• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गायत्री-परिवार का लक्ष्य
    • राष्ट्र निर्माण के लिए
    • सांस्कृतिक पुनरुत्थान
    • विचारक्रान्ति की योजना
    • आत्म कल्याण की उपासना
    • चारित्रिक संगठित प्रयत्न की रूपरेखा
    • उन्मूलन करने योग्य बुराइयां
    • हमारे अगले कदम
    • प्रचार यात्रा
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - गायत्री-परिवार का लक्ष्य

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


प्रचार यात्रा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
गायत्री परिवार के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने देश व्यापी दौरा करने और स्थान-स्थान पर विचार गोष्ठियां आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। इस संस्था के प्रधान सेवक (आचार्यजी) ने अपनी पारिवारिक तथा अन्यान्य जिम्मेदारियों से छुटकारा पाकर देश भर में विचारशील लोगों के छोटे-छोटे सम्मेलनों का आयोजन करके राष्ट्र के नैतिक निर्माण के लिये विचार विनिमय करने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार इस लक्ष की पूर्ति करने वाले कुछ कार्य आरम्भ कराने का निश्चय किया है। यह धर्म प्रचार यात्रा बराबर जारी रहेगी और इस संस्था के प्रति, गायत्री और यज्ञ के प्रति या उससे संचालकों के प्रति जो अनुराग जनता में उत्पन्न हुआ है उसका पूरा उपयोग सद् विचारों के, सत्कार्यों के, बुराइयों से टक्कर लेने के क्षेत्र को विस्तृत करने में ही किया जायेगा।

इस समय संगठनात्मक एवं प्रचारात्मक दो ही कार्य हाथ में लिये गये हैं। पर आगे चल कर कुछ ऐसे रचनात्मक एवं आन्दोलनात्मक कार्यक्रम हाथ में लेने का विचार है जिससे बुराइयों के प्रति घृणा फैले और सत्प्रवृत्तियों की प्रतिष्ठा एवं प्रशंसा हो। जहां संभव हो वहां बुराइयों के, कुरीतियों के विरुद्ध असहयोग, प्रतिरोध संघर्ष एवं सत्याग्रह का उपयोग किया जाय। देवताओं के आगे पशुबलि जैसी कलंक पूर्ण धार्मिक प्रथाओं के विरुद्ध सत्याग्रह जैसे अस्त्रों को काम में लाया जा सकता है। मृत्युभोज का बहिष्कार हो सकता है। दहेज के विरुद्ध लड़के और लड़कियों से प्रतिज्ञा कराई जा सकती है कि यदि उनके अभिभावक ठहरौनी करें तो वे उस विवाह के लिए ही तैयार न हों। बाल विवाह के लिए शारदा कानून मौजूद है ऐसे विवाहों को रोकने के लिए उस कानून का सहारा लिया जाय। जातीय पंचायतें करके अलग-अलग जातियों में प्रचलित भिन्न-भिन्न प्रकार की कुरीतियों को कम किया जाय उन्हें बन्द न करने वालों को पंचायतों द्वारा सामाजिक बहिष्कार करने का या कोई और दंड देने की व्यवस्था हो। इस प्रकार विभिन्न बुराइयों के विरुद्ध जनता में घृणा, विरोध और रोष पैदा करने तथा विभिन्न अच्छाइयों के प्रति आदर, प्रशंसा, प्रतिष्ठा एवं सामूहिक हर्ष सम्मान प्रदर्शन करने के आयोजन कराये जायं। धन की अपेक्षा यदि ‘‘श्रेष्ठता’’ के प्रति लोक मानस में सम्मान उत्पन्न हो जाय तो प्रचलित बुराइयों में से अधिकांश अपने आप समाप्त हो सकती हैं।

गायत्री यज्ञ आन्दोलन नैतिक एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान का ठोस प्रयत्न है। इसमें हमारी आध्यात्मिक एवं भौतिक सुख-शान्ति तथा सफलता के सभी बीजांकुर मौजूद है। संस्थान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक गायत्री प्रेमी को निम्न कार्यक्रमों में से जितना अधिक कार्यभार अपने ऊपर लेना सम्भव हो, उसके लिए सच्चे मन से प्रयत्न करना चाहिए।

(1) अपनी गायत्री उपासना को निष्ठा पूर्वक चलावें। इसे नियमित, नियत संख्या में, नियत समय पर शान्त चित्त  और विधिवत् करने का प्रयत्न करें।
(2) संगठित रूप से किया हुआ हर कार्य अधिक सफल होता है। एक दूसरे से प्रोत्साहन एवं मार्ग दर्शन मिलते रहने से लक्ष की ओर प्रगति और भी तीव्र गति से होती है। इसलिए आप इस साधना संगठन में सम्मिलित हों, गायत्री परिवार के सदस्य बनें।
(3) अपने यहां कम से कम 10 गायत्री उपासक बना कर गायत्री परिवार की स्थापना करें। संगठन के द्वारा धर्म प्रचार के पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने में बहुत सुविधा होती है।
(4) अपने घर में गायत्री उपासना को आरम्भ कीजिए। आपका इष्ट कुछ भी हो वेद माता गायत्री की स्थापना अवश्य रहे। घर के सब लोग भोजन से पूर्व गायत्री उपासना कर लिया करें ऐसी परम्परा डालनी चाहिए।
(5) उपासना के साथ-साथ स्वाध्याय के लिए भी नित्य समय निकालिए। घर में गायत्री ज्ञान मन्दिर स्थापित कीजिए, जिसमें सत्साहित्य मंगाने और उसे पढ़ने या दूसरों को पढ़ाने की व्यवस्था रहे।
(6) समय-समय पर सामूहिक उत्सवों, सत्संगों, विचार गोष्ठियों का आयोजन किया करें। बड़े यज्ञ आयोजन भी यदा-कदा होते रहें। अधिक लोगों को अपने विचारों का बनाने का प्रयत्न कीजिये।
(7) गायत्री तपोभूमि में चलने वाले सांस्कृतिक विद्यालय में अपने क्षेत्र से कुछ सुयोग्य शिक्षार्थी भेजिए जो वहां से लेखनी तथा वाणी के धनी होकर लौटें और सद्ज्ञान के विस्तार के लिये कुछ ठोस कार्य कर सकें।

सद्ज्ञान ही गायत्री है, सत्कर्म ही यज्ञ है। गायत्री और यज्ञ आन्दोलन में सहयोग देकर आप धार्मिक क्रांति के महान लक्ष को पूरा करने में सहायक हो सकते हैं।
***
*समाप्त*
First 8 10 Last


Other Version of this book



गायत्री-परिवार का लक्ष्य
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री परिवार का लक्ष्य
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Religion and Science
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

दीप यज्ञों की दीप मालिका
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दीप यज्ञों की दीप मालिका
Type: TEXT
Language: HINDI
...

स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अपने ब्राह्मण एवं संत को जिंदा रखें
Type: SCAN
Language: EN
...

अपने ब्राह्मण एवं सन्त को जिन्दा कीजिए
Type: TEXT
Language: EN
...

मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग अवतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

యుగనిర్మాణ యోజన పరిచయము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

The Legend of a Divine Campaign
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार का स्वरूप और क्रिया-कलाप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अपने समय की सर्वोपरि आवश्यकता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युग निर्माण का शत सूत्री कार्यक्रम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • गायत्री-परिवार का लक्ष्य
  • राष्ट्र निर्माण के लिए
  • सांस्कृतिक पुनरुत्थान
  • विचारक्रान्ति की योजना
  • आत्म कल्याण की उपासना
  • चारित्रिक संगठित प्रयत्न की रूपरेखा
  • उन्मूलन करने योग्य बुराइयां
  • हमारे अगले कदम
  • प्रचार यात्रा
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj