• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • शास्त्र-मंथन का नवनीत
    • आदर्श जीवन
    • आदर्श जीवन
    • ब्रह्मचर्य पर देववाणी
    • ब्रह्म की सर्वव्यापकता
    • भारतीय दर्शन-शास्त्र का उद्देश्य
    • Quotation
    • आत्म विस्तार में ईश्वर का साक्षात्कार
    • Quotation
    • महापुरुषों द्वारा गायत्री महिमा का गान
    • Quotation
    • जीवन संग्राम की तैयारी कीजिए।
    • कोरी बात नहीं, कुछ काम भी कीजिए।
    • मनुष्य का जीवनोद्देश्य कैसे प्राप्त हो?
    • Quotation
    • आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक है या नहीं?
    • गरीब देश की अमीर सरकार!
    • जीवन विधिपूर्वक जीना चाहिए।
    • VigyapanSuchana
    • भक्ति प्राप्ति की सात साधनाएं?
    • प्राण घातक क्षय रोग
    • व्यापारियों के लिए कुछ काम की बातें
    • महात्मा गाँधी की अमर वाणी
    • भारतीय मानवों से
    • भारतीय मानवों से
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1949 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


भारतीय मानवों से

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 25 27 Last
(श्री राजबहादुर ‘विकल’)

मत अंगार बिखेरो, वसुधा आज माँगती पानी।

अभी अभी पागलपन ने थी, गाई मृत्यु-प्रभाती

जलती हुई दिशाओं की, शीतल न हो सकी छाती

मानवता को अब न अधिक तुम, शोणित से नहलाओ

पशुता के मरघट में अपने गौरव को न जलाओ

क्रौंच-रुदन को सुनकर सहसा कवि बल जाने वालो-

सुन न रहे क्यों ‘तपसा-तट’ से दलित विश्व की वाणी

भौतिकता के मद में मत दो निज संस्कृति को पीड़ा,

मनु की संतानों के शोणित से न करो अब क्रीड़ा

रक्तपान से भला समझ लो अपने आँसू पीना

पावन बन कर सफल विश्व में दो दिन का भी जीना

बीज-रूप में सृष्टि बचा कर, प्रलय काल से खेले

आज उसी के ध्वंस हेतु क्यों, तुमने भृकुटी तानी

‘गौतम’ जागो अखिल विश्व में छाया घोर अँधेरा

‘महावी’ चल पड़ो तपस्या को हिंसा ने घेरा

थकी समर से वसुधा रोती इसका भार सम्हालो

कालकूट लख काँप उठेगी, मुख में अमृत डालो

भौतिकता के आवेशों में बापू को ही खोया-

दिल्ली के आँगन में बिखरी, शोणित बन नादानी

तुम उनकी संतान, अनल में हंस कर जलने वाले

रक्तपात से ऊब हिमालय पर चढ़, गलने वाले

उस मिट्टी की सुत हो, जिसका रहा अमृत से नाता

जिनका अस्थि जाल ही, नभ के लिए वज्र बन जाता

राज पाट को त्याग घूमते भगवा चीवर डाले-

तप की ज्वाला में ही निखरा करती उठी जवानी

घृणा द्वेष के बीज न बोओ, वेदों के अनुगामी

पशुता से क्यों प्यार कर रहे, उपनिषदों के स्वामी

नवल उषा की लाली लख कर, सामगान फिर गूँजे

हो न कहीं वैषम्य आज मानव मानव को पूजे

काल-सर्प के फन पर बैठी संस्कृति अमृत बाँटे-

अखिल-विश्व चरणों पर झुक कर ही बन जाये ज्ञानी

-दीपक

*समाप्त*

First 25 27 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • शास्त्र-मंथन का नवनीत
  • आदर्श जीवन
  • आदर्श जीवन
  • ब्रह्मचर्य पर देववाणी
  • ब्रह्म की सर्वव्यापकता
  • भारतीय दर्शन-शास्त्र का उद्देश्य
  • Quotation
  • आत्म विस्तार में ईश्वर का साक्षात्कार
  • Quotation
  • महापुरुषों द्वारा गायत्री महिमा का गान
  • Quotation
  • जीवन संग्राम की तैयारी कीजिए।
  • कोरी बात नहीं, कुछ काम भी कीजिए।
  • मनुष्य का जीवनोद्देश्य कैसे प्राप्त हो?
  • Quotation
  • आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक है या नहीं?
  • गरीब देश की अमीर सरकार!
  • जीवन विधिपूर्वक जीना चाहिए।
  • VigyapanSuchana
  • भक्ति प्राप्ति की सात साधनाएं?
  • प्राण घातक क्षय रोग
  • व्यापारियों के लिए कुछ काम की बातें
  • महात्मा गाँधी की अमर वाणी
  • भारतीय मानवों से
  • भारतीय मानवों से
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj