• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • भूमिका
    • व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर आयोजन का उद्देश्य एवं लाभ
    • शिविर स्थल का चयन /स्थान कैसा हो !
    • शिविर एवं शिविरार्थियों हेतु आवश्यक नियम
    • शिविर की प्रयाज प्रक्रिया /आयोजकों द्वारा/
    • अनुयाज
    • प्रशिक्षक टोली हेतु आवश्यक बातें
    • प्रशिक्षक टोली आचार सहिंता
    • प्रशिक्षकों द्वारा शिविर संचालन /याज प्रक्रिया
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • सफल जीवन के सूत्र
    • योगाभ्यास
    • ध्यान
    • कर्मफल का सिद्धान्त
    • व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र
    • नारियों की ब्रह्मचर्य साधना, सुसन्तति उत्पादन व नारी स्वास्थ्य
    • ब्रह्मचर्य साधना /भाइयों की कक्षा/
    • स्वदेशी से स्वावलम्बन
    • स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता
    • स्वास्थ्य
    • गायत्री का महाविज्ञान
    • धन का अपव्यय एवं फैशनपरस्ती एक ओछापन
    • पर्यावरण संरक्षण
    • नारी जागरण क्यों और कैसे?
    • संस्कारों का विज्ञान
    • युग निर्माण योजना एक परिचय
    • गौ संवर्धन एवं प्राकृतिक कृषि
    • रचनात्मक आन्दोलनों /सप्त आन्दोलनों में युवाओं की भागीदारी
    • बाल संस्कार शाला
    • युवा संगठन निर्माण- प्रेरणा एवं प्रक्रिया
    • विदाई संदेश
    • अन्य पूरक विषय
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • युवाशक्ति का आह्वान
    • युगऋषि का जीवन दर्शन
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • भूमिका
    • व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर आयोजन का उद्देश्य एवं लाभ
    • शिविर स्थल का चयन /स्थान कैसा हो !
    • शिविर एवं शिविरार्थियों हेतु आवश्यक नियम
    • शिविर की प्रयाज प्रक्रिया /आयोजकों द्वारा/
    • अनुयाज
    • प्रशिक्षक टोली हेतु आवश्यक बातें
    • प्रशिक्षक टोली आचार सहिंता
    • प्रशिक्षकों द्वारा शिविर संचालन /याज प्रक्रिया
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • सफल जीवन के सूत्र
    • योगाभ्यास
    • ध्यान
    • कर्मफल का सिद्धान्त
    • व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र
    • नारियों की ब्रह्मचर्य साधना, सुसन्तति उत्पादन व नारी स्वास्थ्य
    • ब्रह्मचर्य साधना /भाइयों की कक्षा/
    • स्वदेशी से स्वावलम्बन
    • स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता
    • स्वास्थ्य
    • गायत्री का महाविज्ञान
    • धन का अपव्यय एवं फैशनपरस्ती एक ओछापन
    • पर्यावरण संरक्षण
    • नारी जागरण क्यों और कैसे?
    • संस्कारों का विज्ञान
    • युग निर्माण योजना एक परिचय
    • गौ संवर्धन एवं प्राकृतिक कृषि
    • रचनात्मक आन्दोलनों /सप्त आन्दोलनों में युवाओं की भागीदारी
    • बाल संस्कार शाला
    • युवा संगठन निर्माण- प्रेरणा एवं प्रक्रिया
    • विदाई संदेश
    • अन्य पूरक विषय
    • युवा शक्ति का आह्वान
    • युवाशक्ति का आह्वान
    • युगऋषि का जीवन दर्शन
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


युग निर्माण योजना एक परिचय

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 25 27 Last
           आप लोगों ने योजना या निर्माण से मिलता जुलता बहुत से शब्द सुना होगा जैसे ग्राम्य विकास योजना, सामुदायिक विकास योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना, शहरीकरण योजना, जवाहर रोजगार योजना, रोजगार गारण्टी योजना आदि।

          ये सभी योजनाएँ सीमित दायरे में निर्माण सम्बन्धी योजनाएँ हैं, जो मनुष्य कृत है तथा जिसे सरकारी या गैर सरकारी तन्त्र द्वारा संचालित किया जाता है। इसी भांति ‘‘युग निर्माण योजना’’ पूरे विश्व निर्माण से सम्बन्धित है, जिसका उद्देश्य पुनः भारतवर्ष को जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना है, सम्पूर्ण विश्व में एक नए युग का सूत्रपात करना है।

‘‘युग निर्माण योजना’’ अतीत के गौरव को पुनः वापिस लाने के पुरुषार्थ का नाम है। आत्म निर्माण के व्यापक आन्दोलन का नाम युग निर्माण है। आत्म निर्माण का दूसरा नाम भाग्य निर्माण है।

          इस युग निर्माण योजना की झाँकी प्रस्तुत करते हुए इसके संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी कहते हैं कि अधर्म और असुरता की बढ़ोत्तरी और धर्म तथा देवत्व के पराभव (पतन )) का जब असन्तुलन होता है तो इसे सुधारने के लिए भगवान समय- समय पर किसी सुधारवादी प्रचण्ड प्रक्रिया के रूप मे अवतार लेते हैं। आज की परिस्थितियाँ भी ठीक इसी के उपयुक्त है। धन, बुद्धि और विज्ञान की वृद्धि के साथ- साथ असंयम, अनाचार, अविवेक भी बढ़ा है, फलतः जहाँ साधनों की बढ़ोत्तरी से सुख सुविधाएँ बढ़नी चाहिए थी वहाँ रोग, शोक और कष्ट कलह की विपत्तियाँ घुमड़ने लगी है।

           ऐसी विषम परिस्थितियों में गीता में दिया हुआ भगवान का असन्तुलन सुधारने का आश्वासन ‘सम्भावामि युगे युगे’ क्रियान्वित होने जा रहा है। अर्थात् ध्वंस की चुनौती को सृजन ने स्वीकार कर ली है और असुरता को सर्वभक्षी सर्वनाशी न होने देने के लिए देवत्व ने प्रतिरोध के लिए कमर कस लिया है। ईश्वर अपनी सुन्दर कृति पृथ्वी को नष्ट नहीं होने देंगे अब दुनिया पहले से श्रेष्ठतर बनेगी। इन्हीं दिव्य प्रयत्नों की एक झाँकी युग निर्माण योजना अभियान के रूप में देखी जा सकती है।

          सूक्ष्म जगत की एक दिव्य प्रेरणा के अनुसार इस प्रयोजन की पूर्ति के लिए युग निर्माण आन्दोलन की नींव रखी गई। मोटी दृष्टि से इस प्रयास को मनुष्यकृत समझा जा सकता है परन्तु उसके पीछे अति मानवीय शक्तियाँ काम कर रही हैं।

          युग निर्माण योजना संगठन, संस्थाओं जैसा नहीं, परिवार स्तर का है। केन्द्र (शान्तिकुञ्ज) द्वारा संचालन तो होता है परन्तु केन्द्र से प्रेरणा भर दी जाती है। कार्यकलाप की पूछताछ, नैतिक प्रोत्साहन, मार्गदर्शन भर मिलता है। अन्य कोई नियंत्रण शाखा संगठनों पर नहीं है। सदस्यगण अपना स्थानीय संगठन बनाते हैं। मात्र एक कार्यवाहक नियुक्त करते हैं और बिना पदों की आपाधापी किए निर्धारित सेवा साधना में संलग्न रहते हैं।

आइये समझें युग निर्माण योजना क्या है? --

  1. युग निर्माण योजना के उद्घोषक और संस्थापक हैं युग ऋषि वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा (आचार्य जी की सहधर्मिणी) इस योजना हेतु शक्ति ईश्वर की है, मनुष्य की नहीं। सम्पूर्ण योजना में अनुशासन एवं संरक्षण ऋषियों का है तथा इसे क्रियान्वयन करने का पुरुषार्थ जागृत आत्माओं का शरीरधारी सत्पुरुषों का है।

  2. युग निर्माण का उद्देश्य एवं लक्ष्य :-

* मनुष्य में देवत्व का उदय हो, धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो।
* आत्मवत् सर्वभूतेषु वसुधैव कुटुम्बकम्
अर्थात् सभी के पति अपनेपन का भाव। सारा विश्व अपना घर- परिवार प्रतीत हो और भाषा, देश, धर्म, संस्कृति जैसे आधारों पर कोई अलगाव न बरता जाए, सबको विकास का समान सुअवसर मिले।
* स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन व सभ्य समाज का निर्माण करना।


3. युग निर्माण योजना (विचार क्रान्ति अभियान) के तीन कार्यक्रम हैं --

           * व्यक्ति निर्माण :- युग निर्माण का अर्थ है व्यक्ति निर्माण और व्यक्ति निर्माण का अर्थ है -- गुण, कर्म, स्वभाव की दृष्टि से मानवीय विशेषताओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व का विकास। युग निर्माण आरम्भ पर उपदेश से नहीं बल्कि आत्म सुधार से होगा। व्यक्ति निर्माण ही युग निर्माण की आधार शिला है, इसके अन्तर्गत व्यक्ति के भीतर उसके गुण कर्म स्वभाव में घुसी हुई अवांछनीयता को, दुष्प्रवृत्तियों को हटाया जाना है।

व्यक्ति निर्माण के सूत्र हैः-
 
          उपासना, आत्म साधना, लोक आराधना, समयदान व अंशदान। जन्मदिन मनाना, संस्कार करना, बाल संस्कार शाला में बच्चों को पढ़ाना, प्रौढ़ शिक्षा शाला के द्वारा प्रौढ़ों को शिक्षित करना, युवाओं हेतु युवा शिविर लगाना, स्वाध्याय करना, उपासना करना, आदि व्यक्ति निर्माण के निमित्त किए जाने वाले कार्य हैं। इन आधारों पर व्यक्तित्व का परिष्कार और निर्माण होता है।

* परिवार निर्माणः-
 
          दूसरा कार्यक्रम परिवार निर्माण। व्यक्ति निर्माण होगा उन्हीं से उनके परिवारों को भी निर्माण होगा। इसके लिए पारिवारिक स्तर पर- सामूहिक उपासना, सामूहिक स्वाध्याय, परिवार में संस्कार परम्परा की स्थापना, पारिवारिक गोष्ठी, विवाहितों के विवाह दिवस संस्कार आदि के माध्यम से परिवार निर्माण किये जाने की प्रक्रिया चल रही है।

* समाज निर्माण :-
 
          श्रेष्ठ व्यक्ति तथा सुसंस्कारित परिवारों के संयोग से आदर्श समाज निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उसके लिए दो अभियान है -- 1. दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन 2. सत्प्रवृत्ति संवर्द्धन। धर्म तन्त्र आधारित विविध माध्यमों से लोक शिक्षण करना, गायत्री सामूहिक विवेकशीलता एवं यज्ञ- सहकारिता युक्त सत्कर्म द्वारा सातों आन्दोलनों के माध्यम से सामूहिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों द्वारा समाज निर्माण का प्रयास हो रहा है।

4. हमारे सात आन्दोलन

1. साधना आन्दोलन -- अपनी साधक प्रवृत्ति को विकसित करना। मन्त्र लेखन, मंत्रजप साधना, अपने दुर्गुणों का क्रमशः परिष्कार(जीवन साधना)। इन कार्यों का सामाजिक स्तर पर व्यापक विस्तार।

2. शिक्षा आन्दोलन -- बाल संस्कार शाला, प्रौढ़ शिक्षा शाला, रात्रिकालीन पाठशाला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर, कन्या शिविर के द्वारा संस्कार एवं संस्कृतिजन्य शिक्षा हेतु प्रयास।


3. स्वास्थ्य आन्दोलन :- स्वास्थ्य शिविर, योग शिविर, घर- घर योग व स्वास्थ्य के सूत्रों की स्थापना, गोष्ठियों के माध्यम से आहार विहार के प्रति जागरूकता, आयुर्वेद का प्रचार एवं स्थापना, बीमार पड़ने के पहले ही उपचार के सूत्र हृदयंगम कराना।

4. स्वावलम्बन आन्दोलन :- स्वदेशी से स्वावलम्बी व्यक्ति, गांव एवं राष्ट्र के निर्माण हेतु स्वावलम्बन शिविर द्वारा मार्गदर्शन देना।

5. नारी जागरण :- नारी को समर्थ व सशक्त बनाने हेतु प्रयास करना। उसे व्यक्तित्व निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के कार्य में प्रशिक्षित करके उसकी प्रतिभा व योग्यता का पूरा लाभ उठाना इस हेतु उसे संस्कारगत शिक्षा, गोष्ठियों, सभा सम्मेलनों के माध्यम से आगे लाना। उसे यज्ञ संस्कार व रचनात्मक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपना।

6. पर्यावरण संरक्षण आन्दोलन :- पर्यावरण बचाने हेतु पौधे लगाना, नर्सरी तैयार करना, स्वच्छता सफाई अपनाना, पॉलीथीन, डिस्पोजेबल वस्तुओं का विरोध करना, वायु, जल, भूमि का संरक्षण।

7. व्यसन मुक्ति व कुरीति उन्मूलन आन्दोलन :- व्यसन एवं कुरीति मुक्त समाज हेतु रैली, गोष्ठी, प्रदर्शनी, व्याख्यान आदि के माध्यम से प्रयास। लक्ष्य- व्यसन मुक्त व्यक्ति एवं व्यसन व कुरीति मुक्त समाज की स्थापना।

* हमारा प्रतीक है -- लाल मशाल

          युग निर्माण योजना के कार्य के 5 केन्द्रों से संचालित होते हैं वे पाँच महत्त्वपूर्ण स्थापनाएँ निम्नलिखित हैं --

1. युगतीर्थ आँवलखेड़ा :-
 
          पूज्यवर का जन्म स्थान ‘आँवलखेड़ा’ अब युगतीर्थ बन चुका है। पू. गुरुदेव ने माता दानकुंवरि इंटर कॉलेज की स्थापना की। सन् 1979- 80 में गायत्री शक्तिपीठ एवं राजकीय इंटर कॉलेज का शुभारम्भ किया। 1995 में प्रथम पूर्णाहुति समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें 50 लाख लोगों ने भाग लिया। माता भगवती देवी शर्मा सामुदायिक चिकित्सालय की स्थापना हुई। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री ने एक कीर्तिस्तम्भ का लोकार्पण किया व आँवलखेड़ा को आदर्श ग्राम घोषित किया।

2. अखण्ड ज्योति संस्थान मथुरा :-

          पू. गुरुदेव अखण्ड दीपक के साथ यहीं रहने लगे। यहीं से अपने क्रान्तिकारी चिन्तन के विस्तार की प्रक्रिया ‘अखण्ड ज्योति’ पत्रिका के माध्यम से सम्पन्न होने लगी। इसी घीयामण्डी की छोटी कोठरी में परमपूज्य गुरुदेव के 24- 24 लाख के 24 महापुरश्चरण की साधना सम्पन्न हुई। यहीं से अखण्ड ज्योति पत्रिका व युग निर्माण योजना पत्रिकाओं का सम्पादन हुआ करता था। सम्पूर्ण आर्ष साहित्य (वेद,उपनिषद,पुराण,दर्शन,गायत्री साहित्य) का सृजन एवं युग निर्माण योजना ‘मिशन’ का सूत्रपात आचार्य जी ने यहीं से किया।

3. गायत्री तपोभूमि मथुरा :-
 
          दुर्वासा ऋषि की तपस्थली यह प.पू. गुरुदेव के 24 महापुरश्चरणों की पूर्णाहुति पर की गई स्थापना है। जिसे गायत्री परिवार संगठन के विस्तार के लिए निर्मित किया गया। इसकी स्थापना से पूर्व 2400 तीर्थों के जल व रज को संग्रहीत करके पूजन कर एक छोटी किन्तु भव्य यज्ञशाला में अखण्ड अग्नि स्थापित की गई। यहीं पर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 1953 में पहली बार पूज्यवर ने साधकों को दीक्षा दी। तपोभूमि मथुरा में युग निर्माण के शतसूत्री कार्यक्रम एवं सत्संकल्प की तथा युग निर्माण विद्यालय के एक स्वावलम्बन प्रधान शिक्षा देने वाले तन्त्र को आरम्भ किया गया। सम्पूर्ण युग निर्माण साहित्य का वितरण- विस्तार तन्त्र यहाँ देखा जा सकता है।

4. गायत्री तीर्थ शान्तिकुञ्ज हरिद्वार :-
 
          ऋषि परम्परा के बीजारोपण के केन्द्र के रूप में 1971 में स्थापित किया गया। 24 कुमारी कन्याओं के साथ 240 करोड़ गायत्री मंत्र का अखण्ड अनुष्ठान परम वन्दनीया माता जी ने यहीं किया। पूज्य गुरुदेव ने प्राण प्रत्यावर्तन सत्र, जीवन साधना सत्र आदि के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्य करने वाले कार्यकर्ता गढ़े।

          शांतिकुंज को गायत्री तीर्थ का रूप देकर सप्त ऋषियों की मूर्तियों की स्थापना 1978- 79 मे की गई। देवात्मा हिमालय निर्मित किया गया। यहाँ नित्य 24 कुंडीय यज्ञ, सभी संस्कार, विवाह, श्राद्ध तर्पण आदि चलते हैं। नियमित रूप से 9 दिवसीय साधना सत्र तथा एक मासीय युगशिल्पी सत्र, 42 दिवसीय रचनात्मक प्रशिक्षण सत्र तथा एक मासीय परिव्राजक सत्र चलाये जाते हैं। यहाँ सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा की स्थापना पूज्यवर ने अपने सामने की। स्वावलम्बन विद्यालय, एक विशाल चौके का निर्माण, गायत्री विद्यापीठ से लेकर भारत के सभी सरकारी विभागों के प्रशिक्षण के तन्त्र की स्थापना यहाँ पर की गई है। यह जीता जागता तीर्थ है।

5. ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान हरिद्वार :-
 
          यहाँ पर आध्यात्म और विज्ञान के समन्वय का अभिनव शोध कार्य चल रहा है। इसे 1979 की गायत्री जयन्ती पर आरम्भ किया गया है। गंगा जी के तट पर भूतल पर विज्ञान के उपकरणों से सुसज्जित एक यज्ञशाला विनिर्मित है तथा चौबीस कक्षों में गायत्री महाशक्ति की चौबीस मूर्तियाँ है। प्रथम तल पर वैज्ञानिक प्रयोगशाला जहाँ साधना से पूर्व एवं पाश्चात्य, यज्ञादि मंत्रोच्चारण के पूर्व व पश्चात् क्या- क्या परिवर्तन शरीर एवं मन पर होते हैं देखे जाते हैं। द्वितीय तल पर विशाल ग्रन्थागार है, जहाँ विश्वभर के शोध प्रबंध वैज्ञानिक आध्यात्मवाद पर एकत्रित किए गए हैं। यहाँ लगभग 45000 से अधिक ग्रन्थ हैं।

6. देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्री कुंज हरिद्वार :-

          प्राचीन गुरुकुल परम्परा पर आधारित ऋषियों की प्राप्त ऊर्जा एवं सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत महामानव गढ़ने हेतु संकल्पित एक स्थापना है। नालन्दा, तक्षशिला की तरह यहाँ से निकले विद्यार्थी सम्पूर्ण भारत एवं विश्व में देवसंस्कृति की संवेदना का विस्तार करते हैं।

हमारा उद्घोष है :-

* हम बदलेंगे- युग बदलेगा। हम सुधरेंगे- युग सुधरेगा।

हमारा संविधान है :-

* युग निर्माण सत्संकल्प के 18 सूत्र।

हमारी तीन आधारभूत क्रांतियाँ :-

* नैतिक क्रांति * बौद्धिक क्रांति * सामाजिक क्रांति

हमारा प्रतीक :-

* लाल मशाल -- लाल मशाल के प्रतीक में कुल पाँच घटक हैं।

1) जन समुदाय -- युग सृजन के श्रेष्ठ भावना और विचार वाले सभी वर्गों के कर्मठ नर- नारी। 2) उनकी समन्वित शक्ति का प्रतीक हाथ। 3) सृजन के संकल्प के रूप में हाथ में थामी हुई मशाल। 4) सृजन की क्षमता, उमंग सामर्थ्य के रूप में 36 वीं ज्वाला तथा 5) परमात्मा के समर्थन- संरक्षण का प्रतीक प्रभा मण्डल।

          युग निर्माण के साथ जुड़े हुए कार्यकर्ताओं व अपने शिष्यों को उनके सौभाग्य की सराहना करते हुए पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने कहा है कि- ‘‘ हमारा युग निर्माण आन्दोलन मनुष्यकृत आन्दोलन नहीं जो आज चले कल ठप्प हो जाए। जिन लोगों ने हमारे महाप्रयास में भाग लेने की तड़पन अनुभव की है उन्हें समझ लेना चाहिए, कि यह कोई बहकावा या भावावेश नहीं है। यह आत्मा का निर्देश और ईश्वर का संकेत है। उसे उन्होंने एक साधारण सौभाग्य के रूप में उपलब्ध किया है। रामावतार में जो श्रेय अंगद, हनुमान और नल नील को मिला, उससे दूसरों को वंचित ही रहना पड़ा। युग परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में जिन्हें घसीटा या धकेला गया है उन्हें अपने को आत्मा का, परमात्मा का प्रिय भक्त ही अनुभव करना चाहिए और धैर्यपूर्वक उस पथ पर चलने की तैयारी करनी चाहिए।’’
                                                                                वाङमय 66 पृष्ठ 126।


‘‘जो शिक्षा साधारण व्यक्ति को जीवन संग्राम में समर्थ नहीं बना सकती जो मनुष्य में चरित्र बल, परहित भावना तथा सिंह के समान साहस नहीं ला सकती, वह भी कोई शिक्षा है? जिस शिक्षा के द्वारा जीवन में अपने पैरों पर खड़ा हुआ जाता है वही है सच्ची शिक्षा।’’

- स्वामी विवेकानन्द

‘‘शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तित्व को ऊँचा उठाना है। मानव जाति को इस योग्य बनाना है कि परस्पर आत्मीयता का भाव विकसित हो।’’

- शिक्षाशास्त्री रस्क
First 25 27 Last


Other Version of this book



व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन देवता की साधना आराधना
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन देवता की साधना आराधना
Type: SCAN
Language: EN
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: EN
...

सृष्टा का परम प्रसाद प्रखर प्रज्ञा
Type: SCAN
Language: EN
...

सृष्टा का परम प्रसाद प्रखर प्रज्ञा
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • भूमिका
  • व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर आयोजन का उद्देश्य एवं लाभ
  • शिविर स्थल का चयन /स्थान कैसा हो !
  • शिविर एवं शिविरार्थियों हेतु आवश्यक नियम
  • शिविर की प्रयाज प्रक्रिया /आयोजकों द्वारा/
  • अनुयाज
  • प्रशिक्षक टोली हेतु आवश्यक बातें
  • प्रशिक्षक टोली आचार सहिंता
  • प्रशिक्षकों द्वारा शिविर संचालन /याज प्रक्रिया
  • युवा शक्ति का आह्वान
  • सफल जीवन के सूत्र
  • योगाभ्यास
  • ध्यान
  • कर्मफल का सिद्धान्त
  • व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र
  • नारियों की ब्रह्मचर्य साधना, सुसन्तति उत्पादन व नारी स्वास्थ्य
  • ब्रह्मचर्य साधना /भाइयों की कक्षा/
  • स्वदेशी से स्वावलम्बन
  • स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता
  • स्वास्थ्य
  • गायत्री का महाविज्ञान
  • धन का अपव्यय एवं फैशनपरस्ती एक ओछापन
  • पर्यावरण संरक्षण
  • नारी जागरण क्यों और कैसे?
  • संस्कारों का विज्ञान
  • युग निर्माण योजना एक परिचय
  • गौ संवर्धन एवं प्राकृतिक कृषि
  • रचनात्मक आन्दोलनों /सप्त आन्दोलनों में युवाओं की भागीदारी
  • बाल संस्कार शाला
  • युवा संगठन निर्माण- प्रेरणा एवं प्रक्रिया
  • विदाई संदेश
  • अन्य पूरक विषय
  • युवा शक्ति का आह्वान
  • युवाशक्ति का आह्वान
  • युगऋषि का जीवन दर्शन
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj