• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • योग क्या है ?
    • योग का स्वरूप
    • यम-नियम क्या है?
    • योगाभ्यास सामान्य जीवन के साथ भी हो सकता है
    • जीवन विकास के लिए उपयुक्त आहार
    • पंचतत्वों द्वारा चिकित्सा
    • प्राकृतिक चिकित्सा
    • उपवास के चमत्कार
    • आहार में क्या ग्रहण करें?
    • समस्त रोगों की एक औषधि- तुलसी
    • सृष्टि का प्रथम मानव आर्यावर्त में जनमा
    • देव संस्कृति की प्रगति यात्रा
    • ज्ञान विज्ञान का सागर आर्षवाङ्मय
    • आधुनिक विज्ञान ऋणी है देव संस्कृति का
    • संस्कारों का मनोविज्ञान
    • गाथा इस देश की गायी विदेशीयों ने
    • संस्कृति की केन्द्रिय धुरी नारी शक्ति
    • विद्या विस्तार के दो आधार
    • प्रवासी भारतीयों में सांस्कृतिक चेतना
    • प्रवासी भारतीय इतना तो करें
    • प्रवासी भारतीयों के लिए सुनिश्चित कार्यक्रम
    • प्रवासी भारतीयों से अपेक्षाएँ
    • भारतीय संस्कृति की रक्षा कीजिए
    • बौद्ध धर्म का उदय
    • वृहत्तर भारत का अंग-खेतान
    • चीन भारतीय संस्कृति के चरणों में
    • भारतीय संस्कृति का विस्तार रूस में
    • सूर्यवंशी जापान और बौद्ध धर्म
    • साईबेरिया के घोर शीत प्रदेश में
    • इण्डोनेशिया और रामायण
    • धर्मानुयायी कम्बोडिया
    • कोरिया और मंगोलिया में बौद्ध धर्म
    • सांस्कृतिक पुनरूत्थान
    • सांस्कृतिक पुनरुत्थान् महत्वपूर्ण काम
    • सांस्कृतिक आयोजन
    • पुनरुत्थान् योजना
    • संस्कृति की पृष्ठभूमि
    • समस्त विश्व को भारत के अजस्त्र अनुदान
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - समस्त विश्व को भारत के अजस्त्र अनुदान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


गाथा इस देश की गायी विदेशीयों ने

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 16 18 Last
भारतवर्ष की शक्ति और समृद्धि ज्ञान और गुरुत्व विश्वविख्यात है । प्राचीन काल की श्रेष्ठतम उपलब्धियों से भरपूर साहित्य और इतिहास हमें प्रतिक्षण उस गौरवपूर्ण अतीत की याद दिलाता है । पूर्वजों की आत्माओं का प्रकाश अब इस देश के कण-कण को जागृति का संदेश दे रहा है । यह बात हर एक नागरिक के हृदय में समाई हुई है, वह आत्माभिमान अभी तक मरा नहीं । किन्तु काल के दूषित प्रभाव के कारण आज आर्य जाति सब तरह से दीन-हीन बन चुकी है । अब उसका कदम केवल विनाश की ओर ही बढ़ रहा है । जानते हुए भी हम अपनी पूर्व प्रतिष्ठा को भुलाये बैठै हैं । हमारी गाथायें विदेशों में बिक गई । हमारे ज्ञान की एक छोटी सी किरण पाकर पाश्चात्य देश अभिमान से सिर उठाये खड़े हैं और हम अपने पूर्वजों की शान को भी मिट्टी में मिलाने को तैयार हैं।

कठोर बनने का कोई उद्देश्य नहीं है । कटु बात कहकर अपने ही आत्मा के कणों का जी दुखाना नहीं चाहते किन्तु जो दुर्गति हमारी संस्कृति की इन दिनों हो रही है, उसे देखकर हृदय में सौ-सौ बरछों का-सा प्रहार लग रहा है । आत्मा की इस आवाज को कोई धर्मभिमानी, राष्ट्र हितैषी तथा जाति के गौरव के लिये प्राण अर्पण करने वाला ही समझ सकता है।

आर्य संस्कृति का या हिन्दू धर्म का नाम उल्लेख करने में साम्प्रदायिक संकीर्णता का भाव नहीं आना चाहिए । हमारी संस्कृति दिव्य-संस्कृति है । उसमें प्राणिमात्र के हित की व्यवस्था है । यह उद्बोधन केवल इसलिये है कि उस चिर-सत्य का प्रादुर्भाव केवल इसी भूमि में हुआ है, इसी से हम उसे एक विशेष सम्बोधन से विभूषित करते हैं, अन्यथा हिन्दू-धर्म को क्षेत्र सम्पूर्ण विश्व है । काउन्ट जोन्स जेनी ने इस बात को स्पष्ट करते हुए बताया है- ''भारतवर्ष केवल हिन्दू धर्म का ही घर नहीं है वरन् वह संसार की सभ्यता का आदि भण्डार है।''

संसार में भारतवर्ष के प्रति लोगों का प्रेम और आदर उसकी बौद्धिक, नैतिक और आध्यात्मिक सम्पत्ति के कारण हैं । यह शब्द प्रो.लुई रिनाड ने व्यक्त किये है । इन शब्दों से भी यही तथ्य प्रकाशित होता है कि भारत समग्र विश्व का है और सम्पूर्ण वसुन्धरा इसके प्रेमपाश में आबद्ध है । अनादि काल से धर्म की, संस्कृति और मानवता की ज्योति यह विकीर्ण कर रहा है । धरती की अनुपम कृति यह देश भला किसे प्यारा ने होगा? भारतवर्ष ने जो आध्यात्मिक विचार इस संसार में प्रसारित किये हैं । वे युग-युगान्तरों तक अक्षुण्ण रहने वाले हैं । उनसे अनेक सुषुप्त आत्माओं को अनन्त काल तक प्रकाश मिलता रहेगा । भारतीय संस्कृति के प्रवाह का उद्गम वे चिन्तन शाश्वत और सनातन सत्य रहे है, जिनकी अनुभूति ऋषियों ने प्रबल तपश्चर्याओं के द्वारा अर्जित की थी, वह प्रवाह धूमिल भले ही हो गया हो किन्तु अभी तक भी लुप्त नहीं हुआ है।

धार्मिक आध्यात्मिक एवं नैतिक क्षेत्र में ही हम सर्वसम्पन्न नहीं रहे वरन् कोई ऐसा नहीं छूटा जहाँ हमारी पहुँच न रही हो । आध्यात्मिक तत्व ज्ञान के अतिरिक्त सामाजिक, व्यावहारिक तथा अन्य विद्याओं के ज्ञान-विज्ञान में भी हम अग्रणी रहे हैं । अपनी एक शोध में डा. थीवों ने लिखा है ''संसार, रेखागणित के लिये भारत का ऋणी है यूनान का नहीं ।'' प्रसिद्ध इतिहासज्ञ प्रो. बेबर का कथन है-''अरब में ज्योतिष विद्या का विकास भारतवर्ष से हुआ ।'' कोलब्रुक ने बताया है कि ''कोई अन्य देश नहीं, चीन और अरब को अकंगणित का पाठ पढ़ाने वाला देश भारतवर्ष ही है ।''

    
यूनान के प्राचीन इतिहास का दावा है कि ''भारत के निवासी, यूनान में आकर बसे । वे बड़े बुद्धिमान, विद्वान और कला-कुशल थे । उन्होंने विद्या और वैद्यक का खूब प्रचार किया । यहाँ के निवासियों को सभ्य बनाया ।'' निसंदेह इतना सारा ज्ञान अगाध श्रम, शोध और लगन के द्वारा पैदा किया गया होगा । तब के पुरुष आलस्य, अरुचि, आसक्ति, अहंकार आदि से दूर रहें होंगे तभी तो वह तन्यता बन पाई होगी, जिसके बूते पर इतनी सारी खोज की जा सकी होगी । दुर्भाग्य की बात है कि आज वही भारतवर्ष विदेशियों के अनुकरण को ही अपनी शान समझता है । इस कार्य में जो जितना अधिक निपुण है, उसे उतनी ही सामाजिक प्रतिष्ठा मिलती है ।

विश्व के विविध विषयों के जब आँकड़े प्रस्तुत किये जाते हैं तो देखकर तीव्र वेदना होती है कि उनमें भारतवर्ष पिछड़ी श्रेणी में आता है । शिक्षा के क्षेत्र में हम सबसे कमजोर, भारतीय की औसत आय संसार में सबसे कम, आरोग्य के नाम पर सबसे दुःखी दुर्बल और रोगग्रस्त, आहार में सबसे कम कैलोरी वाला, निर्धनता में सबसे पहले दर्जे का । अवनति की कोई हद नहीं । कोई क्षेत्र नहीं छूटा जहाँ मात न खाई हो । क्या वह समृद्धि हम फिर से देख सकेंगे, जिसका वर्णन प्रसिद्ध यूनानी विद्वान एरियन ने इस तरह किया है- ''जो लोग भारत से आकर यहाँ बसे थे वे कैसे थे? वे देवताओं के वंशज थे, उनके पास विपुल सोना था । वे रेशम के कामदार ऊनी दुशाले ओड़ते थे । हाथी दाँत की वस्तुयें व्यवहार में लाते थे और बहुमूज्य रत्नों के हार पहनते थे ।''

जो विध्वंसक विज्ञान और एटमी हथियार इन दिनों बन रहे हैं, उनसे भी बड़ी शक्ति वाले आयुध यहाँ वैदिक युग में प्रयुक्त हुये हैं । सरस्वती की उपासना के साथ-साथ शक्ति की भी समवेत उपासना इस देशें में हुई है । अथर्ववेद में उनके स्थानों पर जो ''अशनि'' शब्द का प्रयोग हुआ है, उसका अर्थ आजकल की भीमकाय तेपों जैसा ही है प्रोफेसर विल्सन का कथन है-''गोलों का अविष्कार सबसे पहले भारत में हुआ था । योरोप के सम्पर्क में आने के बहुत समय पहले उनका प्रयोग भारत में होता था ।''

कर्नल रशब्रुक विलियम ने एक स्थान पर लिखा है-''शीशे की गोलियाँ और बन्दूकों के प्रयोग का हाल विस्तार से यर्जुवेद में मिलता है । भारतवर्ष में तोपों और बन्दूकों का प्रयोग वैदिक काल से ही होता था ।''

(समस्त विश्व का अजस्र अनुदान पृ.सं. 1.182-83)

First 16 18 Last


Other Version of this book



समस्त विश्व को भारत के अजस्त्र अनुदान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

समस्त विश्व को भारत के अजस्त्र अनुदान
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



બ્રાહ્મણ જાગે સાધુ ચેતે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ब्राह्मण जागें - साधु चेतें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बाल विवाह की भयंकरता से समाज को बचाया जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

राजनीति में हमारी भूमिका
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मूढ़ मान्यताओं की भूलभुलैयों में भटकें नहीं
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मृतक भोज की क्या आवश्यकता ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अनाचार से कैसे निपटे ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

anachar se kaise nipte
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अवांछनीय प्रचलनों को उलटने की आवश्यकता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अन्धविश्वास से लाभ कुछ नहीं हानि अपार हैं
Type: SCAN
Language: HINDI
...

અંધવિશ્વાસુ નહી વિવેકશીલ બનો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

નારી શૃંગારિકતા નહિ, પવિત્રતા છે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

नारी श्रृंगारिकता नहीं, पवित्रता है
Type: SCAN
Language: HINDI
...

નારી પરમાત્મા ની સર્વોત્તમ રચના
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

परमात्मा की सर्वोत्कृष्ट कृति नारी
Type: SCAN
Language: HINDI
...

राष्ट्रीय प्रगति के कुछ अनिवार्य मापदंड
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પત્નીનું સન્માન ગૃહસ્થનું ઉત્થાન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

सेवा धर्म और उसका स्वरूप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

आमची सात आंदोलने
Type: SCAN
Language: EN
...

અમારા સાત આંદોલન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

हमारे सप्त आंदोलन
Type: SCAN
Language: EN
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • योग क्या है ?
  • योग का स्वरूप
  • यम-नियम क्या है?
  • योगाभ्यास सामान्य जीवन के साथ भी हो सकता है
  • जीवन विकास के लिए उपयुक्त आहार
  • पंचतत्वों द्वारा चिकित्सा
  • प्राकृतिक चिकित्सा
  • उपवास के चमत्कार
  • आहार में क्या ग्रहण करें?
  • समस्त रोगों की एक औषधि- तुलसी
  • सृष्टि का प्रथम मानव आर्यावर्त में जनमा
  • देव संस्कृति की प्रगति यात्रा
  • ज्ञान विज्ञान का सागर आर्षवाङ्मय
  • आधुनिक विज्ञान ऋणी है देव संस्कृति का
  • संस्कारों का मनोविज्ञान
  • गाथा इस देश की गायी विदेशीयों ने
  • संस्कृति की केन्द्रिय धुरी नारी शक्ति
  • विद्या विस्तार के दो आधार
  • प्रवासी भारतीयों में सांस्कृतिक चेतना
  • प्रवासी भारतीय इतना तो करें
  • प्रवासी भारतीयों के लिए सुनिश्चित कार्यक्रम
  • प्रवासी भारतीयों से अपेक्षाएँ
  • भारतीय संस्कृति की रक्षा कीजिए
  • बौद्ध धर्म का उदय
  • वृहत्तर भारत का अंग-खेतान
  • चीन भारतीय संस्कृति के चरणों में
  • भारतीय संस्कृति का विस्तार रूस में
  • सूर्यवंशी जापान और बौद्ध धर्म
  • साईबेरिया के घोर शीत प्रदेश में
  • इण्डोनेशिया और रामायण
  • धर्मानुयायी कम्बोडिया
  • कोरिया और मंगोलिया में बौद्ध धर्म
  • सांस्कृतिक पुनरूत्थान
  • सांस्कृतिक पुनरुत्थान् महत्वपूर्ण काम
  • सांस्कृतिक आयोजन
  • पुनरुत्थान् योजना
  • संस्कृति की पृष्ठभूमि
  • समस्त विश्व को भारत के अजस्त्र अनुदान
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj