• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सच्ची और झूठी प्रार्थना
    • अर्जुन का असमंजस
    • आत्मिक प्रगति का राजमार्ग
    • बिलकुल संकोच नही (Kahani)
    • अपने को परिष्कृत करें और सिद्धियों के भण्डार बनें
    • Quotation
    • सुख दुःख का कारण दृष्टिकोण (Kahani)
    • पत्थर और फुल (Kahani)
    • प्रतिभा- जागरुकता और तत्परता की परिणति
    • Quotation
    • स्वर्ग या नर्क में से किसी एक का चुनाव
    • कष्टकारक दुष्परिणाम (Kahani)
    • सर पर पाप क्यों (Kahani)
    • निष्काम कर्मयोग एवं मुक्ति
    • Quotation
    • सशक्तता शक्तियों के सदुपयोग पर अवलम्बित
    • ब्रह्मचर्य का लाभ (Kahani)
    • व्रतशीलता बनाम हठवादिता
    • Quotation
    • Quotation
    • मानवी सत्ता हर दृष्टि से अनुपम, अद्भुत एवं आश्चर्यजनक
    • Quotation
    • Quotation
    • Quotation
    • Quotation
    • ज्ञान की महिमा कम नहीं (Kahani)
    • अहंकार का उन्माद (Kahani)
    • तर्क एवं श्रद्धा का समन्वित रूप- धर्म
    • प्रेम ही परमेश्वर है।
    • कर्मफल का सुनियोजित व्यवस्था क्रम
    • मनोनिग्रह और आत्मिक उत्कर्ष
    • श्रम से चमत्कार (Kahani)
    • मनुष्य की विलक्षण सत्ता
    • चेतना ने पदार्थ बनाया
    • Quotation
    • सुख का कारण ज्ञान है (Kahani)
    • ब्रह्मांड के हृदय की धड़कन
    • Quotation
    • विज्ञान के लिए भारी शोध कार्य करने को पड़ा है।
    • Quotation
    • मानवीय गरिमा को प्रभावित करने वाले गुण (Kahani)
    • यौन परिवर्तन की विचित्र घटनाएँ
    • Quotation
    • प्रतिभा का उपयोग शालीनता के लिए
    • Quotation
    • शक्तियों के दो ध्रुव केन्द्र
    • अहन्ता को छोड़ो (Kahani)
    • जाकों राखे सांइयाँ, मार सके ना कोय
    • मुफ्त के धन में अनेक दुर्गुण (Kahani)
    • मानवी सत्ता चिरपुरातन है।
    • Quotation
    • बाल-बुद्धि के लिए क्षमा माँगी (Kahani)
    • भारतीय परम्परा और संगीत उपचार
    • शिवाजी को अमोघ तलवार मिली (Kahani)
    • प्रथम सन्तान
    • शिखा सूत्र- हिन्दू संस्कृति के प्रतीक चिन्ह
    • महायुद्ध की तैयारियाँ समय रहते रुक जाँय
    • Quotation
    • VigyapanSuchana
    • सद्गुण पर निर्भर शासन की सुख शांति (Kahani)
    • अपनों से अपनी बात- गुरुदेव का श्रावणी संदेश
    • VigyapanSuchana
    • जीवन-ज्योति-प्रदाता
    • जीवन-ज्योति-प्रदाता (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • सच्ची और झूठी प्रार्थना
    • अर्जुन का असमंजस
    • आत्मिक प्रगति का राजमार्ग
    • बिलकुल संकोच नही (Kahani)
    • अपने को परिष्कृत करें और सिद्धियों के भण्डार बनें
    • Quotation
    • सुख दुःख का कारण दृष्टिकोण (Kahani)
    • पत्थर और फुल (Kahani)
    • प्रतिभा- जागरुकता और तत्परता की परिणति
    • Quotation
    • स्वर्ग या नर्क में से किसी एक का चुनाव
    • कष्टकारक दुष्परिणाम (Kahani)
    • सर पर पाप क्यों (Kahani)
    • निष्काम कर्मयोग एवं मुक्ति
    • Quotation
    • सशक्तता शक्तियों के सदुपयोग पर अवलम्बित
    • ब्रह्मचर्य का लाभ (Kahani)
    • व्रतशीलता बनाम हठवादिता
    • Quotation
    • Quotation
    • मानवी सत्ता हर दृष्टि से अनुपम, अद्भुत एवं आश्चर्यजनक
    • Quotation
    • Quotation
    • Quotation
    • Quotation
    • ज्ञान की महिमा कम नहीं (Kahani)
    • अहंकार का उन्माद (Kahani)
    • तर्क एवं श्रद्धा का समन्वित रूप- धर्म
    • प्रेम ही परमेश्वर है।
    • कर्मफल का सुनियोजित व्यवस्था क्रम
    • मनोनिग्रह और आत्मिक उत्कर्ष
    • श्रम से चमत्कार (Kahani)
    • मनुष्य की विलक्षण सत्ता
    • चेतना ने पदार्थ बनाया
    • Quotation
    • सुख का कारण ज्ञान है (Kahani)
    • ब्रह्मांड के हृदय की धड़कन
    • Quotation
    • विज्ञान के लिए भारी शोध कार्य करने को पड़ा है।
    • Quotation
    • मानवीय गरिमा को प्रभावित करने वाले गुण (Kahani)
    • यौन परिवर्तन की विचित्र घटनाएँ
    • Quotation
    • प्रतिभा का उपयोग शालीनता के लिए
    • Quotation
    • शक्तियों के दो ध्रुव केन्द्र
    • अहन्ता को छोड़ो (Kahani)
    • जाकों राखे सांइयाँ, मार सके ना कोय
    • मुफ्त के धन में अनेक दुर्गुण (Kahani)
    • मानवी सत्ता चिरपुरातन है।
    • Quotation
    • बाल-बुद्धि के लिए क्षमा माँगी (Kahani)
    • भारतीय परम्परा और संगीत उपचार
    • शिवाजी को अमोघ तलवार मिली (Kahani)
    • प्रथम सन्तान
    • शिखा सूत्र- हिन्दू संस्कृति के प्रतीक चिन्ह
    • महायुद्ध की तैयारियाँ समय रहते रुक जाँय
    • Quotation
    • VigyapanSuchana
    • सद्गुण पर निर्भर शासन की सुख शांति (Kahani)
    • अपनों से अपनी बात- गुरुदेव का श्रावणी संदेश
    • VigyapanSuchana
    • जीवन-ज्योति-प्रदाता
    • जीवन-ज्योति-प्रदाता (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1985 - Version2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


चेतना ने पदार्थ बनाया

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 33 35 Last
“मिस्टीरिअल यूनीवर्स” ग्रन्थ के रचयिता सरजेम्स जीन्स ने लिखा है- विज्ञान जगत अब पदार्थ सत्ता नियंत्रण करने वाली चेतन सत्ता की ओर उन्मुख हो रहा है और यह खोजने में लगा है कि हर पदार्थ को गुण धर्म की रीति-नीति से नियन्त्रित रखने वाली व्यापक चेतना का स्वरूप क्या है? पदार्थ को स्वसंचालित, अचेतन, सत्ता समझने की प्रचलित मान्यता अब इतनी अपूर्ण है कि उस आधार पर प्राणियों की चिन्तन क्षमता का कोई समाधान नहीं मिलता। अब वैज्ञानिक निष्कर्ष आणविक हलचलों के ऊपर शासन करने वाली एक अज्ञात चेतन सत्ता को समझने का प्रयास गम्भीरतापूर्वक कर रहे हैं।

फिजिओलॉजीकल साइकोलॉजी के लेखक श्री मेक डूगन ने लिखा है- मस्तिष्कीय संरचना को कितनी ही बारीकी से देखा समझा जाय यह उत्तर नहीं मिलता कि पाशविक स्तर से ऊँचे उठकर मानव प्राणी अपने में उच्चस्तरीय ज्ञान-विज्ञान की धारायें कैसे बहाता रहता है और भावनापूर्ण सम्वेदनाओं से कैसे ओत-प्रोत रहता है? भाव सम्वेदनाओं की गरिमा समझते हुए हमें यह भी स्वीकार करना पड़ेगा कि मनुष्य के भीतर कोई अमूर्तिक सत्ता भी विद्यमान है जिसे आत्मा अथवा भाव चेतना जैसा कोई नाम दिया जा सकता है।

अणु विज्ञान के आचार्य अलबर्ट आइन्स्टीन ने परमाणु प्रक्रिया का विशद् विवेचन करने के उपरान्त अपने निष्कर्ष को घोषित करते हुए कहा है- मुझे विश्वास हो गया है कि जड़ प्रकृति के भीतर एक ज्ञानवान चेतना भी काम कर रही है।

सर ए. एस. एडिंग्टन का कथन है- भौतिक पदार्थों के भीतर एक चेतन शक्ति काम कर रही है जिसे अणु प्रक्रिया का प्राण कहा जा सकता है। हम उसका सही स्वरूप और क्रिया-कलाप अभी नहीं जानते पर यह अनुभव करते हैं कि संसार में जो कुछ हो रहा है वह अनायास, आकस्मिक या अविचारपूर्ण नहीं है।

पी. गेईउर्स अपने ग्रन्थ ‘इवोल्यूशन’ में अपने निष्कर्ष व्यक्त करते हुए कहते हैं- सृष्टि का आरंभ जड़ परमाणुओं से हुआ और ज्ञान पीछे उपजा यह मान्यता सही नहीं है। लगता है सृष्टि से भी पूर्व कोई चेतना मौजूद थी और उसी ने क्रमबद्ध एवं सोद्देश्य रीति-नीति के साथ इस विश्व ब्रह्मांड का सृजन किया।

‘इन्ट्रोडेक्शन टू साइन्स’ पुस्तक में विज्ञान जे. ए. थामसन ने कहा है- विश्व में जीवन कब और कैसे उत्पन्न हुआ उसका विज्ञान के पास कोई उत्तर नहीं है।

ख्याति प्राप्त विज्ञान वेत्ता टेण्डल ने अपने ग्रन्थ ‘‘फ्रेगमन्ट्स आफ साइन्स” में स्वीकार किया है- हाइड्रोजन, आक्सीजन, कार्बन, नाइट्रोजन, फास्फोरस प्रभृति तत्वों के ज्ञान शून्य परमाणुओं से मस्तिष्क की संरचना हुई है।

जे. वी. एस हेल्टेन का कथन है पदार्थ या शक्ति ही इस संसार का समग्र स्वरूप नहीं है। हम दिन-दिन इसी निष्कर्ष पर पहुँच जाते हैं कि एक समष्टिगत मनःतत्व समस्त विश्व पर नियन्त्रण स्थापित किये हुए है।

आर्थर एच. क्रांपटन इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि संसार के पदार्थों को जलते हुए ईंधन जैसा समझा जा सकता है। जड़ चेतन की ज्वलन्त गतिविधियाँ ऐसे अग्नि तत्व के साथ सम्बद्ध हैं जिसे व्यापक चेतना या आत्मा आदि किसी नाम से संबोधित किया जा सकता है।

हर्वट स्पेन्सर ने अपनी पुस्तक ‘फर्स्ट प्रिन्सीपल’ में कहा- एक ऐसे विश्वव्यापी चेतन तत्व से इन्कार नहीं किया जा सकता जो साधारणतया सभी प्राणियों में विशेषतया मानव प्राणियों में जीवन की एक सुरम्य प्रक्रिया का निर्धारण करती है। प्राचीन काल के धर्माचार्य या दार्शनिक जिस प्रकार उसका विवेचन करते रहे हैं भले ही वह संदिग्ध हो, भले ही उसका सही स्वरूप अभी समझा न जा सका हो, पर उसका अस्तित्व असंदिग्ध रूप से है और वह ऐसा है जिसका गम्भीर अन्वेषण रूप से है और वह ऐसा है जिसका गम्भीर अन्वेषण होना चाहिए।

डा. गार्ल कहते हैं- संसार का मुख्य तत्व पदार्थ नहीं वरन् वह चेतन सत्ता है जो समझती, अनुभव करती, सोचती, याद रखती और प्रेम करती है। मृत्यु के उपरान्त जीवन की पुनरावृत्ति का सनातन क्रम उसी के द्वारा गतिशील रहता चला आ रहा है।

संसार के प्रमुख विज्ञान वेत्ताओं के सम्मिलित निष्कर्ष व्यक्त करने वाले ग्रन्थ “दी ग्रेट डिजाइन” में प्रतिपादन किया गया है कि यह संसार निर्जीव यन्त्र नहीं है। यह सब अनायास अकस्मात ही नहीं बन गया है। चेतन और अचेतन हर पदार्थ में एक ज्ञान शक्ति काम कर रही है। उसका नाम भले ही कुछ भी दिया जाय।

‘‘साइन्स एण्ड सोल’’ के लेखक आर. डबलिन इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि प्राणि जगत के अस्तित्व को जड़ परमाणुओं की हलचल मात्र-मान बैठने से काम नहीं चलेगा। भावना, विचारणा, कल्पना और सम्वेदना जैसी तरंगें उत्पन्न करने वाली ज्ञान सत्ता को यदि अस्वीकार किया जाय तो जीवधारियों की सत्ता की सही व्याख्या ही नहीं हो सकती।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक आलिवरलाज कहते थे- ‘‘मुझे विश्वास है अब वह समय निकट आ गया है जबकि विज्ञान को नये क्षेत्र में प्रवेश करना होगा। विज्ञान अब भौतिक जगत तक ही सीमित नहीं रहेगा। चेतन जगत भी अब वैज्ञानिक प्रयोग परीक्षण का महत्वपूर्ण विषय बन गया है।’’

इंग्लैंड की रॉयल सोसायटी के सेक्रेटरी सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘सर जेम्स जीन्स’ ने लिखा है- ‘‘पहले यह मान्यता थी कि जड़ जगत की चेतना ही उत्पत्ति का आधार है। भौतिक तत्वों के समन्वय से ही मन की उत्पत्ति होती है। लेकिन यह यथार्थवादी मान्यता अब बदल गई है। अब यह माना जाने लगा है कि चेतन सत्ता ही जड़ पदार्थों की उत्पत्ति करती है। इस जड़ जगत के पीछे एक विराट चेतना काम कर रही है।’’

सर जेम्स जीन्स ने “दि न्यू बैकग्राउण्ड ऑफ साइन्स” नामक पुस्तक में यह उल्लेख किया है “उन्नीसवीं सदी में विज्ञान का मूल विषय भौतिक जगत था लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि विज्ञान जड़ पदार्थों से अधिकाधिक दूर होती जा रहा है।”

‘दि मिस्टीरियस यूनिवर्स” में उन्होंने लिखा है- वैज्ञानिक विषय के संदर्भ में हमने जो पूर्व मान्यता बना ली है अब उसकी पुनः परीक्षण की आवश्यकता है। जड़ जगत को जो प्रधानता दे बैठे थे- अब प्रतीत हो रहा है कि वह गौण है। जड़ जगत के पीछे एक नियामक सत्ता काम कर रही है।

प्रो. ए.एस. एडिंगटन ने कहा है- ‘‘अब विज्ञान इस निर्णय पर पहुँचा है कि समस्त सृष्टि को एक अज्ञात शक्ति गतिमान कर रही है।’’

अब विज्ञान का जड़ पदार्थों से लगाव समाप्त हो गया। चेतना, मन, आत्मा का अस्तित्व माना जाने लगा है। चेतन सत्ता ही जड़ जगत की उत्पत्ति का मूल कारण है।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक हर्बर्ट स्पेन्सर ने कहा- ‘‘जिस शक्ति को मैं बुद्धि की पहुंच से परे मानता हूँ वह धर्म का खण्डन नहीं करती अपितु उसे और अधिक बल पहुँचाती है।’’

प्रसिद्ध वैज्ञानिक एलफ्रेड रसल वैलेस ने अपनी पुस्तक ‘‘सोशल इनवाइरनमेण्ट एण्ड माँरल प्रोग्रेस’’ में स्पष्ट लिखा है- “मुझे विश्वास है कि चेतना ही जड़ पदार्थों को गति प्रदान करती है।’’

सन् 1934 में “दि ग्रेट डिजाइन” नामक पुस्तक में चौदह वैज्ञानिकों ने अपना मत इस प्रकार प्रकट किया- ‘‘यह संसार चेतना रहित कोई मशीन नहीं है। इसका निर्माण अकस्मात ऐसे ही नहीं हो गया। ब्रह्मांड के सभी क्रिया-कलापों को एक चेतन शक्ति नियन्त्रित कर रही है चाहे हम उसे कुछ भी नाम दे दें।”

अलबर्ट आइन्स्टीन ने कहा है- ‘‘मैं ईश्वर को मानता हूँ। इस अविज्ञात सृष्टि के अद्भुत रहस्यों में वह ईश्वरीय शक्ति ही परिलक्षित होती है। अब विज्ञान भी इस बात का समर्थन कर रहा है कि सम्पूर्ण सृष्टि का नियमन एक अदृश्य चेतन सत्ता कर रही है।’’

जे. बी. एस. हैलडेन ने लिखा है- ‘‘अविज्ञात सृष्टि के कुछ ही रहस्यों को हम जान पाये हैं। सृष्टि को हम एक निर्जीव मशीन मात्र समझ रहे थे। यह हमारी भूल थी। वास्तव में यह सृष्टि चेतन शक्ति से सम्बद्ध है। जड़ पदार्थों का संचालन यह चेतन शक्ति ही कर रही है।

आर्थर एस. एडिंगटन ने लिखा है- ‘‘ईश्वर का अस्तित्व नहीं है यह मान्यता टूट चुकी है। चूँकि धर्म आत्म और परमात्म शक्ति से जुड़ा हुआ है। अतः धर्म का खण्डन नहीं किया जा सकता।’’

आर्थर एच. क्राम्प्टन ने कहा है- ‘‘हमारे चिंतन मनन को न केवल मस्तिष्क ही प्रभावित करता है। वरन् इससे भी अलग एक शक्ति है जो विचारणाओं को प्रेरित करती है। उस चेतन शक्ति की सम्पूर्ण जानकारी तो नहीं मिल पायी है यह लेकिन यह निश्चित है कि मृत्यु के बाद भी उस चेतना का अस्तित्व बना रहता है।

First 33 35 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • सच्ची और झूठी प्रार्थना
  • अर्जुन का असमंजस
  • आत्मिक प्रगति का राजमार्ग
  • बिलकुल संकोच नही (Kahani)
  • अपने को परिष्कृत करें और सिद्धियों के भण्डार बनें
  • Quotation
  • सुख दुःख का कारण दृष्टिकोण (Kahani)
  • पत्थर और फुल (Kahani)
  • प्रतिभा- जागरुकता और तत्परता की परिणति
  • Quotation
  • स्वर्ग या नर्क में से किसी एक का चुनाव
  • कष्टकारक दुष्परिणाम (Kahani)
  • सर पर पाप क्यों (Kahani)
  • निष्काम कर्मयोग एवं मुक्ति
  • Quotation
  • सशक्तता शक्तियों के सदुपयोग पर अवलम्बित
  • ब्रह्मचर्य का लाभ (Kahani)
  • व्रतशीलता बनाम हठवादिता
  • Quotation
  • Quotation
  • मानवी सत्ता हर दृष्टि से अनुपम, अद्भुत एवं आश्चर्यजनक
  • Quotation
  • Quotation
  • Quotation
  • Quotation
  • ज्ञान की महिमा कम नहीं (Kahani)
  • अहंकार का उन्माद (Kahani)
  • तर्क एवं श्रद्धा का समन्वित रूप- धर्म
  • प्रेम ही परमेश्वर है।
  • कर्मफल का सुनियोजित व्यवस्था क्रम
  • मनोनिग्रह और आत्मिक उत्कर्ष
  • श्रम से चमत्कार (Kahani)
  • मनुष्य की विलक्षण सत्ता
  • चेतना ने पदार्थ बनाया
  • Quotation
  • सुख का कारण ज्ञान है (Kahani)
  • ब्रह्मांड के हृदय की धड़कन
  • Quotation
  • विज्ञान के लिए भारी शोध कार्य करने को पड़ा है।
  • Quotation
  • मानवीय गरिमा को प्रभावित करने वाले गुण (Kahani)
  • यौन परिवर्तन की विचित्र घटनाएँ
  • Quotation
  • प्रतिभा का उपयोग शालीनता के लिए
  • Quotation
  • शक्तियों के दो ध्रुव केन्द्र
  • अहन्ता को छोड़ो (Kahani)
  • जाकों राखे सांइयाँ, मार सके ना कोय
  • मुफ्त के धन में अनेक दुर्गुण (Kahani)
  • मानवी सत्ता चिरपुरातन है।
  • Quotation
  • बाल-बुद्धि के लिए क्षमा माँगी (Kahani)
  • भारतीय परम्परा और संगीत उपचार
  • शिवाजी को अमोघ तलवार मिली (Kahani)
  • प्रथम सन्तान
  • शिखा सूत्र- हिन्दू संस्कृति के प्रतीक चिन्ह
  • महायुद्ध की तैयारियाँ समय रहते रुक जाँय
  • Quotation
  • VigyapanSuchana
  • सद्गुण पर निर्भर शासन की सुख शांति (Kahani)
  • अपनों से अपनी बात- गुरुदेव का श्रावणी संदेश
  • VigyapanSuchana
  • जीवन-ज्योति-प्रदाता
  • जीवन-ज्योति-प्रदाता (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj