लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष डॉ. विजय दर्डा जी से आत्मीय भेंट एवं जन्मशताब्दी वर्ष का विशेष आमंत्रण
|| नई दिल्ली ||
नई दिल्ली में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विजय दर्डा जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आयोजन के दल नायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों में सादर पधारने का आमंत्रण दिया।
भेंट के दौरान समाज निर्माण में सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, जनजागरण तथा राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. पंड्या जी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देश-विदेश में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, मूल्य आधारित शिक्षा, युवा जागरण, नारी सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संचालित विविध रचनात्मक अभियानों की जानकारी साझा की।
डॉ. विजय दर्डा जी ने डॉ. चिन्मय पंड्या जी के नेतृत्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देश-विदेश में भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे रचनात्मक प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। साथ ही, उन्होंने शांतिकुंज, हरिद्वार आने का आश्वासन देते हुए जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
