• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • शास्त्र-मंथन का नवनीत
    • आदर्श जीवन
    • आदर्श जीवन
    • ब्रह्मचर्य पर देववाणी
    • ब्रह्म की सर्वव्यापकता
    • भारतीय दर्शन-शास्त्र का उद्देश्य
    • Quotation
    • आत्म विस्तार में ईश्वर का साक्षात्कार
    • Quotation
    • महापुरुषों द्वारा गायत्री महिमा का गान
    • Quotation
    • जीवन संग्राम की तैयारी कीजिए।
    • कोरी बात नहीं, कुछ काम भी कीजिए।
    • मनुष्य का जीवनोद्देश्य कैसे प्राप्त हो?
    • Quotation
    • आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक है या नहीं?
    • गरीब देश की अमीर सरकार!
    • जीवन विधिपूर्वक जीना चाहिए।
    • VigyapanSuchana
    • भक्ति प्राप्ति की सात साधनाएं?
    • प्राण घातक क्षय रोग
    • व्यापारियों के लिए कुछ काम की बातें
    • महात्मा गाँधी की अमर वाणी
    • भारतीय मानवों से
    • भारतीय मानवों से
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1949 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


ब्रह्म की सर्वव्यापकता

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 4 6 Last
(योगिराज अरविन्द)

ब्रह्म का न आदि है और न अन्त। वह अखण्ड है। उसके खण्ड-खण्ड नहीं किये जा सकते। इस पृथ्वी पर समस्त वस्तुओं की योजना इसी ब्रह्म से परिपूर्ण है। अनन्त ब्रह्माण्ड भी इसी के द्वारा प्रकाशित है। विश्व के समस्त तथा हर एक पदार्थ में व्याप्त रहने पर भी इसकी पूर्णता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने पाती क्योंकि वह सदा ही पूर्ण है और पूर्णता ही इसका स्वभाव एवं प्राकृतिक गुण है।

यह ब्रह्म पूर्ण से भी पूर्ण है। इसलिए जिस वस्तु में यह पूर्ण ब्रह्म समाविष्ट रहेगा, वह वस्तु भी पूर्ण रहेगी। इसका अनुभव सिर्फ चैतन्य पदार्थों में ही नहीं करना है। ये तो संसार के जड़ पदार्थों में भी उसी प्रकार ओत-प्रोत है जिस प्रकार चेतन पदार्थों में। इसलिए जड़ और चेतन दोनों में ही उनकी पूर्णता का साक्षात्कार करना होगा। लेकिन हमारी ये स्थूल आँखें इस भूमण्डल के चप्पे-चप्पे को खोज डाले तब भी ब्रह्म का दर्शन नहीं कर पाती। तोते की तरह भगवान को रट लेने से तो किसी भी जन्म में भगवान का दर्शन नहीं हो सकता। स्वर्ग की पवित्र तेजोमय किरण से जिस दिन हमारी स्थूल आँखें प्रकाश प्राप्त कर लेंगी माया रूपी अन्धकार से निकल भागेंगी, जिस दिन ज्ञानरूपी सूर्य के प्रकाश से हमारे मन से शंकायें और भ्रम दूर हो जायेंगे। उसी दिन हम धन्य तथा कृतार्थ हो जायेंगे। उस दिन संसार को मोहित करने वाला भगवान का सत् चित् आनन्द मय रूप देखकर उसका दर्शन करके हम धन्य होंगे।

पर जब तक इस दिव्य चक्षु का उद्घाटन नहीं होता अर्थात् जब तक दिव्य नेत्र नहीं खुलते तब तक सारे साधन बेकार हैं। केवल दिखावा मात्र हैं। जिस दिन दिव्य चक्षु खुल जायेंगे उस दिन प्रतीत होगा कि इस संसार में कोई भी पदार्थ जड़ नहीं है। सबके भीतर प्राण, चेतना, मन और विज्ञान प्रतिष्ठित है। सब के भीतर लीलामय भगवान निवास करके अनन्त गुणों का आनन्द उपभोग कर रहे हैं। संसार में जितनी भी वस्तुएं हैं वह चाहे व्यक्त हों, अव्यक्त हों, या व्यक्तोन्मुखी हों प्रत्येक में भगवान अव्यक्त रूप से मौजूद हैं। दिव्य चक्षु प्राप्त हो जाने पर अव्यक्त रूप से स्थित भगवान की लीलाओं का दर्शन होना आरम्भ हो जाता है। प्रत्येक वस्तु के अन्तर में श्री भगवान चित रूप से विराजमान होकर भिन्न-भिन्न रसों का उपभोग करते हुए आनन्द लेते हैं। एक ही ब्रह्म अनन्त रूप से अनेक वस्तुओं में निवास कर रहा है लेकिन इससे यह नहीं सोच लेना चाहिए कि वह विभक्त होकर अंश रूप से व्याप्त है। भगवान विभक्त नहीं हो सकते। वे तो पूर्ण हैं और पूर्ण रहकर ही प्रत्येक में व्याप्त हैं। काल, स्थान तथा स्थिति का उनके ऊपर प्रभाव नहीं पड़ता। वे अभेद और अखण्ड होकर ही समभाव से विराजमान होकर अपनी लीला किया करते हैं। साधक को इस लीला को देख सकने की ही दृष्टि प्राप्त करनी है।

First 4 6 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • शास्त्र-मंथन का नवनीत
  • आदर्श जीवन
  • आदर्श जीवन
  • ब्रह्मचर्य पर देववाणी
  • ब्रह्म की सर्वव्यापकता
  • भारतीय दर्शन-शास्त्र का उद्देश्य
  • Quotation
  • आत्म विस्तार में ईश्वर का साक्षात्कार
  • Quotation
  • महापुरुषों द्वारा गायत्री महिमा का गान
  • Quotation
  • जीवन संग्राम की तैयारी कीजिए।
  • कोरी बात नहीं, कुछ काम भी कीजिए।
  • मनुष्य का जीवनोद्देश्य कैसे प्राप्त हो?
  • Quotation
  • आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक है या नहीं?
  • गरीब देश की अमीर सरकार!
  • जीवन विधिपूर्वक जीना चाहिए।
  • VigyapanSuchana
  • भक्ति प्राप्ति की सात साधनाएं?
  • प्राण घातक क्षय रोग
  • व्यापारियों के लिए कुछ काम की बातें
  • महात्मा गाँधी की अमर वाणी
  • भारतीय मानवों से
  • भारतीय मानवों से
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj