• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन कलाकार हाथों से सँजोया जाय
    • इस वर्ष का महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक लाख यज्ञ एवं सामूहिक मंत्रोच्चारण
    • भय से बचे रहें
    • Quotation
    • अध्यात्म का प्रथम चरण परिमार्जन
    • मन को समुन्नत बनाने का एक मात्र राजमार्ग
    • Quotation
    • तत्व ज्ञान का तीसरा चरण
    • कृतज्ञता और प्रत्युपकार (kahani)
    • Quotation
    • आध्यात्म साधना और आहार शुद्धि
    • व्यामोह में फंसे (kahani)
    • प्राणशक्ति और वैज्ञानिक अभिमत
    • चिकित्सा क्षेत्र में ध्यानयोग का प्रवेश
    • Quotation
    • अजपा जप-सोऽहम् साधना
    • सिद्ध पुरुष (kahani)
    • मनःक्षेत्र में चित्त की भूमिका
    • साम्यवाद के जन्मदाता (kahani)
    • प्रगति में लगन का योगदान
    • हमारा जन्म सिद्ध अधिकार (kahani)
    • कुण्डली साधना की पृष्ठ भूमि
    • महाराज प्रसिचेत (kahani)
    • आये दिन की समस्याएँ और उनके समाधान
    • Quotation
    • विज्ञानमय कोष और दिव्य दर्शन
    • वैराग्य का नशा (kahani)
    • मनुष्य में संव्याप्त जैव विद्युत
    • ब्रह्माजी के पास पहुँचा (kahani)
    • मानवी काया का अदृश्य अस्तित्व
    • स्वेच्छा मरण- एक उलझी गुत्थी
    • Quotation
    • संकल्पशक्ति सर्वोपरि
    • जीवन के अन्तिम दिन (kahani)
    • रोग निवारण हेतु मनोबल का उपयोग
    • Quotation
    • पूर्वार्त्त और पाश्चात्य लोगों का बुढ़ापा
    • सत्याग्रह की योजना (kahani)
    • यह सब कैसे सम्भव हुआ?
    • सदा के लिए वह कुप्रथा बन्द (kahani)
    • धर्मतंत्र के परिशोधन मार्टिन लूथर
    • Quotation
    • चौथी क्रान्ति सर्वनाश नहीं ला रही
    • चन्द्रगुप्त के शासन काल में (kahani)
    • विशेष धारावाहिक -लेखमाला-सावित्री-सविता की ऊर्जा एवं आत्मा
    • VigyapanSuchana
    • यज्ञ द्वारा प्राण पर्जन्य की वर्षा
    • शान्तनु ने स्वप्न देखा (kahani)
    • ब्राह्मणत्व का उद्देश्य एवं स्वरूप
    • राजा महेन्द्र प्रताप (kahani)
    • अपनों से अपनी बात
    • सब कुछ कहने के लिए विवश न करें
    • जिन्दगी का स्वरूप
    • जिन्दगी का स्वरूप (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1986 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


प्रगति में लगन का योगदान

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 19 21 Last
किन्हीं-किन्हीं बच्चों में छोटी आयु से ही पढ़ने में असाधारण रुचि होती है। जो वे पढ़ते हैं वह याद भी हो जाता है और भविष्य में भी चिरकाल तक स्मरण बना रहता है। ऐसे बच्चे परीक्षाओं में साथियों की तुलना में अधिक जल्दी उत्तीर्ण होते जाते हैं और अपनी प्रतिभा से संपर्क में आने वाले सभी को प्रभावित करते हैं।

इन दिनों आयु का भी बन्धन है पर कुछ शताब्दियों पूर्व ऐसा बन्धन नहीं था। प्रतिभा और योग्यता की कसौटी पर खरे उतरने वाले पदाधिकारी बना दिये जाते थे चाहे उनकी आयु कम ही क्यों न हो? जो स्वयं पढ़ने के अतिरिक्त दूसरों को भी पढ़ाने की क्षमता प्रदर्शित करता था वह बिना रोक-टोक कम आयु होते हुए भी अध्यापन कार्य करने लगता था।

जिन्हें विद्या में वास्तविक रुचि है उनका शिक्षाकाल आजीवन चलता है। वे आजीविका उपार्जन भी करते रहते हैं और साथ ही विद्यार्थियों की भाँति आगे का शिक्षण कार्य भी जारी रखते हैं। ऐसों को ही उन्नति के उच्च शिखर पर पहुँचने का अवसर मिलता है।

शिक्षा में अभिरुचि का असाधारण स्तर का होना पूर्व जन्मों के संचित संस्कारों का भी प्रतिफल है।

जिन्हें विद्याध्ययन में रस आने लगता है, उनके लिए उस क्षुधा पूर्ति करते रहना एक प्रिय विषय बन जाता है। उसी तरह जिस तरह कि व्यसनी अपने शौक चाव की पूर्ति को ही एक बड़ी उपलब्धि मानकर उसके लिए किसी भी प्रकार समय निकाल लेते हैं और तन्मयता पूर्वक बिना ऊबे, उकताये अपनी गतिविधियों को निरन्तर जारी रखते हैं।

इंग्लैंड के प्रसिद्ध रोज पब्लिक स्कूल में जब फिलिप हैरंद्यम हैडमास्टर बने, तब वे पूर 18 वर्ष के भी नहीं होने पाये थे। वे व्यवस्था बड़ी कुशलतापूर्वक चलाते थे और साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाते भी थे। इसके अतिरिक्त उनने आगे की अपनी पढ़ाई भी जारी रखी।

अरकन्सास के एक असाधारण विद्वान और प्रबन्धक अपने जीवन काल में पाँच कालेजों के अध्यक्ष रहे और उन्हें आजीवन व्यवस्थापूर्वक चलाते रहे।

केन्टुकी लेबनान का एक प्रतिभाशाली बालक 14 वर्ष की आयु में सेन्ट मेरीज कालेज की उच्च कक्षाओं को गणित पढ़ाने वाला अध्यापक नियुक्त हुआ। बिना किसी की सहायता के वह अपनी प्रतिभा के बल पर ऊँचा उठता गया और वाल्टीमोर का आर्क बिशप बना।

सन् 1900 में रदर फोर्ड कालेज से चार्ल्स बीवर सर्वोच्च परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ। वह प्रतिभाशाली छात्र उसी वर्ष कालेज का अध्यक्ष भी चुन लिया गया।

शिकागो विश्वविद्यालय के संस्थापक विलियम रैनेहायर ने हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करके मरकिंगम कालेज में प्रवेश पा लिया था। वे प्रसिद्ध शिक्षाविद् के रूप में प्रख्यात हुए। 9 कालेजों के अध्यापक बनाये। उनका प्रत्येक क्षण शिक्षा सेवा में ही संलग्न रहा।

सन् 1630 में जन्मा एक जर्मन छात्र 16 वर्ष की आयु में यूनानी, लेटिन और हिब्रू भाषाओं में कविता लिखने लगा था। तभी से वे छपने भी लगी थीं।

आँखें चली जाने और शरीर को लकवा मार जाने के बाद फ्राँसीसी इतिहासकार अगास्टि ने मुँह से बोलकर और दूसरों से लिखाकर इतिहास के अत्यन्त सम्पादित 28 ग्रन्थ लिखाये।

अंग्रेजी उपन्यासकार चार्लोट योन्ज 7 वर्ष की आयु से एक रविवासरीय स्कूल में धर्म शिक्षा लेने जाया करता था। बड़ा होने पर उसने उसी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया और 71 वर्ष की आयु तक उस व्रत को निवाहा।

वोडोइन कालेज के अध्यापक एल्फुअस लगातार 66 वर्ष तक अध्यापक का काम करत रहे। रिटायर होने के नियमों को उन्होंने स्वीकार नहीं किया। बिना वेतन लिए भी वे मरण तक अध्यापन करते रहे।

बेंजामिन शुल्क को 100 विदेशी भाषाएँ आती थीं। उसने आजीवन उन भाषाओं में बाइबिल का अनुवाद किया। शुल्ज की मृत्यु 1760 में हुई।

एम्बडन की अध्यापिका ओजियन्स को नये स्कूल खोलने की भारी लगन थी। उसने 30 वर्षों तक पढ़ाया। प्रथम वर्ष स्वयं ही संचालिका और अध्यापिका रही। इस प्रकार उसे 30 स्कूलों की संस्थापिका और प्रधानाध्यापिका रहने का गौरव प्राप्त हुआ।

जहाँ तक प्रकाशन का सम्बन्ध है, पहला नम्बर बाइबिल का है। बाइबिल और उसके अन्यान्य हिस्से 1735 भाषाओं में अनूदित हुए। 1875 से 1875 के बीच इसकी 250 करोड़ प्रतियाँ छपी इसके बाद दूसरी पुस्तक चीन के अधिनायक माओ लिखित “लाल किताब” का नम्बर आता है जो अब तक 100 करोड़ बिकी या वितरित हुई। यह किसी एक व्यक्ति ने नहीं किया पर यह भी एक समूह की लगन का परिणाम है।

इस प्रकार की विधा, लगन और प्रतिभा कोई भी अर्जित कर सकता है। शर्त एक ही है कि अपने विषय में समूची तन्मयता और तत्परता को नियोजित कर दिया जाय और अपने विषय में रस आने लगे।

शिक्षा की ही भाँति चिकित्सा भी जनसेवा का कार्य है। उसमें दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने के अतिरिक्त अपने स्वास्थ्य की साज सम्भाल रखने का भी ध्यान रहता है। ऐसे सेवाभावी चिकित्सक प्रायः दीर्घजीवी पाये जाते हैं और लम्बे समय तक उनका शरीर उस कार्य को करते रहने योग्य बना रहता है।

हारवर्ड विश्वविद्यालय में डाक्टर की डिग्री प्राप्त करने वाला एडवर्ड होलियोक सन् 1728 में जन्मा और पूरा सौ वर्ष का होकर 1828 में मरा। उसने 80 वर्ष तक चिकित्सा कार्य पूरी तत्परता के साथ किया। घर में अस्पताल तक वह 7 मील रोज पैदल चलकर जाता था। गम्भीर आपरेशन करने योग्य उसका शरीर 90 वर्ष की आयु तक बना रहा।

लैग हाम्स (स्काट लैण्ड) का एक डॉक्टर जेम्स पुअट सन् 1656 में पैदा हुआ और 1776 में 120 वर्ष जीवित रहने के उपरान्त मरा। वह 95 वर्ष की आयु तक सर्जरी में अपनी निपुणता सिद्ध करता रहा।

इस प्रकार की सफलताएँ भाग्य के ऊपर नहीं लगन और रुचि के ऊपर निर्भर हैं। इन विशेषताओं को अपने में उत्पन्न करके कोई भी ऐसी ही सराहनीय स्थिति तक पहुँच सकता है।

First 19 21 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जीवन कलाकार हाथों से सँजोया जाय
  • इस वर्ष का महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक लाख यज्ञ एवं सामूहिक मंत्रोच्चारण
  • भय से बचे रहें
  • Quotation
  • अध्यात्म का प्रथम चरण परिमार्जन
  • मन को समुन्नत बनाने का एक मात्र राजमार्ग
  • Quotation
  • तत्व ज्ञान का तीसरा चरण
  • कृतज्ञता और प्रत्युपकार (kahani)
  • Quotation
  • आध्यात्म साधना और आहार शुद्धि
  • व्यामोह में फंसे (kahani)
  • प्राणशक्ति और वैज्ञानिक अभिमत
  • चिकित्सा क्षेत्र में ध्यानयोग का प्रवेश
  • Quotation
  • अजपा जप-सोऽहम् साधना
  • सिद्ध पुरुष (kahani)
  • मनःक्षेत्र में चित्त की भूमिका
  • साम्यवाद के जन्मदाता (kahani)
  • प्रगति में लगन का योगदान
  • हमारा जन्म सिद्ध अधिकार (kahani)
  • कुण्डली साधना की पृष्ठ भूमि
  • महाराज प्रसिचेत (kahani)
  • आये दिन की समस्याएँ और उनके समाधान
  • Quotation
  • विज्ञानमय कोष और दिव्य दर्शन
  • वैराग्य का नशा (kahani)
  • मनुष्य में संव्याप्त जैव विद्युत
  • ब्रह्माजी के पास पहुँचा (kahani)
  • मानवी काया का अदृश्य अस्तित्व
  • स्वेच्छा मरण- एक उलझी गुत्थी
  • Quotation
  • संकल्पशक्ति सर्वोपरि
  • जीवन के अन्तिम दिन (kahani)
  • रोग निवारण हेतु मनोबल का उपयोग
  • Quotation
  • पूर्वार्त्त और पाश्चात्य लोगों का बुढ़ापा
  • सत्याग्रह की योजना (kahani)
  • यह सब कैसे सम्भव हुआ?
  • सदा के लिए वह कुप्रथा बन्द (kahani)
  • धर्मतंत्र के परिशोधन मार्टिन लूथर
  • Quotation
  • चौथी क्रान्ति सर्वनाश नहीं ला रही
  • चन्द्रगुप्त के शासन काल में (kahani)
  • विशेष धारावाहिक -लेखमाला-सावित्री-सविता की ऊर्जा एवं आत्मा
  • VigyapanSuchana
  • यज्ञ द्वारा प्राण पर्जन्य की वर्षा
  • शान्तनु ने स्वप्न देखा (kahani)
  • ब्राह्मणत्व का उद्देश्य एवं स्वरूप
  • राजा महेन्द्र प्रताप (kahani)
  • अपनों से अपनी बात
  • सब कुछ कहने के लिए विवश न करें
  • जिन्दगी का स्वरूप
  • जिन्दगी का स्वरूप (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj