फ़्रांस, यूरोप
फ़्रांस, यूरोप
उत्तर अमेरिका एवं यूरोप प्रवास के क्रम में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने फ़्रांस के सुप्रसिद्ध कैथोलिक तीर्थस्थल Le Mont-Saint-Michel का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय अंतरधार्मिक समुदाय के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट कर मानव एकता, नैतिक जागरण एवं विश्वशांति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।
परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का संदेश सम्पूर्ण मानवता को जोड़ने वाला सूत्र है। विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराओं के मध्य संवाद और सहयोग ही वैश्विक सद्भाव एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व का आधार बन सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भारतीय संस्कृति, गायत्री परिवार के रचनात्मक अभियानों तथा वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना में विशेष रुचि व्यक्त की। यह भेंट वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक समन्वय एवं मानवीय मूल्यों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

