• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • निरन्तर देता है, वह निर्बाध पाता है
    • पूर्णता-प्राप्ति
    • गर न हुई दिल में मए इश्क की मस्ती
    • भगवान को भूलने की गलती
    • पदार्थ से शक्ति की ओर, अणु से विराट् की ओर
    • जीवन प्रवाह-अनादि से अनन्त तक
    • मदद की स्थिति में हूँ
    • अद्वैत आत्मा की अद्वैत अनुभूतियाँ
    • पेड़ पर एक बन्दर बैठा
    • छुरे की धार पर नचिकेता चलेगा
    • कवि इकबाल
    • कर्म-योग संबंधी भ्रान्तियाँ और उनका निराकरण
    • कर्त्तव्य-पालन की दृढ़ता
    • शाक भाजी खाइये-अपनी बढ़ाइये
    • शरीर में एक और शरीर-प्राण-शरीर
    • साधन की कसौटी
    • शक्ति, प्रकाश और ब्रह्म ज्ञानदाता-अग्निदेवता
    • कर्मण गहनोगतिः
    • भावातिरेकता बढ़ने न दें
    • धरती माता को पागलों से केवल यज्ञ बचायेंगे
    • आत्मा की खेती
    • मन्त्र विद्या का वैज्ञानिक आधार
    • दस अक्षरों ने महाभारत रचाया
    • मृत्यु के बाद भी मनुष्य जीवित रहता है।
    • पिंजरा छोड़ दो, उड़ जाओ
    • बन्धन-मुक्ति
    • ईश्वर ही है मुक्ति दाता
    • सत्य बनाम तथ्य
    • खलीफा उमर
    • ऊपर जाने की जल्दी हो तो सिगरेट पियें
    • काश हम सहयोग व सहकारिता का महत्व समझते
    • गाँधी जी की रक्षा का दायित्व
    • अविवेक के कारण दुर्गति
    • आध्यात्मिक काम विज्ञान- 5
    • सफलता का श्रेय
    • विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
    • आज के पुण्य से कल की प्राप्ति
    • अपनों से अपनी बात
    • परिजन इन सात प्रयत्नों में आज से ही जुट जाये
    • सारी दुनिया नासमझ है।
    • दायें बायें हाथ
    • विदाई की घड़ी
    • विदाई की घड़ी (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • निरन्तर देता है, वह निर्बाध पाता है
    • पूर्णता-प्राप्ति
    • गर न हुई दिल में मए इश्क की मस्ती
    • भगवान को भूलने की गलती
    • पदार्थ से शक्ति की ओर, अणु से विराट् की ओर
    • जीवन प्रवाह-अनादि से अनन्त तक
    • मदद की स्थिति में हूँ
    • अद्वैत आत्मा की अद्वैत अनुभूतियाँ
    • पेड़ पर एक बन्दर बैठा
    • छुरे की धार पर नचिकेता चलेगा
    • कवि इकबाल
    • कर्म-योग संबंधी भ्रान्तियाँ और उनका निराकरण
    • कर्त्तव्य-पालन की दृढ़ता
    • शाक भाजी खाइये-अपनी बढ़ाइये
    • शरीर में एक और शरीर-प्राण-शरीर
    • साधन की कसौटी
    • शक्ति, प्रकाश और ब्रह्म ज्ञानदाता-अग्निदेवता
    • कर्मण गहनोगतिः
    • भावातिरेकता बढ़ने न दें
    • धरती माता को पागलों से केवल यज्ञ बचायेंगे
    • आत्मा की खेती
    • मन्त्र विद्या का वैज्ञानिक आधार
    • दस अक्षरों ने महाभारत रचाया
    • मृत्यु के बाद भी मनुष्य जीवित रहता है।
    • पिंजरा छोड़ दो, उड़ जाओ
    • बन्धन-मुक्ति
    • ईश्वर ही है मुक्ति दाता
    • सत्य बनाम तथ्य
    • खलीफा उमर
    • ऊपर जाने की जल्दी हो तो सिगरेट पियें
    • काश हम सहयोग व सहकारिता का महत्व समझते
    • गाँधी जी की रक्षा का दायित्व
    • अविवेक के कारण दुर्गति
    • आध्यात्मिक काम विज्ञान- 5
    • सफलता का श्रेय
    • विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
    • आज के पुण्य से कल की प्राप्ति
    • अपनों से अपनी बात
    • परिजन इन सात प्रयत्नों में आज से ही जुट जाये
    • सारी दुनिया नासमझ है।
    • दायें बायें हाथ
    • विदाई की घड़ी
    • विदाई की घड़ी (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1971 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


अविवेक के कारण दुर्गति

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 32 34 Last
अवस्ती में एक वणिक रहता था। उसके एक रूपवती कन्या थी। उसका नाम था पट्टाचारा। पट्टाचारा बड़ी हुई तो माता-पिता विवाह की चिन्ता करने लगे। किन्तु पट्टाचारा स्वास्थ्य और सौंदर्य के आकर्षण में पड़कर अपने पड़ोसी युवक से प्रेम करने लगे। उसने अपना विवाह उसी से करने को कहा तो पिता ने समझाया-बेटा! यौवन और सौंदर्य के आकर्षण को प्रेम नहीं कहते। प्रेम तो कर्त्तव्य-पालन को त्याग और सेवा की साधना है। ऐसी साधना समझ से की जाती है आवेश से नहीं।

पिता ने सब तरह समझाया, वह अच्छे सम्बन्ध की तलाश में भी निकल पड़ा पर वासना के आकर्षण के आगे विवेक की टिकती कहाँ है। जहाँ विवेक नहीं वहाँ आस्था नहीं-जहाँ आस्था नहीं वहाँ धैर्य न रहना स्वाभाविक ही था। पट्टाचारा ने अपने प्रेमी से सलाह की और एक रात दोनों घर से भाग निकले जब तक उसका पिता घर पहुँचे तब तक तो वह कही और जा बसी।

जहाँ केवल सौंदर्य ही आकर्षण हो, जहाँ युवक अपने माता-पिता पर आस्था न रखते हों, जिन उठती उम्रों में विवेक न हो उनका पथ-भ्रष्ट होना और वासना का शिकार बनना मनुष्य जीवन का स्वाभाविक सत्य है। कुटुम्ब के अनुशासन से मुक्त हो जाने और किसी प्रकार का बन्धन न रह जाने पर एक दूसरे के यौवन के प्रति ही कर्त्तव्य शेष रह गया। पट्टाचारा के जीवन में एकबार वासना ने प्रवेश किया तो उसे उसी में स्वर्गीय सुखों की अनुभूति हुई, उस अभागिन को क्या पता था कि वासना का सुख यौवन और स्वास्थ्य तक ही सीमित है। निचोड़े हुये आम की तरह शरीर के ओज नष्ट हो चला तो प्रेम की वह मस्ती, वह उमंग जो कभी पहले थी वह समाप्त हो गई पति-पत्नी एक दूसरे को सन्देह की दृष्टि से देखने लगे।

पट्टाचारा गर्भवती हुई उसने एक पुत्र को जन्म दिया। शरीर का सौंदर्य पहले ही कम हो गया था अब जबकि उसके एक और आत्मा आ गई तो उसका भी ध्यान पति की ओर से हटाना स्वाभाविक था, मिलने वे अब भी थे पर कामवासना की तृप्ति के लिये। निदान पट्टाचार शीघ्र ही पुनः गर्भवती हो गई। उसका शरीर भारी रहने लगा। आलस्य सताने लगा। आलस्य और शिथिलता की जो बातें संयुक्त परिवार में छिपी रहती हैं पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कर्त्तव्य बन्धन में बँधे रहते हैं वह यहाँ कहाँ सम्भव था। चित्त की बेचैनी ने माँ-बाप और कुटुम्बियों को याद किया। पट्टाचारा घर चलने का आग्रह करने लगी, प्रेमी पति उसके लिये राजी न हो रहा था, उसको चरित्र भ्रष्टता का भय सता रहा था पर जब पट्टाचारा ने बहुत जोर दिया तो वह उसने बात मान ली। और श्रावस्ती की ओर चल पड़ा।

अभी कुछ ही दूर चले थे कि पट्टाचारा के पेट में प्रसव पीड़ा उठ खड़ी हुई। पति ने किसी तरह एक पर्ण कुटिया बनाली, वह जैसे ही जली के लिये बाहर निकला उसे सर्प ने डस लिया। पट्टाचारा इधर पुत्र को जन्म दे रही थी उधर पति मर रहा था। बहुत रोई पर हो क्या सकता था। अपने दोनों बच्चों को लेकर वह घर की ओर चल पड़ी। रास्ते में नदी पड़ती थी उसे पार करना कठिन था। आखिर पट्टाचारा ने एक-एक बच्चे को पार उतारने का निश्चय किया। एक बच्चे को उस पार छोड़कर जैसे ही वह लौटी उसने देखा उसके दूसरे नवजात बच्चे को भेड़िया दबोचकर लिये जा रहा है। वह चिल्लाई- उसके रुदन की आवाज सुनकर इधर खड़े बच्चे ने समझा माँ उसे बुला रही है सो वह भी नदी में कूद पड़ा और नदी की तीव्र धारा में बह गया। पट्टाचारा यह सब आघात सहन न कर सकी और खुद भी पागल हो गई।

यह समाचार भगवान् बुद्ध को एक ग्रामीण ने दिया तो वह कुछ क्षण, मौन रहकर भिक्षुओं! की ओर देखकर बोले जीवन में जो लोग विवेक का आश्रय छोड़ देते हैं, उनकी यही गति होती है।

First 32 34 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • निरन्तर देता है, वह निर्बाध पाता है
  • पूर्णता-प्राप्ति
  • गर न हुई दिल में मए इश्क की मस्ती
  • भगवान को भूलने की गलती
  • पदार्थ से शक्ति की ओर, अणु से विराट् की ओर
  • जीवन प्रवाह-अनादि से अनन्त तक
  • मदद की स्थिति में हूँ
  • अद्वैत आत्मा की अद्वैत अनुभूतियाँ
  • पेड़ पर एक बन्दर बैठा
  • छुरे की धार पर नचिकेता चलेगा
  • कवि इकबाल
  • कर्म-योग संबंधी भ्रान्तियाँ और उनका निराकरण
  • कर्त्तव्य-पालन की दृढ़ता
  • शाक भाजी खाइये-अपनी बढ़ाइये
  • शरीर में एक और शरीर-प्राण-शरीर
  • साधन की कसौटी
  • शक्ति, प्रकाश और ब्रह्म ज्ञानदाता-अग्निदेवता
  • कर्मण गहनोगतिः
  • भावातिरेकता बढ़ने न दें
  • धरती माता को पागलों से केवल यज्ञ बचायेंगे
  • आत्मा की खेती
  • मन्त्र विद्या का वैज्ञानिक आधार
  • दस अक्षरों ने महाभारत रचाया
  • मृत्यु के बाद भी मनुष्य जीवित रहता है।
  • पिंजरा छोड़ दो, उड़ जाओ
  • बन्धन-मुक्ति
  • ईश्वर ही है मुक्ति दाता
  • सत्य बनाम तथ्य
  • खलीफा उमर
  • ऊपर जाने की जल्दी हो तो सिगरेट पियें
  • काश हम सहयोग व सहकारिता का महत्व समझते
  • गाँधी जी की रक्षा का दायित्व
  • अविवेक के कारण दुर्गति
  • आध्यात्मिक काम विज्ञान- 5
  • सफलता का श्रेय
  • विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
  • आज के पुण्य से कल की प्राप्ति
  • अपनों से अपनी बात
  • परिजन इन सात प्रयत्नों में आज से ही जुट जाये
  • सारी दुनिया नासमझ है।
  • दायें बायें हाथ
  • विदाई की घड़ी
  • विदाई की घड़ी (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj