कुछ मेहनताना मिलना चाहिए (Kahani)
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
दो बिल्ली मिलकर किसी घर से एक रोटी चुरा लाई । बँटवारे का फैसला न हो रहा था ।
वे फैसला कराने बन्दर के पास पहुँची । बन्दर ने रोटी के दो टुकड़े किये दोनों को तराजू के दो पलड़ों में रखा । जो भारी था उसमें से एक बड़ा टुकड़ा तोड़ कर मुँह में रखा। अब दूसरा भारी हो गया तो उसमें से भी बड़ा टुकड़ा तोड़ लिया । इसी प्रकार दो तीन बार में सारी रोटी खाली । रोटियों का चूरा तराजू में पड़ा था । बिल्लियों ने कहा इसी को हमें दे दीजिए । बंदर ने कहा मेरी इतनी मेहनत का भी तो कुछ मेहनताना मिलना चाहिए । यह कहकर उसने बचे चूरे को भी खा लिया।
बिल्लियाँ इतना गँवाने के बाद समझी कि अपना झगड़ा आपस में ही निपटा लेना चाहिए था ।

