• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • भगवान का पुत्रः क्रूसारोही मानव−पुत्र
    • उद्धत अहंकार विनाश का आधार
    • अनेकता में एकता के दर्शन
    • Quotation
    • तत्व साधना एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म विज्ञान
    • दीपक का अंतिम सन्देश (kahani)
    • सूक्ष्म में उतरें दिव्य उपलब्धियाँ पायें
    • धर्माचरण की मर्यादा और गंभीरता
    • Quotation
    • मंत्र की प्रचण्ड शक्ति और उसके प्रयोग का रहस्य
    • कालिमा (kahani)
    • जड़ें कटती रही तो हम बढ़ न सकेंगे
    • दुर्बुद्धि के रहते उपलब्धियाँ विघातक
    • मृतात्मा का प्रिय पदार्थों से सम्बन्ध
    • Quotation
    • वस्तुओं में नहीं बुद्धि में दोष ढूंढ़ें
    • असुरता की नृशंसता में परिणति
    • छोटा द्वीप बड़े तथ्य
    • समुन्नत नई पीढ़ी के लिये अध्यात्मवादी भी प्रयत्न करें
    • Quotation
    • मानवी प्रयास (kahani)
    • सतर्कता बनाम आशंका
    • गायत्री का वाहन राजहंस
    • Quotation
    • क्या ईसामसीह भारतीय धर्मानुयायी थे?
    • वृक्षों की जड़ें (kahani)
    • शान्त शीतल रहें निरोग दीर्घजीवी बनें
    • दार्शनिक चुआँगन्जु (kahani)
    • प्राणघातक रोगों का जन्मदाता धूम्रपान
    • ‘मैं’ तो अहंकार है (kahani)
    • मात्र भौतिक समृद्धि ही सब कुछ नहीं
    • रहम करना सिख (kahani)
    • हमारी प्रगति,दिशा−विहीन न हो
    • इस युग के तीन प्रमुख किन्तु उलझे हुये दर्शन
    • Quotation
    • सूर्य के शक्ति भण्डार का स्वास्थ्यवर्धक सदुपयोग
    • देश की सम्पत्ति (kahani)
    • अपनों से अपनी बात - प्रस्तुत जीवन−मरण के संकट से जूझने की चुनौती
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • भगवान का पुत्रः क्रूसारोही मानव−पुत्र
    • उद्धत अहंकार विनाश का आधार
    • अनेकता में एकता के दर्शन
    • Quotation
    • तत्व साधना एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म विज्ञान
    • दीपक का अंतिम सन्देश (kahani)
    • सूक्ष्म में उतरें दिव्य उपलब्धियाँ पायें
    • धर्माचरण की मर्यादा और गंभीरता
    • Quotation
    • मंत्र की प्रचण्ड शक्ति और उसके प्रयोग का रहस्य
    • कालिमा (kahani)
    • जड़ें कटती रही तो हम बढ़ न सकेंगे
    • दुर्बुद्धि के रहते उपलब्धियाँ विघातक
    • मृतात्मा का प्रिय पदार्थों से सम्बन्ध
    • Quotation
    • वस्तुओं में नहीं बुद्धि में दोष ढूंढ़ें
    • असुरता की नृशंसता में परिणति
    • छोटा द्वीप बड़े तथ्य
    • समुन्नत नई पीढ़ी के लिये अध्यात्मवादी भी प्रयत्न करें
    • Quotation
    • मानवी प्रयास (kahani)
    • सतर्कता बनाम आशंका
    • गायत्री का वाहन राजहंस
    • Quotation
    • क्या ईसामसीह भारतीय धर्मानुयायी थे?
    • वृक्षों की जड़ें (kahani)
    • शान्त शीतल रहें निरोग दीर्घजीवी बनें
    • दार्शनिक चुआँगन्जु (kahani)
    • प्राणघातक रोगों का जन्मदाता धूम्रपान
    • ‘मैं’ तो अहंकार है (kahani)
    • मात्र भौतिक समृद्धि ही सब कुछ नहीं
    • रहम करना सिख (kahani)
    • हमारी प्रगति,दिशा−विहीन न हो
    • इस युग के तीन प्रमुख किन्तु उलझे हुये दर्शन
    • Quotation
    • सूर्य के शक्ति भण्डार का स्वास्थ्यवर्धक सदुपयोग
    • देश की सम्पत्ति (kahani)
    • अपनों से अपनी बात - प्रस्तुत जीवन−मरण के संकट से जूझने की चुनौती
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1974 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


सूक्ष्म में उतरें दिव्य उपलब्धियाँ पायें

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 6 8 Last
पदार्थ की छोटी इकाई अणु है और समय की छोटी इकाई सेकेंड। पर अब सूक्ष्मता के क्षेत्र में गहराई तक उतरने पर इनके भी छोटे भाग, ढूँढ़ निकाले गये हैं। अणु एक सौरमण्डल है। उसमें कई प्रकार के परमाणु घूमते हैं। उन सबका सम्मिलित अस्तित्व एवं क्रिया−कलाप मिलकर एक अणु का सृजन करता है। ठीक इसी प्रकार अब सेकेंड को भी ‘मिली सेकेंड’ में विभाजित कर दिया गया है। यह विभाजन अन्तिम नहीं समझा जाना चाहिए। परमाणु और मिली सेकेंड के और भी अधिक सूक्ष्म भाग हो सकते हैं और उनका उपयोग वैज्ञानिक प्रगति में भारी योगदान दे सकता है।

मोटेतौर से ‘सेकेंड’ अत्यन्त छोटा समय विभाग है, उसे सामान्य समय गणना की सबसे छोटी इकाई माना जाता है, पर वैज्ञानिक क्षेत्र में यह समय बहुत बड़ा है। अणु भौतिकी से सम्बन्धित क्रिया −कलापों का गणित इतने मोटे आधार अपनाने से काम नहीं चल सकता। अस्तु इससे कहीं अधिक सूक्ष्म विभाजन की आवश्यकता पड़ी है। एक सेकेंड के हजारवें भाग को ‘मिली सेकेंड’ और दसलाखवें भाग को ‘माइक्रो सेकेंड’ नाम दिया गया है।

इतने छोटे समय विभाजन के बिना शक्ति क्षेत्र में चल रही गतिविधियों का हिसाब लगाना कठिन था। प्रकाश की गति एक सेकेंड में 1 लाख 86 हजार मील है उसको एक मील कितने समय में चलना होता है यह गणित माइक्रो सेकेंडों के आधार पर ही लगाया जा सकता है। सीसियम के अणु एक सेकेंड में 9, 19, 26, 31, 770 कम्पन उत्पन्न करते हैं यदि यह मालूम करना हो कि 1000 कम्पन कितने समय में उत्पन्न हुए तो माइक्रो सेकेंड माप के बिना कैसे काम चलेगा। अन्तरिक्षयानों के लिए सही हिसाब अत्यन्त आवश्यक है। इसमें तनिक भी अन्तर पड़ने से सारा कार्यक्रम ही गड़बड़ा जायगा। इसके लिए ऐसे शक्ति शाली कम्प्यूटरों का सहारा लेना पड़ता है जो माइक्रो सेकेंडों की नाप−तौल सही रीति से कर सके।

बहुत समय से समय का आधार पृथ्वी की चाल को माना जाता रहा है, पर अब उसका भी यह खोट पकड़ लिया गया है कि वह समीपवर्ती और दूरवर्ती ग्रहों के आकर्षण का दबाव मानकर कभी अपनी चाल धीमी कर देती है कभी तेज हो जाती है। हर सौ वर्ष में उसका दिन हर एक घटा सौ सेकेंड बढ़ जाता है। ऐसी दशा में समय जैसी बहुमूल्य वस्तु का सही अंकन इस अनिश्चित गति वाली धरती पर कैसे छोड़ा जाय। अब धरती को झूठी गवाही देने वाली बताकर अप्रामाणिक घोषित कर दिया गया है और अणु गति को सच्ची साक्षी कहा गया है। कैंब्रिज के एक वैज्ञानिक प्रो.जेराल्ड ने अणु घड़ी इस प्रकार के उपकरणों के आधार पर बनाई है जो सेकेंड के एक अरब वें भाग का भी लेखा−जोखा रख सके और जिसमें 3000 साल तक तनिक भी हेर−फेर उत्पन्न न हो।

यह संसार स्थूल रूप से दृश्यों और हलचलों का समूह मात्र है, पर यदि सूक्ष्म दृष्टि से देखा जाय तो उसे शक्ति भंडार की ही संज्ञा दी जायगी। मनुष्य स्थूल दृष्टि से एक बोलता सोचता दुर्बलकाय पशु मात्र है जो पेट−प्रजनन के लिए अन्यान्य प्राणियों की तरह ही जीता−मरता रहता है। उसकी दिव्य सामर्थ्य सूक्ष्म चिंतन और दूरदर्शितापूर्ण कर्त्तव्यों के साथ जुड़ी हुई है। जिस प्रकार हम अपने काय−कलेवर को सँजोते हैं, उसी प्रकार यदि हम दिव्यसत्ता को समझने और उसको परिष्कृत विकसित बनाने में संलग्न हो सके तो उस सूक्ष्म प्रक्रिया का परिणाम ऐसा सुन्दर हो सकता है जिसका अनुभव कर जीवसत्ता का कण−कण आनन्द विभोर हो सके।

First 6 8 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • भगवान का पुत्रः क्रूसारोही मानव−पुत्र
  • उद्धत अहंकार विनाश का आधार
  • अनेकता में एकता के दर्शन
  • Quotation
  • तत्व साधना एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म विज्ञान
  • दीपक का अंतिम सन्देश (kahani)
  • सूक्ष्म में उतरें दिव्य उपलब्धियाँ पायें
  • धर्माचरण की मर्यादा और गंभीरता
  • Quotation
  • मंत्र की प्रचण्ड शक्ति और उसके प्रयोग का रहस्य
  • कालिमा (kahani)
  • जड़ें कटती रही तो हम बढ़ न सकेंगे
  • दुर्बुद्धि के रहते उपलब्धियाँ विघातक
  • मृतात्मा का प्रिय पदार्थों से सम्बन्ध
  • Quotation
  • वस्तुओं में नहीं बुद्धि में दोष ढूंढ़ें
  • असुरता की नृशंसता में परिणति
  • छोटा द्वीप बड़े तथ्य
  • समुन्नत नई पीढ़ी के लिये अध्यात्मवादी भी प्रयत्न करें
  • Quotation
  • मानवी प्रयास (kahani)
  • सतर्कता बनाम आशंका
  • गायत्री का वाहन राजहंस
  • Quotation
  • क्या ईसामसीह भारतीय धर्मानुयायी थे?
  • वृक्षों की जड़ें (kahani)
  • शान्त शीतल रहें निरोग दीर्घजीवी बनें
  • दार्शनिक चुआँगन्जु (kahani)
  • प्राणघातक रोगों का जन्मदाता धूम्रपान
  • ‘मैं’ तो अहंकार है (kahani)
  • मात्र भौतिक समृद्धि ही सब कुछ नहीं
  • रहम करना सिख (kahani)
  • हमारी प्रगति,दिशा−विहीन न हो
  • इस युग के तीन प्रमुख किन्तु उलझे हुये दर्शन
  • Quotation
  • सूर्य के शक्ति भण्डार का स्वास्थ्यवर्धक सदुपयोग
  • देश की सम्पत्ति (kahani)
  • अपनों से अपनी बात - प्रस्तुत जीवन−मरण के संकट से जूझने की चुनौती
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj