• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • आत्मिक प्रगति का अवलम्बन सेवा साधना
    • सही न्याय
    • सच्ची सुगन्ध (Kahani)
    • नैतिकता के उत्थान पर ही सब टिका है
    • घाट का पत्थर (Kahani)
    • स्नायु संस्थान में छिपी है जादुई पिटारी
    • नादब्रह्म साधना का ज्ञान-विज्ञान
    • सौंदर्य-बोध ने खोला मुक्ति का द्वारा
    • कोरी कल्पना नहीं है अमैथुनी सृष्टि
    • खुदा परस्ती ने दिखाया कारुँ का खजाना
    • तुच्छता से महानता की ओर
    • यदि ‘अर्थ’ बन जाए अध्यात्म परायण
    • मन पृथक् नहीं है शरीर से
    • जिजीविषा ही सफलता का पथ प्रशस्त करती है
    • क्या आप भी आत्महत्या करना चाहते हैं?
    • सुख वस्तुतः है क्या
    • अहंकार का उन्माद
    • दीर्घसूत्री ने बनें, विवेक को अपनाये
    • काश! ‘मैं’ स्वयं को समझ पाता?
    • व्यक्तित्व की अनगढ़ता मिटाते हैं-अध्यात्म उपचार
    • गुरुपर्व पर विशेष- - गुरुवर के सहचर
    • गुरुवर के सहचर (Kavita)
    • युगऋषि का अपरिग्रह
    • युगऋषि का अपरिग्रह (Kavita)
    • गुरु पूर्णिमा-प्रेरणा
    • गुरु पूर्णिमा-प्रेरणा (Kavita)
    • तुमको कोटि प्रणाम
    • तुमको कोटि प्रणाम (Kavita)
    • गुरुपूर्णिमा पर्व पर - मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं- मोक्षमूलं गुरुकृपा
    • देवात्मा हिमालय एवं ऋषि परम्परा -परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • युग शिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचे रहें
    • क्षेत्रीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरूप और विधि व्यवस्था
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • आत्मिक प्रगति का अवलम्बन सेवा साधना
    • सही न्याय
    • सच्ची सुगन्ध (Kahani)
    • नैतिकता के उत्थान पर ही सब टिका है
    • घाट का पत्थर (Kahani)
    • स्नायु संस्थान में छिपी है जादुई पिटारी
    • नादब्रह्म साधना का ज्ञान-विज्ञान
    • सौंदर्य-बोध ने खोला मुक्ति का द्वारा
    • कोरी कल्पना नहीं है अमैथुनी सृष्टि
    • खुदा परस्ती ने दिखाया कारुँ का खजाना
    • तुच्छता से महानता की ओर
    • यदि ‘अर्थ’ बन जाए अध्यात्म परायण
    • मन पृथक् नहीं है शरीर से
    • जिजीविषा ही सफलता का पथ प्रशस्त करती है
    • क्या आप भी आत्महत्या करना चाहते हैं?
    • सुख वस्तुतः है क्या
    • अहंकार का उन्माद
    • दीर्घसूत्री ने बनें, विवेक को अपनाये
    • काश! ‘मैं’ स्वयं को समझ पाता?
    • व्यक्तित्व की अनगढ़ता मिटाते हैं-अध्यात्म उपचार
    • गुरुपर्व पर विशेष- - गुरुवर के सहचर
    • गुरुवर के सहचर (Kavita)
    • युगऋषि का अपरिग्रह
    • युगऋषि का अपरिग्रह (Kavita)
    • गुरु पूर्णिमा-प्रेरणा
    • गुरु पूर्णिमा-प्रेरणा (Kavita)
    • तुमको कोटि प्रणाम
    • तुमको कोटि प्रणाम (Kavita)
    • गुरुपूर्णिमा पर्व पर - मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं- मोक्षमूलं गुरुकृपा
    • देवात्मा हिमालय एवं ऋषि परम्परा -परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • युग शिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचे रहें
    • क्षेत्रीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरूप और विधि व्यवस्था
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1995 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


मन पृथक् नहीं है शरीर से

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 12 14 Last
मन क्या है? शरीर से यह क्यों अभिन्न है? इसकी यदि विवेचना करनी हो? तो छान्दोग्योपनिषद् के ‘अन्नमयं हि सोम्य मनः’ (6/6/4) के स्वर में स्वर मिलाते हुए यही -कहना पड़ेगा कि यदि एक ही उपादना से दो प्रकार की सृष्टियाँ हो रही हैं, तो उन दोनों में किसी-न-किसी प्रकार का सम्बन्ध अवश्य है, भले ही आकार भेद के कारण यह तादात्म्य स्थापित न हो पा रहा हो, तो भी इतने से ही उसे अमान्य करने का कोई कारण नहीं। जल से भाप और बर्फ दोनों ही बनती हैं। दोनों के आकार और रूप में भारी अंतर है। एक स्थूलता का प्रतिनिधित्व करती है, तो दूसरी अपने सूक्ष्म अस्तित्व का बोध कराती है। इतने पर भी दोनों में कोई भेद है, ऐसा नहीं कहा जा सकता। अनुकूल परिस्थिति मिलने पर वाष्प बर्फ भाप। शरीर और मन के सम्बन्ध में विज्ञानवादी विचारधारा भी अब ऐसी ही बने लगी है और विज्ञान वेत्ता द्वैत से अद्वैत की वैदिक मान्यता की ओर लौटते प्रतीत हो रहे हैं। इसी आधार पर वे मनोकायिक रोगों का निदान और उपचार ढूँढ़ पाने में सफल हुए हैं।

इस अभेदता को कुछ अन्य उदाहरणों द्वारा समझा जा सकता है। बीसवीं सदी के प्रारम्भ तक पदार्थ और ऊर्जा के बारे में मान्यता थी कि वे दो पृथक् वस्तुएँ हैं। द्रव्य भी अनाशवान् है और ऊर्जा भी अनश्वर है। दोनों नित्य हैं। ऊर्जा द्वारा पदार्थ संचालित होते हैं इसके अतिरिक्त पदार्थ सत्ता पर ऊर्जा का कोई हस्तक्षेप नहीं।

सबसे पहले इस अवधारणा पर आइन्स्टीन के ऊर्जा सिद्धान्त;म्.उब2द्ध ने आघात किया। उक्त सूत्र द्वारा उन्होंने सिद्धान्त यह सिद्ध कर दिया कि शक्ति और द्रव्य परस्पर परिवर्तनीय है। इस प्रकार पदार्थ और ऊर्जा के द्वैतवाद से चल कर अब हम उनके अद्वैतवाद तक पहुँच गये हैं। इससे उत्साहित होकर आधुनिक मनोविज्ञान ने अब एक नई घोषणा की है कि द्रव्य और मन दो भिन्न पदार्थ नहीं है। उनके अनुसार यह एक ही सत्ता की दो अभिव्यक्तियाँ हैं। इस सम्बन्ध में अमरीका के गइस इंस्टीट्यूट में महत्वपूर्ण शोधकार्य हुए हैं। उनने अपने अनुसंधान के आधार पर यह सिद्ध कर दिया है कि मानस तत्व और भौतिक तत्व दो नहीं, एक हैं। विज्ञानवेत्ता मन और पदार्थ को पहले अलग मानते थे, पर हाल के अन्वेषणों ने अब उन्हें यह स्वीकारने के लिए बाध्य कर दिया है कि दोनों एक ही चेतना के दो रूप हैं। ‘न्यू फ्रंटियर्स ऑफ माइन्ड नामक पुस्तक के लेखक ने इस सम्बन्ध में यह तर्क प्रस्तुत किया है कि यदि ऐसी बात नहीं होती, तो मन का पदार्थ पर जो प्रभाव दिखाई पड़ता है, वैसा कुछ देखा-सुना नहीं जाता और पदार्थ सत्ता मन से सर्वथा अप्रभावित बनी रहती, पर व्यवहार में ऐसा दृष्टिगोचर नहीं होता है। मन में यदि कोई संकल्प बार-बार उठता है, तो वस्तु को वह इच्छानुरूप प्रभावित करने में सफल होता है। छुरी एवं चम्मचों को टेढ़ा कर देना अथवा तोड़ देना जैसे प्रदर्शन वस्तुतः इसी संकल्प बल के करिश्मे हैं। ऐसा क्यों होता है? इसका कारण समझाते हुए ग्रन्थकार ने मत व्यक्त किया है कि मन में जब भी कोई संकल्प उठता है, तो वह यथावत् चेतना के समुद्र में संचारित हो जाता है और निर्दिष्ट वस्तु जहाँ कहीं भी होती है, उस तक वह निर्विघ्न पहुँच जाता है। चूँकि इस संबंध के प्राणी और पदार्थ सब एक ही महत् चेतना के अंशधर है, इसलिए मन में उठे संकल्प का परिपालन पदार्थ चेतना आसानी से करने लगती है। जब पदार्थ चेतना पर संकल्प शक्ति क्रियान्वित होती है, तो फिर इच्छानुसार प्रभाव और परिवर्तन भी आरंभ हो जाता है। इसकी पुष्टि के लिए उनने अनेक प्रयोग किये। उदाहरणार्थ एक प्रयोग ताश खेलते लोगों के बीच किया। खेलने वालों में से एक व्यक्त को यह निर्देश दिया गया कि वह अमुक पत्ते के अपने पास आने का बार-बार विचार करे। बाद में जब उसका प्रतिशत निकाला गया, तो प्रयोगकर्ता यह देख कर हैरान रह गये कि ताश का वह पत्ता सौ में से सत्तर बार उसके पास आया था। शेष तीस मौकों पर वह अन्य खिलाड़ियों के हाथ लगा। इसका अर्थ स्पष्ट था कि विचार का वस्तु पर प्रभाव पड़ता है।

यह सब प्रयोग हमें मन और पदार्थ के बीच की द्वैतता को मिटा कर अद्वैतता की ओर ले जा रहे हैं। पिछले दिनों शरीर और मन की अद्वैतता पर भी काफी अध्ययन अनुसंधान हुए हैं। चिकित्साशास्त्री अब यह मानने लगे हैं कि बहुत से रोग मन से सम्बन्धित होते हैं। उनका कोई दृश्य भौतिक कारण न होने के बावजूद भी वे अपना अस्तित्व बनाये रहते हैं, क्योंकि वे मानसिक मूल के होते हैं। वे इसे स्वीकारने लगे हैं कि जब कभी मनः क्षेत्र में विप्लव अथवा संघर्ष पैदा होता है, तो शरीर पर उसका दुष्प्रभाव व्याधि के रूप में सामने आता है। उदरव्रण (पेप्टिक अल्सर) उच्च रक्तचाप आदि रोगों का अध्ययन कर चिकित्सकों ने इस बात का पता लगाया है कि वे सब मन से संबंधित हैं। अनेक प्रकार की शारीरिक पीड़ाओं को, यहाँ तक कि दाँत और हड्डियों के दर्द तक को उन्होंने मन से सम्बन्धित पाया है। ऐसी स्थिति में उनका मानसिक इलाज ही वास्तविक रोगोपचार साबित हो सकता है, किन्तु मानसिक मूल वाले बीमारों के सम्बन्ध में यह कहना उचित न होगा कि वे मात्र काल्पनिक व्याधि के शिकार हैं। यदि किसी की पीड़ा मनोकायिक स्वरूप वाली है, तो यह मान लेना कि रोगी केवल काल्पनिक दर्द में जी रहा है, वास्तविक पीड़ा उसे हो ही नहीं रही है, गलत होगा। शरीरवेत्ताओं की इस सम्बन्ध में जो मान्यता है, वह यह है कि निषेधात्मक मानसिक वृत्तियों के कारण स्नायुसंस्थान और शरीर तंत्र विकारग्रस्त होने लगते हैं, जो अंग विशेष में रोग के कारण बनते हैं, ठीक वैसे ही जैसे जीवाणुओं और विषाणुओं के कारण वे उत्पन्न हुए हों। व्याधि तो हर हालत में सत्य ही होती हैं यह इस बात को प्रमाणित करता है कि शरीर और मन के बीच द्वैत नहीं, अद्वैत स्थिति है।

तो क्या मनःशास्त्रियों का यह कहना उचित है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन को निरोग रखना पड़ेगा? ‘हाँ’ वर्तमान अध्ययन इसी निष्कर्ष पर पहुँचाता है, किन्तु वास्तविक तथ्य को हम भूलते जा रहे हैं और उसकी उपेक्षा कर मूल की जगह पते का उपचार कर रहे हैं। चिकित्सालयों की संख्या दिन-दिन बढ़ती जा रही है, पर इस बात की ओर तनिक, ध्यान नहीं जाता कि काया की तरह मन स्वस्थ रहे। कायिक बीमारियों का उपचार हो, यह अच्छी बात है, पर यह भी कोई कम तथ्यपूर्ण नहीं है कि कई रोगों की जड़ें मन में घुसी रहती हैं, अतः मन को भी सबल-सशक्त बनाने का उपाय किया जाय। यदि ऐसा नहीं हुआ और भौतिक कारणों उपचारों पर ही अधिकाधिक केन्द्रित रखा गया, तो फिर इस क्षेत्र में पश्चिमी देशों जैसी स्थिति पैदा होते देर न लगेगी। वहाँ जिस दर से मानसिक विकृतियाँ पैदा हुई हैं, उसी अनुपात में नये-नये कायिक रोग भी उत्पन्न हो रहे हैं, किन्तु पश्चिमी चिकित्सक उनका इलाज भौतिक मान कर ही करते रहे, फलतः बीमारियाँ अब नये रूप में नूतन प्रकार से वहाँ प्रकट हो रही हैं। ऐसी व्याधियों को अंग्रेजी में ‘कम्पलसिव आँब्सेसिव डिजिजेज’ कहते हैं।

भौतिकता के साथ-साथ मानसिक व्याधियाँ बढ़ती हैं-पश्चिमी देशों की सम्पन्नता को देखकर इसका अन्दाज आसानी से लगाया जा सकता है, साथ ही पहाड़ी अंचलों में रहने वाले वनवासियों अथवा अनपढ़ ग्रामीणों को देखकर इस निष्कर्ष पर सरलता से पहुँचा जा सकता है कि किस प्रकार धार्मिक मान्यताओं में जीने वाला व्यक्ति मन से स्वस्थ ओर शरीर से सबल होता है। अश्रद्धा, अविश्वास, आशंका, भय, क्रोध, ईर्ष्या द्वेष जैसे अधार्मिक तत्वों की बढ़ोत्तरी प्रगतिशीलता के नाम पर व्यक्ति के अन्दर ज्यों-ज्यों होती जाती है, वैसे ही-वैसे इस बात की संभावना बढ़ती जाती है कि वह मानसिक विकृति के करीब पहुँचता चला जा रहा है। इसी तथ्य की स्वीकारोक्ति प्रो. ब्राउन ने अपनी पुस्तक ‘साइन्स एण्ड इण्डिविजुयेलिटी’ में की है। वे लिखते हैं कि यद्यपि इसे वे वैज्ञानिक दृष्टि से नहीं कह रहे हैं, फिर भी वह सत्य है कि जो लोग धार्मिक परम्पराओं के अन्दर जीते हैं, उनमें मानसिक आँधियों की न्यूनता होती है। इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं कि धर्म-धारणा के अन्दर कोई ऐसा निवारक तत्व-कोई ऐसी स्वास्थ्यकारी शक्ति है, जिसके द्वारा मानस रोग कम हो जाते हैं। उनका कहना है, कि एक वैज्ञानिक के नाते वे बस इतना ही कह सकते हैं किन्तु यदि किसी को यह जानना हो कि धर्म किस प्रकार मन और फिर उसके द्वारा शरीर को प्रभावित करता है, तो धार्मिक लोगों को धर्म का अध्ययन और अनुसंधान करना पड़ेगा।

यही कारण है कि पाश्चात्य देशों की तुलना में भारत में अब भी मानसिक रोगियों की संख्या कम है। यह और बात है कि अपना देश भी अब यूरोपीय सभ्यता से अप्रभावित नहीं रहा, किन्तु उस प्रभाव के पीछे भी एक प्रच्छन्न धार्मिकता यहाँ के लोगों में अब भी देखी जा सकती है। कहने का तात्पर्य मात्र इतना है कि यहाँ के प्रगतिशीलों में भी धार्मिकता अब भी न्यूनाधिक मात्रा में दृष्टिगोचर हो जाती है। जहाँ जिस अनुपात में यह होती है, उनका भाव और आस्था क्षेत्र उतना ही मजबूत होता है। इस कारण वे मनोविकारों के उतने ही कम शिकार होते हैं। मन स्वस्थ रहा, तो काया भी निरोग बनी रहती है।

मानसिक रोगों का एक कारण मनोविज्ञानी आत्म केन्द्रित होना बताते हैं। व्यक्ति जितना आत्मकेन्द्रित होगा, उतनी ही मानस रोग, एवं शारीरिक रोग की संभावना उसमें बढ़ जायेगी। संभवतः इस तथ्य से हमारे प्राचीन ऋषि परिचित रहे होंगे, इसलिए ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ जैसे सिद्धान्त वाक्यों के पीछे उनका एक भाव व्यक्ति और समाज को आत्मकेन्द्रित होने से बचाना ही होगा, ताकि स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर वाले व्यक्ति और समाज की रचना की जा सके।

इस प्रकार मनोकायिक रोगों की उत्पत्ति भी इसी बात को सिद्ध करती है कि देह और मन परस्पर अभिन्न हैं। इस बात को जितनी जल्दी समझा जा सकेगा, उतनी ही जल्दी रुग्ण मन के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों से बचा जा सकता और स्वस्थ रहना सम्भव हो सकेगा।

First 12 14 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • आत्मिक प्रगति का अवलम्बन सेवा साधना
  • सही न्याय
  • सच्ची सुगन्ध (Kahani)
  • नैतिकता के उत्थान पर ही सब टिका है
  • घाट का पत्थर (Kahani)
  • स्नायु संस्थान में छिपी है जादुई पिटारी
  • नादब्रह्म साधना का ज्ञान-विज्ञान
  • सौंदर्य-बोध ने खोला मुक्ति का द्वारा
  • कोरी कल्पना नहीं है अमैथुनी सृष्टि
  • खुदा परस्ती ने दिखाया कारुँ का खजाना
  • तुच्छता से महानता की ओर
  • यदि ‘अर्थ’ बन जाए अध्यात्म परायण
  • मन पृथक् नहीं है शरीर से
  • जिजीविषा ही सफलता का पथ प्रशस्त करती है
  • क्या आप भी आत्महत्या करना चाहते हैं?
  • सुख वस्तुतः है क्या
  • अहंकार का उन्माद
  • दीर्घसूत्री ने बनें, विवेक को अपनाये
  • काश! ‘मैं’ स्वयं को समझ पाता?
  • व्यक्तित्व की अनगढ़ता मिटाते हैं-अध्यात्म उपचार
  • गुरुपर्व पर विशेष- - गुरुवर के सहचर
  • गुरुवर के सहचर (Kavita)
  • युगऋषि का अपरिग्रह
  • युगऋषि का अपरिग्रह (Kavita)
  • गुरु पूर्णिमा-प्रेरणा
  • गुरु पूर्णिमा-प्रेरणा (Kavita)
  • तुमको कोटि प्रणाम
  • तुमको कोटि प्रणाम (Kavita)
  • गुरुपूर्णिमा पर्व पर - मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं- मोक्षमूलं गुरुकृपा
  • देवात्मा हिमालय एवं ऋषि परम्परा -परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
  • युग शिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचे रहें
  • क्षेत्रीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरूप और विधि व्यवस्था
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj