देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय लघु वीडियो प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान
परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के पावन आशीर्वाद तथा आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार की एम.ए. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की छात्राएं गौरी दीक्षित एवं नंदनी ने आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालय लघु वीडियो प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दोनों छात्राओं द्वारा निर्मित वृत्तचित्र फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय को गौरव और पहचान प्राप्त हुई है। यह सफलता देव संस्कृति विश्वविद्यालय की उस सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से संस्थान रचनात्मक, मूल्यनिष्ठ और सामाजिक रूप से जागरूक मीडिया पेशेवरों का निर्माण कर रहा है।
प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के उपरांत छात्राओं ने आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी से भेंट की। डॉ. पंड्या जी ने दोनों छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
