• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • दया, धर्म का मूल
    • महात्मा महान आत्मा वाला पुरुष
    • आत्म बल कैसे बढ़े
    • भुजायें सोने की खान है
    • श्रद्धा ही जीवन है
    • त्याग करें, पर किसका
    • लक्ष्मी का निवास
    • महान बालक कासाविआन
    • सच्ची ईश्वर भक्ति का आधार
    • हम चरित्र को महत्व दें
    • लक्ष्मी जी का निवास
    • अन्धकार में प्रकाश उत्पन्न करने वाले- शंकराचार्य
    • वशीकरण विद्या
    • सामूहिक चेतना की आवश्यकता
    • Quotation
    • युग-दृष्टा राजर्षि गोखले
    • तीन उम्मीदवार
    • जनसंख्या वृद्धि की समस्या
    • Quotation
    • करुणामूर्ति माता टेरीजा
    • स्वर्ग
    • वर्ण व्यवस्था का स्वरूप और लक्ष्य
    • आश्रम-धर्म की उपयोगिता और आवश्यकता
    • आदर्श और संकल्प के प्रतीक-महर्षि कर्वे
    • जार्ज वाशिंगटन
    • नारी की महानता को समझें
    • सच्चे पुरोहित-रविशंकर महाराज
    • Quotation
    • बढ़ते हुये बाल अपराध
    • Quotation
    • अन्ध दम्पत्ति-नेमेथ
    • ख्वाजा हसन
    • संत समागम
    • हम सेवा भावी बनें
    • मधु-संचय
    • मधु-संचय (Kavita)
    • अन्ध-विश्वास का इन्द्रजाल
    • Quotation
    • जीवेम् शरदः शतम्
    • सच्चे साधक नहीं होते
    • अपना संगठन कार्य इसी मास पूरा किया जाय
    • जीवन निगम की त्रिविध शिक्षा
    • सामाजिक पुनर्निर्माण के लिए
    • VigyapanSuchana
    • बुझता दीपक
    • बुझता दीपक (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • दया, धर्म का मूल
    • महात्मा महान आत्मा वाला पुरुष
    • आत्म बल कैसे बढ़े
    • भुजायें सोने की खान है
    • श्रद्धा ही जीवन है
    • त्याग करें, पर किसका
    • लक्ष्मी का निवास
    • महान बालक कासाविआन
    • सच्ची ईश्वर भक्ति का आधार
    • हम चरित्र को महत्व दें
    • लक्ष्मी जी का निवास
    • अन्धकार में प्रकाश उत्पन्न करने वाले- शंकराचार्य
    • वशीकरण विद्या
    • सामूहिक चेतना की आवश्यकता
    • Quotation
    • युग-दृष्टा राजर्षि गोखले
    • तीन उम्मीदवार
    • जनसंख्या वृद्धि की समस्या
    • Quotation
    • करुणामूर्ति माता टेरीजा
    • स्वर्ग
    • वर्ण व्यवस्था का स्वरूप और लक्ष्य
    • आश्रम-धर्म की उपयोगिता और आवश्यकता
    • आदर्श और संकल्प के प्रतीक-महर्षि कर्वे
    • जार्ज वाशिंगटन
    • नारी की महानता को समझें
    • सच्चे पुरोहित-रविशंकर महाराज
    • Quotation
    • बढ़ते हुये बाल अपराध
    • Quotation
    • अन्ध दम्पत्ति-नेमेथ
    • ख्वाजा हसन
    • संत समागम
    • हम सेवा भावी बनें
    • मधु-संचय
    • मधु-संचय (Kavita)
    • अन्ध-विश्वास का इन्द्रजाल
    • Quotation
    • जीवेम् शरदः शतम्
    • सच्चे साधक नहीं होते
    • अपना संगठन कार्य इसी मास पूरा किया जाय
    • जीवन निगम की त्रिविध शिक्षा
    • सामाजिक पुनर्निर्माण के लिए
    • VigyapanSuchana
    • बुझता दीपक
    • बुझता दीपक (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1964 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


जीवेम् शरदः शतम्

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 38 40 Last
संसार के सुखोपभोग करते हुए लम्बी आयुष्य प्राप्त करने की इच्छा सभी की होती है। जल्दी मर जाने की बात किसी को पसंद नहीं आती। यह स्वाभाविक भी है। यह मानना भूल है कि आयु की घड़ियाँ पूर्व निर्धारित होती हैं। किसी को पच्चीस और किसी को पचास वर्ष की उम्र देने का अन्याय ईश्वर नहीं कर सकता। दीर्घ जीवन के नियमों का पालन करते हुए हर कोई सौ वर्ष का जीवन सुख और सुविधापूर्वक बिता सकता है। आरोग्य विद्या विशारद डोनल्ड सिम्पसन का मत है कि ‘वर्तमान में जीवनयापन में जो जटिलताओं और विषमताओं का जोर हो गया है उनके रहते हुए भी मनुष्य अपनी इच्छानुसार आयु को लंबा बना सकता है।’ अभी वह समय भी अधिक दूर नहीं गया है जब हमारे पुरखे मनमानी उम्र का उपभोग करते थे।

अपनी नियमित दिनचर्या के कारण पितामह भीष्म चोटों और घावों से क्षत−विक्षत होते हुए भी उत्तरायण सूर्य जाने तक हठात जीवन धारण किये रहे। राजा सत्यवा, मार्कण्डेय आदि आप्त पुरुषों ने इच्छानुवर्ती आयु प्राप्त की। सोलहवीं सदी में इटली का एक साधारण नागरिक लुई कोरनारो अपनी संयत जीवनचर्या के कारण दो सौ साल से अधिक जीवित रहा। उसने कभी भी माँस शराब आदि अभक्ष्य पदार्थों का सेवन नहीं किया था। खाओ, पियो और मौज करो की नीति नितान्त नामक है। इससे जीवन-शक्ति का क्षय होता है। मृत्यु काल पूर्व-निश्चित है यह विश्वास मानकर जीने वाले, जो जी में आये पर डालने वाले असमय ही मौत को निमंत्रण दे देते हैं।

इस संबंध में प्रमुख अनियमितता है आहार की और वैज्ञानिक जानकारी का अभाव। केवल स्वाद के लिये चटपटे मसालेदार खाद्य पदार्थ जुटाने और फिर उन्हें दिन में कई बार जब जी में आये पेट की आवश्यकता व स्थिति का विचार किये बिना उदरस्थ करते रहने की आदत अत्यन्त दोषपूर्ण है। अधिक से अधिक प्राकृतिक नियमों के समन्वय से ही इस दिशा में सुधार संभव है। मिताहार भी उतना ही आवश्यक है। मैसूर निवासी सर विश्वेश्वरैया शतायु होते हुए भी 50 वर्ष के लगते हैं। चुस्त व सजग हैं। इसका कारण वे व्यायाम और मिताहारी होना बताते हैं। त्रिवेन्द्रम आयुर्वेद कालेज के दीर्घायुषी वर्तमान प्रिंसिपल का तो गत 30 वर्ष तक वजन एक-सा बना रहा। वे स्वास्थ्य के चार प्रयोग बताते हैं। 1. नित्य तेल मालिश, 2. नियमित व्यायाम 3. छाछ और 4. मिताहार।

ब्राजील के वयोवृद्ध प्राध्यापक का कहना है कि संयत जीवन से 120 वर्ष जीना संभव है, बशर्ते कच्चा खायें, ताजा खायें और खुली वायु का अधिकाधिक सेवन करें। वे भोजन को 32 बार चबाकर निगलने पर अधिक जोर देते हैं। संसार के सबसे अधिक दीर्घजीवी बलगेरियाँ के लोग हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी गहन शोध की और बताया कि इसका मामूली-सा कारण है और वह यह है कि यहाँ के लोग आहार के संबंध में बहुत सतर्कता बरतते हैं।

आहार के संबंध में यह विशेष उल्लेखनीय है कि सच्ची व परिपक्व भूख लगने पर ही खाना खायें। लंदन के स्वास्थ्य विशेषज्ञ ब्लाड़ीमीर कोरेचोवस्की का मत है- ‘भूख से जितना अधिक खाते हैं समझना चाहिए कि हम उतना ही विष खाते हैं।’

केवल आहार की ओर सावधानी बरतना पर्याप्त न होगा वीर्य-रक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण प्रश्न है। क्षणिक सुख के लिये अपना जीवन-तत्व निचोड़ते रहने वालों को असमय ही मौत का शिकार होना पड़ता है। ब्रह्मचर्य पूर्वक जीवन जीने से शक्ति बढ़ती है, ओजस निखरता है और आयु लंबी होती है। महात्मा गाँधी ने 36 वर्ष की उम्र में ब्रह्मचर्य के महत्व को समझा और उसका पालन किया। वे कहा करते थे कि मैं 125 वर्ष जीऊंगा। 80 वर्ष की आयु में वे पूर्ण निरोगी थे। गोली न मारी जाती तो उनकी इच्छा निश्चय ही पूर्ण होती।

इसी प्रकार शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाये रखने के लिये श्रम का अधिक महत्व है। इससे शरीर चुस्त, खून गर्म तथा पाचन संस्थान सशक्त बना रहता है। जो लोग यह मानते हैं कि व्यायाम और शारीरिक परिश्रम से शक्ति का क्षरण होता है वे भारी भूल करते हैं। यह बात प्रयोगों से भली भाँति जानी जा सकती है। ऑफिस में काम करने वाले क्लर्कों का स्वास्थ्य उतना अच्छा नहीं होता जितना खेत में काम करने वाले किसान का। भारतीय आयु सर्वेक्षण के आँकड़ों से पता चलता है कि उत्तरप्रदेश के लोगों की औसत आयु अन्य प्रान्तों की तुलना में अधिक बैठती है और इसका कारण वहाँ के लोगों का अधिक श्रमशील होना ठहराया गया है। अधिकाँश में खेतिहर प्रान्त होने के कारण लोगों को कठोर परिश्रम करना पड़ता है। इससे स्वाभाविक भूख, प्राकृतिक आहार और स्वच्छ हवा की आवश्यकता सरलता से पूरी होती रहती है। दैनिक जीवन में शारीरिक श्रम का प्रचुर स्थान बनाये रखना चाहिये।

तुर्की का जारुआगा नामक व्यक्ति सन् 1934 में 164 वर्ष की अवस्था में मरा। इस अवधि में उसने 13 शादियाँ की और अपने पीछे 36 बेटे छोड़े। जब कभी लोग उससे इसका कारण पूछते तो वह कहता कि मैंने अपने आपको नशों से बचाया। उसने जीवन भर कभी शराब नहीं पी। अफीम, चरस, गाँजा, भाँग आदि नशीली वस्तुओं का प्रयोग बड़ा ही हानिकारक होता है। इनसे निकलने वाला टार और निकोटीन विष मानव-शरीर के सभी जीवन तत्वों को सुखा कर खोखला बना देता है। ऐसी अवस्था में पूर्ण आयु प्राप्त करने की बात सोची भी नहीं जा सकती।

जीवन रक्षा के नियमों में जितना उपरोक्त व्यावहारिक बातों का पालन अनिवार्य है उतना ही मानसिक आघातों से बचाव का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्रोध, उत्तेजना, चिन्ता, चिड़चिड़ापन निराशा और जल्दबाजी से स्नायु संस्थान में बार-बार उत्तेजना और शिथिलता उत्पन्न होती है जिससे खून के सशक्त जीवाणु मर जाते हैं और शरीर की सामान्य गतिविधि भी बोझिल सी लगने लगती है। एक प्रयोग से जर्मनी डाक्टरों ने यह पता लगाया कि एक बार के क्रोध आने से 8 घंटे तक काम कर सकने वाली शक्ति का नाश हो जाता है। सो मानसिक अस्तव्यस्तता से अबूझ बने रहना दीर्घ जीवन के लिये उतना ही हर्षप्रद है जितना किसी विष के प्रत्यक्ष प्रयोग से। इंग्लैण्ड के प्रसिद्ध चिकित्सक हार्डर का कहना है- ‘जैसे बने आप प्रसन्न चित्त रहें तो आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। दीर्घ जीवन की कुँजी है आपकी मानसिक प्रसन्नता। अतः इसे किसी कीमत पर न लुटाइये।’

ये नियम इतने सस्ते, सरल व सर्वसुलभ हैं कि इन्हें हर कोई प्रसन्नतापूर्वक ग्रहण कर सकता है। ऐसी कोई भी वस्तु नहीं जिसके लिये लंबी दौड़ धूप, भारी सिफारिश तथा ऊंचे मूल्य की आवश्यकता हो। इन साधनों के बरतने में ऊंच-नीच, छोटे-बड़े का भेदभाव भी कहीं नहीं। यदि कुछ त्रुटि है तो वह इतनी ही समझ में आती है कि लोग जीवन जीने के नियमों को जानबूझकर लात मार रहे हैं। अपनी त्रुटियाँ व्यवस्था की ओर ध्यान न दे ईश्वर को अपराधी ठहराने की बात न्याय संगत नहीं लगती। यह भी दोष देना उचित प्रतीत नहीं होता कि आज की परिस्थितियाँ वैसी नहीं जैसी हमारे पूर्वजों को प्राप्त थीं। दूध घी का अभाव दीर्घजीवी होने के मार्ग में उतना बाधक नहीं जितना आज लोगों की गलत दिनचर्या तथा दोषपूर्ण आहार-बिहार क्रम है।

सभी चाहते हैं कि उन्हें दीर्घ जीवन का सुख मिले। पूर्ण स्वस्थ व निरोग जीवन की आकाँक्षा हर किसी को होती है पर इसके लिये जिन बातों के अनुसरण की आवश्यकता होती है उनसे भटक कर लोग सीधे शार्टकट रास्ते से आगे बढ़ना चाहते हैं पर अभी तक ऐसा कोई सस्ता मार्ग बना नहीं। इसका एक ही उपाय है-सादा भोजन, संयमित आहार-बिहार और अधिकाधिक प्राकृतिक जीवन। इन्हीं का विस्तार करके धूप सेवन, हल्के और ऐसे वस्त्र जिनको पहनने पर भी मौसम का शरीर पर प्रभाव पड़ता रहे स्नान आदि की व्यवस्था आदि नियमों को प्रतिपादित किया जा सकता है। पर वे सभी संयमित दिनचर्या के ही विभिन्न अंग हैं।

मनुष्य-जीवन बड़े उपयोग की वस्तु है। इसे यूँ ही उपेक्षापूर्वक बिता देना बुद्धिमानी की बात नहीं। यह अवसर बार-बार नहीं आता। इसलिये इसका भरपूर उपयोग करने की सतर्कता हर एक को बरतनी चाहिए।

गायत्री की उच्चस्तरीय साधना

First 38 40 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • दया, धर्म का मूल
  • महात्मा महान आत्मा वाला पुरुष
  • आत्म बल कैसे बढ़े
  • भुजायें सोने की खान है
  • श्रद्धा ही जीवन है
  • त्याग करें, पर किसका
  • लक्ष्मी का निवास
  • महान बालक कासाविआन
  • सच्ची ईश्वर भक्ति का आधार
  • हम चरित्र को महत्व दें
  • लक्ष्मी जी का निवास
  • अन्धकार में प्रकाश उत्पन्न करने वाले- शंकराचार्य
  • वशीकरण विद्या
  • सामूहिक चेतना की आवश्यकता
  • Quotation
  • युग-दृष्टा राजर्षि गोखले
  • तीन उम्मीदवार
  • जनसंख्या वृद्धि की समस्या
  • Quotation
  • करुणामूर्ति माता टेरीजा
  • स्वर्ग
  • वर्ण व्यवस्था का स्वरूप और लक्ष्य
  • आश्रम-धर्म की उपयोगिता और आवश्यकता
  • आदर्श और संकल्प के प्रतीक-महर्षि कर्वे
  • जार्ज वाशिंगटन
  • नारी की महानता को समझें
  • सच्चे पुरोहित-रविशंकर महाराज
  • Quotation
  • बढ़ते हुये बाल अपराध
  • Quotation
  • अन्ध दम्पत्ति-नेमेथ
  • ख्वाजा हसन
  • संत समागम
  • हम सेवा भावी बनें
  • मधु-संचय
  • मधु-संचय (Kavita)
  • अन्ध-विश्वास का इन्द्रजाल
  • Quotation
  • जीवेम् शरदः शतम्
  • सच्चे साधक नहीं होते
  • अपना संगठन कार्य इसी मास पूरा किया जाय
  • जीवन निगम की त्रिविध शिक्षा
  • सामाजिक पुनर्निर्माण के लिए
  • VigyapanSuchana
  • बुझता दीपक
  • बुझता दीपक (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj