• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • मानव जीवन को सार्थक बनायें
    • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है
    • शास्त्र-चर्चा
    • सुख के आधार वे स्वयं है।
    • आत्म-भावना से आत्म-कल्याण
    • आत्म विकास की विचार-साधना
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
    • उस मोह को धन्यवाद दीजिये
    • संयमी ही आत्मजयी होते हैं।
    • अशान्ति से चिर शान्ति की ओर
    • समता में सब की व्यवस्था है।
    • मनुष्य-जीवन का अमूल्य यात्रा-पथ
    • मैत्री भावना का विकास करें
    • आत्मघात न करें इसी में आपका भला है।
    • सर्वोत्तम विभूति--विद्वता
    • श्रम ही नहीं विश्राम भी
    • गृहस्थ की समुन्नति के लिये समय का सदुपयोग
    • सत्साहित्य से शक्ति और समुन्नति
    • बच्चों को व्यवहारकुशल बनाइये
    • मौत से न डरिये, वह तो आपकी मित्र है।
    • एकाग्रता व संलग्नता से ही लक्ष्य सिद्ध होगी
    • आश्विन का आगामी शिक्षण शिविर
    • विवाहोन्माद प्रतिरोध आन्दोलन
    • दुष्प्रवृत्ति निरोध आन्दोलन
    • हम में से हर एक को यह करना ही चाहिये
    • छह प्रान्तों में युग-निर्माण सम्मेलनों की शृंखला
    • VigyapanSuchana
    • गुरु पूर्णिमा की श्रद्धाञ्जलि
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • मानव जीवन को सार्थक बनायें
    • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है
    • शास्त्र-चर्चा
    • सुख के आधार वे स्वयं है।
    • आत्म-भावना से आत्म-कल्याण
    • आत्म विकास की विचार-साधना
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
    • उस मोह को धन्यवाद दीजिये
    • संयमी ही आत्मजयी होते हैं।
    • अशान्ति से चिर शान्ति की ओर
    • समता में सब की व्यवस्था है।
    • मनुष्य-जीवन का अमूल्य यात्रा-पथ
    • मैत्री भावना का विकास करें
    • आत्मघात न करें इसी में आपका भला है।
    • सर्वोत्तम विभूति--विद्वता
    • श्रम ही नहीं विश्राम भी
    • गृहस्थ की समुन्नति के लिये समय का सदुपयोग
    • सत्साहित्य से शक्ति और समुन्नति
    • बच्चों को व्यवहारकुशल बनाइये
    • मौत से न डरिये, वह तो आपकी मित्र है।
    • एकाग्रता व संलग्नता से ही लक्ष्य सिद्ध होगी
    • आश्विन का आगामी शिक्षण शिविर
    • विवाहोन्माद प्रतिरोध आन्दोलन
    • दुष्प्रवृत्ति निरोध आन्दोलन
    • हम में से हर एक को यह करना ही चाहिये
    • छह प्रान्तों में युग-निर्माण सम्मेलनों की शृंखला
    • VigyapanSuchana
    • गुरु पूर्णिमा की श्रद्धाञ्जलि
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1965 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


आत्मघात न करें इसी में आपका भला है।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 13 15 Last
मनुष्य का जीवन कितना श्रेष्ठ तथा सामर्थ्यवान है इसका अनुमान संभवतः अन्य जीव-जन्तुओं को अधिक होगा। शरीर और बुद्धि की शक्तियों का विस्तार करके कितने विचित्र अनुसंधान किये हैं उसने, कि सूर्य, चन्द्रमा भी उसके तीखे प्रहारों से भयभीत हो रहे हैं। विचार-विनिमय, साहित्य, संगीत, आहार-विहार में कितनी ही विशेषतायें उसे मिली हैं इनसे वह परमात्मा का सर्वश्रेष्ठ पुत्र कहलाने का निःसन्देह अधिकारी है।

किन्तु विचार करके देखते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि मनुष्य का जीवन अन्य जीव-जन्तुओं की अपेक्षा भी अधिक गयाबीता है। आचार-विचार, बर्ताव-व्यवहार, व्यवसाय, खान-पान और रहन-सहन में उसने इतने दुष्टतापूर्ण कृत्यों का समावेश कर लिया है कि वह स्वयं दीन-हीन, रोगी, कुरूप, अशक्त , अभाव-ग्रस्त तो है ही दूसरे जीवों को भी आतंकित कर रखा है। दुःख और पतन का कारण मनुष्य स्वयं है, अपने साथ दुर्व्यवहार स्वयं मनुष्य ने ही किया है। आत्म-घात का दोषी वह स्वयं ही है। इसके लिये न दैव दोषी है न परिस्थितियाँ। अपना शत्रु या मित्र मनुष्य स्वयं है, इसका उत्तरदायित्व किसी दूसरे पर नहीं है।

संसार में दो तरह के व्यक्ति होते हैं। (1) सदाचारी (2 ) दुराचारी। सद्व्यवहारशील पुरुष वह होते हैं जो सबकी भलाई में अपनी भलाई देखते हैं। अपने शरीर तथा मन की शक्तियों को विकसित करके दूसरों को सुख पहुँचाते हैं। परोपकार की इस भावना के कारण वे स्वयं भी सुखों से ओत-प्रोत रहते हैं। अपने पास-पड़ोसियों को भी संतुष्ट रखते हैं। किन्तु दुर्जन अपने अभद्र व्यवहार, अश्लील आचरण और अत्याचार करते हुए दूसरों को पीड़ा पहुँचाते रहते हैं। दुर्व्यवहार का अन्तिम परिणाम दुःख है। दूसरों के साथ दुष्टता करने वाले अपने हितों का सर्वनाश पहले कर लेते हैं।

अपने हित की बात होती है तो सभी सुख और शान्ति चाहते हैं किन्तु व्यवहार में वह दूसरों के साथ भी ऐसा ही चाहें, तो हम मानेंगे कि वह नेक हैं और उनकी कामनायें सही हैं। दुर्व्यवहार का कुफल दुःख और बेचैनी है। फिर वह चाहे अपने साथ हो या दूसरे के साथ, दुःखद ही होगा। भलाई की बात यह है कि आप जो औरों से अपने लिये चाहते हैं वैसा ही बर्ताव दूसरों के साथ भी करें।

बुद्धि और विचार की शक्ति मनुष्य में इतर प्राणियों की अपेक्षा अधिक है इसलिए वह अपनी भलाई का विचार कर सकता है। बुद्धि के सदुपयोग या दुरुपयोग से ही वह सुख शान्ति या क्लेश और कलह की परिस्थितियाँ तैयार करता है। इसका दोषारोपण किसी दूसरे पर करना मनुष्य की जड़ता का ही चिह्न समझा जायगा। मनुष्य अपने कर्मों का फल आप भोगता है इसके लिए किसी दूसरे को अपराधी नहीं कह सकते।

अपनी शारीरिक त्रुटियों पर विचार कीजिए? कितनी गन्दी आदतों का समावेश हो गया है आज के जन-जीवन में। पान, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, मिर्च मसाले, मिठाई, खटाई, अंडे, माँस आदि कितने अभक्ष्य पदार्थों का सेवन लोग करते हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य खराब हों तो इसमें आश्चर्य की कौन-सी बात है। रोज नई-नई बीमारियाँ उठती आ रही हैं तो इसका दोषी और कौन होगा? दूध, घी जैसी जीवनोपयोगी चीजों में कितनी मिलावट होने लगी है? शक्ति और सार तत्व नष्ट हो गये हैं पर कटोरियाँ सजाने का फैशन बढ़ गया है। एक और खाद्य पदार्थों में दूषित तत्वों का प्रवेश और दूसरी ओर बढ़ती हुई असंयम की प्रवृत्ति। दोनों ने मिलकर स्वास्थ्य की ऐसी बरबादी मचाई है कि लोगों में चलने-फिरने जितनी ही शक्ति शेष बची है। मौसम के हलके परिवर्तन को भी सहन करने की शक्ति तक नहीं रही मनुष्यों के शरीरों में। शरीर के प्रति आत्म-घात के इतने भयानक परिणाम मनुष्य के नाम पर कलंक ही लगा रहे हैं।

संसार का सबसे धनी देश अमेरिका, जहाँ धन और साधनों की किसी तरह की कमी नहीं है, उसे धन-सम्पन्न नहीं, रोग-सम्पन्न कहना अधिक उपयुक्त होगा। न्यूयार्क के ‘जेरिआट्रिओज क्लिनिक’—मेट्रोपालिटन अस्पताल के डॉ0 डब्ल्यू कोड़ा मार्टिन के कथनानुसार रजिस्टर पर अंकित जीर्ण रोगियों की संख्या 188 95 534 है। सन् 1954 की गणना के अनुसार कैंसर से मरने वाले अमेरिकियों की संख्या प्रतिवर्ष 250000, हृदय रोग से 817000 है। 7000000 से अधिक व्यक्ति संधि-प्रदाह तथा अन्य वात रोगों से ग्रसित हैं। 231 व्यक्तियों में से 10 व्यक्ति उपदंश या प्रमेह के रोगी, 60 प्रतिशत लोगों की आंखें खराब होना निःसन्देह अमेरिका के लिये कलंक की बात है। जिस देश में प्रतिवर्ष 100000000 डालर निद्रा लाने वाली औषधियों में खर्च होते हों वह देश सुखी होगा ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह अवस्था सर्व-सम्पन्न देश अमेरिका की है तो शेष दुनिया के अभावग्रस्त देशों की स्थिति कैसी होगी इस का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

मनुष्य की इन परेशानियों का कारण केवल आहार सम्बन्धी दोष नहीं है। मनुष्य का नैतिक स्तर गिर जाना सबसे बड़ा कारण है। अश्लील साहित्य, सिनेमा के गन्दे गाने और भद्दे चित्रों से कामोत्तेजना के कारण मनुष्य का शरीर तो बरबाद होता ही है, मानसिक संस्थान भी दूषित होता है जिसके फलस्वरूप सारा जीवन दुःख, शोक और रोगों के रूप में दिखाई देता है। लोगों की शान-शौकत, तड़क-भड़क, शृंगार प्रियता के कारण चारित्रिक पतन भी अपनी सीमा पर पहुँच गया है। आर्थिक व्यवस्था भी लड़खड़ा रही है। मनुष्य को किसी तरफ चैन या संतोष नहीं मिल रहा, बेचारा विक्षिप्त-सा होकर इधर-उधर भटक रहा है।

भ्रष्टाचार के कारण आज सभी दुःखी हैं फिर भी नैतिक साहस किसी में नहीं आता। सभी स्वार्थ साधनों में लिप्त हैं। स्वयं कुछ न देकर, दूसरों से ऐंठ लेने की नीति के कारण न तो कहीं सहयोग रह गया है न सहानुभूति। मुसीबतों में सच्चे हृदय से सहानुभूति दिखाने वाले भी नहीं रहे। मानवता का इतना अधःपतन शायद ही किसी युग में हुआ हो। उसी अनुपात में लोगों का कष्ट और पीड़ाओं से परेशान होना भी स्वाभाविक ही है।

सद्विचारों की अवहेलना, धन का लालच, आपसी दुर्व्यवहार और नैतिक पतन के कारण मनुष्यों के शरीर और मन पर दूषित असर पड़ा है। चिन्ता, भय, विषाद रोग, शोक, कष्ट और निराशा के दुर्विचार मनुष्य का पीछा नहीं छोड़ते इसी कारण मनुष्य निरन्तर अस्त-व्यस्त और अशान्त रहता है। दुर्व्यवहार की बड़ी दूषित प्रतिक्रिया छाई है इस संसार में। यहाँ रहते हुये मनुष्य का दम घुट रहा हो तो इसका अपराधी मनुष्य के अतिरिक्त भला और कौन होगा।

इन भौतिक जंजालों में मनुष्य इस तरह ग्रसित हो गया है कि उसे जीवन का सात्विक लक्ष्य प्राप्त करने की कभी सुध भी नहीं आती। विज्ञानवाद के फेर में पड़कर मनुष्य आत्मा की सत्ता से ही इनकार कर बैठा है। भोग-परक मानवीय प्रवृत्तियाँ तो बढ़ रही हैं किन्तु शील और सदाचार की तरफ देखने को भी लोगों को फुरसत नहीं, मिल रही। दूसरों को कष्ट पहुँचा कर मनमाने ढंग से सुख लूटने की कुत्सित कामनाओं के कारण लोक-जीवन के सारे सुख लगभग नष्ट हो चुके हैं। अब मनुष्य अपना ही विनाश करने पर तुला हुआ है। यह समस्यायें ऐसी ही बनी रहीं तो सर्वनाश हो जाना संभव ही है।

अपने सुखों को बरबाद कर डालने की जिम्मेदारी मनुष्य पर ही है। आत्म-कल्याण की आवश्यकता और उसके लिये उचित प्रयत्नों की बात भुलाकर मनुष्य असुरता की ओर बढ़ रहा है। इसी से वह दुःखी है। छुटकारे का उपाय एक ही है कि वह इन पतनोन्मुख दुष्प्रवृत्तियों का परित्याग करे और सदाचारी जीवन जीने में सुख और संतोष अनुभव करे।

यह कार्य हमें स्वयं ही करना होगा। अपनी परिस्थितियों का निर्माता मनुष्य स्वयं है। सुख और समुन्नति के लिये आत्म-घातिनी दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहने और सत्य, न्याय, समता आदि सद्गुणों का प्रसार उसे ही करना पड़ेगा। हमारी भलाई भी इसी में है। सदाचरण को अपनाकर ही हम सुखी रह सकते हैं।

First 13 15 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • मानव जीवन को सार्थक बनायें
  • उसकी प्रार्थना में बड़ा बल है
  • शास्त्र-चर्चा
  • सुख के आधार वे स्वयं है।
  • आत्म-भावना से आत्म-कल्याण
  • आत्म विकास की विचार-साधना
  • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • उस मोह को धन्यवाद दीजिये
  • संयमी ही आत्मजयी होते हैं।
  • अशान्ति से चिर शान्ति की ओर
  • समता में सब की व्यवस्था है।
  • मनुष्य-जीवन का अमूल्य यात्रा-पथ
  • मैत्री भावना का विकास करें
  • आत्मघात न करें इसी में आपका भला है।
  • सर्वोत्तम विभूति--विद्वता
  • श्रम ही नहीं विश्राम भी
  • गृहस्थ की समुन्नति के लिये समय का सदुपयोग
  • सत्साहित्य से शक्ति और समुन्नति
  • बच्चों को व्यवहारकुशल बनाइये
  • मौत से न डरिये, वह तो आपकी मित्र है।
  • एकाग्रता व संलग्नता से ही लक्ष्य सिद्ध होगी
  • आश्विन का आगामी शिक्षण शिविर
  • विवाहोन्माद प्रतिरोध आन्दोलन
  • दुष्प्रवृत्ति निरोध आन्दोलन
  • हम में से हर एक को यह करना ही चाहिये
  • छह प्रान्तों में युग-निर्माण सम्मेलनों की शृंखला
  • VigyapanSuchana
  • गुरु पूर्णिमा की श्रद्धाञ्जलि
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj