• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • ईश्वर प्राप्ति कठिन नहीं, सरल है।
    • ईश्वर है या नहीं?
    • लक्ष्य ऊँचा हो और महान् भी
    • क्या सत्य, क्या असत्य?
    • धर्म ही रक्षा करेगा, और कोई नहीं!
    • Quotation
    • अपनी संस्कृति की रक्षा कीजिए
    • वाणी का दुरुपयोग मत कीजिए
    • आत्म-बल और उसकी महत्ता
    • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
    • स्वतन्त्र चिन्तन और उसकी आवश्यकता
    • सद्भावना से हम दूसरों का हृदय जीत लेते हैं।
    • अपना दृष्टिकोण दूरदर्शिता पूर्ण रहे
    • आप अकेले तो हैं नहीं?
    • सुख की आकाँक्षा को बुरी मत कहिए!
    • गृहस्थाश्रम भी एक योग साधना है।
    • निराशा-जीवन का एक महान् अभिशाप
    • मानसिक आवेशों का सदुपयोग करना सीखें
    • हित भुक्, मित भुक्, ऋत् भुक्
    • अनावश्यक सत्य भी क्यों बोलें?
    • श्रम का सम्मान कीजिए साथ ही श्रमिक का भी
    • स्वच्छता आपका मूल्य और सम्मान बढ़ाती है।
    • पैसे को ही परमेश्वर मत मानते रहिये
    • Quotation
    • स्वास्थ्य का मनोरंजन श्रेष्ठ साधन-संगीत
    • मधु-संचय
    • मधु-संचय (Kavita)
    • आगामी माघ का अति महत्वपूर्ण शिक्षण शिविर
    • युग निर्माण योजना, हर सदस्य पढ़े
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • ईश्वर प्राप्ति कठिन नहीं, सरल है।
    • ईश्वर है या नहीं?
    • लक्ष्य ऊँचा हो और महान् भी
    • क्या सत्य, क्या असत्य?
    • धर्म ही रक्षा करेगा, और कोई नहीं!
    • Quotation
    • अपनी संस्कृति की रक्षा कीजिए
    • वाणी का दुरुपयोग मत कीजिए
    • आत्म-बल और उसकी महत्ता
    • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
    • स्वतन्त्र चिन्तन और उसकी आवश्यकता
    • सद्भावना से हम दूसरों का हृदय जीत लेते हैं।
    • अपना दृष्टिकोण दूरदर्शिता पूर्ण रहे
    • आप अकेले तो हैं नहीं?
    • सुख की आकाँक्षा को बुरी मत कहिए!
    • गृहस्थाश्रम भी एक योग साधना है।
    • निराशा-जीवन का एक महान् अभिशाप
    • मानसिक आवेशों का सदुपयोग करना सीखें
    • हित भुक्, मित भुक्, ऋत् भुक्
    • अनावश्यक सत्य भी क्यों बोलें?
    • श्रम का सम्मान कीजिए साथ ही श्रमिक का भी
    • स्वच्छता आपका मूल्य और सम्मान बढ़ाती है।
    • पैसे को ही परमेश्वर मत मानते रहिये
    • Quotation
    • स्वास्थ्य का मनोरंजन श्रेष्ठ साधन-संगीत
    • मधु-संचय
    • मधु-संचय (Kavita)
    • आगामी माघ का अति महत्वपूर्ण शिक्षण शिविर
    • युग निर्माण योजना, हर सदस्य पढ़े
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1964 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


अपनी संस्कृति की रक्षा कीजिए

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 6 8 Last
आजकल संस्कृति का अर्थ बहुत सीमित रूप में लिया जाना लगा है। भारतीय जीवन,कला-कौशल, ज्ञान विज्ञान, हमारे सामाजिक जीवन, व्यापार, संगठनों, उत्सव, पर्व, त्यौहार आदि जिनके सम्मिलित स्वरूप से हमारी संस्कृति का बोध होता था वहाँ आज संस्कृति का अर्थ खुदाई में प्राप्त प्राचीन खण्डहरों के स्मृति-चिह्न, नृत्यांगनाओं के कार्य-क्रम, या कुछ प्राचीन तथ्यों के पढ़ने लिख लेने तक ही संस्कृति की सीमा समझ ली जाती है। प्राचीन ध्वंसावशेषों की खुदाई करके संस्कृति के बारे में तथ्य निर्णय करने के प्रयत्न पर्याप्त रूप में होते जा रहे हैं। यह सब प्राचीन इतिहास और हमारे साँस्कृतिक गौरव की जानकारी के लिए आवश्यक भी है लेकिन इन्हीं तथ्यों को संस्कृति मान लेना भारी भूल है। भारतीय संस्कृति तो एक निरन्तर विकासशील जीवनपद्धति रही है, उसे इन संकीर्णताओं में नहीं बाँधा जा सकता। इतिहास के रूप में उसे एक अंग अवश्य माना जा सकता है।

आजकल साँस्कृतिक कार्य-क्रमों के नाम पर नृत्य-संगीत के कार्य-क्रम होते देखे जाते है। यद्यपि नृत्य-संगीत कला, आमोद-प्रमोद भी हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं लेकिन इन्हें ही साँस्कृतिक आदर्श मानकर चलना संस्कृति के बारे में अज्ञान प्रकट करना ही है। हमारी संस्कृति केवल नाच गाने तक ही सीमित नहीं है। इसमें जहाँ आनन्द उल्लास का जीवन बिताने की छूट है वहाँ जीवन के गम्भीर दर्शन से मनुष्य को महा-मानव बनने का विधान भी है। हमारे यहाँ का ऋषि कला का साधक भी होता था, तो जीवन और जगत के सूक्ष्मतम रहस्यों का उद्गाता-दृष्टा भी । पर्व त्यौहारों के रूप में सामूहिक आनन्द उल्लास का जीवन भी बताया जाता था तो सामाजिक, राजनैतिक सुधारों पर ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में गम्भीर विचार विमर्श भी होता था। ऐसी थी हमारी संस्कृति । उसे केवल नृत्य संगीत के कार्य -क्रमों तक सीमित रखना उसके महत्व को न समझना ही है। बहुत कुछ अर्थों में संस्कृति, इतिहास की तरह पढ़ने लिखने की वस्तु मान ली गई है। हमारे दैनिक जीवन में साँस्कृतिक मूल्य नष्ट होते जा रहे हैं। संस्कृति के सम्बन्ध में खोज करने वाले स्वयं साँस्कृतिक जीवन नहीं बिताते। उनका रहन-सहन आहार-विहार जीवन-क्रम सब विपरीत ही देखे जाते हैं।

भारतीय संस्कृति के लिये एक सबसे बड़ा खतरा है, वह है—पाश्चात्य संस्कृति का प्रचार अभियान। इसकी शुरुआत तभी से हो गई थी जब से अंग्रेज यहाँ पर आए थे। अपने शासन काल में उन्होंने सभी प्रकार अपनी संस्कृति के प्रसार की नींव मजबूत करली। ईसाई मिशनरियों के द्वारा प्रचार और स्कूल कालेजों में शिक्षा के माध्यम से ईसाइयत का प्रसार भारत में शुरू किया और यह आज के स्वतन्त्र भारत में बढ़ा ही है कम नहीं हुआ है।

संस्कृति के इस प्रचार अभियान के कारण प्रतिवर्ष लाखों भारतीय ईसाई बन रहे हैं। स्वदेशी रहन-सहन, भाषा,भाव विचारों का परित्याग करके वे अपने साँस्कृतिक गौरव को भुला रहे हैं। उधर विदेशी लोग अपनी संस्कृति के प्रसार के लिए चलाए जाने वाले समस्त ईसाई चर्च, स्कूल, अस्पताल सेवा संस्थायें आदि मूल रूप में ईसाइयत के प्रचार संस्थान हैं। ये लोग भारतीयों की आस्थाओं को नष्ट करके, बहका-फुसलाकर, नौकरी, विवाह, शिक्षा तथा, अन्य वस्तुओं का लोभ देकर उन्हें अपनी संस्कृति में रंग रहे हैं। आसाम, बम्बई, महाराष्ट्र,बिहार, उड़ीसा, केरल, मध्य प्रदेश, मद्रास के आदिवासी क्षेत्रों में ईसाई मिशनरी पूरे जोर-शोर के साथ अपना काम कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जाँच,पड़ताल करने पर बड़े सनसनी पूर्ण तथ्य मिलते है।

ईसाई स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली बहुत सी पुस्तकों में हमारी संस्कृति के आदर्श नायक राम और कृष्ण के सम्बन्ध में घृणित विचार मिलते हैं। एक पुस्तक के अनुसार वह (श्रीकृष्ण ) चोर था, उसने निरपराध धोबी का वध किया। ऐसे देवताओं की पूजा करना मूर्खता है।” इसी तरह भगवान राम के बारे में-” राम बड़ा पापी था उसने रावण का वध किया।” फिर इस तरह हिन्दू-संस्कृति के आधारों के प्रति आस्था नष्ट करके वे ईसा के प्रति भक्ति जगाते हैं। उसे मानव का कल्याणकारी बताकर लोगों को उसकी पूजा करने, ईसाई बनने का कूटनीतिक प्रयत्न इन ईसाई मिशनरियों द्वारा हमारे देश में कम नहीं चल रहा। इससे हमारी संस्कृति की नींव ही खोखली होती जा रही है। भारतीय समाज का एक बहुत बड़ा भाग आज ईसाई बनकर अपनी प्रेरणा और जीवन-पद्धति का आधार पश्चिम को मानकर चलता है। ये लोग भारत में इस तरह रहते हैं मानो ये विदेशी हों। कैसी विडंबना है?

हमारी संस्कृति के लिए विदेशियों द्वारा जहाँ ईसाइयत के प्रचार का खतरा है, उससे कम खतरा अपने स्वयं के पश्चिम अनुकरण के प्रयास का भी नहीं है। हम लोग अपने रहन-सहन जीवन-पद्धति, विचारों की प्रेरणा के लिए पश्चिम की ओर देखते हैं। उनका अनुकरण करते हैं। जहाँ तक अपनी संस्कृति का सवाल है हम उसे भूलते जा रहे हैं । आज हमारी बोली भाषा वस्त्र, रहने का ढंग विदेशी बनता जा रहा है।

स्वच्छ और सादा ढीले वस्त्र जो हमारी भौगोलिक स्वास्थ्य सम्बन्धी परिस्थितियों के अनुकूल थे उनकी जगह पश्चिम का अनुकरण करके भारी गर्मी में भी कोट पैन्ट पहनते हैं। आज का शिक्षित समाज वस्त्रों की दृष्टि से पूरा पश्चिमी बन गया है। धोती-कुर्ता पहनने में बहुत से लोगों को शर्म और संकोच महसूस होती है। पढ़े लिखे लोगों में अँग्रेजी बोलना एक फैशन बन गया है। हिन्दी, संस्कृत या अन्य देशी भाषा बोलने में मानों अपना छोटापन मालूम होता है। दिवाली आदि पर्व त्योहारों पर, किन्हीं साँस्कृतिक मेलों पर, हममें वह उत्साह नहीं रहा, लेकिन ‘फर्स्ट अप्रैल फूल’ ‘बड़ा दिन’ जैसे पश्चिमी पर्व-त्यौहार मनाने में हम अपना बड़प्पन समझते हैं।

एक समय था जब विश्व के विचारक साहित्यकार भारत से प्रेरणा और मार्ग-दर्शन प्राप्त करते थे। इसे अपना आदिगुरु मानते थे। इसे सभी विदेशी विद्वानों ने स्वीकार किया है। लेकिन आज हमारे देश में इससे विपरीत हो रहा है। आज हम साहित्यिक विचार साधना, के क्षेत्र में पश्चिम का अनुकरण करते हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि हमें वहाँ के साहित्य का अध्ययन नहीं करना चाहिए यह तो किसी भी विचारशील व्यक्ति के लिए आवश्यक है, किन्तु अपने मौलिक-साँस्कृतिक तथ्यों प्रेरणाओं को भुलाकर पश्चिम का अन्धानुकरण करना हमारी संस्कृति के लिए बड़ा खतरा है। इससे वह कमजोर होती है।

एक सबसे बड़ी बात यह है कि हममें भारतीयता का, अपनी संस्कृति का, गौरव नष्ट होता जा रहा है। भारतीय कहलाने में हमारा सीना तन नहीं जाता। अपनी संस्कृति के प्रति हममें भक्ति भावना, निष्ठा आज नहीं रही है, ऐसी निष्ठा, जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अनगिनत कष्ट सहे थे, बड़े-बड़े प्रलोभनों को ठोकर मार दी थी।

पाश्चात्य देशों ने जहाँ अपनी संस्कृति, सभ्यता के प्रचार के लिए करोड़ों रुपया बहाया है, अनेकों कष्ट सहे हैं, वहाँ हमने अपनी संस्कृति के प्रति पूरी-पूरी वफादारी भी नहीं निभायी है। काश! हमने इस सम्बन्ध में थोड़ा भी प्रयत्न किया होता तो आज संसार की स्थिति इससे भिन्न होती । ईसाइयत के स्थान पर आज भारतीय संस्कृति- मानव- संस्कृति का प्रभुत्व होता, जो संसार को तोड़ने के बजाय जोड़ती, विनाश के बजाय पालन पोषण के साधनों की खोज करती। विघटन के स्थान पर एक-सूत्रता पैदा करती। बुद्धि चातुर्य, छल छद्म कूटनीति के स्थान पर हार्दिकता बढ़ती।

आज के युग में हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है कि हम अपनी संस्कृति को नष्ट होने से बचायें। इसके प्रति आस्थावान् बनें। साँस्कृतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारें। साथ ही इसका प्रचार- प्रसार भी करें।

First 6 8 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • ईश्वर प्राप्ति कठिन नहीं, सरल है।
  • ईश्वर है या नहीं?
  • लक्ष्य ऊँचा हो और महान् भी
  • क्या सत्य, क्या असत्य?
  • धर्म ही रक्षा करेगा, और कोई नहीं!
  • Quotation
  • अपनी संस्कृति की रक्षा कीजिए
  • वाणी का दुरुपयोग मत कीजिए
  • आत्म-बल और उसकी महत्ता
  • मन मान जाता है, मनाइये तो सही
  • स्वतन्त्र चिन्तन और उसकी आवश्यकता
  • सद्भावना से हम दूसरों का हृदय जीत लेते हैं।
  • अपना दृष्टिकोण दूरदर्शिता पूर्ण रहे
  • आप अकेले तो हैं नहीं?
  • सुख की आकाँक्षा को बुरी मत कहिए!
  • गृहस्थाश्रम भी एक योग साधना है।
  • निराशा-जीवन का एक महान् अभिशाप
  • मानसिक आवेशों का सदुपयोग करना सीखें
  • हित भुक्, मित भुक्, ऋत् भुक्
  • अनावश्यक सत्य भी क्यों बोलें?
  • श्रम का सम्मान कीजिए साथ ही श्रमिक का भी
  • स्वच्छता आपका मूल्य और सम्मान बढ़ाती है।
  • पैसे को ही परमेश्वर मत मानते रहिये
  • Quotation
  • स्वास्थ्य का मनोरंजन श्रेष्ठ साधन-संगीत
  • मधु-संचय
  • मधु-संचय (Kavita)
  • आगामी माघ का अति महत्वपूर्ण शिक्षण शिविर
  • युग निर्माण योजना, हर सदस्य पढ़े
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj