Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
SCAN TEXT
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: VigyapanSuchana · Page 1

VigyapanSuchana

मथुरा पूर्णाहुति के बाद दूसरा विराट गायत्री सम्मेलन

राजस्थान में अपूर्व गायत्री महायज्ञ

कोटा प्रान्त के रामगंज मन्डह्वी (W. Rly) नगर में

ता॰ 16, 17, 18, 19 अक्टूबर

सन् 56 को 101 कुण्डों की 11 यज्ञशालाओं में 24 लक्ष आहुतियों का विशाल

गायत्री महायज्ञ होगा।

साथ ही राजस्थान प्रान्तीय गायत्री परिवार का विराट्

सम्मेलन होगा। इस अवसर पर साँस्कृतिक पुनरुत्थान की

विशाल योजना का शुभारम्भ किया जायेगा।

सादर निमंत्रण

अ॰ भा॰ गायत्री परिवार के प्रत्येक सदस्य को, देश भर के गायत्री उपासकों को, धर्म प्रेमियों को इन पंक्तियों द्वारा सादर आमन्त्रित किया जाता है और प्रार्थना की जाती है कि अपना हार्दिक सहयोग देकर इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में पूरी-पूरी तत्परता दिखावें। परस्पर सहयोग से ही यज्ञ आन्दोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर को चूकिये मत

देश भर के गायत्री प्रेमियों का परस्पर प्रेम मिलन, उच्च कोटि के विद्वानों तथा महात्माओं का आगमन, यज्ञ पुण्य का महान फल, इस स्वर्गीय सुअवसर पर अपना आवश्यक काम छोड़कर भी पधारिए। अपनी सहानुभूति, सद्भावना और शुभ कामना “व्यवस्थापक-राजस्थान प्रान्तीय यज्ञ समिति, पो॰ रामगंज मंडी (कोटा) ” के पते पर भेजिए। भोजन और ठहरने की व्यवस्था निःशुल्क।

भाग- सम्पादक - श्रीराम शर्मा आचार्य अंक-8