• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गायत्री-परिवार का लक्ष्य
    • राष्ट्र निर्माण के लिए
    • सांस्कृतिक पुनरुत्थान
    • विचारक्रान्ति की योजना
    • आत्म कल्याण की उपासना
    • चारित्रिक संगठित प्रयत्न की रूपरेखा
    • उन्मूलन करने योग्य बुराइयां
    • हमारे अगले कदम
    • प्रचार यात्रा
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - गायत्री-परिवार का लक्ष्य

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


राष्ट्र निर्माण के लिए

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
राष्ट्र निर्माण के लिये आज अनेक प्रयत्न हो रहे हैं। सम्पत्ति और समृद्धि बढ़ाने के लिए कितनी ही योजनाएं बन रही हैं। इनके सफल होने तथा उनसे उत्पन्न धन द्वारा सुख शांति बढ़ने की तब तक आशा नहीं की जा सकती, जब तक कि जन साधारण का नैतिक स्तर ऊंचा न उठाया जाय। जिन व्यक्तियों के हाथ में आज योजनाओं को कार्यान्वित करने तथा न्याय, शासन, अर्थ, व्यवसाय, यातायात, निर्माण, कर वसली आदि को चलाने आदि की जिम्मेदारी हैं उनमें से बहुत कम ऐसे हैं जो ठीक तरह अपना काम करते हैं। इन कार्यों से जनता को या सरकार को जो लाभ होना चाहिये उसका एक बड़ा अंश इन कार्यकर्ताओं द्वारा ही अपहरण कर लिया जाता है। जनता की भी मनोवृत्ति यही है। बीज, कुआ, उद्योग धंधे चलाने आदि के नाम पर लिया हुआ सरकारी ऋण, विवाह शादियों की धूमधाम में फूंक दिये जाते हैं। आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं, सामाजिक, शारीरिक, राजनैतिक धार्मिक सभी क्षेत्रों में यह भ्रष्टाचारी मनोवृत्ति ऐसी कठिनाई उत्पन्न करती है जिससे राष्ट्रीय उन्नति के लिये किये हुए अनेक प्रयत्नों के परिणाम आशाजनक नहीं हो पाते।

हम हजारों वर्षों के अज्ञानान्धकार युग को पार कर राजनैतिक दृष्टि से स्वाधीन हुए हैं। अब निर्माण कार्य हमें स्वयं करना है। इसके लिये सरकारी और गैर सरकारी भौतिक प्रयत्न चल रहे हैं यह सन्तोष की बात है, किन्तु साथ ही जन साधारण का मानसिक, नैतिक चरित्र का, अध्यात्मिक स्तर ऊंचा उठाने की भी भारी आवश्यकता है। इसके बिना आर्थिक उन्नति का लक्ष पूरी तरह सफल नहीं होगा, यदि किन्हीं अंशों में सफलता मिली भी तो इससे लोगों की विलासिता एवं फिजूलखर्ची ही बढ़ेगी, वह पैसा उनमें दोष और दुर्गुण ही पैदा करेगा। सम्पत्ति का सच्चा लाभ भी वही उठा सकते हैं जिनमें विवेकशीलता और दूरदर्शिता हो, इन दो वस्तुओं के अभाव में बढ़ी हुई समृद्धि, स्वयं मनुष्य के लिये एक विपत्ति ही बन सकती है।
राष्ट्र के स्वस्थ विकास के लिए—अविद्या, दरिद्रता एवं कुरीतियों के बंधनों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए—सामाजिक एवं बौद्धिक क्रांति के लिए—निश्चित रूप से जन साधारण का नैतिक स्तर ऊंचा करना होगा। इसकी अपेक्षा करके अन्य मार्गों से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकना कठिन है। भारतीय संस्कृति—नैतिकता एवं मानवता की सार्वभौम संस्कृति है। इस देश की महान् परम्पराओं में से प्रत्येक का निर्माण मनुष्य को सदाचारी संयमी एवं समाज सेवी बनाने की दृष्टि से ही हुआ है। हमारा प्राचीन इतिहास, दर्शन, धर्मशास्त्र, समाज तंत्र, कर्मकाण्ड, शिष्टाचार, आहार विहार, विचार प्रवाह, आचार, विधान, वेश विन्यास, आदर्श, उद्देश्य, सभी कुछ ऐसा है कि जिसे अपनाने वाला उन नैतिक तत्वों का सहज ही अनुचर बन जाता है जो विश्व में शान्ति, सुरक्षा, उन्नति और प्रसन्नता की स्थिति बनाये रखने के लिए आवश्यक हैं।

First 1 3 Last


Other Version of this book



गायत्री-परिवार का लक्ष्य
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री परिवार का लक्ष्य
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Religion and Science
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

दीप यज्ञों की दीप मालिका
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दीप यज्ञों की दीप मालिका
Type: TEXT
Language: HINDI
...

स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अपने ब्राह्मण एवं संत को जिंदा रखें
Type: SCAN
Language: EN
...

अपने ब्राह्मण एवं सन्त को जिन्दा कीजिए
Type: TEXT
Language: EN
...

मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग अवतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

యుగనిర్మాణ యోజన పరిచయము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

The Legend of a Divine Campaign
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार का स्वरूप और क्रिया-कलाप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अपने समय की सर्वोपरि आवश्यकता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युग निर्माण का शत सूत्री कार्यक्रम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • गायत्री-परिवार का लक्ष्य
  • राष्ट्र निर्माण के लिए
  • सांस्कृतिक पुनरुत्थान
  • विचारक्रान्ति की योजना
  • आत्म कल्याण की उपासना
  • चारित्रिक संगठित प्रयत्न की रूपरेखा
  • उन्मूलन करने योग्य बुराइयां
  • हमारे अगले कदम
  • प्रचार यात्रा
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj