• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन मात्र शरीर यात्रा नहीं
    • सादा जीवन उच्च विचार का राजमार्ग हर दृष्टि से श्रेयस्कर
    • ईश्वर प्रदत्त सम्पदा को कौड़ी के मोल न गंवाएं
    • हल्का—फुल्का मस्ती भरा जीवन
    • चिन्तन का स्तर एवं प्रवाह सही दिशा में चले
    • अस्तव्यस्त मन को सुव्यवस्थित बनाइये
    • संतुलित मस्तिष्क की पहचान- दूरदर्शी विवेकशीलता
    • महत्वाकांक्षी तो बनें, पर श्रेष्ठता के
    • जीवन-सम्पदा का सुनियोजन : आज का युगधर्म
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - जीवन की दिशाधारा और उसका सार्थक सुनियोजन

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


अस्तव्यस्त मन को सुव्यवस्थित बनाइये

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 5 7 Last
शरीरगत भली बुरी विशेषताओं के लिए अब मनःस्थिति को ही प्रधानता उत्तरदायी ठहराया गया है। भौतिक जीवन की सफलताओं के लिए उसी को आधार भूत माना जाता है। यही सामान्य दीखते हुए भी असामान्य निष्कर्ष है। पिछले दिनों परिस्थितियों एवं साधनों को मनुष्य की प्रगति अवगति का कारण माना जाता था। उत्थान-पतन का निमित्त दूसरों के सहकार एवं आकार को समझा जाता था। कई बार शारीरिक स्थिति को ही सफलता-असफलता का श्रेयाधिकारी ठहराया जाता था। अब वैसी स्थिति नहीं रही। मनःशास्त्रियों द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि व्यक्तित्व के प्रायः सभी क्षेत्र मानसिक स्थिति से प्रवाहित होते हैं अस्तु यदि किसी को अपनी गई गुजरी स्थिति को सुधारना है और महत्वपूर्ण प्रगति करनी है तो मुरझाये पेड़ के पत्ते धोने की अपेक्षा उनकी जड़ में पानी लगाना चाहिए।
बुद्धि के केन्द्र चेतन मस्तिष्क को प्रशिक्षित करने के लिए स्कूल, कालेजों एवं अन्य ज्ञान संस्थानों का प्रबन्ध है पर अब जाना यह गया है कि बुद्धिमता से अधिक महत्वपूर्ण हैं—आदतें। आदतों के सही होने पर स्वल्प बुद्धि से भी व्यवस्थित रीति-नीति अपनाकर उन्नति के उच्चशिखर पर पहुंचा जा सकता है।  इसके विपरीत तीक्ष्ण बुद्धि व्यक्ति भी बुरी आदतों का शिकार बनकर समय और शक्तियों का अपव्यय करता है और घाटा उठाता तथा असफल रहता है। अब नई शोध का विषय है—अतीन्द्रिय विज्ञान। जिसे पाश्चात्य देशों में परा-मनोविज्ञान कहा जाता है। इन अनुसंधानों में ऐसी घटनाओं की प्राथमिकता जांची जाती हैं जो प्रकृति के सामान्य घटनाक्रम एवं मनुष्य के साधारण साधनों से भिन्न प्रकार की होती है। मानवी चेतना पर अवतरित होने वाली अद्भुत जानकारियों का स्रोत कहां है? वे किस आधार पर घटित होती हैं? वे अनायास ही व्यक्ति विशेष पर ही घटित होती हैं, या प्रयत्नपूर्वक वैसी स्थिति पैदा की जा सकती है? यह ऐसे ही अनेक प्रश्नों की श्रृंखला सामने प्रस्तुत हैं जिनके समाधान खोजने के लिए परा-मनोविज्ञान के अनुसंधानकर्त्ता प्रयत्नशील हैं।
इस प्रयास में अभी बहुत थोड़े ही निष्कर्ष निकल सके हैं। जो जानना बाकी है उसे देखते हुए सफलताओं को नगण्य ही कहा जा सकता है। फिर भी कुछ निष्कर्ष ऐसे हैं जिनके आधार पर अतीन्द्रिय क्षमता के कारणों पर थोड़ा प्रकाश पड़ता है। यह माना गया है कि मस्तिष्क का अचेतन क्षेत्र शरीर संचलन की गतिविधियों का सूत्रधार तो है पर उनकी सामर्थ्य उतने तक ही सीमित नहीं है। मन की दोनों परतों को जितनी मात्रा में विकसित होने का अवसर मिलता है उतना ही वे व्यक्तित्व को अधिकाधिक प्रतिभा सम्पन्न बनाती हैं और सफलताओं के नये-नये द्वार खोलती है। व्यक्तित्व के समग्र विकास में शरीरगत समर्थता की तुलना में मानसिक बलिष्ठता की भूमिका असंख्य गुनी बढ़ी-चढ़ी होती हैं। मनोबल सम्पन्न मनुष्य दुर्बल और रुग्ण होते हुए भी अपनी प्रखरता बनाये रह सकता है और उसी स्थिति में ऐसा कुछ करता या कराता रह सकता है जिसे आश्चर्यजनक एवं सराहनीय कहा जा सके इसके विपरीत शरीर से बलिष्ठ एवं सुगठित होते हुए भी मनोबल को दृष्टि से गये-गुजरे लोग सुविधा साधनों के रहते हुए भी गई-गुजरी स्थिति में दिन काटते, पग-पग पर असफल होते और उपहासास्पद बनते देखे जाते हैं। दैनिक जीवन की अधिकांश सफलताएं प्रायः विकसित मनःस्थिति की ही प्रति क्रिया होती हैं। आदतें और कुछ नहीं अन्तर्मन की वर्तमान दृढ़ता ही उनका निर्माण करती है। इसी को व्यक्तित्व कहते हैं। प्रगति और अवगति इसी पृष्ठभूमि पर निर्धारित रहती है।
कुछ समय पूर्व बीमारियों के कारण रोग कीटाणुओं के आक्रमण संग्रहित विजातीय द्रव्य एवं अमुक अवयवों की टूट-फूट आदि माने जाते थे और इन्हीं को निरस्त करने के लिए चिकित्सकों द्वारा उपाय उपचार किये जाते थे। अब गहराई तक जाने पर यह निष्कर्ष निकला है कि यह कारण गौण और अचिन्त्य चिन्तन की मानसिक विकृतियां प्रधान कारण हैं। अब मनो-विकारों को न केवल मस्तिष्कीय रोगों का वरन् शारीरिक रोगों का भी सर्वोत्तम परि कारण माना जा रहा है। यह पाया गया है कि मनोबल सम्पन्न, साहसी और सन्तुलित व्यक्ति सामान्य अथवा घटिया शारीरिक स्थिति में निरोग की तरह काम करता और प्रसन्नचित्त रहता है। जबकि अस्त-व्यस्त मनःस्थिति वाला अकारण ही गिरी-मरी स्थिति में पड़ा रहता है। कितने ही दर्द एवं रोग ऐसे होते हैं जिनकी जड़ शरीर से नहीं मन में होती है। शरीर की जांच पड़ताल करके डॉक्टर कहता है इसमें कोई रोग नहीं है, पर रोगी अपने को रुग्ण एवं पीड़ा ग्रसित अनुभव करता है। ऐसी बीमारियां विशुद्ध मानसिक रोग होने पर भी— उतनी ही कष्टकारक होती हैं, जितनी कि वास्तविक रुग्णता।
आंखों की चमक चेहरे का आकर्षण होठों पर नाचती मुस्कराहट, वाणी में प्रभाव जैसे व्यक्तित्व को मनोरम बनाने वाली विशेषताएं, शारीरिक गठन पर नहीं मानसिक उत्साह पर निर्भर रहती है। रंग रूप की दृष्टि से सुन्दर दीखने वाले व्यक्ति भी मानसिक अस्त-व्यस्तता होने पर उपेक्षणीय एवं उपहासास्पद बने रहते हैं। प्रथम दर्शन में जो आकर्षण प्रभाव उत्पन्न हुआ था वह सम्पर्क में आने वाले व्यक्तित्व का परिचय मिलने के साथ ही समाप्त हो जाता है। इसके विपरीत काले, कुरूप मनुष्य भी आंतरिक उत्साह के कारण बड़े तेजस्वी एवं आकर्षक प्रतीत होते हैं, उनकी कल्पना, सूझ-बूझ, वाणी, आकांक्षा, स्फूर्ति, साहसिकता एवं उमंग देखकर हर किसी को सम्पर्क में आने की इच्छा होती है। ऐसे लोगों के सान्निध्य में हर कोई प्रसन्नता अनुभव करता है। आरोग्य से लेकर आकर्षण तक शरीर की सभी विशेषताएं मनोबल पर निर्भर रहती हैं। सक्रियता से लेकर सफलता तक का सारा क्षेत्र मनःस्थिति से ही प्रभावित पाया जाता है।
मनोबल भी यान्त्रिक विद्युत की तरह ही एक प्रभावशील तत्व है। उसका प्रभाव मनुष्यों एवं दूसरे प्राणियों पर होते हुए आए दिन देखा जाता है। एक प्रतिभाशाली व्यक्ति अपने समीपवर्ती लोगों को किस प्रकार अपना बनाता है उसका प्रमाण सर्वत्र उपलब्ध होता है। अन्य प्राणियों को प्रभावित करने  में भी कुछ मनुष्य लोग असाधारण रूप से सफल होते हैं। सरकस में पशुओं के शिक्षक क्रूर प्रकृति के हिंस्र प्राणियों को भी दुलार फटकार के सहारे प्रशिक्षित करते और उन्हें कठपुतली की तरह नचाते हुए देखे जाते हैं। महावत का कहना हाथी मानता है और मनस्वी घुड़सवार के पीठ पर पहुंचते ही अड़ियल घोड़ा भी सीधा हो जाता है। कितने ही लोग भिन्न प्रकृति के प्राणियों की जन्मजात द्वेष बुद्धि को स्नेह सहयोग से बदल देते हैं। ऋषियों के आश्रमों में सिंह और गाय के साथ रहने की बात प्रसिद्ध है। अभी भी कइयों ने कुत्ते-बिल्ली इस प्रकार पाले होते हैं कि वे सहोदर भाई-बहिन की तरह रहते हैं। इटली का एक किसान अपनी मुर्गियों के फार्म की रखवाली पालतू बिल्लियों से कराता था। कुत्ते और मनुष्यों की मित्रता एवं वफादारी के जो अनेक प्रसंग सुने जाते हैं, पूरे परिवार में किसी व्यक्ति विशेष के साथ अतिरिक्त लगाव रखने वाले पालतू पशु वस्तुतः किसी की मनःस्थिति से प्रभावित हुए होते हैं।
ज्ञान सम्पदा का अपना महत्व है। बौद्धिक तीक्ष्णता के लाभ और चमत्कार सर्वविदित हैं, पर यदि आदतों का मूल्यांकन किया जा सके तो प्रतीत होगा कि उनका वजन मस्तिष्क तीक्ष्णता की सम्मिलित उपलब्धियों की तुलना में भी भारी पड़ता है। बुरी आदतें क्षति पहुंचाती हैं, उनकी भरपाई अन्य विशेषताओं से नहीं हो सकती। आलस्य को ही लें, वह देखने में छोटी-सी बुराई है पर उसकी प्रतिक्रिया हर काम को अधूरा अस्त-व्यस्त और अनकिया हुआ पड़ा रहने के रूप में सामने आती है। फलतः सुयोग्य और साधन सम्पन्न व्यक्ति भी अपनी अकर्मण्यता के कारण पग-पग पर असफल होते रहते हैं। ऐसी बहुमूल्य प्रतिमाऐं जो बहुत कुछ कर गुजरती थीं और अपनी विशेषताओं के कारण चमत्कार उत्पन्न कर सकती थीं वे आलस्य और प्रमाद की दल-दल में फंसे रहने के कारण अपंग, असमर्थों जैसी दयनीय स्थिति में पड़ी रहीं। इसके विपरीत कर्मनिष्ठ, श्रमशील, नियमित और व्यवस्थित लोग स्वल्प बुद्धि और स्वल्प साधनों की सहायता से ही अभीष्ट प्रयोजनों में तत्परता पूर्वक लगे रहने के कारण उन्नति के उच्च शिखर तक जा पहुंचे। कटु स्वभाव, अधीरता, चटोरापन, नशेबाजी, फिजूलखर्ची जैसी छोटी दीखने वाली आदतें धीरे-धीरे जितनी हानि पहुंचा देती हैं उतनी भयंकर दुर्घटनाएं एवं आकस्मिक विपत्तियां भी नहीं कर सकती। संसार के महामानव  परिस्थितियों वश यशस्वी नहीं हुए हैं और न साधन ही उन सफलताओं के कारण बने हैं। उस प्रखर मनस्विता ने ही उन्हें आगे बढ़ाया है जो आदतों के रूप में चिन्तन तथा क्रिया पद्धति को उच्चस्तरीय बनाये रही।
स्मरण रहे आदतों का सीधा सम्बन्ध अचेतन मन से है। उनका आरम्भ भले ही भले-बुरे चिन्तन से अथवा अनुकरण से होता है, पर जब वे जड़ जमा लेती हैं फिर उन्हें उखाड़ना कठिन हो जाता है। नशेबाजी के सम्बन्ध में प्रायः यही होता है। दुष्परिणामों को देखते समझते हुए भी नशेबाज अपनी आदत के सामने एक प्रकार से विवश हो जाता है। और छोड़ने की कल्पना-जल्पना करते रहने पर भी कुछ बन नहीं पड़ता। आर्थिक, शारीरिक,  मानसिक, पारिवारिक एवं समाज सम्मान की अपार क्षति सहन करते हुए वह दम तो तोड़ देता है, पर उस आदत से पिण्ड छुड़ाने में अपने को असमर्थ होता है। यही बात अन्याय भली-बुरी आदतों के बारे में भी कही जा सकती है। हलकी-फुलकी हो तो बात अलग है अन्यथा स्वभाव का अंग बन जाने वाली—गहरी जड़े जमा लेने वाली आदतें व्यक्तित्व का अंग बन जातीं और प्रगति—अवगति का महत्वपूर्ण कारण सिद्ध होती हैं।
आदतों का केन्द्र अचेतन मन है। उस क्षेत्र को यों सामान्य दृष्टि से अपेक्षित माना जाता है, पर वस्तुतः उसकी गरिमा बुद्धि संस्थान से भी अधिक बढ़ी-चढ़ी है। विचार तो आदमी क्षणभर में बदल सकता है, पर स्वभाव को बनाना या बदलना उतना सरल नहीं है। चिन्तन का ढर्रा, इच्छाओं का रुझान, विश्वासों का गठन, अभ्यास का पुनरावर्तन जैसे तत्व ही मिलकर स्वभाव का सृजन करते हैं और उसी को व्यक्तित्व के साथ में प्रस्फुटित होते देखते हैं। इस प्रकार अचेतन मन ही वस्तुतः सारे जीवन पर छाया हुआ मिलता है। आदतें तो अचेतन न में रहती हैं; पर उन्हें पूरी करने के लिए योजना बनाना- व्यवस्था करना एवं समर्थ तर्क गढ़ना- प्रमाण ढूंढ़ना, चेतन मन का काम है। समझने की सुविधा के लिए यह चेतन-अचेतन का विभाजन है वस्तुतः वह एक ही मनःतत्व की दुहरी क्रिया पद्धति है। एक ही व्यक्ति विद्वान और पहलवान—चित्रकार और साहित्यकार बनता और नर्तक हो सकता है। देखने में यह क्रियाएं एक दूसरे से असम्बद्ध लगती हैं पर पेड़ में फूल और फल आने की तरह यह दुहरी प्रक्रिया आसानी से चलती रह सकती है। मन वस्तुतः एक है।  उसे स्थूल शरीर की सूक्ष्म संचालक शक्ति कह सकते हैं और समझने की सुविधा के लिए बिजली तथा मशीन के सहयोग से चलने वाली फैक्टरी का उदाहरण दे सकते हैं। शरीर को मशीन और मन को बिजली कहा जाए, तो यह उदाहरण ठीक कही होगा।
मन के दो भाग हैं एक अचेतन, दूसरा चेतन। अचेतन का काम आकुंचन-प्रकुंचन, श्वांस-प्रश्वास, निमेष-उन्मेष, पाचन-विसर्जन, क्षुधा-पिपासा, निद्रा-जागृति जैसी व्यवस्थाएं जुटाते रहना होता है, तरह-तरह की आदतें तथा आस्थाएं भी उसी में जड़ जमाये बैठी रहती हैं और अविज्ञात रूप में जीवनक्रम का परोक्ष संचालन करती रहती हैं। चेतन का काम इच्छा ज्ञान और क्रिया का धारण तथा उसके सहारे आवश्यक व्यवस्थायें बनाते एवं जुटाते रहना होता है। अध्यात्म की भाषा में चेतन को बुद्धि और अचेतन को चित्त कहते हैं। इन्हीं दोनों के सहारे जड़ पदार्थों से बना पंचभौतिक शरीर चैतन्य सत्ता की तरह काम करता दीखता है।
यों शरीर यात्रा के लिए भी प्राण चेतना को बहुत कुछ उपलब्धियां ब्रह्माण्ड चेतना से ही मिलती हैं किन्तु जब आत्मिक प्रगति की—चेतना की परिष्कृत एवं प्रखरता की बात आती है तब तो उस ब्रह्माण्ड शक्ति सागर का—ब्रह्म सम्बन्ध का—अधिक सघन सम्बन्ध चल पड़ता है। सामान्य शरीर यात्रा प्रकृति की स्वसंचालित विधि-व्यवस्था के सहारे ही चलती रहती है। उसके लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, समाज सम्पर्क एवं स्कूली अध्ययन से काम चल जाता है, पर आत्मिक प्रगति की—चेतनात्मक प्रखरता की आवश्यकता अतिरिक्त रूप से साधना प्रयास करने पर ही सम्भव होती है। योगाभ्यास एवं तपश्चर्या की सारी विधि-व्यवस्था इसी प्रयोजन के लिए विनिर्मित हुई है। कभी-कभी ऐसे अपवाद भी देखे जाते हैं कि बिना किसी साधना के चेतना का असाधारण विकास पाया जाता है, पर यह अनायास दीखते हुए भी वस्तुतः पूर्व जन्मों की संग्रहीत सम्पदा होती है।
अचेतन का परिष्कार ही अध्यात्म भाषा में आत्म निर्माण, आत्म साक्षात्कार, आत्मबोध, आत्मोद्धार आदि नामों से पुकारा जाता है। सुसंस्कृत और अधःपतित मनुष्य में स्थूल दृष्टि से कोई बड़ा अन्तर नहीं होता उनके शारीरिक अवयव एवं ज्ञात कौशल आदि में बहुत कुछ समानता रहते हुए भी प्रकृति में जमीन आसमान जैसा अन्तर पाया जाता है। इन्हीं कारणों से उन्हें निन्दा-प्रशंसा का—सफलता-असफलता का भागी बनना पड़ता है।
अध्यात्म विज्ञान की यदि तात्विक समीक्षा की जाय तो प्रतीत होगा कि यह हमारी प्रतिष्ठापना और घेरा बन्दी अचेतन की पशुप्रवृत्तियों से ऊंचा उठाकर मानवता की उच्चस्तरीय संस्कारिता में बदलने के लिए खड़ी की गई है। तत्वदर्शन के आधार पर जिस दृष्टिकोण को आस्थाओं के रूप में हृदयंगम किये जाने पर जोर दिया गया है वे अचेतन की दिशा धारा को परिष्कृत करने का उद्देश्य लेकर ही प्रतिष्ठापित की गई है।
First 5 7 Last


Other Version of this book



जीवन की दिशाधारा और उसका सार्थक सुनियोजन
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



अंतरंग जीवन का देवासुर संग्राम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પિતૃઓ આપણા અદૃશ્ય સહાયકો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पितर हमारे अदृश्य सहायक
Type: SCAN
Language: EN
...

बड़े आदमी नहीं महामानव बनें
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बड़े आदमी नही महामानव बनें
Type: SCAN
Language: EN
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પત્નીનું સન્માન ગૃહસ્થનું ઉત્થાન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन की प्रचंड शक्ति
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मन की प्रचण्ड शक्ति
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन को सार्थक बानाये
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Health Wealth and Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Jivan Sadhana A Noble Art of Living
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • जीवन मात्र शरीर यात्रा नहीं
  • सादा जीवन उच्च विचार का राजमार्ग हर दृष्टि से श्रेयस्कर
  • ईश्वर प्रदत्त सम्पदा को कौड़ी के मोल न गंवाएं
  • हल्का—फुल्का मस्ती भरा जीवन
  • चिन्तन का स्तर एवं प्रवाह सही दिशा में चले
  • अस्तव्यस्त मन को सुव्यवस्थित बनाइये
  • संतुलित मस्तिष्क की पहचान- दूरदर्शी विवेकशीलता
  • महत्वाकांक्षी तो बनें, पर श्रेष्ठता के
  • जीवन-सम्पदा का सुनियोजन : आज का युगधर्म
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj