• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • ईश्वर भक्त की कसौटी
    • समग्र सुख-शान्ति की स्थापना धर्म धारण से ही सम्भव होगी
    • पूर्वाग्रहों पर अड़ कर न बैठें
    • जो ईश्वर से डरेगा, उसे और किसी से नहीं डरना है
    • Quotation
    • अचेतन मन की व्याधियाँ और उनका निराकरण
    • Quotation
    • मनुष्य चाहे तो नर पिशाच भी बन सकता है
    • समुद्र की तरह हमारा अन्तरंग भी महान है
    • Quotation
    • तथ्य का सत्य के प्रति समर्पण
    • Quotation
    • स्नेहशीलता और सहकारिता की सार्वभौम सत्यवृत्ति
    • Quotation
    • नर और नारी के बीच की खाई न्यायोचित नहीं
    • बुरे समय की दुष्प्रवृत्तियाँ
    • संगीत साधना में समर्पित दो महामानव
    • हम अपना गुरुत्वाकर्षण बनाये रखें
    • Quotation
    • सौर परिवार के सदस्यों का पारस्परिक आदान-प्रदान
    • Quotation
    • हंसने और रोने की अभिव्यक्ति दबायें नहीं
    • स्वामी विवेकानंद जी का जवाब (kahani)
    • अपराधी प्रवृत्ति के स्रोतों को बन्द किया जाये
    • विचारों को सृजन की दिशा में नियोजित रखा जाये
    • Quotation
    • कैंसर प्रकृति विरोधी आचरण का दुष्परिणाम
    • Quotation
    • हम अन्तःकरण की वाणी सुनें और उसका अनुकरण करें
    • Quotation
    • दान अहसान नहीं परम पवित्र धर्म कर्त्तव्य है
    • उपार्जन का संग्रह नहीं वितरण किया जाये
    • Quotation
    • अन्धाधुन्ध प्रजनन हर दृष्टि से अदूरदर्शिता पूर्ण
    • Quotation
    • प्रगति के पथ पर मर्यादित कदम ही बढ़ाये जायें
    • साधक को न अकेलापन खलता है, न असफलता अखरती है।
    • लघु कहानी– मौन व्रत
    • अपनों से अपनी बात
    • चोर की आंखें खुल गयी (kahani)
    • “ऐसे नहीं बनो रे”
    • “ऐसे नहीं बनो रे” (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • ईश्वर भक्त की कसौटी
    • समग्र सुख-शान्ति की स्थापना धर्म धारण से ही सम्भव होगी
    • पूर्वाग्रहों पर अड़ कर न बैठें
    • जो ईश्वर से डरेगा, उसे और किसी से नहीं डरना है
    • Quotation
    • अचेतन मन की व्याधियाँ और उनका निराकरण
    • Quotation
    • मनुष्य चाहे तो नर पिशाच भी बन सकता है
    • समुद्र की तरह हमारा अन्तरंग भी महान है
    • Quotation
    • तथ्य का सत्य के प्रति समर्पण
    • Quotation
    • स्नेहशीलता और सहकारिता की सार्वभौम सत्यवृत्ति
    • Quotation
    • नर और नारी के बीच की खाई न्यायोचित नहीं
    • बुरे समय की दुष्प्रवृत्तियाँ
    • संगीत साधना में समर्पित दो महामानव
    • हम अपना गुरुत्वाकर्षण बनाये रखें
    • Quotation
    • सौर परिवार के सदस्यों का पारस्परिक आदान-प्रदान
    • Quotation
    • हंसने और रोने की अभिव्यक्ति दबायें नहीं
    • स्वामी विवेकानंद जी का जवाब (kahani)
    • अपराधी प्रवृत्ति के स्रोतों को बन्द किया जाये
    • विचारों को सृजन की दिशा में नियोजित रखा जाये
    • Quotation
    • कैंसर प्रकृति विरोधी आचरण का दुष्परिणाम
    • Quotation
    • हम अन्तःकरण की वाणी सुनें और उसका अनुकरण करें
    • Quotation
    • दान अहसान नहीं परम पवित्र धर्म कर्त्तव्य है
    • उपार्जन का संग्रह नहीं वितरण किया जाये
    • Quotation
    • अन्धाधुन्ध प्रजनन हर दृष्टि से अदूरदर्शिता पूर्ण
    • Quotation
    • प्रगति के पथ पर मर्यादित कदम ही बढ़ाये जायें
    • साधक को न अकेलापन खलता है, न असफलता अखरती है।
    • लघु कहानी– मौन व्रत
    • अपनों से अपनी बात
    • चोर की आंखें खुल गयी (kahani)
    • “ऐसे नहीं बनो रे”
    • “ऐसे नहीं बनो रे” (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1973 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


जो ईश्वर से डरेगा, उसे और किसी से नहीं डरना है

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
चिन्तन से चरित्र और चरित्र से व्यवहार बनता है। व्यवहार ही कर्म है। कर्म से परिस्थितियाँ उत्पन्न होती है। पदार्थों का संचय और अनेकों का सहयोग सत्कर्मों के आधार पर ही सम्भव होता है। सत्कर्म और कुछ नहीं सद्विचारों के ही प्रतिफल है। प्रगति के सुविस्तृत वृक्ष का उद्भव जिस बीज के अंकुरित होने के कारण होता है। उसे उपयुक्त दिशा में बहने वाला विचार प्रवाह कह सकते है।

विचारो की दो दिशा धाराएँ है एक विधेयात्मक दूसरी निषेधात्मक। इंजन आगे भी चलता है और पीछे भी। कृत्यों में सत्कर्म भी सम्मिलित है और दुष्कर्म भी। ज्वार-भाटे की तरह उत्थान और पतन की भी विधा इस संसार में गतिशील है। पुण्य और पाप का स्वर्ग नरक इन्हीं के आधार पर विनिर्मित होता है। विचारो को सही दिशा दे सकना ही परम पुरुषार्थ माना गया है।

अपने आपको दीन, दुःखी, दरिद्र, दुर्भाग्यग्रस्त मानते रहने का जी हो तो इसका बहुत ही सरल तरीका यह है कि अपने से अधिक सुखी समुन्नत लोगों के साथ तुलना करने लगिये। स्थिति पिछड़ी हुई दिखाई पड़ती रहेगी। इसके विपरीत यदि वर्तमान स्थिति में ही सुखी सम्पन्न, सौभाग्यवान मानने का मन हो तो वैसी मान्यता बन जाने में भी कोई देर नहीं लगेगी। अपने से दुःखी दरिद्रों के साथ तुलना कीजिए। तुरन्त प्रतीत होगा कि हम लाखों करोड़ों से कही अधिक अच्छी स्थिति में है। कुबेर भी अपने को दरिद्र कह सकते है क्योंकि उनसे अच्छी स्थिति लक्ष्मी के पति लक्ष्मी नारायण तो होगे ही। इसी प्रकार ऋषि कल्प लोगों को अपने कमण्डल जैसे उपकरणों में भी कुछ अनावश्यक और किसी को डालने योग्य प्रतीत हो सकता है। यह सब विचारो का चमत्कार है। वे जैसे भी होगे वैसी ही अनुभूति होगी और मान्यता बनेगी। वस्तुतः मनः स्थिति ही परिस्थिति का बोध कराती है।

भविष्य के सम्बन्ध में अन्धकार और संकट में भरी पूरी संभावनाएं मजे में गढ़ी जा सकती है। कल्पना पर कोई रोक-टोक नहीं। उन्हें जैसा भी चाहे गढ़ा जा सकता है। इसके समर्थन में तर्क, तथ्य, कारण और उदाहरण भी ढूंढ़े जा सकते है। फुन्सी बढ़कर कैन्सर बन जाने के- जुकाम बिगड़कर तपेदिक होने के कारण ऐसे अनेकों उदा-हरण मिलते है जिनमें लोगों के प्राण चले गये। कोई चाहे तो फुन्सी उठते या जुकाम होते ही उसके बढ़कर भयंकर होने और मरण होने की बात मन में बिठाई जा सकती है। मान्यता की पुष्टि के लिए उस प्रकार की घटनाओं का स्मरण करते रहा जा सकता है। इसके विपरीत यदि आशावादी विचार पद्धति हो तो उन उदाहरणों की भी कमी नहीं जिनमें असाध्य समझे गये रोगी भी अच्छे हुए और बाद में लम्बी अवधि तक जिये है। दोनों में से किस स्तर की कल्पना की जाये, यह पूर्णतया अपनी मर्जी की बात है। बाते दोनों ही सही और दोनों ही गलत है। यथार्थता यह है कि भविष्य का किसी को बोध नहीं! बात कोई निश्चित नहीं। भवितव्यता को भगवान को पता हो सकता है। मनुष्य उससे पूर्व ही -अघटित घटनाओं की कल्पना के सहारे किसी भी स्तर की गढ़ सकता है और समय पर आने से पूर्व भी उद्विग्न या प्रसन्न रह सकता है। दोनों में से किसे चुना जाये यह अपनी मर्जी की बात है।

जिस स्तर के विचार मस्तिष्क में घूमते रहते है वैसी ही अभिरुचि एवं आकाँक्षा ढलने लगती है। धीरे-धीरे वैसा ही स्वभाव बन जाता है । क्रिया पद्धति भी वैसी ही ढलने लगती है । साथी सहयोगी भी उसी स्तर के जुटने लगते है फलतः समूचा वातावरण ही उस स्तर का बन जाता है जैसों का मनःक्षेत्र में चिन्तन प्रवाह बहाया गया। अभिरुचि में सृजनात्मक शक्ति है वह अपने अनुरूप सरंजाम जुटाने में बहुत हद तक सफल होती रहती है। चोर जुआरी अपने जैसों की चाण्डाल चौकड़ी जुटा लेते है। वे उन्हें ढूंढ़ लेते है या उस प्रकृति वाले खोजते-खोजते पास आ पहुंचते है। सन्त सज्जनों के सम्बन्ध में भी यही बात है। उनकी देव मण्डली में बनती और घनिष्ठता बनी रहती है। विभिन्न स्तर के समुदाय, क्लब, संगठन इसी आधार पर खड़े होते है। उसके लिए कोई बहुत बड़ा प्रयत्न नहीं करना पड़ता। प्रकृति एक जैसों को एक जगह इकट्ठा कर देती है। पशु पक्षियों तक में ऐसा होता है तो मनुष्यों में ऐसा क्यों न होगा। स्वर्ग और नरक के अनुरूप और अनुकूल प्रकृति के लोग उपयुक्त परिस्थितियों में जा पहुँचते है। सृष्टि व्यवस्था इस प्रयोजन में सहज सहायता करती रहती है।

एक ही परिस्थिति में एक ही जगह जन्मे दो व्यक्तियों के दिशा धाराओं में क्रिया और सफलताओं में आश्चर्य-जनक जमीन आसमान जैसा अन्तर पाया गया है। इसका कारण और कुछ नहीं उनकी विचार भिन्नता भर है। परिस्थितियां मनुष्य को कुछ बनाती है यह आँशिक सत्य है। केवल दुर्बल लोगों के मनोभूमि पर ही यह उक्ति लागू होती है। हवा के साथ तिनके और पत्ते उड़ते है। यह जितना सही है, उससे ज्यादा सही है लोग झाड़ियां काटकर राह बनाते और दुर्गम पर्वतों पर जा चढ़ते है। मनोबल का चुम्बकत्व ऐसा प्रचण्ड है कि अपने अनुरूप साधन एवं सहयोग अर्जित कर सके। मनस्वी लोग अनुकूल वातावरण बनाने या फिर खोजते-खोजते यहाँ तक जा पहुंचते है।

प्रगतिशील महामानवों की जीवनचर्या का तात्विक विश्लेषण करने पर यह तथ्य सभी पर समान रूप से लागू होता है कि दिशाधारा का निर्माण सृजनात्मक विचार पद्धति ने किया। वे उन पर दृढ़ रहे। प्रतिकूलताओं में भी मान्यताओं के दीपक जलते रहे। निर्धारित लक्ष्य की ओर नियमित रूप से बढ़ते रहे। मार्ग में अड़चने आयी, निरुत्साहित करने वालों की कमी नहीं रही, फिर भी वे विचलित नहीं हुए। कदम तो कभी धीरे कभी तेज उठे पर वे रुके नहीं। संकल्प बल साथ देता रहा। फलतः वे वहां पहुँचे जहां उन्हें समुचित ध्येय तथा सम्मान मिल सका। ठीक यही बात उन पर भी लागू हुई है, जो हेय चिन्तन के कुचक्र में फंसे रहे, कुसंग में निरत रहे, दुर्व्यसनों के अभ्यस्त बने और क्रमशः अनुपयुक्त मार्ग पर एक के बाद दूसरा कदम उठाते चले गये। परिणति अत्यन्त दुःख दायी हुयी। पतन और पराभव के गर्त में गिरे और अपने तथा दूसरों के लिए संकट खड़ा करते चले गये। मोटे रूप में इन दोनों के मध्यवर्ती अन्तर घटनाक्रमों परिस्थितियों और सहयोगियों के साथ भी जुड़ता है किन्तु वास्तविकता यही थी कि मनः स्थिति ने परिस्थितियाँ गड़ी और उत्थान पतन के सरंजाम जुटा दिये। जिन्हें वातावरण घसीटता रहता है वे एक ही सीमा तक ही आगे-पीछे हट या बढ़ जाते हे। असाधारण स्तर की भली या बुरी प्रगति में मनुष्य की विचारधारा ही प्रमुख भूमिका निभाती है।

आमतौर से साधनों को महत्व दिया जाता है और परिस्थितियों को उत्थान-पतन का निमित्त कारण माना जाता है। पर वस्तुतः वैसा है नहीं। यदि ऐसा ही होता तो हेय परिस्थितियों में जन्मे लोग सदा वैसे ही बने रहते। जो सम्पन्न परिस्थितियों में जन्मे वे सुविधाओं के आधार पर कही से कही जा पहुँचते। पर ऐसा होता नहीं। मनः स्थिति ही दिशा विशेष में जीवन क्रम को धकेलती है और फिर दौड़ती रेल के पीछे उड़ते पत्तों की तरह साधन और सहयोग भी अनायास ही खिंचते जुटते चले आते है। मनुष्य मनोबल का धनी है। इसी के सहारे वह अपनी दुनिया वैसी बना लेता है जैसा कि उसने चाहा है। अपने को ढालने और धकेलने की क्षमता हर किसी में विद्यमान है। उसका उपयोग निषेधात्मक और विधेयात्मक विचारो के रूप में पतन या उत्थान के निमित्त किया जाता रहता है। सफलताएं इसी आधार पर मिलती है।

First 3 5 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • ईश्वर भक्त की कसौटी
  • समग्र सुख-शान्ति की स्थापना धर्म धारण से ही सम्भव होगी
  • पूर्वाग्रहों पर अड़ कर न बैठें
  • जो ईश्वर से डरेगा, उसे और किसी से नहीं डरना है
  • Quotation
  • अचेतन मन की व्याधियाँ और उनका निराकरण
  • Quotation
  • मनुष्य चाहे तो नर पिशाच भी बन सकता है
  • समुद्र की तरह हमारा अन्तरंग भी महान है
  • Quotation
  • तथ्य का सत्य के प्रति समर्पण
  • Quotation
  • स्नेहशीलता और सहकारिता की सार्वभौम सत्यवृत्ति
  • Quotation
  • नर और नारी के बीच की खाई न्यायोचित नहीं
  • बुरे समय की दुष्प्रवृत्तियाँ
  • संगीत साधना में समर्पित दो महामानव
  • हम अपना गुरुत्वाकर्षण बनाये रखें
  • Quotation
  • सौर परिवार के सदस्यों का पारस्परिक आदान-प्रदान
  • Quotation
  • हंसने और रोने की अभिव्यक्ति दबायें नहीं
  • स्वामी विवेकानंद जी का जवाब (kahani)
  • अपराधी प्रवृत्ति के स्रोतों को बन्द किया जाये
  • विचारों को सृजन की दिशा में नियोजित रखा जाये
  • Quotation
  • कैंसर प्रकृति विरोधी आचरण का दुष्परिणाम
  • Quotation
  • हम अन्तःकरण की वाणी सुनें और उसका अनुकरण करें
  • Quotation
  • दान अहसान नहीं परम पवित्र धर्म कर्त्तव्य है
  • उपार्जन का संग्रह नहीं वितरण किया जाये
  • Quotation
  • अन्धाधुन्ध प्रजनन हर दृष्टि से अदूरदर्शिता पूर्ण
  • Quotation
  • प्रगति के पथ पर मर्यादित कदम ही बढ़ाये जायें
  • साधक को न अकेलापन खलता है, न असफलता अखरती है।
  • लघु कहानी– मौन व्रत
  • अपनों से अपनी बात
  • चोर की आंखें खुल गयी (kahani)
  • “ऐसे नहीं बनो रे”
  • “ऐसे नहीं बनो रे” (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj