जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की तैयारियाँ अंतिम चरण में — आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का जन्मशताब्दी नगर में शुभागमन, मुख्य कार्यालय उद्घाटन एवं अग्निशमन वाहन का लोकार्पण
जन्मशताब्दी वर्ष 2026 समारोह की तैयारियाँ पूर्णता की ओर, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का जन्मशताब्दी नगर में शुभागमन, मुख्य कार्यालय उद्घाटन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु अग्निशमन वाहन का लोकार्पण
आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को गायत्री परिवार द्वारा बैरागी दीप, हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक जन्मशताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियाँ पूर्णता की ओर अग्रसर हैं। इन्हीं तैयारियों का अवलोकन करने हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के दलनायक, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का जन्मशताब्दी नगर में पावन आगमन हुआ।
आगमन के उपरांत आदरणीय डॉ. साहब ने सर्वप्रथम मुख्य कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया तथा साथ ही अग्निशमन वाहन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
तत्पश्चात डॉ. साहब ने कार्यक्रम हेतु बसाए गए जन्मशताब्दी नगर का भ्रमण करते हुए विभिन्न नगरों में निवासरत परिजनों से आत्मीय भेंटवार्ता की, उनका कुशलक्षेम जाना एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके पश्चात आदरणीय डॉ. साहब द्वारा मंच तथा विशिष्ट अतिथि विश्राम गृह का भी अवलोकन किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, उत्साह एवं संगठनात्मक चेतना से ओत-प्रोत रहा।
