साधना से परब्रह्म की प्राप्ति संभव ः डॉ पण्ड्या
शांतिकुंज पहुंचे हजारों गायत्री साधक अपनी साधना की 51 कुण्डीय यज्ञशाला में करेंगे पूर्णाहुति
हरिद्वार 16 अप्रैल।देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम शबरी को उपदेश देते कहते हैं कि दृढ़ विश्वास के साथ जप साधना करना, मेरी भक्ति में से एक है। यह भक्ति नवधा भक्ति के मध्य में यानि केन्द्र में स्थित है। जिस प्रकार शरीर का प्रत्येक अंग अवयव उपयोगी है, पर प्राण के बिना वह सक्रिय नहीं रह सकते, उसी प्रकार पाँचवीं भक्ति नवधा भक्ति रूपी कलेवर का मानो प्राण है।
मानस मर्मज्ञ श्रद्धेय डॉ पण्ड्या जी श्रीरामचरित मानस में माता शबरी की योगसाधना के नौ सोपान विषय पर आधारित सत्संग शृंखला के आठवें दिन साधकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवरात्र साधना में गायत्री महामंत्र का जप श्रद्धानिष्ठा व पूर्ण विश्वास के साथ करना चाहिए। सच्चे मन से की गई साधना द्वारा परब्रह्म की प्राप्ति संभव है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि नवरात्र के दिनों में गायत्री साधना करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन के द्वेष, भय जैसे नकारात्मक चीजों का अंत होता है। इस मंत्र के जप से मनुष्य मानसिक तौर पर जागृत हो जाता है और जाग्रत व्यक्ति ही परिवार, समाज व राष्ट्र की सेवा कर सकता है। गीता व रामायण से संबंधित अनेक पुस्तकों के लेखक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि जिस तरह मक्खन को गरम करने से घी तैरकर अलग हो जाता है, उसी तरह सच्चे मन से की गयी साधना से साधक का अहंकार, दोष दुर्गुण अलग होने लगता है।
मानस मर्मज्ञ डॉ पण्ड्या ने श्रीरामरामचरित मानस में प्रभु श्रीराम व शबरी संवाद, गरुड़ और काकभुशुण्डि संवाद का सुन्दर उल्लेख करते हुए नवधा भक्ति के गुणों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समापन से पूर्व शांतिकुंज के युगगायकों ने अपनी भक्ति का अमृत पिला दो प्रभु...... प्रज्ञागीत गाकर उपस्थित साधकों को भक्तिभाव से झंकृत कर दिया। श्रीरामचरित मानस की महाआरती में साधकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान देश-विदेश से आये साधकों सहित शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विवि परिवार के अनेकानेक साधक उपस्थित रहे।
शांतिकुंज स्थित संस्कार विभाग के श्री उदय किशोर मिश्रा ने बताया कि नवरात्र साधना की पूर्णाहुति रामनवमी (बुधवार) को होगी। इस दौरान 51 कुण्डीय यज्ञशाला में हजारों नवरात्र साधक अपनी अपनी साधना की पूर्णाहुति-हवन करेंगे।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

