• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन कलाकार हाथों से सँजोया जाय
    • इस वर्ष का महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक लाख यज्ञ एवं सामूहिक मंत्रोच्चारण
    • भय से बचे रहें
    • Quotation
    • अध्यात्म का प्रथम चरण परिमार्जन
    • मन को समुन्नत बनाने का एक मात्र राजमार्ग
    • Quotation
    • तत्व ज्ञान का तीसरा चरण
    • कृतज्ञता और प्रत्युपकार (kahani)
    • Quotation
    • आध्यात्म साधना और आहार शुद्धि
    • व्यामोह में फंसे (kahani)
    • प्राणशक्ति और वैज्ञानिक अभिमत
    • चिकित्सा क्षेत्र में ध्यानयोग का प्रवेश
    • Quotation
    • अजपा जप-सोऽहम् साधना
    • सिद्ध पुरुष (kahani)
    • मनःक्षेत्र में चित्त की भूमिका
    • साम्यवाद के जन्मदाता (kahani)
    • प्रगति में लगन का योगदान
    • हमारा जन्म सिद्ध अधिकार (kahani)
    • कुण्डली साधना की पृष्ठ भूमि
    • महाराज प्रसिचेत (kahani)
    • आये दिन की समस्याएँ और उनके समाधान
    • Quotation
    • विज्ञानमय कोष और दिव्य दर्शन
    • वैराग्य का नशा (kahani)
    • मनुष्य में संव्याप्त जैव विद्युत
    • ब्रह्माजी के पास पहुँचा (kahani)
    • मानवी काया का अदृश्य अस्तित्व
    • स्वेच्छा मरण- एक उलझी गुत्थी
    • Quotation
    • संकल्पशक्ति सर्वोपरि
    • जीवन के अन्तिम दिन (kahani)
    • रोग निवारण हेतु मनोबल का उपयोग
    • Quotation
    • पूर्वार्त्त और पाश्चात्य लोगों का बुढ़ापा
    • सत्याग्रह की योजना (kahani)
    • यह सब कैसे सम्भव हुआ?
    • सदा के लिए वह कुप्रथा बन्द (kahani)
    • धर्मतंत्र के परिशोधन मार्टिन लूथर
    • Quotation
    • चौथी क्रान्ति सर्वनाश नहीं ला रही
    • चन्द्रगुप्त के शासन काल में (kahani)
    • विशेष धारावाहिक -लेखमाला-सावित्री-सविता की ऊर्जा एवं आत्मा
    • VigyapanSuchana
    • यज्ञ द्वारा प्राण पर्जन्य की वर्षा
    • शान्तनु ने स्वप्न देखा (kahani)
    • ब्राह्मणत्व का उद्देश्य एवं स्वरूप
    • राजा महेन्द्र प्रताप (kahani)
    • अपनों से अपनी बात
    • सब कुछ कहने के लिए विवश न करें
    • जिन्दगी का स्वरूप
    • जिन्दगी का स्वरूप (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1986 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


संकल्पशक्ति सर्वोपरि

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 32 34 Last
मनुष्य शरीर में सबसे अधिक संवेदनशील अवयव मस्तिष्क है। वह मात्र सोचने विचारने के ही काम नहीं आता वरन् उसमें उत्पन्न होने वाली विद्युत सम्पूर्ण शरीर का क्रिया संचालन करती है। अचेतन मस्तिष्क से सम्बन्धित असंख्यों तार शरीर के प्रत्येक घटक तक पहुँचते हैं। उसकी सुव्यवस्था रखते हैं, आवश्यक आदेश देते हैं तथा समस्याओं का समाधान करते हैं।

यह शरीर चर्चा की बात हुई इसके अतिरिक्त सचेतन भाग द्वारा विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मन और बुद्धि द्वारा निर्णय किये जाते हैं और उनकी पूर्ति के लिए योजना बनाने और उन्हें कार्यान्वित करने का उत्तरदायित्व उठाया जाता है। इसके प्रखर होने पर ही मनुष्य प्रतिभावान बनता है और अनेक सफलताएँ अर्जित करता है। बाह्य मस्तिष्क का स्तर मन्द होने पर मनुष्य मूर्ख कहलाता है और उसका चिन्तन अटपटा रहता है।

जीवन के हर क्षेत्र को मस्तिष्क प्रभावित करता है। उसके स्तर के अनुरूप शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मनोविकार स्वास्थ्य को गिराने और व्यक्तित्व को अटपटा बनाने के प्रधान कारण होते हैं। इसी प्रकार किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की- गुण कर्म स्वभाव की दिशाधारा इसी आधार पर बनती है कि मस्तिष्क को किस प्रकार प्रशिक्षित एवं अभ्यस्त किया गया।

यों कोई व्यक्ति आकाँक्षाओं के अनुरूप अपने मनोबल को विकसित कर सकता है और तद्नुरूप साधन जुटा सकता है और उस दिशा में सहायक सिद्ध होने वाले व्यक्तियों के साथ संपर्क बना सकता है। पर यह अपवाद रूप में ही होता है। आम बात यह है कि संपर्क और वातावरण से मनुष्य प्रभावित होता है और साथी, सहयोगी, कुटुम्बी जिस मार्ग पर चलते हैं उसी का अनुकरण होने लगता है। सत्संग की ही तुलना में स्वाध्याय भी प्रभावशाली होता है। यदि उन्नतिशील बनाने वाले तथ्यों से भरा-पूरा साहित्य मिलता रहे और उसमें प्रस्तुत किये गये विवेक पूर्ण तथ्यों को विवेक पूर्वक अपनाया जाता रहे तो भी संवेदनशील मस्तिष्क उसी प्रकार ढांचे में ढलने लगते हैं जैसे कि वातावरण प्रभावित करता है।

प्रकृति भी ऋतुओं के- वय के अनुरूप मनुष्य में कई परिवर्तन करती रहती है। काम वासना, मनोरंजन के लिए उमंग यों हारमोनों से सम्बन्धित है किन्तु संचित संस्कार भी भले बुरे कामों के लिए उत्साह प्रदान करते हैं। मस्तिष्क माता के गुण कर्मों से अत्यधिक प्रभावित होता है। इसलिए कहा जाता है कि सुसन्तति प्राप्त करने की आकाँक्षा की पूर्ति के लिए जननी का स्तर ऊँचा उठाया जाना चाहिए। उसके स्वास्थ्य, शिक्षण के अतिरिक्त ऐसा वातावरण दिया जाना चाहिए जिसमें प्रसन्नता के साथ-साथ नैतिकता की प्रेरणा भी मिलती रहे। सुयोग्य सन्तान के लिए जननी का स्तर उठाने का प्रयत्न करना चाहिए। दूध पीने की तरह वह स्वभाव की विशेषताएं भी बहुत कुछ माता से ही प्राप्त करता है।

यह मानसिक विकास का प्रथम अध्याय है। दूसरे अध्याय में स्कूली प्रशिक्षण को महत्व दिया जाता है। पाठ्यक्रम के सहारे विविध विधि जानकारियों की आवश्यकता है। किन्तु अध्यापकों और साथियों के स्वभाव से बनने वाला वातावरण भी मानसिक विकास में कम सहायक नहीं होता। इसलिए जिन्हें बुद्धिमान बनना है उन्हें ऐसे वातावरण में पढ़ाया जाना चाहिए जहाँ मूर्खतापूर्ण बातें न होती हों।

मानव मन की भिन्नताओं और विशेषताओं में प्रकृतिगत सूक्ष्म प्रवाहों का भी प्रवाह पड़ता है। हर मस्तिष्क की संरचना देखने पर एक जैसी लगते हुए भी उसके न्यूरान घटकों के आकार-प्रकार में बहुत अन्तर होता है। जिस प्रकार हथेली की लकीरें और पोरवों पर रहने वाले अंकनों में प्रत्येक मनुष्य की स्थिति भिन्न होती है, उसी प्रकार मस्तिष्कीय न्यूरान, जीव कोष तथा विद्युत कम्पनों में भिन्नता रहती है। मस्तिष्क में दो प्रधान ग्रन्थियाँ हैं। एक पिट्यूटरी, दूसरी पीनियल। इनसे हारमोन स्तर के स्रावों का प्रवाह बहता रहता है। उसकी न्यूनाधिकता तथा दिशाधारा के अनुरूप मनुष्य की अभिरुचि तथा प्रतिभा प्रवाहित होती है। वंशानुक्रम से पीढ़ियों के मिले उत्तराधिकार भी इसी क्षेत्र में विद्यमान रहते हैं। ग्रह-नक्षत्रों के विकिरण एक मस्तिष्क पर एक प्रकार का प्रभाव डालते हैं तो दूसरे पर दूसरे प्रकार का। ऐसे ही अनेक कारणों से हर मस्तिष्क दूसरों से भिन्न स्तर का होता है। इन सब कारणों को देखते हुए लगता है कि मस्तिष्क एक प्रकृतिगत देन है और उसी आधार पर मनुष्य मूर्ख या बुद्धिमान होता है। स्वभाव और चिंतन की दृष्टि से भी वह इन्हीं कारणों से प्रभावित रहता है। यह तथ्य बताते हैं कि सौंदर्य और कुरूपता की तरह मस्तिष्कीय विलक्षणतायें भी प्राकृतिक कारणों एवं जन्मजात संस्कारों से प्रभावित होती हैं। इतने पर भी वातावरण एवं संकल्प का अपना महत्व है। वह इन सब प्राकृतिक कारणों को बदल सकने में समर्थ हैं। कालिदास, वरदराज आदि के उदाहरण ऐसे हैं जिनमें उनकी आरंभिक स्थिति देखते हुए अनुमान होता था कि ये सदा मूर्ख रहेंगे। विद्याध्ययन में भी इन्हें सफलता न मिलेगी। पर जब उनने संकल्पपूर्वक विद्वान बनने का निश्चय किया तो प्राकृतिक संरचना को उलटकर उनने तीक्ष्णता अर्जित कर ली और सामान्यजनों की अपेक्षा अधिक ऊँचे स्तर के विद्वान बन गये। इससे प्रतीत होता है कि संरचना और वातावरण का प्रभाव कैसा ही क्यों न हो मनुष्य उसमें आश्चर्यजनक परिवर्तन कर सकता है। सुधारना ही नहीं बिगाड़ना भी सम्भव है।

जिस प्रकार औषधियों का शरीर के विभिन्न अवयवों पर प्रभाव पड़ता है उसी प्रकार संकल्प भी शरीर के ढाँचे को- स्वास्थ्य को ही नहीं, मानसिक क्षमता को भी प्रभावित करता है और स्वभाव तक में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाता है। जिस प्रकार आहार का शरीर क्रम के साथ भारी सम्बन्ध है, उसी प्रकार आकाँक्षा, चिंतन प्रक्रिया और संकल्प शक्ति मनःसंस्थान को प्रभावित करती है। उसकी संरचना का कितना ही महत्व क्यों न हो- वातावरण से, प्रकृति प्रवाहों से वह कितना ही प्रभावित क्यों न रहता हो, पर इस सबमें इतनी शक्ति नहीं है कि वह निश्चय पूर्ण संकल्पों के दबाव से अस्वीकार कर सके। शरीर के अन्यान्य अवयवों को हम इच्छानुसार मोड़ने मरोड़ने में एक सीमा तक ही सफल हो सकते हैं पर मस्तिष्क के सम्बन्ध में बात दूसरी है। उसे सुधारा, बदला ही नहीं उलटा तक जा सकता है। इस दृष्टि से वह जितना सशक्त और महत्वपूर्ण है, उतना ही कोमल भी है। वह शरीर में सबसे ऊँचे स्थान पर अवस्थित है। इतने पर भी वह संकल्प शक्ति से ऊपर नहीं है। संसार में ऐसे अगणित व्यक्ति हुए हैं, जिनका आरम्भिक जीवन साधारण ही नहीं हेय स्तर का भी था, किन्तु जब उनने अपने आपे को उच्चस्तरीय बनाने का निश्चय कर लिया तो अभ्यस्त आदतें जो परिवर्तन स्वीकारने में आना-कानी करती थीं, संकल्प शक्ति के दबाव से आमूल-चूल परिवर्तन हो गईं। सामान्य व्यक्ति असामान्य बन गये। इसीलिए मानव जीवन में इच्छा शक्ति का महत्व मस्तिष्कीय संरचना से भी अधिक माना गया है।

First 32 34 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जीवन कलाकार हाथों से सँजोया जाय
  • इस वर्ष का महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक लाख यज्ञ एवं सामूहिक मंत्रोच्चारण
  • भय से बचे रहें
  • Quotation
  • अध्यात्म का प्रथम चरण परिमार्जन
  • मन को समुन्नत बनाने का एक मात्र राजमार्ग
  • Quotation
  • तत्व ज्ञान का तीसरा चरण
  • कृतज्ञता और प्रत्युपकार (kahani)
  • Quotation
  • आध्यात्म साधना और आहार शुद्धि
  • व्यामोह में फंसे (kahani)
  • प्राणशक्ति और वैज्ञानिक अभिमत
  • चिकित्सा क्षेत्र में ध्यानयोग का प्रवेश
  • Quotation
  • अजपा जप-सोऽहम् साधना
  • सिद्ध पुरुष (kahani)
  • मनःक्षेत्र में चित्त की भूमिका
  • साम्यवाद के जन्मदाता (kahani)
  • प्रगति में लगन का योगदान
  • हमारा जन्म सिद्ध अधिकार (kahani)
  • कुण्डली साधना की पृष्ठ भूमि
  • महाराज प्रसिचेत (kahani)
  • आये दिन की समस्याएँ और उनके समाधान
  • Quotation
  • विज्ञानमय कोष और दिव्य दर्शन
  • वैराग्य का नशा (kahani)
  • मनुष्य में संव्याप्त जैव विद्युत
  • ब्रह्माजी के पास पहुँचा (kahani)
  • मानवी काया का अदृश्य अस्तित्व
  • स्वेच्छा मरण- एक उलझी गुत्थी
  • Quotation
  • संकल्पशक्ति सर्वोपरि
  • जीवन के अन्तिम दिन (kahani)
  • रोग निवारण हेतु मनोबल का उपयोग
  • Quotation
  • पूर्वार्त्त और पाश्चात्य लोगों का बुढ़ापा
  • सत्याग्रह की योजना (kahani)
  • यह सब कैसे सम्भव हुआ?
  • सदा के लिए वह कुप्रथा बन्द (kahani)
  • धर्मतंत्र के परिशोधन मार्टिन लूथर
  • Quotation
  • चौथी क्रान्ति सर्वनाश नहीं ला रही
  • चन्द्रगुप्त के शासन काल में (kahani)
  • विशेष धारावाहिक -लेखमाला-सावित्री-सविता की ऊर्जा एवं आत्मा
  • VigyapanSuchana
  • यज्ञ द्वारा प्राण पर्जन्य की वर्षा
  • शान्तनु ने स्वप्न देखा (kahani)
  • ब्राह्मणत्व का उद्देश्य एवं स्वरूप
  • राजा महेन्द्र प्रताप (kahani)
  • अपनों से अपनी बात
  • सब कुछ कहने के लिए विवश न करें
  • जिन्दगी का स्वरूप
  • जिन्दगी का स्वरूप (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj