• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • भूमिका
    • व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर आयोजन का उद्देश्य एवं लाभ
    • शिविर स्थल का चयन /स्थान कैसा हो !
    • शिविर एवं शिविरार्थियों हेतु आवश्यक नियम
    • शिविर की प्रयाज प्रक्रिया /आयोजकों द्वारा/
    • अनुयाज
    • प्रशिक्षक टोली हेतु आवश्यक बातें
    • प्रशिक्षक टोली आचार सहिंता
    • प्रशिक्षकों द्वारा शिविर संचालन /याज प्रक्रिया
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • सफल जीवन के सूत्र
    • योगाभ्यास
    • ध्यान
    • कर्मफल का सिद्धान्त
    • व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र
    • नारियों की ब्रह्मचर्य साधना, सुसन्तति उत्पादन व नारी स्वास्थ्य
    • ब्रह्मचर्य साधना /भाइयों की कक्षा/
    • स्वदेशी से स्वावलम्बन
    • स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता
    • स्वास्थ्य
    • गायत्री का महाविज्ञान
    • धन का अपव्यय एवं फैशनपरस्ती एक ओछापन
    • पर्यावरण संरक्षण
    • नारी जागरण क्यों और कैसे?
    • संस्कारों का विज्ञान
    • युग निर्माण योजना एक परिचय
    • गौ संवर्धन एवं प्राकृतिक कृषि
    • रचनात्मक आन्दोलनों /सप्त आन्दोलनों में युवाओं की भागीदारी
    • बाल संस्कार शाला
    • युवा संगठन निर्माण- प्रेरणा एवं प्रक्रिया
    • विदाई संदेश
    • अन्य पूरक विषय
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • युवाशक्ति का आह्वान
    • युगऋषि का जीवन दर्शन
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • भूमिका
    • व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर आयोजन का उद्देश्य एवं लाभ
    • शिविर स्थल का चयन /स्थान कैसा हो !
    • शिविर एवं शिविरार्थियों हेतु आवश्यक नियम
    • शिविर की प्रयाज प्रक्रिया /आयोजकों द्वारा/
    • अनुयाज
    • प्रशिक्षक टोली हेतु आवश्यक बातें
    • प्रशिक्षक टोली आचार सहिंता
    • प्रशिक्षकों द्वारा शिविर संचालन /याज प्रक्रिया
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • सफल जीवन के सूत्र
    • योगाभ्यास
    • ध्यान
    • कर्मफल का सिद्धान्त
    • व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र
    • नारियों की ब्रह्मचर्य साधना, सुसन्तति उत्पादन व नारी स्वास्थ्य
    • ब्रह्मचर्य साधना /भाइयों की कक्षा/
    • स्वदेशी से स्वावलम्बन
    • स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता
    • स्वास्थ्य
    • गायत्री का महाविज्ञान
    • धन का अपव्यय एवं फैशनपरस्ती एक ओछापन
    • पर्यावरण संरक्षण
    • नारी जागरण क्यों और कैसे?
    • संस्कारों का विज्ञान
    • युग निर्माण योजना एक परिचय
    • गौ संवर्धन एवं प्राकृतिक कृषि
    • रचनात्मक आन्दोलनों /सप्त आन्दोलनों में युवाओं की भागीदारी
    • बाल संस्कार शाला
    • युवा संगठन निर्माण- प्रेरणा एवं प्रक्रिया
    • विदाई संदेश
    • अन्य पूरक विषय
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • युवाशक्ति का आह्वान
    • युगऋषि का जीवन दर्शन
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 14 16 Last
व्याख्यान का उद्देश्य :-
१. व्यक्तित्व का वास्तविक अर्थ समझ में आए।
२. व्यक्तित्व निर्माण अर्थात् चरित्र निर्माण (आन्तरिक व्यक्तित्व) हेतु संकल्प जागे।
३. नर मानव व देव मानव बनने की अभिलाषा जागे।
४. वाणी, वेश- विन्यास व व्यवहार में वांछित परिवर्तन कर सादगीयुक्त व्यक्तित्व के प्रति आकर्षण पैदा हो।

व्याख्यान का क्रम :-

          क्या आप एक शानदार व्यक्तित्व के स्वामी बनना चाहते हैं? या देवदास की भाँति मुंह लटकाए हताशा निराशापूर्ण जीवन चाहते हैं। नहीं कोई भी ऐसा नहीं चाहता। स्वामी विवेकानन्द का शरीर सौष्ठव से लेकर उनका ज्ञान तथा मानवता व संस्कृति के लिए उनके समर्पण से किसका मन प्रफुल्लित नहीं होता। चीते की तरह शरीर में फुर्ती, सज्जनों भाँति वेशभूषा व शालीन संभाषण, प्रसन्नचित्त चेहरा, मिलनसारिता, सन्तुलित मस्तिष्क, सादगीयुक्त जीवन, श्रेष्ठ संस्कारवान व्यक्तित्व से भला कौन प्रभावित नहीं होगा।

वास्तव में व्यक्तित्व निर्माण मानव जीवन का परम लक्ष्य है।

         युवा डॉ. बनें, इंजीनियर बने, वकील, प्रोफेसर, आई.ए. एस. अफसर बनें चाहे नेता, अभिनेता, व्यवसायी, धनपति, कलाकार, संगीतकार, वैज्ञानिक अन्वेषक कुछ भी बनने के पहले पहली आवश्यकता है पहले सफल मनुष्य बनें, सुसंस्कृत नागरिक बनें। यदि वह व्यक्ति व्यक्तित्ववान बन गया तो एक कृषक और मजदूर के रूप में अपने तथा समाज में चारों ओर सुगंधि बिखेरेगा। लोग उनकी चुम्बकीय व्यक्तित्व के पीछे दौड़ेंगे अन्यथा व्यक्ति में घटियापन होने पर ऊँची डिग्री, धन, पद- प्रतिष्ठा भी घातक सिद्ध होगी।

          आज ऐसे उदाहरणों से समाज भरा पड़ा है। यह ज्ञान वह समझ रहे हैं कि हमें विकास किस ओर करना है। निर्माण किस पक्ष का करना है। ताकि लक्ष्य स्पष्ट रहे। पहले व्यक्तित्ववान, चरित्रवान बनना है। यह मुख्य लक्ष्य है। उसके साथ हम अपने निर्धारित उपलक्ष्य के अनुसार जो बन जायें उत्तम है। यो तो सभी मनुष्य अपनी शारीरिक संरचना के आधार पर समान होते हैं।

          उनकी विशेषताओं के आधार पर उनमें बहुत अन्तर होता है। मनुष्य की जीवन शैली, जीवन के प्रति उनका नजरिया, उनकी रूचियों व गतिविधियों के आधार पर उनके स्तर की पहचान होती है। इसी आधार पर महापुरुषों ने मनुष्य को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है। पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने मानव के चार प्रकार बताये हैं।

१. नर पिशाच :-
 
          जो दूसरों को कष्ट देकर, दुःख देकर प्रसन्न होते हैं, जैसे- आतंकवादी, नक्सलवादी, चोर, तस्कर, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति। जो सैकड़ों मानव समूह को मौत के घाट उतारकर प्रसन्न होते हैं। जो अपने परिवार पड़ोस में भी क्रूरता द्वारा अपनी पैशाचिक प्रवृत्ति का प्रमाण देते हैं। बहु को जलाना, प्रताड़ित करना, पत्नी को पीटना आदि।

२. नरपशु :-
 
          जो जीवन में अपना स्वार्थ व अपने हित को प्राथमिकता देते हुए केवल अपने लिए जीते है, अपने स्वार्थ के लिए लड़ते भी हैं। पेट व प्रजनन के लिए जीना ही जिनका ध्येय होता है। अपनी सारी प्रतिभा, धन, समय, बुद्धिमता को केवल स्वयं के लिए नियोजित करने में ही जिनका सम्पूर्ण जीवन चूक जाता है, वे नर पशु हैं। जीवन के प्रति इनका नजरिया- Eat Drink and be merry ‘मै भला तो जग भला’ का होता है। आज के अधिकांश प्रतिभाशाली, साधन सम्पन्न तथाकथित आधुनिक लोगों की ऐसी ही विचारधारा है।

३. नर मानव : --
 
          ऐसे मनुष्य जो समाज को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग मानकर समाज के हित में अपना हित समझते हैं, जो अपने लिए तो जीते हैं, लेकिन अपने समय, साधन, प्रतिभा व ज्ञान का एक अंश औरों के लिए भी लगाते हैं। देश धर्म समाज संस्कृति के लिए भी उनका चिन्तन होता है। उन्हें परोपकार प्रिय होता है।

४. देवमानव :-
 
          वे महान आत्माएँ जिनकी हर श्वांस, सम्पूर्ण जीवन औरों के लिए होता है। औरों के लिए जीता है। औरों के हित जो मरता है उसका हर आँसू रामायण, प्रत्येक कर्म ही गीता है, की पंक्तियों को जो चरितार्थ करता है, वे हर क्षण समाज के लिए ही समर्पित जीवन जीते हैं मरते भी औरों के लिए ही हैं।

          जो देश, धर्म, समाज, संस्कृति के लिए अपना जीवन उत्सर्ग कर देते हैं। (जैसे- जटायु की भांति, गांधी, विनोबा, विवेकानन्द की भांति जीवन) मनुष्य शरीर धारी प्राण में इन विभिन्न चरणों में होने वाली विकास उनके विचारों व भावों का ही विकास है। हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुम्बकम् का आदर्श है जो सम्पूर्ण विश्व वसुधा को अपना परिवार मानती है। हमें जानना चाहिए कि हम ऋषियों की सन्तान हैं, हमारी संस्कृति संस्कार प्रधान है। भारतीय संस्कृति में चेतना के विकास को महत्ता दी गई है।

          इसी मापदण्ड के आधार पर व्यक्तित्व का, जीवन का निर्माण हो न कि व्यक्तिगत रुचि भौतिक उपलब्धियों को व्यक्तित्व का मापदण्ड माना जाए। इसके लिए महापुरुषों को, सिद्धान्तों को जीने वाले सफल व्यक्तियों को अपना रोल मॉडल बनाएँ। शार्टकट रास्ता अपनाने वाले आधुनिक लोगों को नहीं।

          आइए व्यक्तित्व शब्द पर विचार करें। व्यक्तित्व में दो शब्द हैं व्यक्त और तत्व। जो व्यक्ति के प्रत्यक्षतः सामने न होने पर भी प्रभावित करता है वह उसका व्यक्तित्व है। आपने प्रायः लोगों से यह कहते सुना होगा- अमुक व्यक्ति देवता जैसा है, शानदार व्यक्तित्व है, अमुक व्यक्ति बहुत अहंकारी है, गांधी जी महान व्यक्तित्व के धनी थे, आदि। ये सभी टिप्पणी व्यक्ति के व्यक्तित्व के अलग- अलग पक्षों की ओर संकेत करते हैं।

          व्यक्तित्व दो प्रकार के होते हैं- १.बाह्य, २. आन्तरिक। व्यक्तित्व वंशानुक्रम पर आधारित जन्मजात नहीं होता बल्कि उसे बनाया जाता है।

१. बाह्य व्यक्तित्व :-

          यह स्थूल शरीर से सम्बन्ध रखता है। व्यक्ति का बाहरी रूप, रंग, कद, स्वास्थ्य, आहार- विहार, आदतें, बातचीत करने का तरीका, व्यवहार, वेश विन्यास आदि सम्मिलित रूप से किसी व्यक्ति के बाह्य व्यक्तित्व को बनाते हैं।

२. आन्तरिक व्यक्तित्व :-

          यह व्यक्ति के सूक्ष्म और कारण शरीर से सम्बन्ध रखता है। व्यक्ति का चिन्तन, विचार, स्वभाव, चरित्र, संस्कार, लोभ, मोह, अहंकार जनित समस्त भावनाएँ, श्रद्धा संवेदना आदि सभी प्रकार के सकारात्मक और नकारात्मक तत्वों से व्यक्ति का आन्तरिक व्यक्तित्व बनता है।

          आन्तरिक व्यक्तित्व ही वास्तव में व्यक्ति का वास्तविक व्यक्तित्व होता है, क्योंकि उसी की परछाई बाह्य व्यक्तित्व में झलकती है। इसी आधार पर व्यक्ति स्वस्थ, सुन्दर, सेवा, सहकारिता, आत्मविश्वास सम्पन्न, परोपकारी, उच्च आदर्श से सम्पन्न यो इसके विपरीत होता है।


3. चिंतन :-

          किसी मनुष्य का रूप, रंग, कद- काठी ही केवल जन्मजात होता है। शेष उसका स्वास्थ्य, वाणी, वेश- विन्यास, व्यवहार आदि तो उसके चिन्तन चरित्र से उसकी विचारणा व भावना से बनते हैं। अतः व्यक्तित्व निर्माण की कड़ी में इन्हीं आन्तरिक पक्षों का परिष्कार किया जाता है, जिससे अन्ततः व्यक्ति का बाह्य व्यक्तित्व भी परिवर्तित होकर शानदार व चुम्बकीय बन जाता है। इस प्रकार व्यक्तित्व निर्माण अर्थात् चरित्र निर्माण, उत्कृष्ट विचारणा व भावना का निर्माण।

          कहा गया है- ‘‘जो व्यक्ति जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है।’’
‘‘धन गया तो कुछ गया, स्वास्थ्य गया तो बहुत कुछ गया, चरित्र गया तो सब कुछ चला गया।’’

चिंतनः-
 
          ‘‘जो व्यक्ति जैसा सोचता और करता है वह वैसा ही बन जाता है ।’’ निश्चित रूप व्यक्ति का चिन्तन ही है जो व्यक्तित्व को ऊपर उठाता है या नीचे गिराता है। सकारात्मक चिंतन एक ऐसी औषधि है, जिसके सेवन से व्यक्ति को चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। चिंतन के आधार पर ही उसके कर्म बनते है।

          आन्तरिक व्यक्तित्व गढ़ने, परिष्कृत करने हेतु श्रेष्ठ, सकारात्मक विचारों को ग्रहण करना,श्रेष्ठ साहित्य को पढ़ना, श्रेष्ठ संगति करना, कुसंग से बचना व गलत विचारों को क्रियान्वित होने से रोकना होता है अंतरंग की शुद्धि व परिष्कार से व्यक्ति आमूलचूल परिवर्तन हो जाता है। वह रत्नाकर डाकू से महर्षि बाल्मीकि बन जाता है अंगुलिमाल व आम्रपाली सेवा व्रतधारी भिक्षुक/भिक्षुणियों में रूपांतरित हो जाते हैं।

आदतें --
 
          व्यक्ति चिंतन के आधार पर कर्म करता है और लम्बे समय तक किया जाने वाला कार्य आदत के रूप में स्थापित हो जाता हैं। आदतें अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह कैसी आदत बनाना चाहता है क्योंकि आदतें हमारे व्यक्तित्व के पहचान है कराती हैं। ऐसी आदतें जिससे किसी को परेशानी हो रही हो, जिससे फिजूल खर्ची झलकती हो, ऐसी आदतें जिससे चरित्र पर असर पड़ता हो, बचकर रहना चाहिए।
      
   जैसे देर रात सोना, सुबह देर में जगना, देर में भोजन करना, बड़ो का सम्मान नहीं करना, बात- बात में गाली देना, ये छोटी- छोटी आदतें ही आपके व्यक्तित्व को निखारने में बाधक होते है अतः यदि आप अपना व्यक्तित्व अच्छा बनाना चाहते हैं तो इन छोटी आदतों से अपने को अच्छा बनाने का प्रयास कीजिए, धीरे- धीरे आपके व्यक्तित्व में निखार आते जाये ।।

स्वभाव-

          कोई आदत जब जीवन का अंग बन जाता है तो वह हमारे स्वभाव के रूप में परिणित हो जाता है। जैसे किसी व्यक्ति की बोली बड़ी कर्कश एवं व्यवहार रूखा होता है,तो कुछ की बोली बड़ी मधुर एवं विनम्र होता है, यह उनका स्वभाव है।

          कुछ व्यक्ति बड़े शालीन होते हैं तो कुछ उद्दण्ड। इस प्रकार व्यक्ति के व्यवहार से उसका स्वभाव का पता चलता है। यदि आप अपने व्यक्तित्व को अच्छा बनाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपको शालीनता, शिष्टता एवं मधुरता को अपने स्वभाव का अंग बना लेना चाहिए।

संस्कार-
 
          स्वभाव जब व्यक्ति के भीतर जड़ जमा लेता है वह हटने का नाम ही नहीं लेता उसे संस्कार कहते है। संस्कार अच्छा भी होता है और बुरा भी। सर्वविदित है कि बुरे संस्कार से किसी अच्छा व्यक्तित्व नहीं बन सकता। अतः व्यक्ति निर्माण करना है तो अच्छे संस्कारों की परम्परा हमें डालने ही पड़ेंगे। अच्छे संस्कार के लिये अच्छे व्यक्तियों का सत्संग एवं अच्छे साहित्यों का अध्ययन आवश्यक है। जैसे यदि छोटे बच्चे को अपने से बड़ो को प्रतिदिन प्रणाम करने की आदत डाल दी जाये तो यह बच्चे में संस्कार के रूप में स्थाई हो जायेगी।

चरित्र-

          व्यक्ति का जैसा संस्कार रहता है वैसा ही उसका चरित्र बन जाता है। जैसा चरित्र बनेगा वैसा ही व्यक्तित्व बनेगा। अर्थात् चरित्र निर्माण ही व्यक्ति निर्माण है। कहा गया है- ‘धन गया तो कुछ गया, स्वास्थ्य गया तो बहुत कुछ गया, चरित्र गया तो समझो कि सब कुछ चला गया।’ आन्तरिक व्यक्तित्व चिंतन, चरित्र व विचार से बनता है।

          चरित्र सर्वश्रेष्ठ सम्पदा है। चरित्रवान अपनी विश्वसनीय छवि के कारण समाज में सर्वत्र श्रद्धा का पात्र बन जाता है। चरित्र की रचना संस्कारों से एवं संस्कारों की रचना विचारों से होती है। आदर्श चरित्र के लिए आदर्श विचारों को ही ग्रहण करना होता है। छत्रपति शिवाजी, भगतसिंह, लोकनायक, जयप्रकाश नारायण, महात्मा गाँधी का उज्ज्वल व्यक्तित्व व चरित्र उनके आदर्श विचारों के ही प्रतिबिम्ब है।

गुण संवेदना-
 
          व्यक्ति के भीतर संवेदना जागृत होने से सेवा का भाव पैदा होता है और सेवा का भाव व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है।

                                     बाह्य व्यक्तित्व

हम प्रकृति प्रदत्त रूप, रंग, कद, काठी में फेरबदल किए बिना ही अपने व्यक्तित्व को स्मार्ट प्रभावशाली व गरिमामय बना सकते हैं। कैसे? आइए उन पक्षों पर विचार करते हैं-

1. स्वास्थ्य :-
 
         व्यक्ति काला हो या गोरा हो, नाटा हो, लम्बा हो, जैसा भी हो परन्तु स्वस्थ होना चाहिए। शरीर माद्यं खलु धर्म साधनम्। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, शानदार शरीर सौष्ठव के निर्माण के लिए नियमित व्यायाम तथा आहार (भोजन व खानपान सम्बन्धी नियम) तथा विहार (दिनचर्या) संयमित जीवन जीना चाहिए।

          शरीर के स्वास्थ्य के बिना जीवन में कोई उपलब्धि नहीं हो सकती। शरीर से कमजोर बीमार व्यक्ति का न कोई भविष्य होता है न व्यक्तित्व। उसका मनोबल भी गिर जाता है। स्वामी विवेकानन्द का भौतिक शरीर देखें, हनुमान जी, स्वामी दयानन्द सरस्वती, वीर शिवाजी का शरीर सौष्ठव हमें इस बात की प्रेरणा देता है। युवा इन्हें अपना रोल मॉडल बना लें तो क्रान्ति आ जाए।

2. वेशभूषाः-
 
          किसी भी व्यक्ति की छवि सर्वप्रथम उसके पहनावे से आँका जाता है। सादा जीवन उच्च विचार मात्र सिद्धांत की बात नहीं है। ऐसा व्यक्ति जन श्रद्धा का आधार भी बन जाता है, स्वयं भी सन्तुष्ट प्रसन्न होता है। परिधान, वेशभूषा व्यक्तित्व ही नहीं हमारी संस्कृति का भी परिचायक हैं।
        
 आज तथाकथित आधुनिकता की ऊँची दौड़ में हमारी सांस्कृतिक अस्मिता खतरे में हैं। खासकर नारियों के परिधान में जो बदलाव आया है वह लज्जाजनक एवं चिन्ताजनक है। हमारे देश में गौरवशाली व्यक्ति के अनेक उदाहरण हैं। स्वामी विवेकानन्द द्वारा विदेश में उनकी वेशभूषा (साफ तथा ढीला वस्त्र) पर व्यंग्य किये जाने पर उनका जवाब था-  In your country tailor makes a man but in my country. Character makes a man केवल बाहरी दिखावे से व्यक्तित्व नहीं बनता आन्तरिक प्रसन्नता चाहिए। बाहरी दिखावा करने वालों के लिए एक शायर ने कहा है- दिखता तो ताजमहल है, पर भीतर कब्रिस्तान है। भारतीय वेशभूषा खादी सूती, धोती- कुर्ता, पायजामा, गांधी जी की वेशभूषा व सादगी भरा पहनावा गौरवशाली व्यक्तित्व बनाते हैं।

3. वाणी :-
 
          किसी व्यक्ति की पहचान उसकी वाणी से होती है। वाणी व्यक्ति के अन्तर्मन में पल रहे विकारों का व्यक्त करती हैं। यह वाणी ही आगे कर्मों का रूप लेती है, जिसका परिणाम अच्छे या बुरे कर्मों के फल के रूप में मिलता है। वाणी का प्रभाव ही है जो किसी को शत्रु तो किसी को मित्र बना लेता है। वाणी किसी को ताज पहनाती है तो किसी को तख्त पर चढ़ाती है। इसलिए कहा गया है। मीठी बोली बोल, यह सेवा है अनमोल। बोलना एक कला है।
वाणी कैसी हो?

           संभाषण के गुण हैं तीन वाणी सत्य, सरल, शालीन। बुद्धिमान व्यक्ति बोलने से पहले सोचते हैं, नासमझ व्यक्ति बोलने के बाद सोचते हैं फिर पछताते हैं। वाणी के आधार पर व्यक्ति के सरल, सहज या अहंकारपूर्ण व्यक्तित्व की पहचान होती हैं। (उदाहरण एक नेत्रहीन वृद्ध द्वारा राजा, मंत्री और उसके नौकर को उनकी वाणी द्वारा पहचान लेना)

          हमारे बोल कैसे हों? कम बोलें, धीरे और समझाकर स्पष्ट बोलें, मीठा बोलें, सरल बोलें, उपयुक्त अवसर देखकर बोलें, हितकर व कल्याणकारी बोलें। संत तुलसीदास जी-

तुलसी मीठे वचन से, सुख उपजत चहुं ओर।
वशीकरण यह मंत्र है, तज दे वचन कठोर॥

          मृदु वचनों से कटुता दूर हो जाती है। मृदु एवं हितकारी वाणी स्वयं को एवं दूसरों को शीतलता प्रदान करती है। ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करें, आपहू शीतल होय। सत्य बोलें, प्रिय बोलें। अप्रिय सत्य न बोलें। प्रिय असत्य न बोलें।

हंसी मजाक में भी वाणी की शालीनता बनी रहे। अशुद्ध, अश्लील, अपशब्दों, व्यंग्य, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न हो। द्रौपदी के एक शब्द अन्धे (अन्धा के अन्धे ही होते हैं) से महाभारत का युद्ध हो गया। परिवार में आज ऐसी घटनाओं की बाढ़ है। झिड़ककर न बोलें, जोर- जोर से चिल्लाकर न बोलें।

प्रयोग करें:-
 
         यदि अपनी दिनचर्या में से अपनी बड़ाई एवं दूसरों की निन्दा चुगली के शब्दों को निकाल दिया जाए तो बोलने के लिए बहुत कम रह जाता है। इससे सज्जन, शालीन, गम्भीर प्रभावी व्यक्तित्व की छवि बनती है।

4. व्यवहार :-
 
         हमारा व्यवहार हमें समाज से, औरों से जोड़ने का साधन है। आप बुद्धिमान हैं, विद्वान हैं, धनवान है, ऊँचे पद पर प्रतिष्ठित भी हैं, परन्तु यदि हमारे पास पड़ोस सम्पर्क क्षेत्र में हमारा व्यवहार सही नहीं है, तो हमें उनकी ओर से घमण्ड, फूहड़, धोखेबाज, बदतमीज, कृतघ्न, अहसान फरामोश आदि उपाधियाँ दे दिए जाएँगे। वास्तव में व्यक्ति का व्यवहार हमारे व्यक्तित्व की कसौटी है। व्यवहार सम्बन्धी सूत्र हैं- दूसरों से वह व्यवहार न करें, जो हमें अपने लिए पसंद नहीं।

श्रेष्ठ व्यवहार सम्बन्धी कुछ टिप्स :-

खोजें परगुण अपने दोष, सीमित साधन में सन्तोष।
करो नहीं ऐसा व्यवहार, जो न स्वयं को हो स्वीकार।

1. जो पाना चाहते हैं, उसे देना सीखें। Art of living is actually art of giving सहयोग दें, सहयोग लें।
2. सलाह लें सम्मान दें, सुख बाँटें दुःख बटाएँ। हमारी कमी यह है कि सलाह भी हम दें और सम्मान भी हम ही पाएँगे।
3. दूसरों का छिद्रान्वेषण न करें, सद्गुणों को देखें उसे धारण करें। अपने से बड़ों का सम्मान करें, छोटों का उपेक्षा नहीं उन्हें स्नेह दें, उनसे पहल कर बात करें, उन्हें आगे बढ़ाएँ, मिलनसार प्रवृत्ति बनाएँ, दूसरों में रुचि लें।
4. बातचीत में शिष्टाचार व अभिवादन का ध्यान रखें। उचित सम्बोधन देकर बात करें, मुस्कुराकर, विनम्रतापूर्वक, सहज ढंग से बात करें। अहंकार न झलके, सहज बने रहें।
5. शेखी न बघारें, कथनी व करनी में अन्तर न रखें, ऐसे लोगों की बहुत ही जल्दी कलई खुल जाती है।
6. अपने आपको, अपने कार्यों को, शिक्षा को, उपलब्धियों को बड़ा न मानें, अपनी जिम्मेदारी को बड़ा मानें और निभाएँ।
7. गलती पर क्षमा करें, विवाद हो तो मौन हो जाएँ (क्षमा वीरस्य भूषणम्) दूसरों के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।
8. किसी के जन्मदिवस, सफलता या खुशी के अवसर पर उसे बधाई देना न भूलें। दुःख की घड़ी मे उन्हें ढाढस जरूर बंधाएँ।
9. किसी से कुछ लिया हो तो उसे समय पर वापस करें। उपकार के लिए कृतज्ञता अर्पित करें। नैतिकता का ध्यान रखें। सामाजिक मर्यादाओं एवं वर्जनाओं के अनुरूप हमारा व्यवहार हो।
10. प्रामाणिक व्यक्तित्व हेतु -- मातृवत् परदारेषु ,, लोष्ठवत् परद्रव्येषु एवं आत्मवत् सर्वभूतेषु की दृष्टि रखकर व्यवहार करें। व्यवहार कुशल व्यक्ति की छवि समाज में विश्वसनीय प्रामाणिक, प्रेमास्पद, सम्माननीय की होती है।

         आन्तरिक व्यक्तित्व चिन्तन, चरित्र व विचार से बनता है। चरित्र सर्वश्रेष्ठ सम्पदा है। चरित्रवान अपनी विश्वसनीय छवि के कारण समाज में सर्वत्र श्रद्ध का पात्र बना जाता है। चरित्र की रचना संस्कारों से एवं संस्कारों की रचना विचारों से होती है। आदर्श चरित्र के लिए आदर्श विचारों को ही ग्रहण करना होता है। छत्रपति शिवाजी ,, भगतसिंह, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी, का उज्ज्वल व्यक्तित्व व चरित्र उनके आदर्श विचारों के ही प्रतिबिम्ब हैं।

          जो जैसा सोचता और करता है वह वैसा ही बन जाता है। चिन्तन से चरित्र बनता है, चरित्र के अनुसार ही व्यक्ति का व्यवहार संचालित होता है। आन्तरिक व्यक्तित्व गढ़ने, परिष्कृत करने हेतु श्रेष्ठ सकारात्मक विचारों को ग्रहण करना, श्रेष्ठ साहित्य पढ़ना, श्रेष्ठ संगति करना, कुसंग से बचना, (टी.वी. के कुसंगों से भी) व गलत विचारों को क्रियान्वित होने से रोकना होता है। अन्तरंग की शुद्धि व परिष्कार से व्यक्ति आमूलचूल परिवर्तित हो जाता है। वह रत्नाकर डाकू से महर्षि वाल्मीकि बन जाता है। अंगुलिमाल व आम्रपाली सेवा व्रतधारी भिक्षुक/भिक्षुणी में रूपान्तरित हो जाते हैं।

                           व्यक्तित्व निर्माण आपकी मर्जी पर निर्भर

          व्यक्तित्व निर्माण आपकी मर्जी पर निर्भर करता है। व्यक्ति का व्यक्तित्व ही है, जिससे लोग इस जीवन में ही नहीं बल्कि जीवन के बाद भी हमेशा स्मरण करते हैं। बिना व्यक्तित्व के व्यक्ति खोखला है। जीवन में सम्मान- असम्मान, सफलता- असफलता सब कुछ आपके व्यक्तित्व पर ही निर्भर करता है। आप मेहनत करके डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, कलाकार आदि कुछ भी बन सकते हैं इससे आपको खूब धन भी मिलेगा, लेकिन आपका व्यक्तित्व ठीक नहीं है तो आपको इज्जत कहीं नहीं मिलेगी।

          अतः जितनी मेहनत हम भौतिक जगत के उच्च सोपानों को प्राप्त करने के लिए करते हैं, कुछ मेहनत तो अपनी व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी करना पड़ेगा, क्योंकि जिस तरह डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए आपको ही मेहनत करना पड़ता है। उसी तरह व्यक्तित्व निर्माण आपके अलावा दूसरा कोई नहीं कर सकता। न आपके माता- पिता, न गुरु और न ही आपका भगवान। हाँ यदि आप व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में चल पड़े हैं, तो ये सभी आपकी मदद जरूर करेंगे।

          अतः आपका व्यक्तित्व निर्माण आपकी मर्जी पर निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। समग्र व्यक्तित्व निर्माण हेतु आन्तरिक उत्थान एवं उत्कर्ष के चार आधार हैं, चार सूत्र हैं जिन पर हमारी आत्मिक उन्नति टिकी हुई है- साधना, स्वाध्याय, संयम, सेवा। इनमें से एक भी ऐसा नही हैं जिसे आत्मोत्कर्ष के लिए छोड़ा जा सके। ये चारों आपस में घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।

         जैसे बीज, जमीन, खाद और पानी इन चारों के मिलने से ही कृषि सम्भव है। जैसे मकान बनाना हो, तो उसके लिए ईंट, चूना, लोहा, लकड़ी चारों चीजों की जरूरत है। इनमें से एक भी कम रहा तो इमारत नहीं बन सकती। ठीक इसी प्रकार से आत्मोत्कर्ष के लिए साधन, स्वाध्याय, संयम, सेवा इन चारों का होना अनिवार्य है, अन्यथा व्यक्ति निर्माण का उद्देश्य पूरा न हो सकेगा। पहला सूत्र है साधना।
(1) साधना
इसके दो रूप है (क) उपासना, (ख) जीवन साधना, इन दोनों को मिलाकर एक पूरी चीज बनती है।


(क) उपासना --
          अर्थात् भगवान पर विश्वास, भगवान की समीपता। भगवान के नजदीक बैठना। इसका अर्थ हुआ भगवान की विशेषताएँ हम अपने जीवन में धारण करें। जैसे आग के पास बैठने से गर्मी, बर्फ के पास बैठने से ठंडक मिलती है वैसे ही उपासना द्वारा भगवान के समीप बैठकर उनकी विशेषता अर्थात् उनकी ऊर्जा, शक्ति, प्राण, ज्ञान उनकी इच्छा को हम आत्मसात् करते हैं।

          उनकी चेतना से एकाकार होने, उनके समान बनने की प्रक्रिया ही उपासना है। जैसे गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल चाहिए वैसे ही अपने शरीर मन व जीवन को सही दिशा में गतिशील बनाये रखने हेतु जिस ऊर्जा की जरूरत पड़ती है उसकी आपूर्ति नियमित उपासना द्वारा होती रहती है। नियमित उपासना से जीवन साधना सही चलती है।

उपासना कैसे करें :-

1. नित्य प्रातः जागरण के समय आत्मबोध एवं रात्रि शयन पूर्व तत्त्वबोध की साधना बिस्तर पर ही सम्पन्न करें। तथा ईश्वर द्वारा हमारे ऊपर किये गए उपकार व सुविधाओं कि लिए धन्यवाद करें।

2. ईश्वर के समदर्शी, न्यायकारी व सर्वव्यापी रूप को बारम्बार स्मरण करते हुए यह विश्वास गहराई तक जाम लें, कि वह हमारे प्रत्येक कार्यों एवं भावनाओं को ध्यानपूर्वक देखता है।

3. शौच स्नानादि से निवृत्त होकर नित्य कम से कम १०८ मन्त्र अर्थात एक माला (५- ६ मिनट) गायत्री मन्त्र का जप कर लेना चाहिए। जो किसी अन्य देवता के मन्त्र के उपासक हों वे उसे भी करें, पर गायत्री उपासना को भी भारतीय संस्कृति के अनुयायी होने के नाते एक अनिवार्य कर्तव्य मानकर इसे दैनिक जीवन मे स्थान दिया जाना चाहिए।

4. श्रद्धा और विश्वास के आधार पर उपासना बलवती और फलवती होती है, स्वाध्याय से उपासना में मन लगता है। उपासना से सामान्य मनुष्य में भी देवत्व की अभिवृद्धि होती जाती है।

                                       (ख) जीवन साधना-

          साधना का अर्थ है अपने गुण कर्म स्वभाव को साध लेना। वस्तुतः मनुष्य चौरासी लाख योनियों में घूमते- घूमते उन सारे प्राणियों के कुसंस्कारों को अपने भीतर इकट्ठा किया होता है जो मनुष्य जीवन में अनावश्यक ही नहीं बल्कि हानिकारक भी है, तो भी स्वभाव के अंग बन गये हैं जिसके कारण हम मानव होकर भी पशु प्रवृत्तियों से प्रेरित व संचालित होते रहते हैं। इस अनगढ़पन को निरस्त कर अपने को ठीक कर लेना जिसे मानवोचित कह सकें- साधना है। इसके लिए हमें लगभग वही प्रयत्न करने पड़ते हैं।

          जैसे सरकस के पशुओं को उसका मालिक तमाशा दिखाने लायक प्रशिक्षित कर देता है। कच्ची धातुओं को जिस तरीके से आग में तपाकर शुद्ध- परिष्कृत बनाया जाता है। जैसे जेवर आभूषण बनाए जाते हैं। उसी तरीके से हमारे कुसंस्कारी जीवन को ढाल करके ऐसा सभ्य और सुसंस्कृत बनाया जाए कि हम अपने शानदार व्यक्तित्व की सुगंधि से चारों ओर को सुवासित कर सकें।

जीवन साधना अर्थात् आत्मदेव की साधना कैसे करें?-

          1. इसके लिए हमें नित्य आत्मनिरीक्षण करना होगा। अपनी गलतियों को बारीकी से गौर करना होगा। कोई और हमारे गलत विचारों, आदतों, स्वभाव, खानपान, वेशभूषा आदि पर ऊँगली उठाये इससे पहले हमें स्वयं अपनी कमियों का निष्पक्ष निरीक्षण करके अपने भीतर घुसे हुए चोर को पकड़ना होगा। यह पहला चरण है।

2. आत्मशोधन या आत्मपरिष्कार :-

          अपनी कमियाँ पकड़ में आ जाने पर उनको सुधारने के लिए कमर कसनी होगी जो कमियाँ हमारे स्वभाव में हैं दिनचर्या का अंग बना हुआ है, जैसे अधिक टी.वी. देखना, आलस्य में गप्प में समय गँवाना, गाली देकर बातें करना, झूठ बोलना, शेखी बघारना, नशा करना, इन्हें दूर करने के लिए संकल्पपूर्वक निरन्तर जुटे रहना होगा। यही शुद्धिकरण आत्मशोधन है जिसमें दुर्गुण रूपी अपने भीतर घुसे हुए चोर को निकालना तथा बाहर से आने वाले चोर से बचना होता है। यह दूसरा चरण है।

3. आत्मनिर्माण :-

         दुर्गुणों को दूर करने से जो जगह रिक्त होती है उसके स्थान पर श्रेष्ठ सद्गुणों, स्वभावों, संस्कारों, आदतों, का अपने भीतर आरोपण करना व उनका अभ्यास करते करते उनका विकास करना आत्म निर्माण व आत्मविकास है। जैसे- उपासना, स्वाध्याय, दूसरों की सहायता करना, सत्य बोलने का प्रयास करना, विनम्रतापूर्ण शब्द बोलना, अभिवादन करना आदि का सतत? अभ्यास करना। यह तीसरा चरण है।

4. आत्मविस्तार :-

          अपने ज्ञान को, सद्गुण की सुगंधि को, सेवा से, प्रेम से, सद्भाव से समाज में फैलाना। अपनी योग्यता, प्रतिभा, समय, धन, श्रम से समाज को सींचना, सेवा करना। प्रेम बाँटना, वसुधैव कुटुम्बकम् के अनुसार अपना परिकर चौड़ा करना ,, सबको अपना परिवार समझना। यह चौथा चरण है।
        
 अन्य देवी देवताओं की साधना उपासना करने पर हमें फल मिलेगा या नहीं कह नहीं सकते, लेकिन जीवन साधना का परिणाम निश्चित रूप से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में हाथों हाथ पाया जा सकता है। ये रही साधना अब दूसरा सूत्र है-


                                              (२) स्वाध्याय

          मन की मलिनता को धोने के लिए स्वाध्याय अति आवश्यक है। हमारे मस्तिष्क और विचार में प्रायः वही रहती है जो हमने अपने परिवार, मित्रों परिचितों की संगति में सीखा व जाना है। अब हमें श्रेष्ठ विचार को अपने भीतर धारण करने के लिए श्रेष्ठ पुरुषों का सत्संग करना होगा। जो हमें श्रेष्ठता के मार्ग पर ले चले। परन्तु महापुरुषों का नित्य सत्संग सम्भव नहीं है। बल्कि महापुरुषों से उनके सत्साहित्यों के माध्यम से जुड़ और पुस्तकों के माध्यम से सत्संग करें, यही स्वाध्याय है।

          जिस तरीके से शरीर को स्वच्छ रखने के लिए स्नान करना, कपड़े धोना आवश्यक है। उसी प्रकार स्वाध्याय द्वारा मन में जमे कषाय कल्मषों को धोना आवश्यक है। स्वाध्याय से हमें प्रेरणा मिलती है, दिशाएँ व मार्गदर्शन मिलता है। स्वाध्याय का उपासना व साधना के बराबर ही मूल्य व महत्त्व है। (स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता पृष्ठ- ४८ में विस्तार से देख सकते हैं।)

स्वाध्याय के लिए क्या करें? --

1. स्वाध्याय के लिए नित्य कम से कम आधा घंटा समय निकालें।
2. वही साहित्य काम में लें जो जीवन की वास्तविक समस्याओं पर व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रस्तुत करता हो। जैसे अखण्ड ज्योति, युगनिर्माण योजना ,, महात्मा गाँधी के, विवेकानन्द के व अन्य महापुरुषों के साहित्य, उनकी जीवनी, युग साहित्य आदि।
3.अश्लील, हल्के- फुल्के निरर्थक विषयों से सम्बन्धित पाठ्य सामग्री व पुस्तकों से वैसे ही बचना चाहिए, जैसे दूषित भोजन से बचते हैं।

                                             (३) संयम

          संयम का अर्थ है रोकथाम। शक्तियों को अपव्यय से बचाना और संग्रहीत शक्ति को श्रेष्ठ कार्य में नियोजित करना। हमारी शक्तियों का घोर अपव्यय होता रहता है, उसको बचा सकते हैं। हम अपनी अधिकांश शारीरिक और मानसिक शक्तियों को अपव्यय कर नष्ट कर देते हैं। यदि उन्हें रोककर उपयोगी मार्ग में लगाया जा सके, तो चमत्कार हो जाएगा। इतिहास पुरुष महात्मा गाँधी, संत तुलसीदास, न्यूटन आदि सामान्य व्यक्ति थे लेकिन संयम से महापुरुष, वैज्ञानिक बन गए। चार तरह के संयम द्वारा हम शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से शक्तिशाली बन सकते हैं-


First 14 16 Last


Other Version of this book



व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन देवता की साधना आराधना
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन देवता की साधना आराधना
Type: SCAN
Language: EN
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

सृष्टा का परम प्रसाद प्रखर प्रज्ञा
Type: SCAN
Language: EN
...

सृष्टा का परम प्रसाद प्रखर प्रज्ञा
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • भूमिका
  • व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर आयोजन का उद्देश्य एवं लाभ
  • शिविर स्थल का चयन /स्थान कैसा हो !
  • शिविर एवं शिविरार्थियों हेतु आवश्यक नियम
  • शिविर की प्रयाज प्रक्रिया /आयोजकों द्वारा/
  • अनुयाज
  • प्रशिक्षक टोली हेतु आवश्यक बातें
  • प्रशिक्षक टोली आचार सहिंता
  • प्रशिक्षकों द्वारा शिविर संचालन /याज प्रक्रिया
  • युवा शक्ति का आह्वान
  • सफल जीवन के सूत्र
  • योगाभ्यास
  • ध्यान
  • कर्मफल का सिद्धान्त
  • व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र
  • नारियों की ब्रह्मचर्य साधना, सुसन्तति उत्पादन व नारी स्वास्थ्य
  • ब्रह्मचर्य साधना /भाइयों की कक्षा/
  • स्वदेशी से स्वावलम्बन
  • स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता
  • स्वास्थ्य
  • गायत्री का महाविज्ञान
  • धन का अपव्यय एवं फैशनपरस्ती एक ओछापन
  • पर्यावरण संरक्षण
  • नारी जागरण क्यों और कैसे?
  • संस्कारों का विज्ञान
  • युग निर्माण योजना एक परिचय
  • गौ संवर्धन एवं प्राकृतिक कृषि
  • रचनात्मक आन्दोलनों /सप्त आन्दोलनों में युवाओं की भागीदारी
  • बाल संस्कार शाला
  • युवा संगठन निर्माण- प्रेरणा एवं प्रक्रिया
  • विदाई संदेश
  • अन्य पूरक विषय
  • युवा शक्ति का आह्वान
  • युवाशक्ति का आह्वान
  • युगऋषि का जीवन दर्शन
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj