निवेदन !
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
मानव समाज के भावी विकास के अवलम्ब, गर्भाधान को गोपनीय या अश्लील विषय कह कह कर अधिकारियों को उस महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित रखना किसी प्रकार उचित नहीं कहा जा सकता। पादरी सिलवेनस स्टाल (डाक्टर आफ डिवनिटी) जैसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के धार्मिक विद्वान ने इस विषय का भाग्य निर्माण करने वाले गर्भाधान की शिक्षा के लिए उन्होंने कितने ही महत्वपूर्ण ग्रन्थ लिखे हैं। पूजनीया मिसेस मेरी बुड एलन डा. हेरीरोज, पादरी स्टाल, डाक्टर एक्टन, प्रो. मेअर योगी एण्डी जेक्स्न डेविस, प्रभृति आचार्य प्रजनन शास्त्र की जानकारी सर्व साधारण तक पूरी तरह पहुंचाने के पक्ष में हैं। चरक, सुश्रुता, वात्स्यायन, प्रभृति भारतीय विद्वानों ने जनहित की दृष्टि से इस विषय पर पर्याप्त प्रकाश डाला है। इच्छानुसार सन्तान करने का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसके साथ हमारा भविष्य बंधा हुआ है। किन्तु दुःख है कि हम लोग इसके सम्बन्ध में बहुत ही कम जानकारी रखते हैं। अश्लीलता की झूठी आड़ में इस आवश्यकीय ज्ञान से सर्व साधारण को वंचित रखना हमें किसी प्रकार उचित प्रतीत न हुआ। इसी लिए इस पुस्तक का निर्माण किया है।—श्रीराम शर्मा आचार्यश्रावणी 1997***

