• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अपना स्वर्ग, स्वयं बनायें
    • सुख की आकांक्षा को बुरी मन कहिए !
    • सुख चाहिए किन्तु दुःख से डरिये मत
    • दुःखों का कारण और निवारण
    • दुःखी संसार में भी सुखी रहा जा सकता है
    • विक्षुब्ध जीवन, शान्तिमय कैसे बने?
    • मन का भार हल्का रखिये
    • प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग
    • मानसिक सुख-शांति के उपाय
    • ‘आप भला तो जग भला’
    • हमारी प्रगति उत्कृष्टता की दिशा में हो
    • जीवन-सार्थकता की साधना—चरित्र
    • आत्म-निर्माण का पुण्य-पथ
    • दृष्टिकोण के अनुरूप संसार का स्वरूप
    • भावना पर हमारे जीवन का विकास निर्भर है
    • मान्यताओं का निष्पक्ष निर्णय किया जाये
    • तटस्थ रहिए—दुःखी मत हूजिये
    • आप घाटे में हैं, इसका दुःख मत मानिए
    • समय जरा भी बर्बाद न कीजिए
    • पतन के कारण ढूंढ़िए और उनकी जड़ काटिए
    • प्रगति के लिये—इन आन्तरिक शत्रुओं से भी जूझें
    • भाग्यवादी कायरता छोड़ें, कर्मवादी वीरता अपनावें
    • सुख की मूल शक्ति
    • हम शक्तिशाली भी तो बनें
    • जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता
    • वार्तालाप और व्यवहार में यह भी ध्यान रखिए
    • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
    • अपना मूल्य, आप ही न गिरायें
    • मनोरंजन—मानव जीवन की महती आवश्यकता
    • सुखी न भयउँ ‘अमय’ की नाई
    • उत्कृष्ट जीवन के चार चरण
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • अपना स्वर्ग, स्वयं बनायें
    • सुख की आकांक्षा को बुरी मन कहिए !
    • सुख चाहिए किन्तु दुःख से डरिये मत
    • दुःखों का कारण और निवारण
    • दुःखी संसार में भी सुखी रहा जा सकता है
    • विक्षुब्ध जीवन, शान्तिमय कैसे बने?
    • मन का भार हल्का रखिये
    • प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग
    • मानसिक सुख-शांति के उपाय
    • ‘आप भला तो जग भला’
    • हमारी प्रगति उत्कृष्टता की दिशा में हो
    • जीवन-सार्थकता की साधना—चरित्र
    • आत्म-निर्माण का पुण्य-पथ
    • दृष्टिकोण के अनुरूप संसार का स्वरूप
    • भावना पर हमारे जीवन का विकास निर्भर है
    • मान्यताओं का निष्पक्ष निर्णय किया जाये
    • तटस्थ रहिए—दुःखी मत हूजिये
    • आप घाटे में हैं, इसका दुःख मत मानिए
    • समय जरा भी बर्बाद न कीजिए
    • पतन के कारण ढूंढ़िए और उनकी जड़ काटिए
    • प्रगति के लिये—इन आन्तरिक शत्रुओं से भी जूझें
    • भाग्यवादी कायरता छोड़ें, कर्मवादी वीरता अपनावें
    • सुख की मूल शक्ति
    • हम शक्तिशाली भी तो बनें
    • जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता
    • वार्तालाप और व्यवहार में यह भी ध्यान रखिए
    • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
    • अपना मूल्य, आप ही न गिरायें
    • मनोरंजन—मानव जीवन की महती आवश्यकता
    • सुखी न भयउँ ‘अमय’ की नाई
    • उत्कृष्ट जीवन के चार चरण
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - सुख-शांति की साधना

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


हम शक्तिशाली भी तो बनें

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 23 25 Last
जीवन और संसार की सतत क्रियाशीलता, कर्म की विभिन्न अभिव्यक्तियां, सृष्टि का समस्त कार्य-व्यापार ‘शक्ति’ के संस्पर्श से ही संचालित है। शक्ति के बिना संसार और जीवन की कल्पना तक भी नहीं की जा सकती। दूसरे शब्दों में शक्ति ही जीवन है। शक्ति का अभाव ही मृत्यु है। शक्ति का स्पर्श पाकर जड़-तत्व भी महत्वपूर्ण बन जाते हैं। निर्जीव कोयला अग्नि का तेजोमय रूप धारण कर लेता है। ग्रह नक्षत्र सब अपनी-अपनी जगह पर आकाश में अधर लटकते हुए भी शक्ति के कारण ही स्थिर हैं। यदि शक्ति का असन्तुलन पैदा हो जाय तो एक दूसरे से टकरा जायं। समस्त ब्रह्माण्ड ही नष्ट-भ्रष्ट हो जाय। शक्ति का सहारा लेकर जड़-वस्तुयें भी गतिशील बन जाती हैं। चेतन शक्ति के कारण पंच-तत्व का बना मानव शरीर-यन्त्र क्या-क्या गजब के काम कर दिखाता है। बिजली की शक्ति से लोहे, ताम्बे के बने पंखे, मोटर, रेल, बल्ब आदि कितने महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न करते हैं? शक्ति असम्भव को भी सम्भव कर देती है।

सामान्य से सामान्य प्रतिभा भी शक्ति का संस्पर्श प्राप्त करके असाधारण बन जाती है। प्रकृति के प्रत्येक स्पंदन में, संसार के प्रत्येक कार्य व्यापार में मानवजीवन के प्रत्येक स्वर में, शक्ति के बोल सुनाई पड़ते हैं। वृक्षों की हरियाली, उनका फूलना-फलना, वर्षा का होना, मेघों का गर्जना, बिजली का चमकना, झरनों का कलकल नाद, पक्षियों का कलरव, मनुष्य का प्रत्येक कार्य शक्ति का ही परिणाम है। शक्ति के अभाव में प्रकृति निर्मित महत्वपूर्ण मानव-शरीर यन्त्र भी बेकार हो जाता है।

मानव-जीवन में शक्ति एक नैतिक सद्गुण है जिसे प्राप्त किया जा सकता है, बढ़ाया जा सकता है और उसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों का सम्पादन भी किया जा सकता है। इसी तरह शक्ति नष्ट भी हो जाती है। वैसे शक्ति का कोई स्थूल रूप तो है नहीं जो पकड़ कर संग्रह कर लिया जाय। मूल-भूत शक्तियां सूक्ष्म ही होती हैं, जिन्हें न देखा जा सकता है न पकड़ा जा सकता है। विद्युत देखी नहीं जा सकती, किन्तु बल्ब, पंखे एवं अन्य उपकरणों में उसका सक्रिय स्वरूप देखा जा सकता है। अभिव्यक्ति के माध्यम से कर्म के रूप में ही शक्ति का अस्तित्व प्रकाश में आता है। जहां गति है, कर्मशीलता है वहीं शक्ति का निवास है। मृत शरीर में कोई स्पन्दन नहीं होता, अतः वहां पर शक्ति नहीं है।

शक्ति का स्रोत गतिशीलता, कर्म में से ही फूटकर निकलता है। अकर्मण्यता, जड़ता से शक्ति के स्रोत अवरुद्ध हो जाते हैं मंद पड़ जाते हैं और एक दिन पूर्णतः बन्द भी हो जाते हैं। किन्तु कर्मरत मनुष्य नित्य नयी शक्ति प्राप्त करता जाता है। उसके शक्ति स्रोत अजस्र रूप से प्रवाहित होते रहते हैं। वह अपने बहुत से काम पूरे कर चुकता है तब तक अकर्मण्य व्यक्ति अपनी कठिनाइयों की ही चर्चा करता हुआ पड़ा रहता है और कुछ नहीं कर पाता। अकर्मण्य के सोकर उठने से पूर्व ही कर्मवीर बहुत कुछ कर लेता है। उसकी शक्तियां अजस्र धारा की तरह नित्य निरन्तर बहती रहती हैं। बेकार पड़ी रहने वाली भूमि बंजर और अनुपजाऊ हो जाती है। इसके विपरीत समय पर फसल उपजाते रहने पर वह उर्वर, उपजाऊ बनी रहती है। काम में आते रहने वाली मशीन काफी समय तक सक्षम बनी रहती है जबकि बेकार पड़ी रहने वाली कुछ ही समय में जंग आदि लगकर अनुपयोगी बन जाती है।

अकर्मण्य की अपेक्षा तो शक्ति का दुरुपयोग होना भी उत्तम है। शक्ति का दुरुपयोग इतना बुरा नहीं है जितना उसका उपयोग ही नहीं करना, अकर्मण्य बने रहना। अकर्मण्यता, निष्क्रियता तो बंजर, शून्य, निष्फल, मृतवत् बनने का ही दूसरा नाम है। अकर्मण्यता जड़ता का निवास स्थान है जिसमें न कोई गुण होते हैं न दुर्गुण। वहां परिवर्तन, सृजन आदि के लिए कोई गुंजाइश ही नहीं रहती। शक्ति के दुरुपयोग से दुर्गुण, बुरे कार्यों को प्रोत्साहन मिल सकता है किन्तु कुछ महत्वपूर्ण गुण कर्मठता, सक्रियता, अध्यवसाय आदि तो बने ही रहते हैं। इन गुणों के रहते हुए एक न एक दिन अच्छाई की ओर मुड़ जाने पर मनुष्य शक्तियों का सदुपयोग भी कर सकता है और महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है। झाड़ झंखाड़ जंगलों को काट कर एक दिन उस भूमि में फसल भी उगाई जा सकती है। बुराई की राह पर चलते रहने वाला व्यक्ति भी एक दिन अच्छा बन सकता है। एक भयंकर डाकू, लुटेरा व्यक्ति अपने दृष्टिकोण के बदलते ही पूर्व कर्मठता और सक्रियता के बल पर महर्षि बाल्मीकि के रूप में प्रकट हुआ। अंगुलिमाल डाकू बौद्ध भिक्षु बन गया। विजय के उन्माद में हजारों का रक्त बहाने वाला अशोक महान् अहिंसक बना। इतिहास में इस तरह के असंख्यों उदाहरण भरे पड़े हैं। बुराई को लेकर सक्रिय रहने वाले व्यक्ति के भी सुधरने की आशा की जा सकती है, किन्तु आदर्शों, सिद्धान्तों को बघारने वाले, उपदेश देने वाले अकर्मण्य, आलसी लोगों के सुधरने की कोई गुंजाइश नहीं। दरअसल वह व्यक्ति इतना बुरा नहीं कहा जा सकता जो बुरे कर्मों में लगा रहता है। बुरा वह है जो अच्छाई के नाम पर अकर्मण्य और आलसी बना बैठा रहता है।

कर्मशीलता, कर्म साधना ही शक्ति सम्वर्द्धन का प्रमुख आधार है। कर्म कैसा भी क्यों न हो अन्ततः वह कर्म है। सैनिक, व्यापारी, लेखक, उपदेशक, श्रमिक, मजदूर सभी अपने-अपने स्थान पर कर्मशील हैं। किसी कार्य को दृढ़ लगन, निष्ठा, सचाई के साथ-साथ दिल खोलकर करना, ‘कर्म साधना’ है जिससे शक्तियों के स्रोत खुलते जाते हैं। ये शक्ति स्रोत ही जीवन में सिद्धियां बन जाते हैं। ये सिद्धि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के वरदान प्राप्त कराती हैं। मनुष्य को समर्थ, शक्तिवान बनाती हैं। अपनी कार्यों में सक्रियता का उद्देश्य, केन्द्र यदि अपनी व्यक्तिगत बातों तक सीमित रहेगा, तो शक्तियां भी सीमित और मर्यादित बनी रहेंगी। व्यापक उद्देश्य, विशाल दृष्टिकोण के साथ ही मनुष्य की शक्तियां भी व्यापक, सार्वभौम और समर्थ बन जाती हैं। उनका प्रवाह अजस्र और अनन्त बन जाता है। समष्टि के लिए जन-जन हिताय कार्य करने वाले महापुरुषों में गजब की शक्तियां होती हैं वे महान् कार्यों का सम्पादन करते हैं। चूंकि इन महापुरुषों के कार्यक्रमों का उद्देश्य अनेकों का हित साधन करना होता है अतः अदृश्य रूप से उन सबकी शक्ति घनीभूत होकर काम करती है। यही कारण है कि महापुरुषों का काम एक व्यक्ति का न होकर अनेकों का हो जाता है। उनके एक इशारे पर जन-समूह उमड़ पड़ता है। मनुष्य के कार्य, उसकी भावनाओं, विचारों का जितना व्यापक आधार होगा, उतनी ही क्षमतायें शक्तियां भी व्यापक बनेंगी। उनके लिए असम्भव नाम का कोई शब्द नहीं रह जाता। प्रकृति भी अपने नियमों का व्यतिरेक कर उन्हें रास्ता देती है।

शक्तियों को सृजनात्मक, पारमार्थिक, रचनात्मक लक्ष्य पूर्ति के कार्यक्रमों में लगा देना ही काफी नहीं होता, उन्हें नियन्त्रित और सुरक्षित रखना भी आवश्यक है, जिससे उनका दुरुपयोग और अपव्यय न हो। मोटर को गन्तव्य स्थान की दिशा में गति दे देना ही काफी नहीं होता। मार्ग के घुमाव, उतार-चढ़ाव, दुर्घटना जन्य परिस्थितियों से बचाने आदि के लिए उस पर ड्राइवर का पूरा-पूरा नियन्त्रण होना आवश्यक है। इसके लिए उसका हाथ सदैव स्टीयरिंग ह्वील पर, पैर ब्रेकों पर और निगाह मार्ग पर लगी रहती है। इनमें वह थोड़ी भी भूल-चूक कर दे अथवा अपना नियन्त्रण खो बैठे तो ऐसी हालत में भयंकर दुर्घटना का घटित होकर ड्राइवर और गाड़ी का भविष्य विनाश के रूप में ही परिणित होगा। ठीक इसी प्रकार प्रत्येक कार्य, प्रत्येक दिशा में लगी हुई शक्ति के नियन्त्रण और सुरक्षा का सदैव ध्यान रखना आवश्यक है।

शोर मचाना, जल्दबाजी करना, साधारण सी बात को असाधारण महत्व देकर उसमें अन्धाधुन्ध लग पड़ना, बेतरतीब उल्टा सीधा काम करना अपनी शक्ति का अपव्यय और व्यर्थ नष्ट करना ही है। इस तरह के व्यक्ति अपनी शक्ति, क्षमताओं को जल्दी ही नष्ट करके खोखले हो जाते हैं। फिर उनमें जीवन पथ पर आगे कदम रखने की सामर्थ्य भी नहीं रहती और पराजय, असफलता का जीवन बताते हैं। जो सिपाही अपनी तैयारी करते हुए मौके पर पहुंचने तक में ही थक कर चूर हो गया वह क्या लड़ेगा?

शान्ति, तत्परता, व्यवस्था, धैर्य के साथ ही शक्तियां अपना काम ठीक-ठीक करती हैं। हड़बड़ाहट, भाग-दौड़, उछल-कूद, जल्दबाजी से काम तो खराब होते ही हैं साथ ही शक्तियां भी व्यर्थ में नष्ट होती हैं। इंजन में जो भाप काम करती है उसे आगे बढ़ाती है उसका शोर कभी नहीं सुना जाता। व्यर्थ में निकलने वाली भाप ही अधिक शोर करती है। अपने शक्ति भण्डार को अक्षुण्ण, अजस्र, समर्थ बनाये रखने के लिए उसका दुरुपयोग रोकना चाहिए।

संसार को चलाने वाली सार्वभौमिक शक्ति सर्वत्र अपना काम कर रही है। किन्तु उसकी आवाज कहीं सुनाई नहीं देती। जिस शक्ति की प्रेरणा से वर्षा होती है, सृजन और विनाश का चक्र चलता है, वृक्ष फलते-फूलते हैं, जिस शक्ति से एक छोटा-सा बीज भूमि के कठोर पर्त को तोड़कर अंकुरित होता है विशाल वृक्ष बनता है उसे कहीं देखा सुना नहीं जाता। गम्भीरता, प्रशान्त भाव से बहने वाली नदी ही गहरी होती है। उथले पानी में सदैव आवाज होती रहती है। इसी तरह शक्ति का निवास भी धीर, वीर, गम्भीर, प्रशान्त, महामना व्यक्तियों में ही अधिक होता है। ओछे, छिछले स्वभाव के संकीर्णमना व्यक्ति ही अशक्त, निर्बल, सामर्थ्यहीन पाये जाते हैं। जिसका हृदय जितना बड़ा होगा उसमें उतनी ही बड़ी शक्तियों का विकास होगा। अनुशासित, अनुभवी, ज्ञानवृद्ध, सबल मन वाले व्यक्तियों में शक्ति का निवास होता है। उनमें प्रत्येक कार्य सुनियोजित, संतुलित, विवेकपूर्ण सही-सही परिणाम पैदा करने वाले होते हैं। उसमें ही दूर-दर्शिता, नियन्त्रण, सुरक्षा की गारण्टी होती है। ऐसे व्यक्ति विरोधी वातावरण को भी अनुकूलता में परिणित कर लक्ष्य प्राप्त कर ही लेते हैं।

शक्ति की उपलब्धि के लिए, क्षमताओं के विकास के लिए सधे हुए काबू किए हुए मन, आत्मानुशासित जीवन, उदार दृष्टिकोण, विशाल हृदय, विवेक बुद्धि की आवश्यकता है। इससे मनुष्य को वह सामर्थ्य प्राप्त होती है जिससे प्रबल विरोध भी टकरा कर स्वयमेव चूर-चूर हो जाते हैं। आत्म संयम, मनोजय, मनोनिग्रह ही शक्ति प्राप्ति की साधना है।

शक्ति एक सामर्थ्य है जिससे दुनिया और जीवन की उपलब्धियां प्राप्त की जाती हैं। शक्ति का उपयोग शुभ कार्यों में करके सद्परिणाम भी प्राप्त किए जा सकते हैं और दुरुपयोग करके दुष्परिणाम भी। इन दोनों के अतिरिक्त एक इस तरह के व्यक्ति भी होते हैं जो अपनी अशक्ति, दुर्बलता या शिथिलता के कारण न कुछ अच्छा करते हैं न बुरा करते हैं। इससे कोई लाभ तो उन्हें नहीं होता फिर भी जन-साधारण इन्हें भले मान लेता है। किन्तु शक्तिशाली तो वस्तुतः वही है जो सामर्थ्य शक्ति रखते हुए भी दूसरों को हानि न पहुंचा कर लाभ पहुंचाते हैं और अपनी शक्तियों को सत्कर्मों, शुभ कार्यों में ही लगाते हैं। नैतिकता की रक्षा के लिए शुभ की स्थापना, न्याय का व्यवहार, सत्कर्मों के आयोजन के लिए शक्ति को लगाना ही शक्ति सम्पन्नता का आधार होना चाहिए।
First 23 25 Last


Other Version of this book



सुख-शांति की साधना
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

त्योहार और व्रत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग सृजन का आरम्भ परिवार निर्माण से
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • अपना स्वर्ग, स्वयं बनायें
  • सुख की आकांक्षा को बुरी मन कहिए !
  • सुख चाहिए किन्तु दुःख से डरिये मत
  • दुःखों का कारण और निवारण
  • दुःखी संसार में भी सुखी रहा जा सकता है
  • विक्षुब्ध जीवन, शान्तिमय कैसे बने?
  • मन का भार हल्का रखिये
  • प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग
  • मानसिक सुख-शांति के उपाय
  • ‘आप भला तो जग भला’
  • हमारी प्रगति उत्कृष्टता की दिशा में हो
  • जीवन-सार्थकता की साधना—चरित्र
  • आत्म-निर्माण का पुण्य-पथ
  • दृष्टिकोण के अनुरूप संसार का स्वरूप
  • भावना पर हमारे जीवन का विकास निर्भर है
  • मान्यताओं का निष्पक्ष निर्णय किया जाये
  • तटस्थ रहिए—दुःखी मत हूजिये
  • आप घाटे में हैं, इसका दुःख मत मानिए
  • समय जरा भी बर्बाद न कीजिए
  • पतन के कारण ढूंढ़िए और उनकी जड़ काटिए
  • प्रगति के लिये—इन आन्तरिक शत्रुओं से भी जूझें
  • भाग्यवादी कायरता छोड़ें, कर्मवादी वीरता अपनावें
  • सुख की मूल शक्ति
  • हम शक्तिशाली भी तो बनें
  • जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता
  • वार्तालाप और व्यवहार में यह भी ध्यान रखिए
  • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
  • अपना मूल्य, आप ही न गिरायें
  • मनोरंजन—मानव जीवन की महती आवश्यकता
  • सुखी न भयउँ ‘अमय’ की नाई
  • उत्कृष्ट जीवन के चार चरण
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj