• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • युग—निर्माण सत्—संकल्प
    • हम आस्तिकता और कर्तव्यपरायणता को मानव जीवन का धर्म कर्तव्य मानेंगे।
    • शरीर को भगवान का मन्दिर समझ कर आत्म-संयम और नियमितता द्वारा आरोग्य की रक्षा करेंगे।
    • मन को जीवन का केन्द्र-बिन्दु मानकर उसे सदा स्वच्छ रखेंगे। कुविचारों और दुर्भावनाओं से इसे बचाये रखने के लिए स्वाध्याय एवं सत्संग की व्यवस्था रखे रहेंगे।
    • अपने आपको समाज का एक अभिन्न अंग मानेंगे और सबके हित में अपना हित समझेंगे।
    • व्यक्तिगत स्वार्थ एवं सुख को सामूहिक स्वार्थ एवं सामूहिक हित से अधिक महत्व देंगे।
    • नागरिकता, नैतिकता, मानवता, सच्चरित्रता, शिष्टता, उदारता, आत्मीयता, समता, सहिष्णुता, श्रमशीलता, जैसे सद्गुणों को सच्ची सम्पत्ति समझकर इन्हें व्यक्तिगत जीवन में निरन्तर बढ़ाते रहेंगे।
    • साधना, स्वाध्याय, संयम एवं सेवा कार्यों में आलस्य और प्रमाद न होने देंगे।
    • चारों ओर मधुरता, स्वच्छता, सादगी एवं सज्जनता का वातावरण उत्पन्न करेंगे।
    • परम्पराओं की तुलना में विवेक को महत्व देंगे।
    • अनीति से प्राप्त सफलता की अपेक्षा नीति पर चलते हुए असफलता को शिरोधार्य करेंगे।
    • हमारा जीवन स्वार्थ के लिए नहीं, परमार्थ के लिए होगा।
    • दूसरों के साथ वह व्यवहार न करेंगे जो हमें अपने लिए पसन्द नहीं।
    • पत्नीव्रत धर्म और पतिव्रत धर्म का परिपूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
    • ‘मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है’। इस विश्वास के आधार पर हमारी मान्यता है कि हम उत्कृष्ट बनेंगे और दूसरों को श्रेष्ठ बनायेंगे तो युग अवश्य बदलेगा। हमारा युग-निर्माण संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - युग निर्माण सत्-संकल्प की दिशा-धारा

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


परम्पराओं की तुलना में विवेक को महत्व देंगे।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 9 11 Last
उचित अनुचित का लाभ हानि का, निष्कर्ष निकालने और किधर चलना, किधर नहीं चलना इसका निर्णय करने के उपयुक्त बुद्धि भगवान ने मनुष्य को दी है। उसी के आधार पर उसकी गतिविधियां चलती भी हैं। पर देखा यह जाता है कि दैनिक जीवन का साधारण बातों में जो विवेक ठीक काम करता है वही महत्वपूर्ण समस्या सामने आने पर कुंठित हो जाता है। परम्पराओं की तुलना में तो किसी विरले का ही विवेक जागृत रहता है, अन्यथा आन्तरिक विरोध रहते हुए भी लोग पानी में बहते हुए तिनके की तरह अनिच्छित दिशा में बहने लगते हैं। भेड़ों का झुंड जिधर भी  चल पड़े उसी ओर सब भेड़ें बढ़ती जाती हैं। एक भेड़ कुएं में गिर पड़े तो पीछे की ओर की सब भी उसी कुएं में गिरती हुई अपने प्राण गंवाने लगती है। देखा-देखी की नकल बनाने की प्रवृत्ति बन्दर में पाई जाती है। वह दूसरों को जैसा करते देखता है वैसा ही खुद भी करने लगता है। इस अन्धानुकरण की आदत को जब मनुष्य में भी इतनी मान लेने के लिए मन करता है जिसके अनुसार उसने यह सिद्ध करने की कोशिश की है कि आदमी बन्दर की औलाद है।
समाज में प्रचलित कितनी ही प्रथायें ऐसी हैं जिनमें लाभ रत्ती भर भी नहीं हानि अनेक प्रकार से हैं, पर एक की देखा-देखी दूसरा उसे करने लगता है। बीड़ी और चाय का प्रचार दिन-दिन बढ़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे बड़े शौक से उन्हें पीते हैं। सोचा यह जाता है कि यह चीजें बड़प्पन अथवा सभ्यता की निशानी हैं। उन्हें पीना एक फैशन की पूर्ति करना है और अपने को अमीर, धनवान साबित करना है। ऐसी ही कुछ भ्रान्तियों से प्रेरित होकर शौक, मौज, फैशन जैसी शेखीखोरी की भावना से एक की देखा-देख दूसरा इन नशीली वस्तुओं को अपनाता है और अन्त में एक बुरी कुटेव के रूप में वह लत ऐसी बुरी तरह लग जाती है कि छुटाये नहीं छूटती।
चाय, बीड़ी, भांग, गांजा, शराब, अफीम आदि सभी नशीली चीजें एक भयंकर दुर्व्यसन है। इनके द्वारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य नष्ट होता है और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हर नशेबाज स्वभाव की दृष्टि से दिन-दिन घटिया आदमी बनता जाता है। क्रोध, आवेश, चिन्ता, निराशा, आलस, निर्दयता, अविश्वास आदि कितने ही मानसिक दुर्गुण उपज पड़ते हैं। समझाने पर या स्वयं विचार करने पर हर नशेबाज इस लत की बुराई को स्वीकार करता है पर विवेक  की प्रखरता और साहस की सजीवता न होने से कर कुछ नहीं पाता। एक अन्ध परम्परा में अन्धी भेड़ की तरह बहता चला जाता है। क्या यही मनुष्य की बुद्धिमत्ता है?
सामाजिक कुरीतियों से हिन्दू समाज इतना जर्जर हो रहा है कि इन विकृतियों के कारण जीवनयापन कर सकना भी मध्य वर्ग के लोगों के लिए कठिन होता चला जा रहा है। बच्चों का विवाह एक नरभक्षी पिशाच की तरह हर अभिभावक के शिर पर नंगी तलवार लिए नाचता रहता है। विवाह के दिन जीवन भर की गाढ़ी कमाई के पैसों  को होली की तरह फूंक देने के लिए हर किसी को विवश होना पड़ता है। हत्यारा दहेज कसाई की-सी नंगी छुरी लेकर हमारी बच्चियों का खून पी जाने के लिए निर्भय होकर विचरण करता रहता है। मृत्युभोज औसर-मोसर नेगचार मुण्डन डस्टौन जनेऊ और भी न जाने क्या-क्या ऊट-पटांग काम करने के लिए लोग विवश होते रहते हैं और जो कुछ कमाते हैं उसका अधिकांश भाग इन्हीं फिजूलखर्चियों में स्वाहा करते रहते हैं। जेवर बनवाने में रुपये में से आठ आने रहते हैं; जान-जोखिम, ईर्ष्या, अहंकार, सुरक्षा की चिन्ता, ब्याज की हानि आदि अनेकों आपत्तियां उत्पन्न होती हैं, फिर भी परम्परा जो है। सब लोग जैसा, करते हैं वैसा ही हम क्यों न करें? विवेक का परम्पराओं की तुलना में परास्त हो जाना वैसा ही आश्चर्यजनक है जैसा बकरे का शेर की गरदन मरोड़ देना। आश्चर्य की बात तो अवश्य है पर हो यही रहा है।
युग निर्माण के सत्संकल्प में विवेक को विजयी बनाने का शंखनाद है। हम हर बात को उचित अनुचित को कसौटी पर कसना सीखें। जो उचित हो वही करें, जो ग्राह्य हो वही ग्रहण करें, जो करने लायक हो उसी को करें। लोग क्या कहते हैं, क्या कहेंगे, इस प्रश्न पर विचार करते समय हमें सोचना होगा कि लोग दो तरह के हैं? एक विचारशील दूसरे अविचारी। विवेकशील पांच व्यक्तियों की सम्पत्ति अविचारी पांच लाख व्यक्तियों के समान वजन रखती है। विवेकशीलों की संख्या सदा ही कम रही है। वन में सिंह थोड़े और सियार बहुत रहते हैं। एक सिंह की दहाड़, हजारों सियारों की हुआ हुआ से अधिक महत्व रखती है। विचारशील वर्ग के थोड़े से व्यक्ति विवेक सम्मत कदम बढ़ाने का दृढ़ निश्चय कर लें तो व्याप्त विकृतियां उसी प्रकार छिन्न भिन्न हो जावेंगी जैसे प्रचण्ड सूर्य के उदय होते ही कुहरा। मनुष्य की शक्तियों क्षमताओं को वांछित दिशा में लगाने के लिए यह करना ही होगा।
First 9 11 Last


Other Version of this book



युग निर्माण सत्-संकल्प की दिशा-धारा
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

లోక సేవికుల కోసము మార్గం నిర్దేశము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

लोक सेवियों के लिए दिशाबोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोकसेवियों के लिए दिशाबोध
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: SCAN
Language: EN
...

Guidlines for Aspiring Loksevi
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

लोक सेवियो के लिये दिशा बोध
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: SCAN
Language: EN
...

महाशक्ति की लोकयात्रा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Religion and Science
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

दीप यज्ञों की दीप मालिका
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दीप यज्ञों की दीप मालिका
Type: TEXT
Language: HINDI
...

स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अपने ब्राह्मण एवं संत को जिंदा रखें
Type: SCAN
Language: EN
...

अपने ब्राह्मण एवं सन्त को जिन्दा कीजिए
Type: TEXT
Language: EN
...

मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग अवतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

యుగనిర్మాణ యోజన పరిచయము
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

The Legend of a Divine Campaign
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

प्रज्ञावतार का स्वरूप और क्रिया-कलाप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अपने समय की सर्वोपरि आवश्यकता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युग निर्माण का शत सूत्री कार्यक्रम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • युग—निर्माण सत्—संकल्प
  • हम आस्तिकता और कर्तव्यपरायणता को मानव जीवन का धर्म कर्तव्य मानेंगे।
  • शरीर को भगवान का मन्दिर समझ कर आत्म-संयम और नियमितता द्वारा आरोग्य की रक्षा करेंगे।
  • मन को जीवन का केन्द्र-बिन्दु मानकर उसे सदा स्वच्छ रखेंगे। कुविचारों और दुर्भावनाओं से इसे बचाये रखने के लिए स्वाध्याय एवं सत्संग की व्यवस्था रखे रहेंगे।
  • अपने आपको समाज का एक अभिन्न अंग मानेंगे और सबके हित में अपना हित समझेंगे।
  • व्यक्तिगत स्वार्थ एवं सुख को सामूहिक स्वार्थ एवं सामूहिक हित से अधिक महत्व देंगे।
  • नागरिकता, नैतिकता, मानवता, सच्चरित्रता, शिष्टता, उदारता, आत्मीयता, समता, सहिष्णुता, श्रमशीलता, जैसे सद्गुणों को सच्ची सम्पत्ति समझकर इन्हें व्यक्तिगत जीवन में निरन्तर बढ़ाते रहेंगे।
  • साधना, स्वाध्याय, संयम एवं सेवा कार्यों में आलस्य और प्रमाद न होने देंगे।
  • चारों ओर मधुरता, स्वच्छता, सादगी एवं सज्जनता का वातावरण उत्पन्न करेंगे।
  • परम्पराओं की तुलना में विवेक को महत्व देंगे।
  • अनीति से प्राप्त सफलता की अपेक्षा नीति पर चलते हुए असफलता को शिरोधार्य करेंगे।
  • हमारा जीवन स्वार्थ के लिए नहीं, परमार्थ के लिए होगा।
  • दूसरों के साथ वह व्यवहार न करेंगे जो हमें अपने लिए पसन्द नहीं।
  • पत्नीव्रत धर्म और पतिव्रत धर्म का परिपूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
  • ‘मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है’। इस विश्वास के आधार पर हमारी मान्यता है कि हम उत्कृष्ट बनेंगे और दूसरों को श्रेष्ठ बनायेंगे तो युग अवश्य बदलेगा। हमारा युग-निर्माण संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj