• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes

  • TOC
    • नवसृजन का पावन यज्ञ
    • सृजन का प्रेरक प्रवाह
    • जीवन विद्या का आलोक केन्द्र
    • विद्या−विस्तार की पुरातन परम्परा
    • स्वतन्त्रता की स्वर्णजयंती और जीवनमूल्यों का वर्तमान संकट
    • स्वावलम्बन शिक्षा की अनिवार्य शर्त बने
    • वसन्त (kahani)
    • सतयुग की वापसी सुनिश्चित करने वाली शिक्षा-प्रणाली
    • आत्मा की बात (Kahani)
    • भारतीय विद्याओं का पुनर्जीवन समय की अनिवार्य आवश्यकता
    • चिरपुरातन आयुर्वेद की गौरवमयी परम्परा
    • आयुर्वेद शोध को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता
    • ईश्वर-विश्वासी (Kahani)
    • धन्वन्तरि परम्परा के पुनर्जीवन हेतु एक अद्वितीय अनुसंधान केन्द्र
    • सम्बन्ध नहीं, नीति और न्याय का पक्ष ही वरेण्य है (Kahani)
    • दुर्लभ वनौषधि वाटिका
    • अधिक श्रद्धावान (Kahani)
    • गंगा की गोद एवं हिमालय की छाया में एक अभिनव साधना-आरण्यक
    • पर्यावरण संरक्षण के लिए वनौषधियों का महत्व
    • यज्ञ विधा का वनौषधि विज्ञान
    • शाश्वत दान (Kahani)
    • आयुर्वेद की प्रखरता का रहस्य
    • शक्ति का केन्द्रीकरण (Information)
    • वेदकालीन महर्षियों की देन-ज्योतिर्विज्ञान
    • नींव का पत्थर (Kahani)
    • ज्योतिर्विज्ञान को नए सिरे से समझने का प्रयास
    • भागने की मत सोचो (Kahani)
    • जीवन-साधना का महत्व एवं उपयोगिता
    • वाणी और भावना (Kahani)
    • विद्या-विस्तार की प्रव्रज्या परम्परा
    • युग की माँग-परिव्राजकों का प्रशिक्षण अभियान
    • तत्त्वज्ञान के अधिकारी (Kahani)
    • देवसंस्कृति को विश्वसंस्कृति बनाने का उपक्रम भाषाओं का प्रशिक्षण
    • प्रवासी भारतीयों को दायित्व-बोध कराने वाला विशेष प्रशिक्षणक्रम
    • बांटने का सुख (Kahani)
    • राष्ट्रीय जागरण का नव अभियान-ग्रामोत्थान
    • प्रेम (Kahani)
    • गोवंश-समृद्धि की व्यावहारिक रूपरेखा-गौशाला
    • जलधि की सहायता (Kahani)
    • वीरता वही, जो युग को बदल दे।
    • गायत्री जयन्ती पर विशेष- - उनके लिए एक आह्वान-अनुरोध जो पूज्य गुरुदेव के अपने हैं
    • सज्जनता (Kahani)
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी - दीपक से दीपक को आप जलाएँ
    • संकीर्णता और भयपूर्ण जीवन (Kahani)
    • अपनों से अपनी बात- - नवयुग का मत्स्यावतार अपना इतिहास पुनः दुहरा रहा है।
    • सूक्ष्मीकरण एवं उज्ज्वल भविष्य का अवतरण (Information)
    • वरदायी शान्तिकुञ्ज
    • वरदायी शान्तिकुञ्ज (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Magazine - Year 1998 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN

गंगा की गोद एवं हिमालय की छाया में एक अभिनव साधना-आरण्यक

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note

First 17 19 Last
अपने परिजनों की चिरसंचित लालसा थी कि कोलाहल-जनसंकुल से दूर उन्हें एकान्त साधना का अवसर सुलभ हों। विचारक्रान्ति अभियान की विविध-विधि गतिविधियों का केन्द्र बनने के कारण शान्तिकुञ्ज अब पूरी तरह क्रान्तिकुंज में बदल चुका है। यहाँ आने वाले परिजनों की व्यापक भीड़-भाड़ के साथ क्रान्तिकारी परिवर्तनों के लिए ताना-बाना हर पल बुना जाता रहा है समय का तकाजा भी यही है। युगसन्धि का अब थोड़ा ही समय शेष है, इसलिए इन दिनों इस तरह के प्रयत्नों में जितनी भी तीव्रता लायी जा सके, कम है। लोकसेवा के सत्प्रयोजनों में जिस पवित्रता, प्रखरता एवं तेजस्विता की कदम-कदम पर आवश्यकता है, वह साधना से ही अद्भुत होती है। शान्तिकुञ्ज के दिव्यक्षेत्र से आध्यात्मिक विभूतियों, सिद्धियों, शक्तियों के दिव्य-अनुदानों का सिलसिला तो लगातार चलता रहता है, परन्तु इन्हें ग्रहण वही कर पाते हैं, जिनमें साधना की समुचित योग्यता एवं पात्रता है।

इस योग्यता को अपना हर परिजन प्राप्त कर इसे, इसी उद्देश्य से शान्तिकुञ्ज के समीप ही एक साधना-आरण्यक के निर्माण की बात सोची गयी है। स्थान शान्तिकुञ्ज के समीप होने के कारण यहाँ निर्माण की गयी कुटीरों में साधकगण अपनी गम्भीर साधनाओं के लिए समुचित एकान्त पा सकेंगे। सभी जानते हैं कि साधना की सफलता में स्थान, क्षेत्र व वातावरण का असाधारण महत्व है। विशिष्ट साधनाओं के लिए घर छोड़कर अन्यत्र उपयुक्त स्थान पर जाने की आवश्यकता इसी लिए पड़ती है कि पुराने निवासस्थान का ढर्रा अभ्यस्त रहने से वैसी मनःस्थिति नहीं बन पाती, जैसी महत्वपूर्ण साधनाओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक है।

यों यह कार्य घर से कुछ दूर एकान्त वाटिका, नदी तट जैसे स्थानों पर भी हो सकता है, पर सुविधा हो तो हिमालय एवं गंगातट की बात सोचनी चाहिए। बाह्य शीतलता के साथ आन्तरिक शान्ति का भी तारतम्य जुड़ा रहता है। हिमालय की भूमि ही ऊँची नहीं है यहाँ की साधनागत सुसंस्कारिता भी ऊँची है। प्राचीनकाल में हिमालय क्षेत्र ही स्वर्गक्षेत्र कहलाता था। देवमानवों की यही भूमि थी। दिव्यद्रष्टा जानते है कि अभी भी दिव्य आत्माएँ वहीं निवास करती है। कृपाचार्य, हनुमान आदि चिरंजीवी उसी क्षेत्र में निवास करते है। अपने मिशन की सूक्ष्म संचालक सत्ता के परमगुरु स्वामी सर्वेश्वरानन्दजी का निवास भी यहीं है।

इतिहास साक्षी है कि प्रायः सभी ऋषियों की तपश्चर्याएँ इसी क्षेत्र में सम्पन्न हुई हैं। सात ऋषियों की तपोभूमि हरिद्वार के उस स्थान पर थी, जहाँ आजकल सप्त-सरोवर है। उनके आश्रमों को बचाने के लिए गंगा ने अपनी धारा को सात भागों में बाँटा। पाण्डव इसी क्षेत्र में तप करते हुए स्वर्ग सिधारे थे। गुरु वशिष्ठ की गुफा यहीं थी। व्यास जी और गणेश जी ने मिलकर 18 पुराण इसी क्षेत्र के वसोधारा नामक स्थान में लिखे थे। भगीरथ, परशुराम, विश्वामित्र, दधिचि जैसे परम-प्रतापी तपस्वियों की साधना हिमालय में ही सम्पन्न हुई थी। संक्षेप में भारत की आध्यात्मिक विभूतियों की भूमि यदि हिमालय को माना जाए, तो इसमें तनिक भी अत्युक्ति न होगी। इस मूर्तिमान् देवता की छाया में कितनों ने न जाने क्या-क्या पाया है? अभी भी उसकी यह विशेषता अक्षुण्य है।

हिमालय की छाया-गंगा की गोद और वहाँ का भावभरा वातावरण, साथ ही यदि शक्तिशाली संरक्षण-मार्गदर्शन मिलता हो तो उसे साधना क सुअवसर एवं साधक का सौभाग्य मानना चाहिए। ऐसे ही वातावरण में साधना का स्वर्गीय दिव्य आनन्द प्राप्त करने के लिए राजा भर्तृहरि बेचैन थे। भर्तृहरि शतक में उनकी अभिव्यक्ति इस प्रकार है-

गंगातीरे हिमगिरि शिला वद्ध पद्मासनस्य ब्रह्मज्ञानाभ्यसन विधिना योगनिद्रांगतस्य।

अर्थात्- जीवन का सौभाग्य दिवस कब आएगा, जब मैं गंगा के तट की हिमालय शिला पर पद्मासन लगाकर ब्रह्मानंद में लीन समाधिस्थ होकर बैठूँगा।

अपने इसी उच्चस्तरीय मनोरथ को पूरा करने के लिए उन्होंने राजपाट का सारा जंजाल त्यागा और योगी का देव-जीवन अपना कर जीवन-लक्ष्य की सिद्धि प्राप्त की।

युगसाधकों की उच्चस्तरीय साधना के लिए जिस उपयुक्त स्थान एवं वातावरण की आवश्यकता थी, उसी के अनुरूप भूमि का चयन किया गया है। यह प्रस्तावित साधना आरण्यक गंगा की धारा से थोड़ी ही दूर पर है। सात ऋषियों की तपोभूमि इसी के पड़ोस में है। गंगा की जलधारा आगे शहरों में जाकर भले ही प्रदूषित हो चुकी हो, पर यहाँ अभी वैसी स्थिति नहीं बनी। यहाँ वह अपनी मौलिक विशेषता को पूर्ववत् बनाए हुए हैं।

यहाँ पर साधना का अपना महत्व होगा। नित्य गंगास्नान, मात्र गंगाजलपान, ठहरना, बैठना, गंगामाता की ही गोद में। इन सभी विशेषताओं के कारण अगले दिनों जिस साधना आरण्यक का निर्माण किया जा रहा है-वह सब तरह से उपयुक्त है। इसे दैवी-अनुग्रह एवं सहयोग के अतिरिक्त और कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके निर्माण के लिए परम सात्विक धन भी भावभरी श्रद्धा के लिए अपने को सार्थक बनाने के लिए मचलता हुआ चला आएगा, ऐसा विश्वास किया गया है।

आत्मोत्कर्ष की साधना सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए अपना श्रम करना तो आवश्यक है ही-वातावरण का उपयुक्त होना भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। जनकल्याण के लिए किए जाने वाले प्रयासों के साथ स्वयं पूज्य गुरुदेव के जीवन में हिमालय के अधिक एकान्त एवं गहन प्रदेशों में की जाने वाली विशेष तप-साधना की भिन्नता नहीं, अधिक उपयोगी वातावरण का अधिक प्रखर सान्निध्य का लाभ लेना ही था। उचित समझा गया कि अखण्ड-ज्योति के वे परिजन जो लेखों का पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं समझते, बल्कि साधना-क्षेत्र में कुछ साहस भरे विशिष्ट कदम बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए अन्य आधार अपनाने की तरह यह भी आवश्यक है कि वातावरण एवं सान्निध्य की प्रखरता का लाभ उठाते हुए अपनी साधना-प्रक्रिया सम्पन्न करें। गंगा की गोद एवं हिमालय की छाया में बनाए जाने वाले इस अभिनव साधना-आरण्यक का उद्देश्य यही है।

First 17 19 Last

Other Version of this book

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Releted Books

Articles of Books

  • नवसृजन का पावन यज्ञ
  • सृजन का प्रेरक प्रवाह
  • जीवन विद्या का आलोक केन्द्र
  • विद्या−विस्तार की पुरातन परम्परा
  • स्वतन्त्रता की स्वर्णजयंती और जीवनमूल्यों का वर्तमान संकट
  • स्वावलम्बन शिक्षा की अनिवार्य शर्त बने
  • वसन्त (kahani)
  • सतयुग की वापसी सुनिश्चित करने वाली शिक्षा-प्रणाली
  • आत्मा की बात (Kahani)
  • भारतीय विद्याओं का पुनर्जीवन समय की अनिवार्य आवश्यकता
  • चिरपुरातन आयुर्वेद की गौरवमयी परम्परा
  • आयुर्वेद शोध को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता
  • ईश्वर-विश्वासी (Kahani)
  • धन्वन्तरि परम्परा के पुनर्जीवन हेतु एक अद्वितीय अनुसंधान केन्द्र
  • सम्बन्ध नहीं, नीति और न्याय का पक्ष ही वरेण्य है (Kahani)
  • दुर्लभ वनौषधि वाटिका
  • अधिक श्रद्धावान (Kahani)
  • गंगा की गोद एवं हिमालय की छाया में एक अभिनव साधना-आरण्यक
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए वनौषधियों का महत्व
  • यज्ञ विधा का वनौषधि विज्ञान
  • शाश्वत दान (Kahani)
  • आयुर्वेद की प्रखरता का रहस्य
  • शक्ति का केन्द्रीकरण (Information)
  • वेदकालीन महर्षियों की देन-ज्योतिर्विज्ञान
  • नींव का पत्थर (Kahani)
  • ज्योतिर्विज्ञान को नए सिरे से समझने का प्रयास
  • भागने की मत सोचो (Kahani)
  • जीवन-साधना का महत्व एवं उपयोगिता
  • वाणी और भावना (Kahani)
  • विद्या-विस्तार की प्रव्रज्या परम्परा
  • युग की माँग-परिव्राजकों का प्रशिक्षण अभियान
  • तत्त्वज्ञान के अधिकारी (Kahani)
  • देवसंस्कृति को विश्वसंस्कृति बनाने का उपक्रम भाषाओं का प्रशिक्षण
  • प्रवासी भारतीयों को दायित्व-बोध कराने वाला विशेष प्रशिक्षणक्रम
  • बांटने का सुख (Kahani)
  • राष्ट्रीय जागरण का नव अभियान-ग्रामोत्थान
  • प्रेम (Kahani)
  • गोवंश-समृद्धि की व्यावहारिक रूपरेखा-गौशाला
  • जलधि की सहायता (Kahani)
  • वीरता वही, जो युग को बदल दे।
  • गायत्री जयन्ती पर विशेष- - उनके लिए एक आह्वान-अनुरोध जो पूज्य गुरुदेव के अपने हैं
  • सज्जनता (Kahani)
  • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी - दीपक से दीपक को आप जलाएँ
  • संकीर्णता और भयपूर्ण जीवन (Kahani)
  • अपनों से अपनी बात- - नवयुग का मत्स्यावतार अपना इतिहास पुनः दुहरा रहा है।
  • सूक्ष्मीकरण एवं उज्ज्वल भविष्य का अवतरण (Information)
  • वरदायी शान्तिकुञ्ज
  • वरदायी शान्तिकुञ्ज (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj