• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अपने को न केवल देखें, समझे, सुधारे वरन् उभारें भी
    • तपस्वी बनाम कर्मयोगी
    • महानता के माननीय एवं वरणीय सिद्धान्त
    • एकनाथ जी को दया आई (kahani)
    • व्यक्तित्व निर्माण की साधना
    • साधना का उद्देश्य आत्मिक प्रखरता
    • वास्तविक प्रगति-व्यक्तित्व की उत्कृष्टता
    • रसायनाचार्य नागार्जुन (kahani)
    • ज्ञान व्यावहारिक हो तो ही सार्थक
    • योग एक उच्चस्तरीय विज्ञान है
    • अपने पर विश्वास कर अकेले चलते रहें
    • सामान्य शरीर में असामान्य सम्भावनाएँ
    • आँगस्टी रैनक्वायर (kahani)
    • जीवन में स्वार्थ सोपान का समावेश
    • कामुक उच्छृंखलता के दूरगामी दुष्परिणाम
    • नर और नारी में अपनी-अपनी विशेषताएँ
    • मनुष्य की दो नहीं तीन आँखें हैं
    • अनगढ़ को सुगढ़ बनाने का प्रयत्न करें
    • स्वप्नों में अतीत के संचय वर्तमान स्तर का पर्यवेक्षण
    • Quotation
    • ग्रहण और उनकी प्रतिक्रियाएँ
    • भजन और योग (kahani)
    • रंग और स्वास्थ्य पर प्रभाव
    • स्वास्थ्य संरक्षण में मनोबल का योगदान
    • VigyapanSuchana
    • काम प्रवृत्ति का उच्चस्तरीय उपयोग
    • प्राणायाम-लय-ताल युक्त श्वास प्रक्रिया
    • शब्द शक्ति की असीम सामर्थ्य
    • भक्त और भगवान की दृष्टि में अन्तर (kahani)
    • अपनों से अपनी बात - जागृत आत्माएँ युग धर्म का निर्वाह करें
    • यह धरती पावन बन जाये
    • यह धरती पावन बन जाये (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • अपने को न केवल देखें, समझे, सुधारे वरन् उभारें भी
    • तपस्वी बनाम कर्मयोगी
    • महानता के माननीय एवं वरणीय सिद्धान्त
    • एकनाथ जी को दया आई (kahani)
    • व्यक्तित्व निर्माण की साधना
    • साधना का उद्देश्य आत्मिक प्रखरता
    • वास्तविक प्रगति-व्यक्तित्व की उत्कृष्टता
    • रसायनाचार्य नागार्जुन (kahani)
    • ज्ञान व्यावहारिक हो तो ही सार्थक
    • योग एक उच्चस्तरीय विज्ञान है
    • अपने पर विश्वास कर अकेले चलते रहें
    • सामान्य शरीर में असामान्य सम्भावनाएँ
    • आँगस्टी रैनक्वायर (kahani)
    • जीवन में स्वार्थ सोपान का समावेश
    • कामुक उच्छृंखलता के दूरगामी दुष्परिणाम
    • नर और नारी में अपनी-अपनी विशेषताएँ
    • मनुष्य की दो नहीं तीन आँखें हैं
    • अनगढ़ को सुगढ़ बनाने का प्रयत्न करें
    • स्वप्नों में अतीत के संचय वर्तमान स्तर का पर्यवेक्षण
    • Quotation
    • ग्रहण और उनकी प्रतिक्रियाएँ
    • भजन और योग (kahani)
    • रंग और स्वास्थ्य पर प्रभाव
    • स्वास्थ्य संरक्षण में मनोबल का योगदान
    • VigyapanSuchana
    • काम प्रवृत्ति का उच्चस्तरीय उपयोग
    • प्राणायाम-लय-ताल युक्त श्वास प्रक्रिया
    • शब्द शक्ति की असीम सामर्थ्य
    • भक्त और भगवान की दृष्टि में अन्तर (kahani)
    • अपनों से अपनी बात - जागृत आत्माएँ युग धर्म का निर्वाह करें
    • यह धरती पावन बन जाये
    • यह धरती पावन बन जाये (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1983 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


अपने पर विश्वास कर अकेले चलते रहें

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 10 12 Last
हम समूह में रहते और पलते हैं। साथ-साथ हँसते, खेलते और सहयोगपूर्वक निर्वाह करते हैं-यह तथ्य जितना सत्य है, उतना ही यह भी सही है कि आदमी अकेला है। वह अकेला ही आया है और अकेला ही जायेगा खाना, नहाना, मल-मूत्र त्यागना, सोना जैसे नित्य कर्म उसे अकेले ही करने पड़ते हैं। मशीनें कुछ सहायता तो अवश्य करती हैं, पर इन्हें चलाने के लिए भी तो अपने ही हाथ काम करते हैं। मनुष्य जीवन में जितना चलता है, उसमें से अधिकाँश यात्रा अपने पैरों के सहारे ही सम्पन्न करनी पड़ती है। इसी प्रकार हाथों की उपेक्षा करने पर किसी का गुजारा नहीं होता। ढेरों नौकरों और साधन रहने पर भी अपने हाथों की आवश्यकता और कोई पूरी नहीं कर सकता, इस दृष्टि से मनुष्य समूह पर निर्भर होते हुए मूलतः एकाकी है। माँ के पेट में वह अकेला रहता है और कब्र में या स्वर्ग-नरक में उसे अकेले रहकर ही लम्बी अवधि गुजारनी पड़ती है।

साथ-साथ काम करने और मिल-बाँटकर खाने की नीति अपना कर मनुष्य आगे बढ़ा है, उसमें उदारता का समावेश करने पर वह महान भी बनता है। इतने पर भी उस साथ रहने की अवधि में भी हर व्यक्ति रहता अकेला ही है। कोई किसी के साथ गुँथ नहीं जाता। दो मित्र कितने ही घनिष्ठ क्यों न हो, पर कोई किसी के शरीर में तो प्रवेश नहीं करता है। हर किसी को अपनी इकाई अलग ही अनुभव होती है। उसका व्यक्तित्व अपना रहता है और साथ ही हर किसी का उत्तरदायित्व भी उसके अपने कन्धे पर लदा रहता है। कोई किसी की सहायता तो कर सकता है, पर यह नहीं हो सकता है कि उसके स्थान पर अपने को बिठा दे। कोई किसी के स्थान पर परीक्षा नहीं दे सकता और न प्रतिस्पर्धा में ऐसी बाजी जीत कर दिखा सकता है जिसमें अपने किये का लाभ-हानि दूसरे को उठाना पड़े। न्यायालयों की भी ऐसी परम्परा रही है कि किसी के बदले का दण्ड किसी दूसरे को दे सके। इसी प्रकार बीमारी का कष्ट भी स्वयं ही भुगतना पड़ सकता है। किसी के कितने ही मित्र सहयोगी क्यों न हों, वे चिकित्सा परिचर्या में पूरा उत्साह दिखा सकते हैं, इस दृष्टि से मनुष्य को अपने को एकाकी समझना पड़ता है और उस क्षेत्र को स्वयं ही समर्थ बनाना पड़ता है। साथियों के परामर्श का लाभ एक सीमा तक मिल सकता है।

हर आदमी का अपना व्यक्तित्व है और अपना भाग्य। कठिनाइयों का सामना भी उसे ही करना पड़ता है और सुविधाओं का लाभ उसे ही मिलता है। साझेदारी बात दूसरी है। मिल-जुलकर सुख बाँटे या दुःख बँटाये। इसमें हर्ज नहीं, पर जो अपने हिस्से का भला-बुरा है, उतना तो अपने को ही वहन या सहन करना पड़ेगा। कोई किसी के प्रति सहानुभूति-सम्वेदना कितनी ही क्यों न रखे फिर भी अपना वजन आप ही उठाना पड़ेगा। समय-कुसमय की बात दूसरी है, पर हर किसी को अपना बोझ अपने पैरों पर ही लादना पड़ता है। दूसरों के कन्धों पर कौन कब तक चढ़ा रह सकता है।

कहते हैं सृष्टि के आदि में आदमी अकेला था। उसे यह बहुत खला। ईश्वर ने उसके जिस्म के ही दो हिस्से बाँटे और एक को मर्द और दूसरे को औरत बना दिया। तब से वे एक दूसरे के निकट भी हैं और सहायता भी भरपूर करते हैं। और सुख-दुःख में हिस्सा भी बंटाते हैं, फिर भी दोनों का अकेलापन दूर न हुआ। दोनों में से कोई किसी के भाग्य का साथी न हो सका। अकेलेपन का दुर्भाग्य फिर भी दोनों के ऊपर वैसा ही लदा हुआ है। आवेश में ही दोनों एक दूसरे को अभिन्न करते हैं पर नशा उतरते ही वे अनुभव करते हैं कि दोनों अपनी जगह पर अलग-अलग हैं भले ही कदम मिलाकर साथ चल रहें हों।

ईसा ने अपने विश्वासियों से कहा था-“तुम मेरी ओर देखो, करुणा करो, क्योंकि मैं अकेला हूँ और पीड़ित भी।” यह करुणा को सहचरी बना लेने का निर्देश है, ताकि सच्चे अर्थों में भाव-सम्वेदना प्रदान कर सकने वाली सहचरी का साथ मिल सके। ईश्वर अकेला है। इस व्यथा से पीड़ित भी, सो वह चाहता है कि उसे दूसरों के साथ रहने का अवसर मिले और यह अकेलापन दूर हो। पर दूरी मिटे कैसे? इसका उपाय करुणा ही है। जिससे स्नेह दुलार किया जाता है, जिस पर प्रेम भरा आत्मभाव उड़ेला जाता है, वही अपना बन जाता है। इसी आधार पर एकाकीपन दूर हो सकता है। अपनी तो मात्र करुणा ही है। इसकी लपेट में जो आते हैं, वे ही अपने बन जाते हैं।

बाइबिल के प्रकरण मैथ्यू के अध्याय 14 मन्त्र 23 में आता है-“उनने भीड़ को दूर भगा दिया। वे सबसे अलग होकर प्रार्थना करने के लिए पहाड़ पर एकाकी चले गये। रात हो गयी तो भी वे वहाँ अकेले थे।”

प्रकरण मार्क में आना है-‘वे वहाँ चालीस दिन अकेले रहे। शैतान ने उन्हें फुसलाया, जंगली जानवरों ने उन्हें डराया। सहायता तो उनकी सिर्फ देवदूतों ने की।”

यह एकान्त ही अद्वैत है। इसी को कैवल्य कहा है। जहाँ दूसरा न हो। मात्र एक सत्ता ही शेष रहे। उसे एकाकीपन कहते हैं। गुफाओं में प्रवेश इसी निमित्त किया जाता है। समाधि का यही स्वरूप है कि अपने सिवाय कहीं और कोई शेष न रहे। प्रलयकाल में एक बाल भगवान ही शेष थे। कमल पत्र पर पड़े हिलोरों के साथ बह रहे थे। विनोद सूझा तो अपने ही पैर का अँगूठा आप चूसने लगे।

शरीर पर वस्त्र पहनने का उद्देश्य अपने अकेलेपन को दाब-ढांक कर रखना है। आँखों की लज्जा, कामाँगों को छिपाकर रखना इसी उद्देश्य से है कि अपने एकाकीपन में हर किसी को प्रवेश न मिले।

प्रेम निभता तभी है-एक, एकाकी एक पक्षीय हो। जहाँ आदान-प्रदान की भावना उठी नहीं कि बात बिगड़ी नहीं। किसी से यह अपेक्षा रखना कि वह हमारी मर्जी के अनुरूप ही सोचे और चले। अपने व्यक्तित्व और रचित स्वभाव संस्कार में प्रेम के नाम पर निछावर कर दें, यह विशुद्ध अत्याचार है। जो इस प्रकार का बदला चाहते हैं उन्हें या तो निराश रहना पड़ता है या विग्रह के शिकार होते हैं या फिर ठगे जाते रहते हैं। प्रेमी इनमें से एक भी स्थिति नहीं चाहता। इसलिए उसे एकाकी रहना पड़ता है। ‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’-वाली उक्ति दुहराने की अपेक्षा यह कहना चाहिए, दर्पण में अपना ही भूत दीखता है।

एकाकी बनकर ही हम आत्म-निरीक्षण कर सकते हैं। आत्म-सुधार और आत्म-विकास की बात ऐसी ही मनःस्थिति में बन पड़ती है। लोगों के साथ अपने को गुंथा लेने पर न्याय बन पड़ता है न विवेक दिखता है। पक्षपात या विद्वेष का दबाव पड़ते ही चिन्तन का प्रवाह अस्त-व्यस्त होने लगता है। अपनों का बचाव, दूसरों से दुराव की मनोभूमि बनती हैं। मनुष्य भ्रष्टता के मार्ग पर चल पड़ता है। ऐसी दशा में न सदाशयता टिकती है न धार्मिकता निभती है।

आत्मा को देखो, आत्मा को जानो, आत्मा की सुनी के उपनिषद् वाक्य में गीता की वह उक्ति भी आ मिलती है। ‘कहा गया है कि अपना उद्धार आप करो। अपने को अपने आप मत गिराओ। अपनी आत्मा ही अपना शत्रु और वही अपना मित्र है। ऐसे आत्म तत्व को देखने समझने के लिए हमें न केवल एकान्त सेवन की आवश्यकता पड़ती है वरन् अपने आप को सबसे अलग भी देखना पड़ता है। यह पृथकता ही सामूहिकता की आधारशिला है। जो नागरिक कर्त्तव्य पालन में एकनिष्ठ है उसी से समान निष्ठा बन पड़ती है। अन्यथा भीड़ से भटकाव में मनुष्य अपना आपा तक खो बैठता है। जो स्वयं डूबता है, वह दूसरों को कहाँ उबार पाता है।

आत्म सुधार के साथ संसार सुधार की सम्भावना जुड़ी है। दूसरों के साथ चलने में हर्ज नहीं, पर अपने आप को मेले की भीड़-भाड़ में धक्का देना और लक्ष्य से विरत होकर जहाँ-तहाँ ठोकरें खाते फिरने में कस्तूरी मृग जैसी ही दुर्गति का साथी बनना पड़ता है। इस आत्म सुधार के लिए अपने को अपने ही निर्धारण के अनुरूप चलना और लक्ष्य की ओर स्वयं घसीट ले चलने का एकाकी साहस जुटाना पड़ता है।

First 10 12 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • अपने को न केवल देखें, समझे, सुधारे वरन् उभारें भी
  • तपस्वी बनाम कर्मयोगी
  • महानता के माननीय एवं वरणीय सिद्धान्त
  • एकनाथ जी को दया आई (kahani)
  • व्यक्तित्व निर्माण की साधना
  • साधना का उद्देश्य आत्मिक प्रखरता
  • वास्तविक प्रगति-व्यक्तित्व की उत्कृष्टता
  • रसायनाचार्य नागार्जुन (kahani)
  • ज्ञान व्यावहारिक हो तो ही सार्थक
  • योग एक उच्चस्तरीय विज्ञान है
  • अपने पर विश्वास कर अकेले चलते रहें
  • सामान्य शरीर में असामान्य सम्भावनाएँ
  • आँगस्टी रैनक्वायर (kahani)
  • जीवन में स्वार्थ सोपान का समावेश
  • कामुक उच्छृंखलता के दूरगामी दुष्परिणाम
  • नर और नारी में अपनी-अपनी विशेषताएँ
  • मनुष्य की दो नहीं तीन आँखें हैं
  • अनगढ़ को सुगढ़ बनाने का प्रयत्न करें
  • स्वप्नों में अतीत के संचय वर्तमान स्तर का पर्यवेक्षण
  • Quotation
  • ग्रहण और उनकी प्रतिक्रियाएँ
  • भजन और योग (kahani)
  • रंग और स्वास्थ्य पर प्रभाव
  • स्वास्थ्य संरक्षण में मनोबल का योगदान
  • VigyapanSuchana
  • काम प्रवृत्ति का उच्चस्तरीय उपयोग
  • प्राणायाम-लय-ताल युक्त श्वास प्रक्रिया
  • शब्द शक्ति की असीम सामर्थ्य
  • भक्त और भगवान की दृष्टि में अन्तर (kahani)
  • अपनों से अपनी बात - जागृत आत्माएँ युग धर्म का निर्वाह करें
  • यह धरती पावन बन जाये
  • यह धरती पावन बन जाये (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj