जन्मशताब्दी नगर में तैयारियाँ निर्णायक चरण में; डॉ. चिन्मय पंड्या जी द्वारा वाहन पार्किंग व विदेश विभाग का उद्घाटन
जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियाँ अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी हैं। इसी क्रम में जन्मशताब्दी नगर में आज व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए शताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी द्वारा वाहन पार्किंग एवं Abroad Cell (विदेश विभाग) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
ये व्यवस्थाएँ देश-विदेश से आने वाले परिजनों के लिए सुव्यवस्थित, सुगम और समन्वित अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके साथ ही आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा एवं मुख्य मंच परिसर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की प्रगति को परखा और संबंधित टीम को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूरे भ्रमण के दौरान अनुशासन, सजगता और समन्वय की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो जन्मशताब्दी नगर की तैयारियों की सुदृढ़ता और पूर्णता की ओर संकेत करती है।
