• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन मात्र शरीर यात्रा नहीं
    • सादा जीवन उच्च विचार का राजमार्ग हर दृष्टि से श्रेयस्कर
    • ईश्वर प्रदत्त सम्पदा को कौड़ी के मोल न गंवाएं
    • हल्का—फुल्का मस्ती भरा जीवन
    • चिन्तन का स्तर एवं प्रवाह सही दिशा में चले
    • अस्तव्यस्त मन को सुव्यवस्थित बनाइये
    • संतुलित मस्तिष्क की पहचान- दूरदर्शी विवेकशीलता
    • महत्वाकांक्षी तो बनें, पर श्रेष्ठता के
    • जीवन-सम्पदा का सुनियोजन : आज का युगधर्म
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - जीवन की दिशाधारा और उसका सार्थक सुनियोजन

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


जीवन मात्र शरीर यात्रा नहीं

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


2 Last
जीवन यदि शरीर मात्र ही हो और प्रसव के समय उसका आदि और चिता के साथ अन्त माना जाय तो फिर कृमि कीटकों की तरह पेट प्रजनन की उधेड़ बुन में लगे रहना भी पर्याप्त हो सकता है मनःसंस्थान अधिक विकसित रहने के कारण इन्हीं प्रवृत्तियों को विकसित रूप में लोभ मोह में भी चरितार्थ होते रहने दिया जा सकता है। उद्धत अहंकारिता का त्रिदोष इसमें और मिल सके तो फिर प्रेत पिशाचों जैसी स्थिति में भी रहा जा सकता है। वे खाते कम और खुतराते अधिक हैं। उपभोग उतना नहीं कर पाते जितना कि विनाश करते हैं। उनकी प्रसन्नता ध्वंस, पतन और दुर्गति के दृश्य देखने पर अवलम्बित रहती है। जलते और जलाते, कुढ़ते और कुढ़ाते दिन बिताते हैं। इन्हीं वर्ग समुदाय में से किसी में रहना जिन्हें भाया सुहाया हो उनसे कोई क्या कहे? किन्तु जिन्हें कुछ आगे की बात सोचनी आती है उनसे तो कहने सुनने जैसी ढेरों बातें हैं। उनमें से कुछ तो ऐसी हैं। जिन्हें हीरे मोतियों से तोला जा सकता है।
किसी को यदि यह आभास हो कि हम मात्र शरीर नहीं है। आत्मा नाम की किसी वस्तु का भी अस्तित्व है और उसका थोड़ा बहुत सम्बन्ध आत्मा से भी है तो फिर ढेरों ऐसे प्रश्न उभर कर आते हैं जिनका स्वरूप और समाधान ढूंढ़े बिना गति नहीं। कुछ ऐसे ज्वलन्त प्रश्न हैं। जिनकी अपेक्षा वही कर सकता है जिसे लोक परलोक से, आत्मा परमात्मा से उत्थान पतन में, कर्म-अकर्म से कुछ लेना देना न हो। जिनकी दृष्टि लोभ और मोह से एक कदम भी आगे को नहीं जाती। जिसे तत्काल की सुख सुविधा, आत्मश्लाघा, सस्ती वाह-वाही के अतिरिक्त और कुछ सुहाता न हो। जिसे न भूत का स्मरण हो और न भविष्य के भले बुरे का अनुमान। ऐसे परमहंस जड़ भरत या अतिशय चतुर व्यक्ति ही इस स्थिति में रहते पाये गये हैं। जिन्हें तत्काल से आगे पीछे की कोई बात सोचने की न फुरसत मिले न आवश्यकता लगे।
यदि गहरी न छानी हो और अपना अस्तित्व शरीर से भिन्न भी प्रतीत होता हो तो फिर सोचना होगा कि स्रष्टा ने जो सुविधाएं किसी भी जीवधारी को नहीं दी हैं वे मात्र मनुष्य को ही क्यों प्रदान कर दीं। जबकि उसे समदर्शी न्यायकारी और परमपिता कहा जाता है। इन तीनों विशेषताओं का तब खण्डन हो जाता है जब अन्य प्राणियों को वंचित रखकर कुछ असाधारण सुविधाएं मनुष्य को ही देने की बात सामने आती है। सबको समान या किसी को नहीं— इसी में प्राणियों का पिता कहलाने वाले परमात्मा की न्यायप्रियता एवं समदर्शिता सिद्ध होती है। न्यूनाधिक वितरण करने पर तो उस पर पक्षपात का लांछन लगता है। ऐसा हो नहीं सकता परमात्मा ही जब ऐसी अनीति बरतेगा तो उसकी सृष्टि में न्याय नीति का अस्तित्व किस प्रकार बना रह सकेगा?
निश्चित ही मनुष्य को जो मिला है, वह उसकी पात्रता देखते हुए किसी प्रयोजन के लिए धरोहर रूप में दिया गया है। खड़े होकर चलने वाले पैर, बीस उंगलियों और अनेक मोड़ों वाले हाथ—बोलने वाली जीभ सूझबूझ वाला मस्तिष्क—दूरदर्शी विवेक अन्य किसी प्राणी के हिस्से में नहीं आया। परिवार बसाने, समाज बनाने, आजीविका कमाने, वाहनों का उपयोग करने प्रकृति की रहस्यमयी परत कुरेदने, शिक्षा, चिकित्सा, कला व्यवसाय, सुरक्षा जैसे साधन जुटाने में अन्य कौन प्राणी मनुष्य की समता कर सकता है। यह सभी विभूतियां ऐसी हैं जिनका महत्व उपभोक्ता को तो प्रतीत नहीं होता पर जब वे छिन जाती हैं तो स्मरण आता है कि जो सौभाग्य अपने को हस्तगत हुआ था उसे प्राणि जगत के साथ तुलना करने पर अनुपम या अद्भुत ही कहा जा सकता था। उसका सदुपयोग न कर सकने पर जो पश्चाताप होता है उसकी व्यथा और श्रृंखला इतनी लम्बी होती है कि जन्मान्तरों तक उस भूल की पीड़ा व्यथित करती रहे।
सृष्टा ने मनुष्य स्तर तक पहुंचने पर जीवधारियों की क्रमिक प्रगति और पात्रता को देखते हुए सोचा कि क्यों न इसे सृष्टि की सुव्यवस्था में सहयोगी बनाकर अपना थोड़ा सा भार हल्का किया जाय? इसी दृष्टि से उसे युवराज का पद प्रदान किया गया और तदनुरूप समर्थता से सम्पन्न किया गया कि सृष्टि की सुन्दरता, सुव्यवस्था प्रगति एवं सुसंस्कारिता को बढ़ाने में वह विशेष योगदान भी कर सकेगा। इसी आशा अभिलाषा के अनुरूप मनुष्य का सृजन हुआ है और उसके निर्माण में सृष्टा का समूचा कौशल दाव पर लगा है। उसे अपनी अनुकृति के स्तर का ही बनाया गया है। जो विभूतियां उसमें थीं उन सभी को बीज रूप में उसने काया के अनेकानेक कोश भंडार में इस प्रकार भर दिया है किस वह जब चाहे तब उन्हें फलित प्रस्फुटित करके उच्चस्तरीय बना सके। संक्षेप में यही है मनुष्य की सत्ता और महत्ता का सार संक्षेप।
उपलब्ध वैभव का उपयोग एक ही है कि सृष्टा के प्रत्यक्ष कलेवर इस विराट् विश्व में सौन्दर्य संवर्धन, सत्प्रवृत्तियों के परिपोषण में अपनी क्षमता नियोजित किये रहे और सृष्टा का श्रम सार्थक करे—उसका मनोरथ पूरा करे। जो अनुशासन पालते और कर्तव्य पालन में संलग्न रहते हैं, उन्हें अगले उपहारों के रूप में महामानव, ऋषि, मनीषी, देवता सिद्ध पुरुष एवं भगवान का अवसर बनने जैसी पदोन्नतियों का लाभ मिलता है जो प्रमाद बरतते, विश्वासघात करते और उपलब्धियों को संकीर्ण स्वार्थपरता के लिए प्रयुक्त करते हैं, उन्हें सुविधा छिनने और प्रताड़ना सहने का दुहरा दण्ड भुगतना पड़ता है। नरक स्वर्ग की बात सभी जानते हैं। कुकर्मियों का चौरासी लाख योनियों में परिभ्रमण करना सर्वविदित है। वह इसी प्रमाद का प्रतिफल है। जिसमें मनुष्य जीवन को लूट का माल समझा गया और उसे विलास व्यामोह की निजी लिप्साओं के लिए प्रयुक्त किया गया। बैंक का खजांची यदि हस्तगत हुई राशि का अपने निज के लिए उपयोग कर ले, सरकारी शस्त्र भंडार का स्टोर कीपर उन आयुधों को दस्युओं या शत्रुओं के हाथों थमा दे मिनिस्टर अपने अधिकारों का प्रयोग सम्बन्धियों को लाभ देने के लिए करने लगे तो? निश्चय ही उसे अपराधियों के कटघरे में खड़ा किया जायेगा। मनुष्य भी यदि जीवन संपदा को वासना, तृष्णा, अहंता, जैसे क्षुद्र प्रयोजनों में खर्च करता है तो समझना चाहिए कि आज जिसे अधिकार माना जा रहा है कल उसी को अपराध गिना जायेगा। और ठीक वैसा ही दण्ड मिलेगा जैसा कि प्रमादी, विश्वास घाती सेनाध्यक्ष को कोट मार्शल द्वारा मिलता है।
अच्छा हो समय रहते भूल सुधरे और वह उपक्रम बने जो जिम्मेदारों और ईमानदारों को शोभा देता है। यदि ऐसा कुछ विचार विश्वास मन में उभरे तो फिर अपनाने योग्य विद्या एक ही है कि शरीर वाहन के लिए निर्वाह भर की व्यवस्था बनाने के उपरान्त शेष समूची क्षमता को उन प्रयोजनों में खपा दिया जाय जिनसे विश्व व्यवस्था का सन्तुलन बनता है और सार्वभौम प्रगति का-सत्प्रवृत्ति संवर्धन का सुयोग बनता है। मनुष्य इस भूमिका को निभा सकने की स्थिति में असंदिग्ध रूप से समर्थ है। उसकी निजी आवश्यकताएं इतनी कम हैं और उसकी पूर्ति के साधन इतने अधिक हैं कि उस सन्तुलन को बिठाने में किसी को भी राई रत्ती भर कठिनाई अनुभव नहीं होनी चाहिए। अन्यान्य प्राणियों के पेट बहुत बड़े हैं, जबकि मनुष्य का छह इंच चौड़ाई का इतना छोटा पेट है जो मुट्ठी भर अनाज भर सके। अन्य प्राणी केवल जो सामने है उसी को पाते और मुख के द्वारा खाते हैं। जबकि मनुष्य अगणित सुविधा साधन अपने कौशल और पराक्रम से चुटकी बजाते उपार्जित कर सकता है। ऐसी दशा में किसी को भी अभाव ग्रस्त होने जैसी शिकायत करने की गुंजाइश नहीं है। मनुष्य जीवन अन्तिम सुविधाओं से भरा पूरा है। उसकी दुनिया इतनी साधन सम्पन्न है कि अभाव जन्य कठिनाइयां अनुभव करने की किसी को भी आवश्यकता ही न पड़े। दूषित आस्था ही है जिससे ग्रसित होकर उसे अभावों का रोना रोते हुए समय गुजारना पड़ता है।
शरीर और आत्मा की भिन्नता अनुभव करने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं। किसी श्मशान में थोड़ी देर बैठकर वहां के दृश्य का अवलोकन करते हुए यह पाठ भली प्रकार पढ़ा जा सकता है कि आत्मा के प्रथक होते ही हृष्ट-पुष्ट शरीर की भी कैसी दुर्गति होती है, इसे देखते हुए समझा जा सकता है कि शरीर ही आत्मा नहीं है। जीवधारी का अपना स्वतंत्र अस्तित्व भी है, जो मरण के उपरान्त भी बना रहता है। यही है वास्तविक ‘स्व’ इसी का हित साधन करने को स्वार्थ कहा जाता है जब आत्मा को संकीर्णता की कीचड़ से बाहर निकाल कर उसे व्यापक क्षेत्र में विचरण कर सकने की स्थिति में लाया जाता है तो उसे सब में अपना ही आत्मा दीखता है। जब सर्व-जनीन हित साधन परमार्थ बन जाता है। जिससे न स्वार्थ सधता है न परमार्थ उसे अनर्थ ही कहना चाहिए। लगता है लोग अनर्थ को अपनाते और उसी के नियोजन में अपने चातुर्य को संलग्न रखे रहते हैं अन्ततः यह तथाकथित बुद्धिमता मूर्खता से भी महंगी पड़ती है।
करना क्या चाहिए। यदि इस प्रश्न का उत्तर गंभीरता और दूरदर्शिता के सहारे उपलब्ध करना हो तो एक ही निष्कर्ष पर पहुंचना पड़ता है कि शरीर को जीवित रखने भर के साधन जुटा देने के उपरान्त जो सामर्थ्य शेष रहती है उसे आत्म कल्याण कर सकने वाले परमार्थ में लगा देने का साहस करना चाहिए। मात्र औचित्य अपनाने की इस समझदारी को साहस इस अर्थ में कहा जा रहा है कि जन समुदाय के अधिकांश सदस्य अनर्थ रत ही देखे जाते हैं उन्हें लोभ मोह की आग भड़काने और उसे बुझाने के लिए ईंधन जुटाने में निरन्तर कार्यरत देखा जाता है।
सुना है कि तेल या ईंधन डालने से आग भड़कती है, पर मनुष्य है जो तृष्णा को भड़काता और उसकी पूर्ति के लिए रावण जितना वैभव जुटाने के लिए अहिर्निश श्रम करता है। अपना ही नहीं पड़ौसियों का सामान समेट कर भी उसी दावानल में झोंकता रहता है। यही है असफल और उद्विग्न जीवन का स्वरूप जिसे अपनाने के लिए अधिकांश लोग उन्मादियों की तरह दौड़ धूप करते रहते हैं। यही है प्रवाह जिसमें जन समुदाय को तिनके पत्तों की तरह बहते देखा जाता है। ऐसी भगदड़ भेड़चाल से भिन्न दिशा में कोई अपना मार्ग निर्धारित करता है तो उसे साहस ही कहना चाहिए। दिग्भ्रान्तों के झुण्ड को चुनौती देकर सही रास्ते का सुझाव देने वाला मूर्ख कहलाता और उपहासास्पद बनता है। तथा कथित जन समुदाय का—विशेष तथा कुटुम्बियों, हितैषियों का उपहास, तिरष्कार सहने की क्षमता संजोना निस्सन्देह साहस भरा कदम है इसी से कहा जा रहा है कि आदर्शवाद को— सत्य और तथ्य को अपनाना भी इस अवांछनीयता के माहौल में साहस ही नहीं दुस्साहस भरा कदम है।
औचित्य कहा जाय या साहस। जीवन की सार्थकता का रास्ता एक ही है कि अमीरी और लिप्सा पर अंकुश लगाकर औसत नागरिक स्तर का निर्वाह क्रम अपनाया जाय। उतना जुट जाने पर पूरा-पूरा संतोष किया जाय। इसके उपरान्त जो भी बच रहता है उस समूचे को ऐसे उपक्रम में नियोजित किया जाय जिससे मानवी गरिमा का अभिवर्धन होता हो। आत्म कल्याण और विश्व कल्याण का उभय पक्षीय प्रयोजन सधता हो। इस निर्धारण में भी यह देखना होता है कि सामयिक आवश्यकता पर ध्यान रखते हुए जो सर्वप्रथम संभालने सुधारने योग्य है उसी को हाथ में लिया जाय। पड़ोस में आग लगने पर भोजन पकाने जैसा आवश्यक काम भी पीछे कभी के लिए छोड़ना पड़ता है। कितने ही काम सामने हों तो उसमें बुद्धिमानी का कदम यह होता है कि प्राथमिकता देने और पीछे धकेलने की एक सुव्यवस्थित श्रृंखला बनाई जाय। सामने प्रस्तुत अनेकानेक कामों में से किन्हें किस क्रम से किया जाय, इसका निर्धारण ही सुव्यवस्था कहा जाता है। इस क्रम को बिगाड़ देने पर पूरा परिश्रम करने पर भी बात बनती नहीं और समस्याएं सुलझाने के स्थान पर और भी अधिक उलझ जाती है। इन दिनों प्रत्येक विज्ञजन के लिए करने योग्य सामयिक कार्य एक ही है कि लोक मानस के परिष्कार का महत्व समझा जाय और आस्था संकट का निवारण करने के लिए प्राण प्रण से जुट पड़ा जाय। इस एक ही व्यवधान के समाधान से समय की समस्त गुत्थियों का सुलझ सकना निर्भर है।
यह सब अनायास ही संभव नहीं हो सकता। इस श्रेय पथ पर चल सकना मात्र उन्हीं के लिए संभव है जो अपनी आकांक्षा उत्कंठा को तृष्णा से हटायें और उसे उतनी ही भावना पूर्वक श्रेय साधना के लिए लगायें। यह आन्तरिक परिवर्तन ही बाह्य क्षेत्र में वह सुविधा उत्पन्न कर सकता है जिसके सहारे शरीर निर्वाह की तरह ही आत्म कल्याण और विश्व कल्याण का महान प्रयोजन बिना किसी के नितान्त सरलता पूर्वक सधता रहे। परमार्थ परायणों में से एक भी भूखा नंगा नहीं रहा। उनके पारिवारिक उत्तरदायित्वों में से एक भी रुका नहीं पड़ा रहा। तरीके अनेकानेक हैं। अपना सोचा हुआ तरीका ही एक मात्र मार्ग नहीं है। नये सिरे से नये उपाय सोचने पर ऐसे समाधान हर किसी को उपलब्ध हो सकते हैं जिनमें से ‘सांप मरे न लाठी टूटे।’ निर्वाह किसी के लिए समस्या नहीं। कठिनाई एक ही है—अनन्त वैभव की लिप्सा और कुटुम्बियों को सुविधा सम्पदा से लाद देने की लालसा। यदि परिवार के समस्त सदस्यों को श्रम-जीवी स्वावलम्बी बनाने की बात सोची जाय और नागरिक स्तर का निर्वाह स्वीकार किया जाय तो इतने भर से जीवन को सार्थक बनाने वाली राह मिल सकती है।
प्रश्न एक ही है कि शरीर के लिए जिया जाय या आत्मा के लिए। दोनों में से एक को प्रधान एक को गौण मानना पड़ेगा। यदि आत्मा की वरिष्ठता स्वीकार की जा सके तो उन प्रयोजनों को पूरा करना पड़ेगा जिनके लिए स्रष्टा ने यह सुर दुर्लभ अवसर उच्चस्तरीय उपयोग के निमित्त प्रदान किया है। यह समझा जा सके कि जीवन मात्र शरीर ढोना नहीं है तो यह गुत्थी सुलझ जाएगी कि किसके लिए जीना है? यह मार्ग हर व्यक्ति के लिये खुला है कि वह आत्मिक विकास का परमार्थ परायणता वाला मार्ग चुने अथवा शरीर विकास का संचय स्वार्थ परायणता वाला।
2 Last


Other Version of this book



जीवन की दिशाधारा और उसका सार्थक सुनियोजन
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



अंतरंग जीवन का देवासुर संग्राम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પિતૃઓ આપણા અદૃશ્ય સહાયકો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पितर हमारे अदृश्य सहायक
Type: SCAN
Language: EN
...

बड़े आदमी नहीं महामानव बनें
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बड़े आदमी नही महामानव बनें
Type: SCAN
Language: EN
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પત્નીનું સન્માન ગૃહસ્થનું ઉત્થાન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन की प्रचंड शक्ति
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मन की प्रचण्ड शक्ति
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन को सार्थक बानाये
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Health Wealth and Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Jivan Sadhana A Noble Art of Living
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • जीवन मात्र शरीर यात्रा नहीं
  • सादा जीवन उच्च विचार का राजमार्ग हर दृष्टि से श्रेयस्कर
  • ईश्वर प्रदत्त सम्पदा को कौड़ी के मोल न गंवाएं
  • हल्का—फुल्का मस्ती भरा जीवन
  • चिन्तन का स्तर एवं प्रवाह सही दिशा में चले
  • अस्तव्यस्त मन को सुव्यवस्थित बनाइये
  • संतुलित मस्तिष्क की पहचान- दूरदर्शी विवेकशीलता
  • महत्वाकांक्षी तो बनें, पर श्रेष्ठता के
  • जीवन-सम्पदा का सुनियोजन : आज का युगधर्म
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj