• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • साधारण नित्य कर्म
    • माला की जरूरत है !
    • गायत्री- शक्ति का नारी स्वरूप
    • गायत्री का स्त्री स्वरूप क्यों ?
    • गायत्री माता का परिचय
    • परमात्मा की कार्यकर्त्री देव शक्ति
    • विभूतियों का भाण्डागार
    • रहस्यों का जानना आवश्यक है
    • तीन चरणों की अनन्त सामर्थ्य
    • मंगलमयी मधु विद्या
    • अन्तर्जगत के गुप्त तत्त्व
    • नारी के प्रति पूज्य भावना
    • महा महिमामयी माता
    • गायत्री- साधना का उद्देश्य
    • निष्काम साधना का तत्व- ज्ञान
    • द्विजों का नित्य नियम
    • गायत्री उपासना की अनिवार्यता
    • साधक का आहार- व्यवहार
    • आचार्य का वरण
    • दीक्षा और गुरू मंत्र
    • गायत्री उपासना विधिपूर्वक ही की जाय
    • प्रार्थना में भावना की प्रधानता
    • मन्त्र विद्या में विधि विधान की आवश्यकता
    • गायत्री उपासना से दुष्कृतों का शमन
    • मन्त्र शक्ति का मर्म व रहस्य
    • गायत्री उपासना में समय साधना का महत्त्व
    • साधना, एकाग्रता और स्थिरचित्त से होनी चाहिए
    • साधना के चार नियम
    • साधन काल के विक्षेप
    • गायत्री जप का वैज्ञानिक रूप
    • जप का महत्त्व
    • गायत्री साधना की सफलता
    • साधकों के लिए कुछ आवश्यक नियम
    • इन साधनाओं में अनिष्ट का कोई भय नहीं
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • साधारण नित्य कर्म
    • माला की जरूरत है !
    • गायत्री- शक्ति का नारी स्वरूप
    • गायत्री का स्त्री स्वरूप क्यों ?
    • गायत्री माता का परिचय
    • परमात्मा की कार्यकर्त्री देव शक्ति
    • विभूतियों का भाण्डागार
    • रहस्यों का जानना आवश्यक है
    • तीन चरणों की अनन्त सामर्थ्य
    • मंगलमयी मधु विद्या
    • अन्तर्जगत के गुप्त तत्त्व
    • नारी के प्रति पूज्य भावना
    • महा महिमामयी माता
    • गायत्री- साधना का उद्देश्य
    • निष्काम साधना का तत्व- ज्ञान
    • द्विजों का नित्य नियम
    • गायत्री उपासना की अनिवार्यता
    • साधक का आहार- व्यवहार
    • आचार्य का वरण
    • दीक्षा और गुरू मंत्र
    • गायत्री उपासना विधिपूर्वक ही की जाय
    • प्रार्थना में भावना की प्रधानता
    • मन्त्र विद्या में विधि विधान की आवश्यकता
    • गायत्री उपासना से दुष्कृतों का शमन
    • मन्त्र शक्ति का मर्म व रहस्य
    • गायत्री उपासना में समय साधना का महत्त्व
    • साधना, एकाग्रता और स्थिरचित्त से होनी चाहिए
    • साधना के चार नियम
    • साधन काल के विक्षेप
    • गायत्री जप का वैज्ञानिक रूप
    • जप का महत्त्व
    • गायत्री साधना की सफलता
    • साधकों के लिए कुछ आवश्यक नियम
    • इन साधनाओं में अनिष्ट का कोई भय नहीं
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


महा महिमामयी माता

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 10 12 Last

वृहद्धर्भ पुराण, पूर्व खण्ड अध्याय- २ मे परम गुणमय मातृस्तोत्र का वर्णन है, जिसमें आद्यशक्ति माता भगवती के नामों का उल्लेख करते हुए कहा गया है-

‘माता धरित्री जननी दयाद्रहृदया शिवा .........’

अर्थात् माता धरित्री, जननी, दयाहृदया, शिवा, त्रिभुवन, श्रेष्ठा, देवी, निर्दोषा, सर्वदुःखहा, परम आराधनीया, दया, शांति, क्षमा, धृति, स्वाहा, स्वधा, गौरी, पद्मा, विजया, जया, तथा दुःखहन्त्री, ये माता के ही इक्कीस नाम हैं। जो मनुष्य इन नामों को सुनता और सुनाता है, वह सब दुःखों से मुक्त हो जाता है। बड़े से बड़े दुःखों से पीड़ित होने पर भी भगवती माता का दर्शन करके मनुष्य को जो आनन्द मिलता है, उसे वाणी द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इस संदर्भ में महर्षि अरविन्द का कहना है कि यद्यपि माता एक ही हैं, पर वह हमारे सामने विविध रूपों में आती है, उनकी अनेक शक्तियाँ और व्यक्तियाँ हैं, अनेक स्फुल्लिंग और अनेक विभूतियाँ है जो इस विश्व में उनका कर्म करती हैं। जिनको हम पूजते हैं, वह एक ही है और यही भगवान् की वह दिव्य चैतन्यमयी शक्ति है जो ‘सर्वमिदं’ के ऊपर खड़ी है ।। है एक, पर इतनी अनेक रूप है कि उनकी गति को देखना या समझना तेज- से गति वाले मन और मुक्त- से तथा व्यापक से व्यापक बुद्धि के लिए भी असम्भव है। माता पुरुषोत्तम का चैतन्य है, पुरुषोत्तम की शक्ति है।

वही सारी सृष्टि करने वाली आदि शक्ति है और अपनी इस सारी सृष्टि से बहुत ऊँचे पर रहती है। पर उनकी यह विविध विलक्षण झाँकी देखी जा सकती है, समझी जा सकती है। उन्हीं की प्रतिमाओं, उन्हीं के ऐसे रूपों को देखकर जो अपने स्वभाव और कर्म में मूल रूप से अधिक व्यक्त और मर्यादित होने के कारण अधिक हृदयंगम करने योग्य है और जिनके द्वारा माता अपनी संतानों के सामने प्रकट होने में अनुमत होती है।

माता की सत्ता के तीन रूप हैं, जो तुम जान सकते हो, जब तुम हम को और इस विश्व को धारण करने वाली चिन्मयी  शक्ति के साथ अपनी एकता (अभिन्नता) का अनुभव करने लगोगे। लोकातीत परा आद्य शक्ति के रूप में वह अनन्त कोटि ब्रह्माण्डों के ऊपर खड़ी है और पुरुषोत्तम के नित्य अव्यक्त रहस्य तथा उनके इस विश्वव्यापनी महाशक्ति कोटि गतियों क्रमों की तथा इन अनन्त कोटि शक्तियों को धारण करती है। इसके बाद है व्यक्ति- शक्ति, जो माता की सत्ता की इन दो विराट् गतियों का व्यक्त रूप हैं जिनके द्वारा वे दो विराट स्वरूप हमारे लिये ज्वलन्त और निकटतर हो जाते हैं और जो मनुष्य तथा दिव्य प्रकृति के बीच में मध्यवर्ती शक्ति के तौर पर हैं।

महाशक्ति, जगत की जगन्माता वही सृजन करती है, जिसका संकल्प परमेश्वर से उन्हीं के परम चैतन्य के द्वारा प्रेरित किया जाता है। महाशक्ति इस प्रकार सृष्टियों को रचकर उनके अन्दर प्रवेश करती हैं। इनकी सत्ता ही इन लोकों को भागवत् भाव, सर्व प्रतिपालक होने से ही ये लोक ठहरे हुए हैं, जिसे हम प्रकृति कहते हैं, वह इस महाशक्ति का केवल अत्यन्त बाह्य सर्ग(कर्म) रूप हैं। महाशक्ति ही अपनी शक्तियों और गतियों का संचालन और व्यवस्थापन करती है, वही प्रकृति से कर्म कराती है और उन सब कर्मों के अन्दर गुप्त अथवा प्रकट रूप से रहती है, जो कुछ हम देख सकते या अनुभव कर सकते या जिसे जीवनगति दे सकते हैं उन सब में महाशक्ति की ही सत्ता है। प्रत्येक लोक और कुछ नहीं, एक विशेष लोक- समूह या जगत की महाशक्ति का एक विशेष खेल है और इन सब लोकों में वह महाशक्ति उन्हीं, आद्याशक्ति भगवती माता की विश्वव्यापिनी चिच्छक्ति और विश्वव्यापनी व्यक्ति है। प्रत्येक लोक का उन्हीं की दृष्टि में साक्षात्कार होता है, फिर उन्हीं के सौंदर्य और शक्तिमय हृदय में एकत्र घनीभूत होकर वह उनके आनन्द- सफुरण से सृष्ट होता है।


माता ऊपर से सब का शासन करती है यह नहीं, बल्कि इस छोटे से त्रिविध संसार में वह उतर आती है। केवल दिव्य अक्षररूप की ओर दृष्टि निबद्धा करने से मालूम होगा कि यहाँ की सारी वस्तुएँ, यहाँ तक कि अज्ञान की सारी गतियाँ भी अपनी शक्ति को प्रच्छन्न करती हुई स्वयं माता ही हैं। अपने सत्तत्व में अल्पीकृत (घटी हुई) उन्हीं की सृष्टियाँ हैं, उन्हीं की प्रकृति- शरीर और प्रकृति शक्ति है। और ये सब हैं इसी कारण से कि अनन्त की अभाव सम्भावनाओं में कुछ ऐसा था जिसे चुनकर प्रकृतरूप प्रदान करने का रहस्यमय आदेश परमेश्वर से पाकर वह इस महान आत्मबलि के लिए समस्त हुई और उन्होंने छद्मवेश की तरह अज्ञान की आत्मा और रूपों को धारण कर लिया। पर व्यक्ति रूप में भी उन्होंने अपने को यहाँ तक नीचा कर दिया कि वह इस अंधकार में उतर आयीं, इसलिये कि इसे ज्योति की ओर ले जाऊँ, झूठ में और भ्रम में आ गयीं इसलिए कि इन्हें सत्य का रूप दे दूँ, इस मृत्यु में भी आ धमकी, इसलिए कि इसे दिव्य जीवन दे दूँ। संसार के इस क्लेश में, इस हठी शोक और दुःख मे पहुँच गयीं, इसलिए कि इसके इस रूप का अन्त करके अपने महत् अत्युच्च आनन्द की दिव्य रूप प्रदान करने वाली प्रगाढ़ता में इसे परिणत कर दूँ।

अपनी सन्तानों के प्रति उनका मातृ प्रेम प्रगाढ़ और महान् है। इसी से उन्होंने अंधकार का यह आवरण ओढ़ना स्वीकार कर लिया है। तमस् और मिथ्या की शक्तियों के दारूण दुर्भाव और दुराक्रमण सह लेना मंजूर कर लिया है, जो जन्म- मृत्यु ही हैं, उसके तारण द्वार के पार होने की वेदना को धार लिया है। सृष्टि की सारी व्यथा, सारा शोक और सारा कष्ट उठा लिया है, क्योंकि ऐसा मालूम हुआ कि यही एक उपाय है जिससे यह सृष्टि उठ कर आलोक, आनन्द, सत्य और सनातन जीवन को प्राप्त हो सकती है। यह महा यज्ञ है जिसे कभी- कभी पुरूष का यज्ञ कहते हैं पर जो इससे अधिक गम्भीर अर्थ में, प्रकृति की ही पूर्ण आत्मबलि है, भगवती माता का ही महायज्ञ है।

जो ज्ञानी हैं, उन्हें वह अधिकाधिक एवं और भी विशद ज्ञान देती हैं, जिनमें दर्शन- शक्ति है उन्हें अपनी कल्पना और अभिप्राय में शरीक होने का अधिकार देती है। जो विरोधी हैं उन पर उस विरोध का परिणाम लादती हैं। जो अनजान और मूर्ख है उन्हें उन्हीं की अन्धता के अनुसार रास्ता दिखाती है। प्रत्येक मनुष्य के स्वभाव के भिन्न- भिन्न अंशों की आवश्यकता और प्रेरणा के अनुसार और जिस प्रतिदान के लिए वे आहुति देते हैं उसके अनुसार माता (माहेश्वरी) प्रत्युत्तर देती हैं और उनका प्रयोग करती हैं, उन पर आवश्यक प्रभाव डालती है या उन्हें अपनी प्रीतस्वाधीनता के भरोसे छोड़ देती है जिसमें या तो अविद्या के पथ पर समृद्धि लाभ करे या ध्वंस को प्राप्त हों। कारण वह सब के ऊपर हैं, जगत् में किसी से बँधी नहीं, कि सी से आशक्त नहीं, तथापि उनका जो हृदय है, वह विश्व- जननी का हृदय है, ऐसा मातृ स्नेह इतना और किसी में नहीं है।

कारण, इनकी दया अनन्त और अक्षय है। उनकी दृष्टि में सभी उनकी सन्तान हैं, उसी एक के अनेक अंश हैं। असुर, राक्षस, पिशाच और उन के विद्रोही और शत्रु भी उनकी दृष्टि में अपनी सन्तान ही हैं। उनका प्रत्याख्यान केवल विलम्बन मात्र है, और उनका दंड विधान तो करूणा ही है।

ज्ञान और भक्ति केवल ये ही दो रूप परम परमेश्वरी माता के नहीं है, उनकी प्रकृति में और भी सूक्ष्मतर एक रहस्य है और वह एक ऐसी चीज है कि जिसके बिना ज्ञान और भक्ति अपूर्ण ही रह जायेंगे और पूर्णत्व भी पूर्ण न होगी। इन ज्ञान और शक्ति के ऊपर सनातन सौंदर्य की अलौकिक चमत्कृति है, दैवी समन्वय का अगम्य रहस्य है, अप्रतिहत जगद्वयापिनी मनोहरता और आकर्षण का ऐसा वशीकरण है कि वह अपनी ओर सब वस्तुओं और शक्तियों और सत्ताओं को खीचता है, एकत्र बाँधे रहता है और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलने और एक होने को विवश करता है जिनमें वह आनन्द जो परदे के अन्दर छिपा हुआ है, वहाँ से अपना खेल खेले और उन्हें अपने स्वर और रूप बनावें। यह शक्ति है महालक्ष्मी की और कोई रूप इससे अधिक मोहक या आकर्षक नहीं है। माहेश्वरी इस पार्थिव- प्रकृति की क्षुद्रता के लिये इतनी अविचल और महान और दूर मालूम हो सकती है कि यह वहाँ तक पहुँच न सके या उनका भाव धारण भी न कर सके। महाकाली भी इतनी द्रुतगति और प्रचंड है कि इस पार्थिव प्रकृति की दुर्बलता उनका भाव वहन न कर सके, पर महालक्ष्मी की ओर सभी बड़े आनन्द और लालसा के साथ दौड़ पड़ते हैं। कारण वह भगवान के उन्मादक माधुर्य का मोहनास्त्र फेंकता है। उनके समीप रहने में अगाध सुख होता है और अपने हृदय के अन्दर उन्हें मालूम करना जीवन को आनंदोन्माद और कौतुकमय बना देना है। शोभा और मोहकता और मृदुता उनसे वैसे ही प्रवाहमान होती हैं जैसे सूर्य से ज्योति। जहाँ कहीं वह अपनी आश्चर्यमयी दृष्टि डालती हैं या अपनी स्मित कांति बरसाती हैं, वहाँ आत्मा अभिभूत हो जाता है और अथाह आनंद की गंभीरता में निमग्न हो जाता है। उन के हाथों का स्पर्श चुम्बक के समान है और उनका रहस्यमय मृदु प्रभाव मन, प्राण और शरीर में लालित्य मय सूक्ष्मता ले आता है और जहाँ उनके चरण अवस्थित होते हैं वहाँ उन्मत्त कर देने वाले आनन्द के अपूर्व स्रोत बहने लगते हैं।

रामकृष्ण परमहंस ने मातृशक्ति को सर्वोपरि माना है। उनके अनुसार माँ तो सब कुछ है, वह त्रिगुणमयी और साथ ही साथ शुद्ध सत्वगुणमयी भी है। वे उस महाशक्ति को चिन्मयी ब्रह्मशक्ति कहते हैं, जिसने अपनी इच्छा से इस संसार का सृजन किया है। बंगला भाषा में एक गीत है-

‘मां त्वं हि तारा। तुमि त्रिगुणधरा परात्परा .....’

जिसे वे प्रायः नरेन्द (स्वामी विवेकानन्द) से सुना करते और समाधिस्थ हो जाया करते थे।

स्वामी रामतीर्थ ने अपनी स्वानुभूति प्रकट करते हुए कहा है कि ईश्वर की उपासना मातृशक्ति के रूप में करना जितना अधिक फलदायी हो सकता है उतना अन्य रूपों में नहीं। बच्चे के लिए ममतामयी माता से बढ़कर भला इस संसार में दूसरा और कौन हो सकता है? वे सच्चे भक्त की तुलना उस नन्हे शिशु से करते हैं जो अपने को माता की गोदी में समर्पित कर निर्द्वन्द्व निश्चिन्त हो जाता है और तब उसके लिए सारे संसार का ऐसा कौन सा सुख और आराम है जो शेष रह जाता हो? आँधी हो, वर्षा हो या तूफान ,, भूकंप हो, उसका बाल बाँका नहीं होता, कारण सारे झंझावातों को माता स्वयं झेल जाती है। हमारा इष्ट अनन्त ज्ञान, अनन्त शक्ति एवं अनन्त शांति का अक्षय भंडार है। निश्चल मन से शिशुवत अपना नन्हा सा तन और भोला- भाला मन आद्यशक्ति माँ गायत्री की गोदी में समर्पित कर हम भी निश्चिन्त हो सकते हैं और वह सब कुछ पा सकते हैं जो एक सच्चे साधक को उपलब्ध होता है।



First 10 12 Last


Other Version of this book



गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • साधारण नित्य कर्म
  • माला की जरूरत है !
  • गायत्री- शक्ति का नारी स्वरूप
  • गायत्री का स्त्री स्वरूप क्यों ?
  • गायत्री माता का परिचय
  • परमात्मा की कार्यकर्त्री देव शक्ति
  • विभूतियों का भाण्डागार
  • रहस्यों का जानना आवश्यक है
  • तीन चरणों की अनन्त सामर्थ्य
  • मंगलमयी मधु विद्या
  • अन्तर्जगत के गुप्त तत्त्व
  • नारी के प्रति पूज्य भावना
  • महा महिमामयी माता
  • गायत्री- साधना का उद्देश्य
  • निष्काम साधना का तत्व- ज्ञान
  • द्विजों का नित्य नियम
  • गायत्री उपासना की अनिवार्यता
  • साधक का आहार- व्यवहार
  • आचार्य का वरण
  • दीक्षा और गुरू मंत्र
  • गायत्री उपासना विधिपूर्वक ही की जाय
  • प्रार्थना में भावना की प्रधानता
  • मन्त्र विद्या में विधि विधान की आवश्यकता
  • गायत्री उपासना से दुष्कृतों का शमन
  • मन्त्र शक्ति का मर्म व रहस्य
  • गायत्री उपासना में समय साधना का महत्त्व
  • साधना, एकाग्रता और स्थिरचित्त से होनी चाहिए
  • साधना के चार नियम
  • साधन काल के विक्षेप
  • गायत्री जप का वैज्ञानिक रूप
  • जप का महत्त्व
  • गायत्री साधना की सफलता
  • साधकों के लिए कुछ आवश्यक नियम
  • इन साधनाओं में अनिष्ट का कोई भय नहीं
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj