• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सत्य की अकूत शक्ति पर विश्वास कीजिए।
    • सद्ज्ञान का संचय करो।
    • देवता, मनुष्य और राक्षस
    • आसुरी प्रगति
    • मनुष्यता ही धर्म है।
    • लक्ष के लिए बढ़ो! जीवन को सफल बनाओ।
    • दुनिया में एकता पैदा करो।
    • प्रसन्न रहने से सब दुख दूर हो जाते हैं।
    • सब कुछ ब्रह्ममय है।
    • Quotation
    • मानसिक व्यभिचार से बचिए।
    • Quotation
    • पाप कर्म क्या क्या हैं?
    • उदार दृष्टिकोण की आवश्यकता
    • Quotation
    • स्वामी दयानंद का गायत्री प्रेम
    • आत्म-विकास का प्रथम सोपान
    • Quotation
    • आप भी समाधि लगा सकते हैं।
    • सम्मिलित कुटुम्ब के लाभ
    • Quotation
    • आम्र-कल्प
    • प्रत्यक्ष फलदायिनी योग की गुप्त शिक्षाएं
    • अवसर को मत चूकिए।
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
    • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1947 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


सब कुछ ब्रह्ममय है।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
(श्री स्वामी विवेकानंदजी)

ब्रह्म की उपासना करने से आपको किसी का भय न रहेगा। सिर पर आकाश फट पड़े या बिजली गिर पड़े तो भी आपके आनंद में कमी न होगी। साँप और शेरों से लोग भले ही डरें आप निर्भय रहेंगे, क्योंकि उन क्रूर जन्तुओं में भी आपका शान्तिमय स्वरूप आपको दीख पड़ेगा। जो ब्रह्म से एक रूप हुआ, वही वीर-वही सच्चा निर्भय है। भगवान् ईसामसीह का विश्वासघात से जिन लोगों ने वध किया, उन्हें भी उसने आशीर्वाद ही दिया। सच्चे, निर्भय अंतःकरण के बिना यह बात नहीं हो सकती ‘मैं और मेरा पिता एक हूँ’ ऐसी जहाँ भावना हो वहाँ भय की क्या मजाल है कि वह पास में आने का साहस करे? सब विश्व को जो अपने में देखता है- उसमें तल्लीन होता है वही सच्चा उपासक है, उसी ने जीवन का सच्चा कर्त्तव्य पालन किया है। हमारे विचार, शरीर और मन जितने निकट हैं, उससे भी निकट परमात्मा है, उसके अस्तित्व पर ही मन, विचार और शरीर का अस्तित्व निर्भर है। हर एक वस्तु का यथार्थ ज्ञान होने के लिये ब्रह्म ज्ञान होना चाहिये। हमारे हृदय के अत्यन्त गूढ़ भाग में उसका वास है। सुख, दुःख, शरीर और युगों के बाद युग आते हैं और निकल जाते हैं, परंतु वह रूप अमर है। उसी के सत्य होने से संसार भी सत्य है। उसी के सहारे हम देखते, सुनते और विचार करते हैं। वह तत्व जैसा हमारे अंतःकरणों में वैसा ही क्षुद्र कीटों में भी है।

यह बात नहीं कि सत्पुरुषों के हृदय में उसका वास है और चोरों के में नहीं, जिस दिन हमें इस बात का अनुभव होगा, उसी दिन सब संदेह मिट जायेंगे। जगत् का विकट प्रश्न हमारे आगे उपस्थित है, इसका उत्तर ‘सर्व खल्विंद ब्रह्म’ इस भावना के अतिरिक्त क्या हो सकता है? भौतिक शास्त्रों ने जो ज्ञान सम्पादन किया है, वह सच्चा ज्ञान नहीं, सत्य ज्ञान उनसे दूर है। उनका ज्ञान विशुद्ध ज्ञान मंदिर का सोपान भर है। ‘सब कुछ ब्रह्ममय है’ यह अनुभव होना ही सच्चा ज्ञान है। यही धर्म का रहस्य है, विवेचक बुद्धि के आगे इसी धर्म ज्ञान की विजय होगी।

First 8 10 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • सत्य की अकूत शक्ति पर विश्वास कीजिए।
  • सद्ज्ञान का संचय करो।
  • देवता, मनुष्य और राक्षस
  • आसुरी प्रगति
  • मनुष्यता ही धर्म है।
  • लक्ष के लिए बढ़ो! जीवन को सफल बनाओ।
  • दुनिया में एकता पैदा करो।
  • प्रसन्न रहने से सब दुख दूर हो जाते हैं।
  • सब कुछ ब्रह्ममय है।
  • Quotation
  • मानसिक व्यभिचार से बचिए।
  • Quotation
  • पाप कर्म क्या क्या हैं?
  • उदार दृष्टिकोण की आवश्यकता
  • Quotation
  • स्वामी दयानंद का गायत्री प्रेम
  • आत्म-विकास का प्रथम सोपान
  • Quotation
  • आप भी समाधि लगा सकते हैं।
  • सम्मिलित कुटुम्ब के लाभ
  • Quotation
  • आम्र-कल्प
  • प्रत्यक्ष फलदायिनी योग की गुप्त शिक्षाएं
  • अवसर को मत चूकिए।
  • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
  • मनुष्य का शरीर है परोपकार के लिये
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj