्षित, अध्ययनशील प्रबुद्ध लोगों को, जो वैज्ञानिक अध्यात्म के शोध कार्यों में हरिद्वार रह कर योगदान दे सकें।

उन उदारमना लोगों को जो ब्रह्म वर्चस् आरण्यक के निर्माण में आर्थिक सहयोग दे सकें।

उन अध्यात्म प्रेमी परिजनों को जो अपने व्यस्त समय में से दस दिन का समय निकाल कर दस दिन के साधना सत्रों में सम्मिलित हो सकें।

उन लोगों को जिनके पारिवारिक उत्तरदायित्व हलके हो गये हैं, जो एक महीने वानप्रस्थ सत्रों में रह कर आत्मिक प्रगति एवं लोक साधना की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

उन महिलाओं को जो एक महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने क्षेत्र में महिला जागरण की ज्योति जला सकने की इच्छुक हैं।

उन परिवार निवृत्त लोगों को, जो ब्रह्मवर्चस् आरण्यक के दिव्य वातावरण में रह कर शेष जीवन बिताना चाहते हैं।

उनके कर्मठ परिजनों को जो अपने क्षेत्र में शाखा संगठन चलाते हैं और उसमें जीवन संचार के लिए कुछ करने के इच्छुक हैं।

उन परिजनों में से प्रत्येक को, जो अपनी सद्भावना शुभेच्छा सहकारिता एवं परामर्श से हमें किसी प्रकार प्रोत्साहन देने के इच्छुक हैं।