उत्तरी अमेरिका प्रवास के बाद, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी इंग्लैंड के विल्टन पार्क संस्थान पहुंचे।
विल्टन पार्क, यूनाइटेड किंगडम
उत्तरी अमेरिका प्रवास के बाद, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी इंग्लैंड के विल्टन पार्क संस्थान पहुंचे।
इस दौरान वे एक अति-हाई प्रोफाइल 3-दिवसीय कॉन्फ्रेंस “Multistakeholder Alliance for Peace: Joint Action in Turbulent Times” में विशेषज्ञ की भूमिका में भाग ले रहे हैं।
गौरतलब है कि यह आयोजन विल्टन पार्क, UN Faith for Rights programme और Inter-Parliamentary Union द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित है।
विल्टन पार्क, ब्रिटेन का सबसे प्रमुख बहुपक्षीय संस्थान है, जो अंतरराष्ट्रीय नीति पर संवाद को गति देने हेतु ब्रिटेन सरकार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दुनिया भर के लीडर्स को एक मंच पर लाकर विचारों को ठोस कार्यों में बदलने की दिशा में प्रयास करता है।
नोट: कार्यक्रम उच्च-स्तरीय गोपनीय बैठक होने के कारण आयोजन के फोटो शेयर करना फ़िलहाल संभव नहीं है।

