सुनने समझने का प्रयत्न (Kahani)
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
दोष दृष्टि सत्प्रसंगों में से भी अपने अनुरूप दुष्प्रवृत्ति ढूँढ़ निकालती है । साँप दूध पीकर भी उसका विष बनाता है ।
एक उच्छृंखल युवक युवती मनोरंजन के लिए भगवत् कथा सुनने के लिए जाने लगे । युवक ने कृष्ण के अनेक रानियाँ, पटरानियाँ और 16 हजार उपरानियों की बात सुनी तो कहा-पत्नियों अनेक पत्नियों के संपर्क में कोई दोष नहीं है । यदि होता तो भगवान कृष्ण वैसा क्यों करते ?
युवती भी मनचली थी । उसके अपने मत की पुष्टि करने वाले कई प्रसंग मिल गये । कुन्ती ने कुमारी स्थिति में बालक जन्म दिया और द्रौपदी के पाँच पति थे । इसमें बुराई रही होती तो ऐसे महामानवों ने उस आचरण को क्यों अपनाया होता ?
अच्छे प्रसंग कठिन थे और नैतिक प्रसंग न तो उनने कथा में सुने और न उन्हें सुनने समझने का प्रयत्न किया , दोष दृष्टि जो छाई थी ।

