• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सत्य की अकूत शक्ति पर विश्वास कीजिए।
    • सद्ज्ञान का संचय करो।
    • देवता, मनुष्य और राक्षस
    • आसुरी प्रगति
    • मनुष्यता ही धर्म है।
    • लक्ष के लिए बढ़ो! जीवन को सफल बनाओ।
    • दुनिया में एकता पैदा करो।
    • प्रसन्न रहने से सब दुख दूर हो जाते हैं।
    • सब कुछ ब्रह्ममय है।
    • Quotation
    • मानसिक व्यभिचार से बचिए।
    • Quotation
    • पाप कर्म क्या क्या हैं?
    • उदार दृष्टिकोण की आवश्यकता
    • Quotation
    • स्वामी दयानंद का गायत्री प्रेम
    • आत्म-विकास का प्रथम सोपान
    • Quotation
    • आप भी समाधि लगा सकते हैं।
    • सम्मिलित कुटुम्ब के लाभ
    • Quotation
    • आम्र-कल्प
    • प्रत्यक्ष फलदायिनी योग की गुप्त शिक्षाएं
    • अवसर को मत चूकिए।
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1947 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


दुनिया में एकता पैदा करो।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 6 8 Last
ईश्वर ने तुमको इस पृथ्वी पर रखा है और तुम अपने करोड़ों सजातियों से आवेष्टित (घिरे हुए) हो, जिनके हृदय तुम्हारे हृदय से बल पाते हैं, जिनकी उन्नति या अवनति तुम्हारी उन्नति व अवनति के साथ और जिनका जीवन तुम्हारे जीवन के साथ सम्बन्ध संश्लिष्ट है। एकान्तवास के भय और दुःख से बचाने के लिये ईश्वर ने तुमको ऐसी इच्छायें दी हैं, जिनको तुम एकाकी अपनी शक्ति से पूरा नहीं कर सकते और जो निरंतर तुमको अपने सजातियों के साथ मिलकर रहने को प्रेरणा करती हैं। जिनके कारण तुम इतर जंतुओं से (जिनमें कि वे स्वाभाविक इच्छायें दबी पड़ी हैं) अधिक महत्व रखते हो। ईश्वर ने तुम्हारे आसपास ऐसे प्राकृतिक दृश्य स्थापित किये हैं, जो स्वाभाविक सौंदर्य और वैचित्र्य से युक्त हैं। ऐसे वैचित्र्य से जो यद्यपि ईश्वरीय इच्छा का द्योतक है, तथापि सब अवस्थाओं में तुम्हारा परिश्रम चाहता है और तुम्हारे उद्योग से अपना आकार परिवर्तन करता रहता है। जितने अधिक तुम परिश्रमी और ज्ञानवान होते जाते हो, उसी परिणाम से उसकी शक्ति और स्थिति में भी उन्नति होती जाती है।

ईश्वर ने तुम्हारे हृदय में कई प्रकार की सहानुभूति और संवेदना शक्ति उत्पन्न की है, जो दूर नहीं हो सकती। जैसे दुःखित मनुष्यों पर दया करना, सुखी को देखकर प्रसन्न होना, जो दीनों पर अत्याचार करते हैं उन पर क्रोध करना, सदा सत्य की खोज में रहना, उस व्यक्ति की प्रशंसा करना जो सच्चाई का कोई नवीन अंश या रहस्य प्रकट करें, उन मनुष्यों के सहानुभूति दिखलाना जो उस सचाई को मनुष्य जाति के हितार्थ कार्य में परिणत करने का उद्योग करें और उन मनुष्यों को आदरणीय एवं नन्दनीय जानना, जो यद्यपि उस सचाई को फैलाने में सफल-प्रयत्न न हुये हों, तथापि जिन्होंने अपने रुधिर से उसके बीज को सींचा और अपने प्राण उस पर न्यौछावर कर दिये। ये सब तुम्हारे मानवीय उद्देश्य के चित्र हैं, जिनको ईश्वर ने तुम्हारे हृदय पर चित्रित कर दिया है, परन्तु तुम इनको क्यों स्वीकार नहीं करते और क्यों इनका खंडन करते हो? जब तुम इनके साथ का अनादर करते हो और यह कहते हो कि हम अपनी सारी शक्तियों को केवल अदृष्ट के चिन्तन में लगावें, तो संसार का आधार छोड़ना सम्भव है कि हमारे लिये असाध्य हो।

यदि संसार में तुम्हारे आने का यह प्रयोजन नहीं कि तुम अपने कर्त्तव्य की सीमा में और अपने हस्तगत साधनों के अनुसार ईश्वर की इच्छा को पूर्ण करो तो फिर और क्या प्रयोजन है? तुम्हारा मनुष्य जाति की एकता में जो ईश्वर की एकता का सुनिश्चित परिणाम है, विश्वास रखने का क्या फल है? यदि तुम उसकी सुनिश्चित सिद्धि के लिये उस अनुचित भेदभाव और विरोध को, जो अभी तक मनुष्य जाति के भिन्न समुदायों में भिन्नता और पार्थक्य का कारण है, दूर करने का यत्न नहीं करते।

यह भूमि हमारा कर्मक्षेत्र है, हमें यह उचित नहीं कि हम इसको बुरा कहें, किन्तु यह उचित है कि हम इसको पवित्र बनावें।

First 6 8 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • सत्य की अकूत शक्ति पर विश्वास कीजिए।
  • सद्ज्ञान का संचय करो।
  • देवता, मनुष्य और राक्षस
  • आसुरी प्रगति
  • मनुष्यता ही धर्म है।
  • लक्ष के लिए बढ़ो! जीवन को सफल बनाओ।
  • दुनिया में एकता पैदा करो।
  • प्रसन्न रहने से सब दुख दूर हो जाते हैं।
  • सब कुछ ब्रह्ममय है।
  • Quotation
  • मानसिक व्यभिचार से बचिए।
  • Quotation
  • पाप कर्म क्या क्या हैं?
  • उदार दृष्टिकोण की आवश्यकता
  • Quotation
  • स्वामी दयानंद का गायत्री प्रेम
  • आत्म-विकास का प्रथम सोपान
  • Quotation
  • आप भी समाधि लगा सकते हैं।
  • सम्मिलित कुटुम्ब के लाभ
  • Quotation
  • आम्र-कल्प
  • प्रत्यक्ष फलदायिनी योग की गुप्त शिक्षाएं
  • अवसर को मत चूकिए।
  • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
  • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj