एडमोंटन में युवाओं से संवाद, काउंसिल ऑफ इंडिया में पहुँचे परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी
एडमोंटन, अल्बर्टा (कनाडा)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के क्रम में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन नगर स्थित काउंसिल ऑफ इंडिया पहुँचे। इस अवसर पर स्थानीय परिजनों एवं युवाओं ने उनका हार्दिक एवं आत्मीय स्वागत किया।
अल्बर्टा प्रवास के दौरान आयोजित विशेष युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में परम आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने युवाओं के साथ सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने जीवन मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, आध्यात्मिकता, नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण तथा वर्तमान समय की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने सरल, प्रेरणादायी एवं व्यावहारिक उत्तरों के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने युवाओं को युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों से जुड़ते हुए आत्मविकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है तथा यदि युवा सही दिशा और मूल्यों के साथ आगे बढ़ें तो विश्व में रचनात्मक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने आदरणीय डॉ. पंड्या जी के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त की तथा जन्म शताब्दी वर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, जिज्ञासा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

